logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुड़वारी में कांग्रेस का प्रदर्शन पंचायत कमेटी का किया गठन पवई ब्लॉक के मुड़वारी ग्राम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीस खान के मुख्य आतिथ्य में आज पंचायत कमेटी का गठन, BLA 2 का सम्मान एवं मनरेगा बचाओ अभियान के तहत स्थानीय बस स्टैंड प्रांगड़ में जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया गया। जिला अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जोरदार बैंडबाजों फूल मालाओं से मुड़वारी ग्राम के कांग्रेस जनों ने जोरदार स्वागत किया, तत्पश्चात जिला अध्यक्ष ने मंदिर जाकर बालाजी सरकार के दर्शन भी किए। प्रोग्राम की शुरूआत मां सरस्वती एवं इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान, SIR के सतना प्रभारी, आनंद शुक्ला, पवई विधानसभा प्रभारी अजय श्रीवास्तव, केशरी अहिरवार, वसीम खान, राम करण पांडे, डा. सरफराज फारूकी अजय पाल लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नामदेव, मुकेश बागरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में कामता शर्मा को सर्व सम्मति से पंचायत अध्यक्ष चुना गया। जिसमें महिला अध्यक्ष पार्वती आदिवासी, किसान कांग्रेस हीरा लाल रजक, युवक कांग्रेस राहुल शर्मा, सेवादल राजेश सोनी, एससी मुन्ना चौधरी, एसटी कंधी आदिवासी, एनएसयूआई अशरफ खान, पिछड़ा वर्ग बीरेंद लोधी, अल्पसंख्यक हरिश्चंद्र जैन एवं बाल कांग्रेस का आरिफ मोहम्मद को पंचायत अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुमान सिंह यादव, अरविंद चौरसिया, खुशी लाल चौधरी, जयवीर चौरसिया, धूराम चौधरी, अनीस पिंकू सिद्दीकी, सुमंत पांडे, नसीम खान, शंभू लाल चौधरी, गुलज़ारी प्रजापति, ईश्वर दास जायसवाल, सज्जन सिंगरौल, नत्थू लाल चौधरी, कमलेश प्रजापति, करीम मोहम्मद, वीरेंद्र साहू, रहीश मोहम्मद, मुकेश पाल, शाहिद रजा, रमेश कोरी, प्रदीप विश्वकर्मा, पप्पू साहू, संदीप नामदेव, बली मोहम्मद, सीताराम कोरी, ब्रजेश बाल्मिक, किशोरी बाल्मिक सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

19 hrs ago
user_Sandeep shukla
Sandeep shukla
पत्रकारिता Devendranagar, Panna•
19 hrs ago

मुड़वारी में कांग्रेस का प्रदर्शन पंचायत कमेटी का किया गठन पवई ब्लॉक के मुड़वारी ग्राम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीस खान के मुख्य आतिथ्य में आज पंचायत कमेटी का गठन, BLA 2 का सम्मान एवं मनरेगा बचाओ अभियान के तहत स्थानीय बस स्टैंड प्रांगड़ में जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया गया। जिला अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जोरदार बैंडबाजों फूल मालाओं से मुड़वारी ग्राम के कांग्रेस जनों ने जोरदार स्वागत किया, तत्पश्चात जिला अध्यक्ष ने मंदिर जाकर बालाजी सरकार के दर्शन भी किए। प्रोग्राम की शुरूआत मां सरस्वती एवं इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान, SIR के सतना प्रभारी, आनंद शुक्ला, पवई विधानसभा प्रभारी अजय श्रीवास्तव, केशरी अहिरवार, वसीम खान, राम करण पांडे, डा. सरफराज फारूकी अजय पाल लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नामदेव, मुकेश बागरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में कामता शर्मा को सर्व सम्मति से पंचायत अध्यक्ष चुना गया। जिसमें महिला अध्यक्ष पार्वती आदिवासी, किसान कांग्रेस हीरा लाल रजक, युवक कांग्रेस राहुल शर्मा, सेवादल राजेश सोनी, एससी मुन्ना चौधरी, एसटी कंधी आदिवासी, एनएसयूआई अशरफ खान, पिछड़ा वर्ग बीरेंद लोधी, अल्पसंख्यक हरिश्चंद्र जैन एवं बाल कांग्रेस का आरिफ मोहम्मद को पंचायत अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुमान सिंह यादव, अरविंद चौरसिया, खुशी लाल चौधरी, जयवीर चौरसिया, धूराम चौधरी, अनीस पिंकू सिद्दीकी, सुमंत पांडे, नसीम खान, शंभू लाल चौधरी, गुलज़ारी प्रजापति, ईश्वर दास जायसवाल, सज्जन सिंगरौल, नत्थू लाल चौधरी, कमलेश प्रजापति, करीम मोहम्मद, वीरेंद्र साहू, रहीश मोहम्मद, मुकेश पाल, शाहिद रजा, रमेश कोरी, प्रदीप विश्वकर्मा, पप्पू साहू, संदीप नामदेव, बली मोहम्मद, सीताराम कोरी, ब्रजेश बाल्मिक, किशोरी बाल्मिक सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 1.पेड़ पर लटका मिला युवक का शव। 2.​मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने चुना मौत का रास्ता
    1
    1.पेड़ पर लटका मिला युवक का शव।
2.​मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने चुना मौत का रास्ता
    user_Rupesh Jain
    Rupesh Jain
    में दैनिक भास्कर में संवाददाता हु पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बी बी जी रामजी रोजगार बिल व केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार को लेकर कार्यशाला हुई आयोजित अजयगढ़:-विगत दिवस लोकसभा में पारित हुए बी बी जी रामजी रोजगार बिल व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के द्वारा पेश किये गए केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार को लेकर आज अजयगढ़ के रेस्ट हाउस में मुख्य अथिति सदानंद गौतम कि उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का प्रारम्भ भारत माता व पार्टी के पितृ पुरुष प. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करके हुई इसके बाद आये हुए अथितियों का स्वागत किया गया।स्वागत उपरांत मुख्य अथिति सदानंद गौतम ने अपने उद्धबोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 2047 तक भारत को विकाससील से विकसित बनाने कि बात कही जा रही है।इसके लिए ग्रामो में निवास करने वाले लोगो को मजबूत करने के उद्देश्य से मनरेगा में कुछ बदलाव करते हुए वी बी जी राम जी रोजगार बिल लाया गया।इसके पहले इस योजना में भुगतान में होने वाली देरी के साथ साथ सभी प्रकार के कार्यों को करने कि योजना बनाई है।इसमें हम 5 प्रकार के कार्य कर सकते है जिसमे जल संवर्धन, गाँव कि अधोसंरचना के कार्य सहित कई अन्य कार्य सम्मलित है साथ ही अब कार्यों को ग्राम पंचायतो के प्रस्ताव के द्वारा ही संपन्न कराया जायेगा।इस बिल में रोजगार दिवस के दिनों को 100 दिवस कि जगह 125 दिन किया गया है। इस जानकारी को हमें चौपालो के माध्यम से जन जन तक पहुँचाना है।बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव,नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता,वरिष्ठ संजय सुल्लेरे व सुरेंद्र सिंह,मंडल महामंत्री बाबू सिंह व ब्रजेन्द्र खटीक,पूर्व मंडल अध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा,अवध तिवारी,विशाल यादव,मुन्ना यादव,कमलेश पांडे,संजय गुप्ता,अनिल गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता,नारायण दास रजक,उर्मिल यादव,बीरेंद्र कोरी, सज्जी आदिवासी,राजेंद्र यादव,भूपेंद्र अहिरवार सहित कई अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
    4
    बी बी जी रामजी रोजगार बिल व केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार को लेकर कार्यशाला हुई आयोजित 
अजयगढ़:-विगत दिवस लोकसभा में पारित हुए बी बी जी रामजी रोजगार बिल व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन के द्वारा पेश किये गए केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार को लेकर आज अजयगढ़ के रेस्ट हाउस में मुख्य अथिति सदानंद गौतम कि उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का प्रारम्भ भारत माता व पार्टी के पितृ पुरुष प. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा में माल्यार्पण करके हुई इसके बाद आये हुए अथितियों का स्वागत किया गया।स्वागत उपरांत मुख्य अथिति सदानंद गौतम ने अपने उद्धबोधन में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा 2047 तक भारत को विकाससील से विकसित बनाने कि बात कही जा रही है।इसके लिए ग्रामो में निवास करने वाले लोगो को मजबूत करने के उद्देश्य से मनरेगा में कुछ बदलाव करते हुए वी बी जी राम जी रोजगार बिल लाया गया।इसके पहले इस योजना में भुगतान में होने वाली देरी के साथ साथ सभी प्रकार के कार्यों को करने कि योजना बनाई है।इसमें हम 5 प्रकार के कार्य कर सकते है जिसमे जल संवर्धन, गाँव कि अधोसंरचना के कार्य सहित कई अन्य कार्य सम्मलित है साथ ही अब कार्यों को ग्राम पंचायतो के प्रस्ताव के द्वारा ही संपन्न कराया जायेगा।इस बिल में रोजगार दिवस के दिनों को 100 दिवस कि जगह 125 दिन किया गया है। इस जानकारी को हमें चौपालो के माध्यम से जन जन तक पहुँचाना है।बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश यादव,नगर परिषद अध्यक्ष सीता गुप्ता,वरिष्ठ संजय सुल्लेरे व सुरेंद्र सिंह,मंडल महामंत्री बाबू सिंह व ब्रजेन्द्र खटीक,पूर्व मंडल अध्यक्ष शीलू श्रीवास्तव,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा,अवध तिवारी,विशाल यादव,मुन्ना यादव,कमलेश पांडे,संजय गुप्ता,अनिल गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता,नारायण दास रजक,उर्मिल यादव,बीरेंद्र कोरी, सज्जी आदिवासी,राजेंद्र यादव,भूपेंद्र अहिरवार सहित कई अन्य वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
    user_Anil gupta
    Anil gupta
    computer teacher and reporter Ajaigarh, Panna•
    3 hrs ago
  • सिमरिया क्षेत्र में तापमान में हुई बढ़ोतरी, लोगों को मिली ठंड से राहत। क्षेत्र में आज का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    1
    सिमरिया क्षेत्र में तापमान में हुई बढ़ोतरी, लोगों को मिली ठंड से राहत। क्षेत्र में आज का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    user_सागर सिंह
    सागर सिंह
    पत्रकारिता सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नदी पर निर्माणाधीन पुल महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ रहा है। बरसात खत्म हुए लंबा समय बीत गया है, लेकिन न तो ठेकेदार का पता है और न ही काम शुरू होने के कोई संकेत ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें हर दिन जोखिम उठाकर रास्ता तय करना पड़ रहा है क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं? विषय: अजयगढ़ की सिद्धपुर पंचायत में पुल का निर्माण कार्य अधर में, ग्रामीण परेशान पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के अंतर्गत सिद्धपुर पंचायत के पास नदी पर बन रहे पुल का काम महीनों से बंद है। ठेकेदार का कोई अता-पता नहीं है और बरसात खत्म होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। अधूरे पुल के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्या हो रही है। प्रशासन से अनुरोध है कि संज्ञान लें और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाएं ताकि समय रहते काम पूरा हो सके
    1
    नदी पर निर्माणाधीन पुल महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ रहा है। बरसात खत्म हुए लंबा समय बीत गया है, लेकिन न तो ठेकेदार का पता है और न ही काम शुरू होने के कोई संकेत
ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें हर दिन जोखिम उठाकर रास्ता तय करना पड़ रहा है क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं?
विषय: अजयगढ़ की सिद्धपुर पंचायत में पुल का निर्माण कार्य अधर में, ग्रामीण परेशान
पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के अंतर्गत सिद्धपुर पंचायत के पास नदी पर बन रहे पुल का काम महीनों से बंद है। ठेकेदार का कोई अता-पता नहीं है और बरसात खत्म होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया।
अधूरे पुल के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्या हो रही है। प्रशासन से अनुरोध है कि संज्ञान लें और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाएं ताकि समय रहते काम पूरा हो सके
    user_पत्रकार भारत सिंह
    पत्रकार भारत सिंह
    Local News Reporter अजयगढ़, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by शिवचरण।कुशवाहा
    1
    Post by शिवचरण।कुशवाहा
    user_शिवचरण।कुशवाहा
    शिवचरण।कुशवाहा
    रघुराजनगर, सतना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • क्षेत्र में बढ़ रहा किसानो की फसल पर मांहू रोग का प्रकोप
    1
    क्षेत्र में बढ़ रहा किसानो की फसल पर मांहू रोग का प्रकोप
    user_Bhaskar singh
    Bhaskar singh
    पत्रकार अमनगंज, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • श्रीमान व्ही. एन. अम्बाडे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख महोदय तथा पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कोर क्षेत्र से विस्थापित ग्राम एकलव्य नगर से ग्रामीणों से किया गया वादा निभाया और एकलव्य नगर में सामग्री का वितरण किया गया आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को श्रीमान नरेश यादव, क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व पन्ना के मार्गदर्शन में पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा टाईगर रिजर्व क्षेत्र से विस्थापित ग्राम एकलव्य नगर के निवासियों एवं ईको विकास समिति की मांगों को सफलतापूर्वक पुरा करते हुए आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को एकलव्य नगर में आयोजित समिति की संगोष्ठी एवं कार्यक्रम में ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर 2025 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख महोदय द्वारा चंद्रनगर परिक्षेत्र के अंतर्गत कोर क्षेत्र से विस्थापित होकर बसे ग्राम एकलव्य नगर का दौरा किया था। उस दौरान ईको विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक में ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कुछ मांगें रखी थीं। PCCF महोदय के उसी विजन को साकार करते हुए पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा एकलव्य नगर के समिति सदस्यों से आत्मीय वार्तालाप किया और निम्नलिखित सामग्रियों का वितरण किया: 1. सर्दियों से राहत: 150 परिवारों को गर्म कंबल। 2. शिक्षा हेतु सहायता: 60 बच्चों को स्कूल बैग और पानी की बोतलें। 3. सामुदायिक सुविधाएं: बैठने के लिए दरी, फर्श और अन्य आवश्यक सामान। 4.सांस्कृतिक प्रोत्साहन: मंदिर के लिए सामग्री और वाद्य यंत्र (हारमोनियम, ढोलक, झांझर एवं अन्य सहायक सामग्री)। इस सामग्री वितरण से ग्रामीणों ने पन्ना टाईगर रिजर्व का आभार जताया और वन संरक्षण में समर्पित भाव से सहयोग करने का मन बनाया। अपनी मांगों को इतनी शीघ्रता से पूरा होते देख ईको विकास समिति के अध्यक्ष और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। समिति ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख तथा पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और विकास को नई मजबूती मिलेगी। भवदीय, प्रबंधन पन्ना टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश। अतुल रैकवार पन्ना से
    3
    श्रीमान व्ही. एन. अम्बाडे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख महोदय तथा पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कोर क्षेत्र से विस्थापित ग्राम एकलव्य नगर से ग्रामीणों से किया गया वादा निभाया और एकलव्य नगर में सामग्री का वितरण किया गया
आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को श्रीमान नरेश यादव, क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व पन्ना के मार्गदर्शन में पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा टाईगर रिजर्व क्षेत्र से विस्थापित ग्राम एकलव्य नगर के निवासियों एवं ईको विकास समिति की मांगों को सफलतापूर्वक पुरा करते हुए आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को एकलव्य नगर में आयोजित समिति की संगोष्ठी एवं  कार्यक्रम में ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर 2025 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख महोदय द्वारा चंद्रनगर परिक्षेत्र के अंतर्गत कोर क्षेत्र से विस्थापित होकर बसे ग्राम एकलव्य नगर का दौरा किया था। उस दौरान ईको विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक में ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कुछ मांगें रखी थीं।
PCCF महोदय के उसी विजन को साकार करते हुए पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा एकलव्य नगर के समिति सदस्यों से आत्मीय वार्तालाप किया और निम्नलिखित सामग्रियों का वितरण किया:
1. सर्दियों से राहत: 150 परिवारों को गर्म कंबल।
2.  शिक्षा हेतु सहायता: 60 बच्चों को स्कूल बैग और पानी की बोतलें।
3. सामुदायिक सुविधाएं: बैठने के लिए दरी, फर्श और अन्य आवश्यक सामान।
4.सांस्कृतिक प्रोत्साहन: मंदिर के लिए  सामग्री और वाद्य यंत्र (हारमोनियम, ढोलक, झांझर एवं अन्य सहायक सामग्री)।
इस सामग्री वितरण से ग्रामीणों ने पन्ना टाईगर रिजर्व का आभार जताया और वन संरक्षण में समर्पित भाव से सहयोग करने का मन बनाया।
अपनी मांगों को इतनी शीघ्रता से पूरा होते देख ईको विकास समिति के अध्यक्ष और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। समिति ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख तथा पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और विकास को नई मजबूती मिलेगी।
भवदीय,
प्रबंधन 
पन्ना टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश।
अतुल रैकवार पन्ना से
    user_Media panna atul Raikwar
    Media panna atul Raikwar
    पन्ना, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बच्चों को स्कूल में मिल रहा है कच्चा खाना वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बच्चों को मिल रहा है वीडियो वायरल।
    1
    बच्चों को स्कूल में मिल रहा है कच्चा खाना वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बच्चों को मिल रहा है वीडियो वायरल।
    user_सागर सिंह
    सागर सिंह
    पत्रकारिता सिमरिया, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • घटिया निर्माण से टूटी नई पुलिया, वार्ड नंबर 14 में हादसे का खतरा मैहर। नगर के वार्ड नंबर 14 में हाल ही में निर्मित पुलिया घटिया निर्माण के कारण टूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिया कुछ ही दिन पहले बनाई गई थी, लेकिन एक छोटे से थ्री-व्हीलर के चढ़ते ही पुलिया ध्वस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण ठेकेदार द्वारा लापरवाही से कराया गया, जिसमें गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। निर्माण सामग्री भी मानक के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आ रही है। इसके चलते पुलिया इतनी कमजोर बनी कि सामान्य भार सहन नहीं कर सकी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुलिया टूटने से आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। नागरिकों ने मैहर नगर पालिका की सीएमओ से इस मामले में संज्ञान लेकर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने तथा पुलिया का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न
    2
    घटिया निर्माण से टूटी नई पुलिया, वार्ड नंबर 14 में हादसे का खतरा
मैहर। नगर के वार्ड नंबर 14 में हाल ही में निर्मित पुलिया घटिया निर्माण के कारण टूटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह पुलिया कुछ ही दिन पहले बनाई गई थी, लेकिन एक छोटे से थ्री-व्हीलर के चढ़ते ही पुलिया ध्वस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिया का निर्माण ठेकेदार द्वारा लापरवाही से कराया गया, जिसमें गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा गया। निर्माण सामग्री भी मानक के अनुरूप नहीं होने की बात सामने आ रही है। इसके चलते पुलिया इतनी कमजोर बनी कि सामान्य भार सहन नहीं कर सकी।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुलिया टूटने से आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
नागरिकों ने मैहर नगर पालिका की सीएमओ से इस मामले में संज्ञान लेकर संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने तथा पुलिया का पुनः गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न
    user_Tej pratap Kacher
    Tej pratap Kacher
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.