logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई‌‌को लेकर जमकर मारपीट कई घायल संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है

3 hrs ago
user_Madusoodan
Madusoodan
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई‌‌को लेकर जमकर मारपीट कई घायल संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई। महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है” महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है। इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर  अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई।
महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं।
पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है”
महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है।
इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है
    3
    संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी औद्योगिक इलाके की है, जहां ड्राइवर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रुहेरी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार पुणे से माल लादकर ट्रक के जरिए त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला फैक्ट्री पहुंचे थे। लंबी दूरी तय करने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे। इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पानी की बोतल लेकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना को देख वहां मौजूद अन्य चालकों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी औद्योगिक इलाके की है, जहां ड्राइवर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रुहेरी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार पुणे से माल लादकर ट्रक के जरिए त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला फैक्ट्री पहुंचे थे। लंबी दूरी तय करने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे।
इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पानी की बोतल लेकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना को देख वहां मौजूद अन्य चालकों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
    1
    प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • Post by "HASTE RAHO"
    1
    Post by "HASTE RAHO"
    user_"HASTE RAHO"
    "HASTE RAHO"
    Smile Musafirkhana, Amethi•
    2 hrs ago
  • तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन; पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनीं जन-समस्याएं प्रतापगढ़ शासन की मंशानुसार जन-समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुष्का शर्मा (IAS) ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस एवं राजस्व से जुड़े मामलों पर समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की गई। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों व राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन; पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने सुनीं जन-समस्याएं
प्रतापगढ़
शासन की मंशानुसार जन-समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से तहसील सदर में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट श्रीमती अनुष्का शर्मा (IAS) ने राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से जनसुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस एवं राजस्व से जुड़े मामलों पर समन्वय के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की गई।
अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारियों व राजस्व कर्मियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। साथ ही पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राष्ट्रव्यापी कठोर कानून की मांग की पढ़े लिखे मुस्लिम युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद की अनवरत आती खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आज अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक हेतु धर्मांतरण व लव जिहाद के विरोध जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा जेहादी कट्टरपंथी ताकतों का पुतला फूंका व इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया । अवध प्रांत के प्रांत सहमंत्री विवेक ने कहा कि जैसा हम सभी को ज्ञात है की नासिक में किस तरह टीसीएस नासिक में षड्यंत्र का उजागर हुआ जिसमें कंपनी में उच्च पद पर बैठी हिदाखान ने अपनी कंपनी में कार्य वाले अपने सहयोगी मुस्लिमों को भर्ती किया तथा कंपनी में काम करने वाली हिंदू लड़कियों व औरतों को प्रताड़ित कर उनको जबरन धर्मांतरण करने पर मजबूर किया तथा उन्हें मुस्लिम कल्चर को अपनाने के लिए सभी पर दबाव बनाया गया। इस षड्यंत्र का पता तब चला जब 7 महिला पुलिसकर्मियों को वहां पर भर्ती करवाया गया तब पूरा मामला सभी के संज्ञान में आया। यह जाल अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी फैला हुआ है। और ये निश्चित है कि ये जिहादी कट्टरपंथी ताकतें लबजेहाद और धर्मांतरण का जाल धीरे-धीरे सभी जगह फैला रही हैं। इसके पहले भी हम सभी ने देखा है कि अल फलाह व केजीएमयू में में भी इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि ऐसा लगता है की जेहादी ताकतें पूरे विश्व पर अपने धर्म और व्यापार का व्यापार का कब्जा बढ़ाना चाहती हैं धर्मांतरण पर हम सभी केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हमें ठोस कानून बनाने की आवश्यकता है।
    4
    राष्ट्रव्यापी कठोर कानून की मांग की पढ़े लिखे मुस्लिम युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद की अनवरत आती खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आज अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक हेतु  धर्मांतरण व लव जिहाद के विरोध  जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा  जेहादी कट्टरपंथी ताकतों का पुतला फूंका व इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया ।
अवध प्रांत के प्रांत सहमंत्री विवेक ने कहा कि जैसा हम सभी को ज्ञात है की नासिक में किस तरह टीसीएस नासिक में षड्यंत्र का उजागर हुआ जिसमें कंपनी में उच्च पद पर बैठी हिदाखान ने
अपनी कंपनी में कार्य वाले
अपने सहयोगी मुस्लिमों को भर्ती किया
तथा कंपनी में काम करने वाली हिंदू लड़कियों व औरतों
को प्रताड़ित कर उनको जबरन धर्मांतरण करने पर मजबूर किया तथा उन्हें मुस्लिम कल्चर को अपनाने के लिए सभी पर दबाव बनाया गया। इस षड्यंत्र का पता तब चला जब 7 महिला पुलिसकर्मियों को वहां पर भर्ती करवाया गया तब पूरा मामला सभी के संज्ञान में आया। यह जाल अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी फैला हुआ है। और ये निश्चित है कि ये जिहादी कट्टरपंथी ताकतें लबजेहाद और धर्मांतरण का जाल धीरे-धीरे सभी जगह फैला रही हैं। इसके पहले भी हम सभी ने देखा है कि अल फलाह व केजीएमयू में
में भी इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है  जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि ऐसा लगता है की जेहादी ताकतें पूरे विश्व पर अपने धर्म और व्यापार का व्यापार का कब्जा बढ़ाना चाहती हैं धर्मांतरण पर हम सभी केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हमें ठोस कानून बनाने की आवश्यकता है।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    10 hrs ago
  • अमेठी तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन की प्रमुख मांग नरहरपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने और कथित तोड़फोड़ की घटना से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को हटाया गया, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ और कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया। किसानों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गांव में नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की। इसके अलावा भादर ब्लॉक के सोनारीकला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा, लोहरता ग्राम पंचायत में चारागाह की भूमि पर निर्माण, तथा ग्राम सभा की अन्य सुरक्षित जमीनों पर अतिक्रमण के मामलों को भी उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी भूमाफियाओं से मिलकर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं। ज्ञापन में सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन में पारदर्शिता लाने, स्कूल की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी की और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    2
    अमेठी तहसील परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु) के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र हुए और 15 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल तक मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो किसान अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे।
जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि ज्ञापन की प्रमुख मांग नरहरपुर गांव में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा हटाने और कथित तोड़फोड़ की घटना से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की मौजूदगी में प्रतिमा को हटाया गया, ग्रामीणों पर लाठीचार्ज हुआ और कई लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जेल भेजा गया। किसानों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए गांव में नई अंबेडकर प्रतिमा स्थापित कराने की मांग की।
इसके अलावा भादर ब्लॉक के सोनारीकला गांव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा, लोहरता ग्राम पंचायत में चारागाह की भूमि पर निर्माण, तथा ग्राम सभा की अन्य सुरक्षित जमीनों पर अतिक्रमण के मामलों को भी उठाया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारी भूमाफियाओं से मिलकर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण दे रहे हैं।
ज्ञापन में सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाने, भूमि सीमांकन में पारदर्शिता लाने, स्कूल की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्यों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी शामिल है। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी की और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग दोहराई। इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.