ग्राम कुंदावली में धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब अंबेडकर जयंती दैनिक प्रतिज्ञा : बदायूं - ग्राम कुंदावली में संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में गांव के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह की शुरुआत बाबासाहेब के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें वक्ताओं ने बाबासाहेब के जीवन संघर्ष, शिक्षा के महत्व और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबासाहेब ने समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया और उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।गांव में बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में बाबासाहेब के बताए गए ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के संदेश को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान गांव में एकता और भाईचारे का माहौल रहा।इस अवसर पर पूर्व प्रधान प्रमोद कुमार, तहसीलदार राजवीर सिंह, सतपाल मौर्य, अमरीश कुमार, राजेश कुमार डीलर, दीपक, अवनीश कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने सभी ग्रामीणों का आभार जताया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

- जिला बदायूं के इस्लामनगर क्षेत्र गांव के धर्मपाल प्रजापत की बेटी की शादी में बड़ी घटना इस्लामनगर में सहसवान रोड़ मोनार्क फार्म हाउस से बीती रात शादी से एक साल के बच्चे को बिन बुलाए आई संदिग्ध महिला चोरी कर ले गई | बच्चा कमरे में सो रहा था मां बच्चे को सोता छोड़कर जयमाला देखने हॉल में आ गई थी थाना पुलिस को सी सी टी वी फुटेज हाथ लगी है जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा | घटना के खुलासे में सर्विलांस टीम , एस ओ जी टीम , व अन्य को लगाया गया है |2
- Post by Thakur Sobran singh Journalist4
- बदायूं ब्रेकिंग… 11 हजार वोल्ट करंट से युवक के शरीर में लगी आग, गर्दन धड़ से अलग बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हादसे के बाद आधा शरीर हाईटेंशन लाइन में फंसा, सिर जमीन पर गिरा मौके पर खौफनाक मंजर, शरीर के अंग जल-जलकर नीचे गिरते रहे ग्रामीणों ने घंटों फोन कर लाइन शटडाउन की मांग की, नहीं हुई सुनवाई । परिजनों ने गाँव के ही व्यक्ति पर लगाया खंबे पर चड़ाने का आरोप । बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से गई युवक की जान घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप, भारी भीड़ जुटी सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची इलाके में दहशत का माहौल, लोग सहमे पुलिस जांच में जुटी, शव को लाइन से उतारने की कोशिश जारी वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का मामला4
- 😳 “एक सवाल है… जवाब देने से पहले सोच लेना…” हेडलाइन: सड़क पर 'चालान' की सख्ती, पटरी पर 'भीड़' की मस्ती! बड़ी खबर: आज का सबसे कड़वा सवाल—क्या कानून सिर्फ आम आदमी की जेब देखने के लिए है? बाइक पर 3 लोग: तुरंत चालान, क्योंकि यह "असुरक्षित" है। 🚫 ट्रेन में 3000 लोग: कोई कार्रवाई नहीं, क्योंकि यह "सिस्टम" है। ✅ सवाल सीधा है: अगर बाइक पर तीसरा बंदा जान के लिए खतरा है, तो ट्रेन के गेट पर लटकते सैकड़ों लोग क्या अमर होकर आए हैं? बॉटम लाइन: प्रशासन सुरक्षा के नाम पर चालान तो काटता है, लेकिन ट्रेनों में भेड़-बकरियों की तरह ठूंसे इंसान उसे नजर नहीं आते। क्या नियम सिर्फ वहां लागू होंगे जहाँ से पैसा वसूलना आसान है? #SystemExposed #CommonMan #RightToAsk1
- बदायूं ब्रेकिंग… संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा 11 हजार वोल्ट करंट से युवक के शरीर में लगी आग, गर्दन धड़ से अलग बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत हादसे के बाद आधा शरीर हाईटेंशन लाइन में फंसा, सिर जमीन पर गिरा मौके पर खौफनाक मंजर, शरीर के अंग जल-जलकर नीचे गिरते रहे ग्रामीणों ने घंटों फोन कर लाइन शटडाउन की मांग की, नहीं हुई सुनवाई बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से गई युवक की जान घटना के बाद मौके पर मचा हड़कंप, भारी भीड़ जुटी सूचना मिलते ही वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची इलाके में दहशत का माहौल, लोग सहमे पुलिस जांच में जुटी, शव को लाइन से उतारने की कोशिश जारी वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का मामला4
- बिल्सी में बाबासाहेब जयंती पर भव्य शोभायात्रा, जय भीम के नारों से गूंजा नगर बिल्सी। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव के अवसर पर 16 अप्रैल को नगर बिल्सी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा नगर नीले ध्वजों और “जय भीम” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। शोभायात्रा का शुभारंभ और आकर्षण शोभायात्रा का शुभारंभ मोहल्ला नंबर 5 स्थित अंबेडकर पार्क से विधिवत किया गया। यात्रा में सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र महापुरुषों की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। उत्साह और उमंग का माहौल शोभायात्रा में युवाओं और महिलाओं का खासा उत्साह देखने को मिला। दो प्रमुख डीजे यात्रा का मुख्य आकर्षण रहे— आगे चल रहे डीजे पर महिलाएं बाबासाहेब के भजनों और गीतों पर झूमती नजर आईं, जबकि पीछे चल रहे डीजे पर हजारों की संख्या में युवक मिशनरी गीतों पर नृत्य करते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत नगर के विभिन्न स्थानों—मोहल्ला नंबर 2, होली चौक सहित प्रमुख चौराहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, फूल-मालाओं और पटाखों के साथ शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। सेवादारों द्वारा जगह-जगह जलपान और शरबत की व्यवस्था भी की गई। सुरक्षा व्यवस्था और समापन पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। यात्रा का समापन खेरी बस स्टैंड पर किया गया। संवाददाता: भूदेव प्रसाद इंडिया टाइम्स 7 न्यूज़1
- बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9368424098 बिजली के पल पर चढ़ने से युवक की दर्दनाक मौत सर धड़ से अलग। परिजनों ने संविदा लाइनमैन यशवीर पर लगाए जबरदस्ती पोल पर चढ़ाने के आरोप। घटना के बाद लाइनमैन मौके से फरार युवक की जलकर दर्दनाक मौत। मृतक की पहचान अरविंद पुत्र रच्छपाल थाना वजीरगंज के रूप में हुई। इस दर्दनाक घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। बिजली विभाग की लापरवाही से एक और युवक की मौत। पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमरपुरा गांव का है।3
- ⚡ बदायूं: लापरवाही की भेंट चढ़ा एक और 'बिजलीकर्मी', मौत का मंजर देख कांप गई रूह! 🕊️ वजीरगंज थाना क्षेत्र के धिमारपुरा के पास एक प्राइवेट बिजली कर्मी लाइन ठीक करने के लिए हाई टेंशन (HT) लाइन के पोल पर चढ़ा था। वह अपना काम कर ही रहा था कि अचानक तारों में करंट दौड़ गया। चश्मदीदों की मानें तो मंजर इतना खौफनाक था कि करंट लगते ही युवक के शरीर के चीथड़े उड़ गए और वह पोल पर ही बेजान होकर चिपक गया।2