logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"Hamba Hamba, Ramba Ramba, Bamba Bamba, Dumba Dumba" TMC का स्टार प्रचारक 🤣🤣😂😂🕺🏻😹😹😹

2 hrs ago
user_"HASTE RAHO"
"HASTE RAHO"
Smile Musafirkhana, Amethi•
2 hrs ago

"Hamba Hamba, Ramba Ramba, Bamba Bamba, Dumba Dumba" TMC का स्टार प्रचारक 🤣🤣😂😂🕺🏻😹😹😹

More news from Amethi and nearby areas
  • Post by "HASTE RAHO"
    1
    Post by "HASTE RAHO"
    user_"HASTE RAHO"
    "HASTE RAHO"
    Smile Musafirkhana, Amethi•
    2 hrs ago
  • आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई। महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है” महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है। इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर  अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई।
महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं।
पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है”
महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है।
इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 min ago
  • मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेवना में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व प्रधान पद प्रत्याशी रामरूप मिश्रा ने ग्राम प्रधान रेखा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खरंजा मरम्मत के नाम पर धनराशि निकाली गई, लेकिन धरातल पर सीमित कार्य ही दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार केवल तीन स्थानों पर ही खरंजा कार्य कराया गया, जबकि अन्य जगहों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों को रात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने भी विभिन्न समस्याओं को उजागर किया। कोटेदार अंकित कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर खरंजा दब चुका है और नालियों की हालत बेहद खराब है। राम सजीवन ने जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए शीघ्र नाली निर्माण की मांग की। पवन कुमार ने अहिरन पुरवा में चकरोट न होने की समस्या उठाई, जबकि हरिराम मिश्रा ने जल निकासी के लिए नए खरंजे की आवश्यकता जताई। अमर सेन यादव ने गांव में रास्तों की कमी को प्रमुख समस्या बताया, वहीं पवन कुमार सिंह ने भी आवागमन में हो रही परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत टंकी तो स्थापित कर दी गई है, लेकिन पाइपलाइन चोक होने से पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस संबंध में ग्राम सचिव विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल मरम्मत कार्य नहीं हुआ है, केवल नए खरंजे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होने पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि मौर्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
    3
    मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेवना में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व प्रधान पद प्रत्याशी रामरूप मिश्रा ने ग्राम प्रधान रेखा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खरंजा मरम्मत के नाम पर धनराशि निकाली गई, लेकिन धरातल पर सीमित कार्य ही दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार केवल तीन स्थानों पर ही खरंजा कार्य कराया गया, जबकि अन्य जगहों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों को रात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने भी विभिन्न समस्याओं को उजागर किया। कोटेदार अंकित कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर खरंजा दब चुका है और नालियों की हालत बेहद खराब है। राम सजीवन ने जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए शीघ्र नाली निर्माण की मांग की। पवन कुमार ने अहिरन पुरवा में चकरोट न होने की समस्या उठाई, जबकि हरिराम मिश्रा ने जल निकासी के लिए नए खरंजे की आवश्यकता जताई।
अमर सेन यादव ने गांव में रास्तों की कमी को प्रमुख समस्या बताया, वहीं पवन कुमार सिंह ने भी आवागमन में हो रही परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत टंकी तो स्थापित कर दी गई है, लेकिन पाइपलाइन चोक होने से पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
इस संबंध में ग्राम सचिव विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल मरम्मत कार्य नहीं हुआ है, केवल नए खरंजे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होने पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि मौर्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है
    3
    संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी औद्योगिक इलाके की है, जहां ड्राइवर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रुहेरी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार पुणे से माल लादकर ट्रक के जरिए त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला फैक्ट्री पहुंचे थे। लंबी दूरी तय करने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे। इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पानी की बोतल लेकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना को देख वहां मौजूद अन्य चालकों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी औद्योगिक इलाके की है, जहां ड्राइवर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रुहेरी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार पुणे से माल लादकर ट्रक के जरिए त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला फैक्ट्री पहुंचे थे। लंबी दूरी तय करने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे।
इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पानी की बोतल लेकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना को देख वहां मौजूद अन्य चालकों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *ब्रेकिंग लंभुआ* *नगर पंचायत लंभुआ में शासन द्वारा नामित तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न* *उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने दिलाई शपथ,एमएलसी समेत कई गणमान्य रहे मौजूद* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* नगर पंचायत लंभुआ के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों - सुशील कुमार सिंह उर्फ जूली सिंह, सीताराम मोदनवाल एवं मालती मिश्रा - ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान और विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। सभी नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने नामित सभासदगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद', लंभुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, शिक्षाविद प्रवीण पाठक, डॉ. रामकृपाल वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र प्रसाद यादव, सभासद घनश्याम यादव, सभासद सतीश शिल्पकार,सभासद डॉ. कमल सिद्दीकी,सभासद डॉ. केपी सिंह,सभासद जगदानंद झा,सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा,सभासद सुनीता,सतीश सिंह,हरिओम अग्रहरि,स्वतंत्र सिंह समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं सभासद मौजूद रहे।
    1
    *ब्रेकिंग लंभुआ* 
*नगर पंचायत लंभुआ में शासन द्वारा नामित तीनों सभासदों का शपथ ग्रहण संपन्न*
*उपजिलाधिकारी प्रीति जैन ने दिलाई शपथ,एमएलसी समेत कई गणमान्य रहे मौजूद*
*लंभुआ, सुल्तानपुर।* नगर पंचायत लंभुआ के सभागार कक्ष में बृहस्पतिवार को शासन द्वारा नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।
समारोह में शासन द्वारा नामित तीन सभासदों - सुशील कुमार सिंह उर्फ जूली सिंह, सीताराम मोदनवाल एवं मालती मिश्रा - ने ईश्वर को साक्षी मानकर संविधान और विधि द्वारा स्थापित नियमों के पालन की शपथ ली। सभी नामित सभासदों को उपजिलाधिकारी लंभुआ प्रीति जैन ने नामित सभासदगणों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही तीनों ने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया।
इस अवसर पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी अमित सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश सिंह 'अंगद', लंभुआ भाजपा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह, शिक्षाविद प्रवीण पाठक, डॉ. रामकृपाल वर्मा, सभासद प्रतिनिधि प्रशांत चतुर्वेदी, सभासद राजेंद्र प्रसाद यादव, सभासद घनश्याम यादव, सभासद सतीश शिल्पकार,सभासद डॉ. कमल सिद्दीकी,सभासद डॉ. केपी सिंह,सभासद जगदानंद झा,सभासद चंद्रकांत विश्वकर्मा,सभासद सुनीता,सतीश सिंह,हरिओम अग्रहरि,स्वतंत्र सिंह समेत नगर के कई गणमान्य नागरिक एवं सभासद मौजूद रहे।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • सुलतानपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से देशभर में सख्त कानून बनाने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश की सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक समान और प्रभावी कानून लागू किया जाना चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि इस प्रकार के मामलों की जांच राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाए और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को शामिल किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में इस विषय पर ठोस कदम उठाने की अपील की।
    1
    सुलतानपुर में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कथित अवैध धर्मांतरण की घटनाओं को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से देशभर में सख्त कानून बनाने की मांग की है।
कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश की सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध धर्मांतरण के खिलाफ एक समान और प्रभावी कानून लागू किया जाना चाहिए।
संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी मांग की कि इस प्रकार के मामलों की जांच राष्ट्रीय स्तर पर कराई जाए और जरूरत पड़ने पर संबंधित एजेंसियों को शामिल किया जाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में इस विषय पर ठोस कदम उठाने की अपील की।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *ऍड.आशिष जयस्वाल* *राज्यमंत्री तथा सहपालकमंत्री जिल्हा गडचिरोली* *गडचिरोली पुलिस की 'प्रोजेक्ट उड़ान' पहल: भव्य रोजगार मेले में 1278 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र* गडचिरोली पुलिस बल द्वारा 'प्रोजेक्ट उड़ान' के तहत शिक्षित युवाओं के लिए एक अभूतपूर्व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के अति-दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की गई है। ​ ​राज्यमंत्री तथा गढ़चिरौली जिले के सह-पालक मंत्री एडवोकैट आशीष जायसवाल के हाथों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 1278 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। नक्सल विरोधी अभियानों और पेट्रोलिंग के लिए 31 नए चौपहिया वाहनों का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया गया। ​ ​गडचिरोली पुलिस बल के निरंतर प्रयासों के चलते जिले में नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है। नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न जनहितैषी उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में 'पुलिस दादालोरा खिड़की' के माध्यम से प्रोजेक्ट उड़ान का आयोजन किया गया। ​यह मेला यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय और युवाशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। ​इस रोजगार मेले में कुल 38 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिले के दुर्गम क्षेत्रों से 4000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बच्चे भी शामिल थे। मेले के दौरान लगभग 2400 उम्मीदवार प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। ​ ​रोजगार मेले के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय के मैदान पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 31 नए पुलिस वाहनों को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इन वाहनों का उपयोग नक्सल विरोधी पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इनमें 03 अत्याधुनिक सर्विलांस वैन भी शामिल हैं, जो निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
    1
    *ऍड.आशिष जयस्वाल*
*राज्यमंत्री तथा सहपालकमंत्री जिल्हा गडचिरोली*
*गडचिरोली पुलिस की 'प्रोजेक्ट उड़ान' पहल: भव्य रोजगार मेले में 1278 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र*
गडचिरोली पुलिस बल द्वारा 'प्रोजेक्ट उड़ान' के तहत शिक्षित युवाओं के लिए एक अभूतपूर्व रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के अति-दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की गई है।
​
​राज्यमंत्री तथा गढ़चिरौली जिले के सह-पालक मंत्री एडवोकैट आशीष जायसवाल के हाथों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा कुल 1278 युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। नक्सल विरोधी अभियानों और पेट्रोलिंग के लिए 31 नए चौपहिया वाहनों का लोकार्पण भी इसी अवसर पर किया गया।
​
​गडचिरोली पुलिस बल के निरंतर प्रयासों के चलते जिले में नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है। नागरिकों के सर्वांगीण विकास के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न जनहितैषी उपक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में 'पुलिस दादालोरा खिड़की' के माध्यम से प्रोजेक्ट उड़ान का आयोजन किया गया।
​यह मेला यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र मुक्त विश्वविद्यालय और युवाशक्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।
​इस रोजगार मेले में कुल 38 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया। जिले के दुर्गम क्षेत्रों से 4000 से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें पुलिस विभाग के कर्मचारियों के बच्चे भी शामिल थे। मेले के दौरान लगभग 2400 उम्मीदवार प्रत्यक्ष रूप से साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में शामिल हुए।
​
​रोजगार मेले के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय के मैदान पर एक विशेष समारोह आयोजित किया गया। राज्यमंत्री आशीष जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर 31 नए पुलिस वाहनों को राष्ट्र सेवा में समर्पित किया। इन वाहनों का उपयोग नक्सल विरोधी पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इनमें 03 अत्याधुनिक सर्विलांस वैन भी शामिल हैं, जो निगरानी तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएंगी।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.