धर्मांतरण देश की सुरक्षा को खतरा, राष्ट्रव्यापी कठोर कानून जरूरी: विहिप राष्ट्रव्यापी कठोर कानून की मांग की पढ़े लिखे मुस्लिम युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद की अनवरत आती खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आज अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक हेतु धर्मांतरण व लव जिहाद के विरोध जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा जेहादी कट्टरपंथी ताकतों का पुतला फूंका व इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया । अवध प्रांत के प्रांत सहमंत्री विवेक ने कहा कि जैसा हम सभी को ज्ञात है की नासिक में किस तरह टीसीएस नासिक में षड्यंत्र का उजागर हुआ जिसमें कंपनी में उच्च पद पर बैठी हिदाखान ने अपनी कंपनी में कार्य वाले अपने सहयोगी मुस्लिमों को भर्ती किया तथा कंपनी में काम करने वाली हिंदू लड़कियों व औरतों को प्रताड़ित कर उनको जबरन धर्मांतरण करने पर मजबूर किया तथा उन्हें मुस्लिम कल्चर को अपनाने के लिए सभी पर दबाव बनाया गया। इस षड्यंत्र का पता तब चला जब 7 महिला पुलिसकर्मियों को वहां पर भर्ती करवाया गया तब पूरा मामला सभी के संज्ञान में आया। यह जाल अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी फैला हुआ है। और ये निश्चित है कि ये जिहादी कट्टरपंथी ताकतें लबजेहाद और धर्मांतरण का जाल धीरे-धीरे सभी जगह फैला रही हैं। इसके पहले भी हम सभी ने देखा है कि अल फलाह व केजीएमयू में में भी इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि ऐसा लगता है की जेहादी ताकतें पूरे विश्व पर अपने धर्म और व्यापार का व्यापार का कब्जा बढ़ाना चाहती हैं धर्मांतरण पर हम सभी केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हमें ठोस कानून बनाने की आवश्यकता है।
धर्मांतरण देश की सुरक्षा को खतरा, राष्ट्रव्यापी कठोर कानून जरूरी: विहिप राष्ट्रव्यापी कठोर कानून की मांग की पढ़े लिखे मुस्लिम युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद की अनवरत आती खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आज अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक हेतु धर्मांतरण व लव जिहाद के विरोध जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा
जेहादी कट्टरपंथी ताकतों का पुतला फूंका व इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया । अवध प्रांत के प्रांत सहमंत्री विवेक ने कहा कि जैसा हम सभी को ज्ञात है की नासिक में किस तरह टीसीएस नासिक में षड्यंत्र का उजागर हुआ जिसमें कंपनी में उच्च पद पर बैठी हिदाखान ने अपनी कंपनी में कार्य वाले अपने सहयोगी मुस्लिमों को भर्ती किया तथा कंपनी में काम करने वाली हिंदू लड़कियों व औरतों को प्रताड़ित कर उनको
जबरन धर्मांतरण करने पर मजबूर किया तथा उन्हें मुस्लिम कल्चर को अपनाने के लिए सभी पर दबाव बनाया गया। इस षड्यंत्र का पता तब चला जब 7 महिला पुलिसकर्मियों को वहां पर भर्ती करवाया गया तब पूरा मामला सभी के संज्ञान में आया। यह जाल अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी फैला हुआ है। और ये निश्चित है कि ये जिहादी कट्टरपंथी ताकतें लबजेहाद और धर्मांतरण का जाल धीरे-धीरे सभी जगह फैला रही हैं। इसके
पहले भी हम सभी ने देखा है कि अल फलाह व केजीएमयू में में भी इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि ऐसा लगता है की जेहादी ताकतें पूरे विश्व पर अपने धर्म और व्यापार का व्यापार का कब्जा बढ़ाना चाहती हैं धर्मांतरण पर हम सभी केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हमें ठोस कानून बनाने की आवश्यकता है।
- सपा कार्यालय पर पीडीए जनपंचायत में व्यापारियों की भागीदारी प्रतापगढ़ जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित पिछड़ा (बनिया) वैश्य एकता समाजवादी पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम में प्रदेश नेता मुकेश साहू और राजकुमार सोनी का माला पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मुकेश साहू ने अपने संबोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या, लूट, डकैती और छिनैती जैसी घटनाओं से व्यापारी परेशान हैं। साथ ही जीएसटी को लेकर भी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे व्यापारियों को नुकसान हुआ है और महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पिछड़े वैश्य समाज को सबसे अधिक भागीदारी दी है। अब समय आ गया है कि व्यापारी वर्ग एकजुट होकर 2027 में सपा की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले। कार्यक्रम में राजकुमार सोनी, अब्दुल कादिर जिलानी, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, सुरेश जायसवाल, मनीष पाल, निसार अहमद, अनिल मौर्य, वकार अहमद, आशीष श्रीवास्तव, महिमा गुप्ता सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- प्रतापगढ़ जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सदर तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 117 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से राजस्व विभाग की 8 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया।1
- राष्ट्रव्यापी कठोर कानून की मांग की पढ़े लिखे मुस्लिम युवक युवतियों के माध्यम से टीसीएस जैसी अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों तक फैले धर्मांतरण व लव जिहाद की अनवरत आती खबरों पर चिंता व्यक्त करते हुए विश्व हिंदू परिषद ने आज अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक हेतु धर्मांतरण व लव जिहाद के विरोध जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा तथा जेहादी कट्टरपंथी ताकतों का पुतला फूंका व इसके विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाकर विरोध प्रदर्शन किया । अवध प्रांत के प्रांत सहमंत्री विवेक ने कहा कि जैसा हम सभी को ज्ञात है की नासिक में किस तरह टीसीएस नासिक में षड्यंत्र का उजागर हुआ जिसमें कंपनी में उच्च पद पर बैठी हिदाखान ने अपनी कंपनी में कार्य वाले अपने सहयोगी मुस्लिमों को भर्ती किया तथा कंपनी में काम करने वाली हिंदू लड़कियों व औरतों को प्रताड़ित कर उनको जबरन धर्मांतरण करने पर मजबूर किया तथा उन्हें मुस्लिम कल्चर को अपनाने के लिए सभी पर दबाव बनाया गया। इस षड्यंत्र का पता तब चला जब 7 महिला पुलिसकर्मियों को वहां पर भर्ती करवाया गया तब पूरा मामला सभी के संज्ञान में आया। यह जाल अनेक बहुराष्ट्रीय कंपनियों में भी फैला हुआ है। और ये निश्चित है कि ये जिहादी कट्टरपंथी ताकतें लबजेहाद और धर्मांतरण का जाल धीरे-धीरे सभी जगह फैला रही हैं। इसके पहले भी हम सभी ने देखा है कि अल फलाह व केजीएमयू में में भी इनके षड्यंत्र का पर्दाफाश हो चुका है जिलाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि ऐसा लगता है की जेहादी ताकतें पूरे विश्व पर अपने धर्म और व्यापार का व्यापार का कब्जा बढ़ाना चाहती हैं धर्मांतरण पर हम सभी केन्द्र सरकार से मांग करते हैं कि धर्मांतरण को रोकने के लिए हमें ठोस कानून बनाने की आवश्यकता है।4
- महामारी का दर्द भूल उड़ान भरने को तैयार नौनीहाल: रामपुर में 5 बच्चों को मिले लैपटॉप रामपुर। शिक्षा को बढ़ावा देने और बच्चों को डिजिटल माध्यम से जोड़ने के उद्देश्य से रामपुर में जिलाधिकारी के नेतृत्व में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के 5 मेधावी बच्चों को लैपटॉप वितरित किए गए। लैपटॉप पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके अभिभावकों ने प्रशासन का आभार जताया। बताया गया कि यह वितरण कार्यक्रम उन बच्चों के लिए राहत और प्रेरणा बनकर आया है, जिन्होंने महामारी के कठिन समय में भी पढ़ाई नहीं छोड़ी और बेहतर प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है और शासन-प्रशासन बच्चों की पढ़ाई एवं सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। जिलाधिकारी ने कहा कि अब आवेदन प्रक्रिया 100 प्रतिशत ऑनलाइन हो चुकी है और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र बच्चों के खाते में पहुंच रहा है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे लैपटॉप का उपयोग पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और डिजिटल ज्ञान बढ़ाने में करें, ताकि वे आगे चलकर जनपद और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से अमेठी तहसील सभागार में आज शनिवार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में गोद में बच्चा लिए एक महिला शिकायतकर्ता ने अधिकारियों के समक्ष पहुंचकर अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर न्याय की गुहार लगाई। महिला प्रभावती, निवासी कोडरी अमेयमाफी, ने उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 17 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही चन्दन, रविन्द्र कुमार, अमित, ननकऊ और विक्रम ने उसके बेटे और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना में महिला और उसके बेटे को चोटें आई हैं। पीड़िता का कहना है कि जब वह अगले दिन पीपरपुर थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर शांति भंग में चालान कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हुआ है, क्योंकि वह पीड़ित होने के बावजूद कार्रवाई की जद में आ गई। उसने सवाल उठाया कि “जो मार खाए, उसे भी सजा मिले यह कहां का न्याय है” महिला ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उसने अपनी आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए बताया कि वह दूसरों के घरों में काम करके परिवार का भरण-पोषण करती है और न्याय की उम्मीद लेकर समाधान दिवस में आई है। इस मामले पर उपजिलाधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और यह प्रथम दृष्टया जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।2
- संग्रामपुर थाना अंतर्गत तिवारी पुर गांव में गेहूं मडाई को लेकर एक पक्ष दलित महिला की पिटाईकर घायल कर दिया गंभीर हालत में परिजन उसे सीएचसी संग्रामपुर ले गए जहां उसका इलाज करने के बाद डाक्टर रेफर कर दिया है गांव में घटना से हड़कंप मचा हुआ है3
- अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में शनिवार सुबह एक ट्रक ड्राइवर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी औद्योगिक इलाके की है, जहां ड्राइवर अचानक सड़क पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (45) पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम रुहेरी, थाना हाथरस गेट, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नरेंद्र कुमार पुणे से माल लादकर ट्रक के जरिए त्रिशुंडी स्थित कोका-कोला फैक्ट्री पहुंचे थे। लंबी दूरी तय करने के बाद वह फैक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर कुछ देर आराम कर रहे थे। इसी दौरान वह मोबाइल पर किसी से बात करते हुए पानी की बोतल लेकर शौच के लिए जा रहे थे। तभी अचानक रास्ते में ही गिरकर बेहोश हो गए। घटना को देख वहां मौजूद अन्य चालकों और मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। साथी चालक ने तुरंत स्थिति को समझते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भादर पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हार्ट अटैक का मामला मान रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- प्रतापगढ़। डीएम शिव सहाय अवस्थी, एसपी दीपक ने सुनी शिकायतें, संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे, डीएम ने थाना प्रभारी व राजस्व निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी, लापरवाही व शिथिलता पर संबधित कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई, पैमाइश व अवैध कब्जे के मामले में संयुक्त टीम का गठन करें, SDM अनुष्का शर्मा, CO सिटी प्रशांत राज, EO राकेश कुमार मौजूद रहे, सदर तहसील में डीएम व एसपी ने फरियादियों की सुनी शिकायत,3