रेवना ग्राम पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, पूर्व प्रत्याशी ने लगाए अनियमितताओं के आरोप। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेवना में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व प्रधान पद प्रत्याशी रामरूप मिश्रा ने ग्राम प्रधान रेखा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खरंजा मरम्मत के नाम पर धनराशि निकाली गई, लेकिन धरातल पर सीमित कार्य ही दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार केवल तीन स्थानों पर ही खरंजा कार्य कराया गया, जबकि अन्य जगहों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों को रात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने भी विभिन्न समस्याओं को उजागर किया। कोटेदार अंकित कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर खरंजा दब चुका है और नालियों की हालत बेहद खराब है। राम सजीवन ने जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए शीघ्र नाली निर्माण की मांग की। पवन कुमार ने अहिरन पुरवा में चकरोट न होने की समस्या उठाई, जबकि हरिराम मिश्रा ने जल निकासी के लिए नए खरंजे की आवश्यकता जताई। अमर सेन यादव ने गांव में रास्तों की कमी को प्रमुख समस्या बताया, वहीं पवन कुमार सिंह ने भी आवागमन में हो रही परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत टंकी तो स्थापित कर दी गई है, लेकिन पाइपलाइन चोक होने से पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस संबंध में ग्राम सचिव विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल मरम्मत कार्य नहीं हुआ है, केवल नए खरंजे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होने पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि मौर्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
रेवना ग्राम पंचायत में विकास कार्यों पर उठे सवाल, पूर्व प्रत्याशी ने लगाए अनियमितताओं के आरोप। मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेवना में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व प्रधान पद प्रत्याशी रामरूप मिश्रा ने ग्राम प्रधान रेखा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खरंजा मरम्मत के नाम पर धनराशि निकाली गई, लेकिन धरातल पर सीमित कार्य ही दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार केवल तीन स्थानों पर ही खरंजा कार्य कराया गया, जबकि अन्य जगहों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे गांव
में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों को रात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने भी विभिन्न समस्याओं को उजागर किया। कोटेदार अंकित कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर खरंजा दब चुका है और नालियों की हालत बेहद खराब है। राम सजीवन ने जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए शीघ्र नाली निर्माण की मांग की। पवन कुमार ने अहिरन पुरवा में चकरोट न होने की समस्या उठाई, जबकि हरिराम मिश्रा ने जल निकासी के लिए नए खरंजे की आवश्यकता जताई। अमर सेन यादव ने गांव में रास्तों की कमी को प्रमुख समस्या बताया,
वहीं पवन कुमार सिंह ने भी आवागमन में हो रही परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत टंकी तो स्थापित कर दी गई है, लेकिन पाइपलाइन चोक होने से पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस संबंध में ग्राम सचिव विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल मरम्मत कार्य नहीं हुआ है, केवल नए खरंजे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होने पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि मौर्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेवना में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पूर्व प्रधान पद प्रत्याशी रामरूप मिश्रा ने ग्राम प्रधान रेखा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खरंजा मरम्मत के नाम पर धनराशि निकाली गई, लेकिन धरातल पर सीमित कार्य ही दिखाई दे रहा है। उनके अनुसार केवल तीन स्थानों पर ही खरंजा कार्य कराया गया, जबकि अन्य जगहों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूरे गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों को रात में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने भी विभिन्न समस्याओं को उजागर किया। कोटेदार अंकित कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर खरंजा दब चुका है और नालियों की हालत बेहद खराब है। राम सजीवन ने जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए शीघ्र नाली निर्माण की मांग की। पवन कुमार ने अहिरन पुरवा में चकरोट न होने की समस्या उठाई, जबकि हरिराम मिश्रा ने जल निकासी के लिए नए खरंजे की आवश्यकता जताई। अमर सेन यादव ने गांव में रास्तों की कमी को प्रमुख समस्या बताया, वहीं पवन कुमार सिंह ने भी आवागमन में हो रही परेशानियों की ओर ध्यान दिलाया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ‘जल जीवन मिशन’ के तहत टंकी तो स्थापित कर दी गई है, लेकिन पाइपलाइन चोक होने से पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। इस संबंध में ग्राम सचिव विजय कुमार ने बताया कि फिलहाल मरम्मत कार्य नहीं हुआ है, केवल नए खरंजे बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बजट उपलब्ध होने पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरि मौर्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।3
- सोहावल अयोध्या सोहावल क्षेत्र के कई ग्रामीण सामाजिक कार्यकर्ता आमिर खान की अगुवाई में निवासी शेखपुर द्वारा “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में शिकायत दर्ज कराते हुए गांव में गंदे पानी की निकासी की गंभीर समस्या उठाई गई है। शिकायत के अनुसार, NH-27 के सर्विस लेन के पास लगभग 400 मीटर के क्षेत्र में जलभराव और गंदा पानी जमा हो रहा है, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आवेदन में बताया गया है कि नाली का पानी सही तरीके से नहीं निकल पा रहा है, जिसके कारण सड़कों और आसपास के स्थानों पर गंदगी फैल रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ-साथ संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करते हुए नाली और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिल सके। प्रशासन ने आवेदन को दर्ज कर जांच के लिए संबंधित अधिकारी को सौंप दिया है और जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर सपा नेता सामाजिक कार्यकर्ता आमिर खान, कृष्णानंद सैनी बदल सैनी आर्यन सोनी छोटू मोरिया विशाल मौर्य साकिब खान राहुल सैनी आनंद सैनी बबलू खान रंजीत यादव नकुल यादव रेहान खान सलमान खान कल्लू खान जमीर खान धर्मेंद्र मौर्य आदि लोग मौजूद रहे झुर्रई शब्बीर सुरेश कुमार रमेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे।1
- Post by "HASTE RAHO"1
- अयोध्या जिले में बीकापुर तहसील अंतर्गत ग्राम सभा बैंती कला के ताल वाले खेतों में दोपहर 1 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे लगभग 300 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर मशीन से कटे हुए गेहूं और खेतों में रखा भूसा पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों में दिखी हलचल, ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पीआरबी 112 पुलिस मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं। बताया जाता है कि जिन खेतों में आग लगी है वे क्षेत्र बैंती डिहवा, सिंघोरिया, जजवारा समेत कई गांवों के किसानों के हैं। आग से प्रभावित किसानों में भोला दूबे, सुनील दूबे, लक्ष्मी दूबे सहित कई किसानों की फसलें जलकर नष्ट हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।ग्रामीणों के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।सूचना मिलते ही तहसील अमला नुकसानी के आंकलन हेतु स्थल पर पहुंचा।2
- सुल्तानपुर आज दिनांक-18.04.2026 को प्रातः 112 पर सूचना मिली कि हनुमानगंज रामपुर पुरवां में एक व्यक्ति की डेड बॉडी के खेत में मिलने की सूचना प्राप्त हुई है इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । फारेसिंक टीम को भी बुलाया गया । मृतक का नाम गया प्रसाद पुत्र रामअजौर जिसकी उम्र 45 वर्ष है और यह शराब पीने का आदी था। मृतक के शव को कब्जे में लेकर के पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है । पोस्टममार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात इसमें अग्रिम विधि कार्यवाही की जाएगी। उक्त के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखण्ड प्रताप सिंह की बाइट1
- Post by A news 881
- आज तहसील अयोध्या में कैंप लगाकर किसान कार्ड बनाया जा रहा है जिससे किसानों को उर्वरक व अनाज का क्रय विक्रय आसानी से किया जा सके1
- उठो जागो नई दिशा नई किरण नई सुबह के साथ योग व्यायाम करो प्राकृतिक आनंद पर्यावरण संरक्षण करे शुद्ध हवा पेड़ पौधे लगाए जीवन अनमोल खुशहाल बनाएं औरो के बारे में सोचे सभी शुद्ध हवा से सेहतमंद होगे निरोग जीवन खुशहाली से भरा जीवन जीयेंगे तब अपना भारत वर्ष सेहत का सौगात मिलेगी।।।।। ।। रिपोर्टर Lal Chand Soni ।। ।। आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।1