logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

साहब ये कैसा न्याय, अमेठी में गोद में बच्चा लेकर पहुंची महिला ने समाधान दिवस में आधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई। महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है” महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है। इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Arun kumar Gupta
Arun kumar Gupta
अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

साहब ये कैसा न्याय, अमेठी में गोद में बच्चा लेकर पहुंची महिला ने समाधान दिवस में आधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई। महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन

पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है” महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है। इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई। महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है” महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है। इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    2
    आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर  अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई।
महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की।
आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं।
पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है”
महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है।
इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है
    3
    संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी औद्योगिक इलाके की है, जहां ड्राइवर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रुहेरी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार पुणे से माल लादकर ट्रक के जरिए त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला फैक्ट्री पहुंचे थे। लंबी दूरी तय करने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे। इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पानी की बोतल लेकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना को देख वहां मौजूद अन्य चालकों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी औद्योगिक इलाके की है, जहां ड्राइवर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रुहेरी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार पुणे से माल लादकर ट्रक के जरिए त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला फैक्ट्री पहुंचे थे। लंबी दूरी तय करने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे।
इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पानी की बोतल लेकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना को देख वहां मौजूद अन्य चालकों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सपा कार्यालय पर पीडीए जनपंचायत में व्यापारियों की भागीदारी प्रतापगढ़ जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित पिछड़ा (बनिया) वैश्य एकता समाजवादी पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम में प्रदेश नेता मुकेश साहू और राजकुमार सोनी का माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मुकेश साहू ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, डकैती और छिनैती जैसी घटनाओं से व्यापारी परेशान हैं। साथ ही जीएसटी को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़े वैश्य समाज को सबसे अधिक भागीदारी दी है। अब समय आ गया है कि व्यापारी वर्ग एकजुट होकर 2027 में सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले। कार्यक्रम में राजकुमार सोनी, अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, सुरेश जायसवाल, मनीष पाल, निसार अहमद, अनिल मौर्य, वकार अहमद, आशीष श्रीवास्तव, महिमा गुप्ता सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    सपा कार्यालय पर पीडीए जनपंचायत में व्यापारियों की भागीदारी
प्रतापगढ़
जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित पिछड़ा (बनिया) वैश्य एकता समाजवादी पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम में प्रदेश नेता मुकेश साहू और राजकुमार सोनी का माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि मुकेश साहू ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, डकैती और छिनैती जैसी घटनाओं से व्यापारी परेशान हैं। साथ ही जीएसटी को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ है और महंगाई लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़े वैश्य समाज को सबसे अधिक भागीदारी दी है। अब समय आ गया है कि व्यापारी वर्ग एकजुट होकर 2027 में सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले।
कार्यक्रम में राजकुमार सोनी, अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, सुरेश जायसवाल, मनीष पाल, निसार अहमद, अनिल मौर्य, वकार अहमद, आशीष श्रीवास्तव, महिमा गुप्ता सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter Pratapgarh, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
    1
    प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।
    user_VBed Vyas
    VBed Vyas
    Lawyer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by "HASTE RAHO"
    1
    Post by "HASTE RAHO"
    user_"HASTE RAHO"
    "HASTE RAHO"
    Smile Musafirkhana, Amethi•
    4 hrs ago
  • राष्ट्रव्यापी कठोर कानून की मांग की पढ़े लिखे मुस्लिम युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद की अनवरत आती खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आज अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक हेतु धर्मांतरण व लव जिहाद के विरोध जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा जेहादी कट्टरपंथी ताकतों का पुतला फूंका व इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया । अवध प्रांत के प्रांत सहमंत्री विवेक ने कहा कि जैसा हम सभी को ज्ञात है की नासिक में किस तरह टीसीएस नासिक में षड्यंत्र का उजागर हुआ जिसमें कंपनी में उच्च पद पर बैठी हिदाखान ने अपनी कंपनी में कार्य वाले अपने सहयोगी मुस्लिमों को भर्ती किया तथा कंपनी में काम करने वाली हिंदू लड़कियों व औरतों को प्रताड़ित कर उनको जबरन धर्मांतरण करने पर मजबूर किया तथा उन्हें मुस्लिम कल्चर को अपनाने के लिए सभी पर दबाव बनाया गया। इस षड्यंत्र का पता तब चला जब 7 महिला पुलिसकर्मियों को वहां पर भर्ती करवाया गया तब पूरा मामला सभी के संज्ञान में आया। यह जाल अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी फैला हुआ है। और ये निश्चित है कि ये जिहादी कट्टरपंथी ताकतें लबजेहाद और धर्मांतरण का जाल धीरे-धीरे सभी जगह फैला रही हैं। इसके पहले भी हम सभी ने देखा है कि अल फलाह व केजीएमयू में में भी इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि ऐसा लगता है की जेहादी ताकतें पूरे विश्व पर अपने धर्म और व्यापार का व्यापार का कब्जा बढ़ाना चाहती हैं धर्मांतरण पर हम सभी केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हमें ठोस कानून बनाने की आवश्यकता है।
    4
    राष्ट्रव्यापी कठोर कानून की मांग की पढ़े लिखे मुस्लिम युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद की अनवरत आती खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आज अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक हेतु  धर्मांतरण व लव जिहाद के विरोध  जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा  जेहादी कट्टरपंथी ताकतों का पुतला फूंका व इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया ।
अवध प्रांत के प्रांत सहमंत्री विवेक ने कहा कि जैसा हम सभी को ज्ञात है की नासिक में किस तरह टीसीएस नासिक में षड्यंत्र का उजागर हुआ जिसमें कंपनी में उच्च पद पर बैठी हिदाखान ने
अपनी कंपनी में कार्य वाले
अपने सहयोगी मुस्लिमों को भर्ती किया
तथा कंपनी में काम करने वाली हिंदू लड़कियों व औरतों
को प्रताड़ित कर उनको जबरन धर्मांतरण करने पर मजबूर किया तथा उन्हें मुस्लिम कल्चर को अपनाने के लिए सभी पर दबाव बनाया गया। इस षड्यंत्र का पता तब चला जब 7 महिला पुलिसकर्मियों को वहां पर भर्ती करवाया गया तब पूरा मामला सभी के संज्ञान में आया। यह जाल अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी फैला हुआ है। और ये निश्चित है कि ये जिहादी कट्टरपंथी ताकतें लबजेहाद और धर्मांतरण का जाल धीरे-धीरे सभी जगह फैला रही हैं। इसके पहले भी हम सभी ने देखा है कि अल फलाह व केजीएमयू में
में भी इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है  जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि ऐसा लगता है की जेहादी ताकतें पूरे विश्व पर अपने धर्म और व्यापार का व्यापार का कब्जा बढ़ाना चाहती हैं धर्मांतरण पर हम सभी केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हमें ठोस कानून बनाने की आवश्यकता है।
    user_Sujeet kumar
    Sujeet kumar
    Lalganj, Rae Bareli•
    12 hrs ago
  • प्रतापगढ़। डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक ने सुनी शिकायतें, संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, डीएम ने थाना प्रभारी व राजस्व निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी, लापरवाही व शिथिलता पर संबधित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, पैमाइश व अवैध कब्जे के मामले में संयुक्त टीम का गठन करें, SDM अनुष्का शर्मा, CO सिटी प्रशांत राज, EO राकेश कुमार मौजूद रहे, सदर तहसील में डीएम व एसपी ने फरियादियों की सुनी शिकायत,
    3
    प्रतापगढ़।
डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक ने सुनी शिकायतें,
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे,
डीएम ने थाना प्रभारी व राजस्व निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी,
लापरवाही व शिथिलता पर संबधित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई,
पैमाइश व अवैध कब्जे के मामले में संयुक्त टीम का गठन करें,
SDM अनुष्का शर्मा, CO सिटी प्रशांत राज, EO राकेश कुमार मौजूद रहे,
सदर तहसील में डीएम व एसपी ने फरियादियों की सुनी शिकायत,
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter Pratapgarh, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.