Shuru
Apke Nagar Ki App…
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वैश्य समुदाय को एकजुट करने के लिए निकाली गई यात्रा रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वैश्य समुदाय को एकजुट करने के लिए निकाली गई यात्रा के तहत संयोजक मुकेश साहू रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुकेश साहू ने कहा कि मौजूदा सरकार में व्यापारी समेत हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है और 2027 के चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। यात्रा के जरिए संगठन को मजबूत करने और समाज को जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
Sujeet kumar
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वैश्य समुदाय को एकजुट करने के लिए निकाली गई यात्रा रायबरेली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर वैश्य समुदाय को एकजुट करने के लिए निकाली गई यात्रा के तहत संयोजक मुकेश साहू रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। मुकेश साहू ने कहा कि मौजूदा सरकार में व्यापारी समेत हर वर्ग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में जनता बदलाव चाहती है और 2027 के चुनाव में भाजपा की विदाई तय है। यात्रा के जरिए संगठन को मजबूत करने और समाज को जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आई अलग-अलग राय*। वाराणसी के ग्राम सभा नहिया (नहींआ) में गेट को लेकर चल रहा विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। मौके पर की गई ग्राउंड रिपोर्टिंग में दोनों पक्षों के अलग-अलग मत खुलकर सामने आए। एक पक्ष का कहना है कि गेट पर केवल धार्मिक आस्था से जुड़ा झंडा लगाया जाना चाहिए, क्योंकि यह स्थान उनके अनुसार एक विशेष धार्मिक पहचान से जुड़ा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोग इसे सार्वजनिक स्थल बताते हुए सभी समुदायों के सम्मान और अधिकार की बात कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, पहले यह विवाद छोटा था, लेकिन धीरे-धीरे यह तूल पकड़ता चला गया। दोनों पक्ष अपने-अपने तर्कों के साथ अड़े हुए हैं, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कई समझदार ग्रामीणों ने आपसी बातचीत से समाधान निकालने की अपील की है। प्रशासन की नजर भी इस पूरे मामले पर बनी हुई है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। फिलहाल, स्थिति सामान्य बनाए रखने के प्रयास जारी हैं, लेकिन स्थायी समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच सहमति बनना जरूरी माना जा रहा है।1
- अधिवक्ता परिषद ने बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष्य में किया संगोष्ठी प्रतापगढ़। बंधुत्व की भावना के बिना न्याय, स्वतंत्रता और समानता का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता।बाबा साहेब ने बंधुत्व को सामाजिक जीवन में एकता और एकजुटता का आधार माना था।उक्त उद्गार शनिवार को जिला बार के सभागार में बाबा साहब डॉ भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में अधिवक्ता परिषद अवध प्रतापगढ़ ईकाई द्वारा आयोजित न्याय स्वतंत्रता और समानता को प्राप्त करने में बंधुत्व का महत्व पर संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सिविल जज सीनियर डिवीजन/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शांभवी द्वितीय ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में न्याय,स्वतंत्रता,समानता और बंधुत्व का 'संवैधानिक त्रिमूर्ति' के रूप में समावेश है। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण एवं वंदेमातरम से किया गया। तदुपरांत परिषद के पदाधिकारियों ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह,अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद जिला बार के महामंत्री रवीन्द्र सिंह ने बाबा साहेब को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने कमजोर वर्ग के उत्थान व कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।इस मौके पर बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल डीजीसी सिविल राम केवल वर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पी,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन और संघर्ष आज भी एक न्यायपूर्ण,समान और सशक्त भारत के निर्माण की सबसे मजबूत प्रेरणा है। इस मौके पर परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य किरन बाला सिंह,मंत्री रुप नारायण सरोज, वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक सिंह सहित आदि ने अपने- अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा और सम्मान का वह मार्ग दिखाया, जिसने असमानता की जड़ों को चुनौती दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अधिवक्ता परिषद के महामंत्री शिवेश कुमार शुक्ल ने भी ज्ञान संघर्ष और दृढ़ संकल्प से समाज में समानता और न्याय की नींव रखने वाले महान व्यक्तित्व बाबा साहब को नमन किया। अंत में दीवानी न्यायालय के कर्मचारी संतोष, सुभाष, वीरेंद्र व विजय को अतिथियों द्वारा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।तदुपरांत राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर प्रमुख रूप से कोषाध्यक्ष भरत लाल वैश्य, मंत्री विनीत शुक्ल,उदित गिरी,दीपू सिंह,ममता पाण्डेय,परमानंद मिश्र, उपाध्यक्ष जया शर्मा,आशीष सिंह,पंकज चौधरी,अभिनव सिंह, विशेष लोक अभियोजक पाक्सो निर्भय सिंह,रामकृष्ण मिश्र, अशोक, अतुल सिंह, विनोद शर्मा,राजकुमार, रमेश सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।2
- प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।1
- राष्ट्रव्यापी कठोर कानून की मांग की पढ़े लिखे मुस्लिम युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद की अनवरत आती खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आज अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक हेतु धर्मांतरण व लव जिहाद के विरोध जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा जेहादी कट्टरपंथी ताकतों का पुतला फूंका व इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया । अवध प्रांत के प्रांत सहमंत्री विवेक ने कहा कि जैसा हम सभी को ज्ञात है की नासिक में किस तरह टीसीएस नासिक में षड्यंत्र का उजागर हुआ जिसमें कंपनी में उच्च पद पर बैठी हिदाखान ने अपनी कंपनी में कार्य वाले अपने सहयोगी मुस्लिमों को भर्ती किया तथा कंपनी में काम करने वाली हिंदू लड़कियों व औरतों को प्रताड़ित कर उनको जबरन धर्मांतरण करने पर मजबूर किया तथा उन्हें मुस्लिम कल्चर को अपनाने के लिए सभी पर दबाव बनाया गया। इस षड्यंत्र का पता तब चला जब 7 महिला पुलिसकर्मियों को वहां पर भर्ती करवाया गया तब पूरा मामला सभी के संज्ञान में आया। यह जाल अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी फैला हुआ है। और ये निश्चित है कि ये जिहादी कट्टरपंथी ताकतें लबजेहाद और धर्मांतरण का जाल धीरे-धीरे सभी जगह फैला रही हैं। इसके पहले भी हम सभी ने देखा है कि अल फलाह व केजीएमयू में में भी इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि ऐसा लगता है की जेहादी ताकतें पूरे विश्व पर अपने धर्म और व्यापार का व्यापार का कब्जा बढ़ाना चाहती हैं धर्मांतरण पर हम सभी केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हमें ठोस कानून बनाने की आवश्यकता है।4
- आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई। महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है” महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है। इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2
- संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है3
- अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी औद्योगिक इलाके की है, जहां ड्राइवर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रुहेरी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार पुणे से माल लादकर ट्रक के जरिए त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला फैक्ट्री पहुंचे थे। लंबी दूरी तय करने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे। इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पानी की बोतल लेकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना को देख वहां मौजूद अन्य चालकों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- रामपुर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी रामपुर एवं पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीना रामपुर द्वारा सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील बिलासपुर में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे1