ठेकेदार लापता, जनता परेशान सिद्धपुर में पुल निर्माण कार्य पड़ा ठप अजयगढ़ तहसील की सिद्धपुर पंचायत में विकास की रफ्तार थम गई है। नदी पर निर्माणाधीन पुल महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ रहा है। बरसात खत्म हुए लंबा समय बीत गया है, लेकिन न तो ठेकेदार का पता है और न ही काम शुरू होने के कोई संकेत ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें हर दिन जोखिम उठाकर रास्ता तय करना पड़ रहा है क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं? विषय: अजयगढ़ की सिद्धपुर पंचायत में पुल का निर्माण कार्य अधर में, ग्रामीण परेशान पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के अंतर्गत सिद्धपुर पंचायत के पास नदी पर बन रहे पुल का काम महीनों से बंद है। ठेकेदार का कोई अता-पता नहीं है और बरसात खत्म होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। अधूरे पुल के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्या हो रही है। प्रशासन से अनुरोध है कि संज्ञान लें और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाएं ताकि समय रहते काम पूरा हो सके
ठेकेदार लापता, जनता परेशान सिद्धपुर में पुल निर्माण कार्य पड़ा ठप अजयगढ़ तहसील की सिद्धपुर पंचायत में विकास की रफ्तार थम गई है। नदी पर निर्माणाधीन पुल महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ रहा है। बरसात खत्म हुए लंबा समय बीत गया है, लेकिन न तो ठेकेदार का पता है और न ही काम शुरू होने के कोई संकेत ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें हर दिन जोखिम उठाकर रास्ता तय करना पड़ रहा है क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं? विषय: अजयगढ़ की सिद्धपुर पंचायत में पुल का निर्माण कार्य अधर में, ग्रामीण परेशान पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के अंतर्गत सिद्धपुर पंचायत के पास नदी पर बन रहे पुल का काम महीनों से बंद है। ठेकेदार का कोई अता-पता नहीं है और बरसात खत्म होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। अधूरे पुल के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्या हो रही है। प्रशासन से अनुरोध है कि संज्ञान लें और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाएं ताकि समय रहते काम पूरा हो सके
- नदी पर निर्माणाधीन पुल महीनों से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ रहा है। बरसात खत्म हुए लंबा समय बीत गया है, लेकिन न तो ठेकेदार का पता है और न ही काम शुरू होने के कोई संकेत ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें हर दिन जोखिम उठाकर रास्ता तय करना पड़ रहा है क्या जिम्मेदार अधिकारी किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहे हैं? विषय: अजयगढ़ की सिद्धपुर पंचायत में पुल का निर्माण कार्य अधर में, ग्रामीण परेशान पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील के अंतर्गत सिद्धपुर पंचायत के पास नदी पर बन रहे पुल का काम महीनों से बंद है। ठेकेदार का कोई अता-पता नहीं है और बरसात खत्म होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। अधूरे पुल के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी समस्या हो रही है। प्रशासन से अनुरोध है कि संज्ञान लें और निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करवाएं ताकि समय रहते काम पूरा हो सके1
- बच्चों को स्कूल में मिल रहा है कच्चा खाना वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह बच्चों को मिल रहा है वीडियो वायरल।1
- 1.पेड़ पर लटका मिला युवक का शव। 2.मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने चुना मौत का रास्ता। 3.बृजपुर थाना अंतर्गत उड़की की घटना। एंकर :- मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद हृदयविदारक खबर सामने आ रही है, जहां महज 23 साल के एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मामला बृजपुर थाना अंतर्गत ग्राम उड़की का है, जहां सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। बीओ :-1 मृतक की पहचान 23 वर्षीय प्रवीण सरदार, निवासी अहिरगुआ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार रात मां ने शराब पीने को लेकर डांट दिया था, जिससे क्षुब्ध होकर प्रवीण ने यह कदम उठाया। परिजनों ने बताया कि प्रवीण खुद बाजार जाकर नई रस्सी खरीदकर लाया और फिर खरगुआ हार के जंगल में जाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही ASI अयोध्या प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रवीण बाहर मजदूरी करता था और छुट्टियों में घर आया था। इस घटना के बाद से मृतक के भाइयों और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अतुल रैकवार पन्ना से4
- 1.पेड़ पर लटका मिला युवक का शव। 2.मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने चुना मौत का रास्ता1
- पवई ब्लॉक के मुड़वारी ग्राम में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनीस खान के मुख्य आतिथ्य में आज पंचायत कमेटी का गठन, BLA 2 का सम्मान एवं मनरेगा बचाओ अभियान के तहत स्थानीय बस स्टैंड प्रांगड़ में जोरदार विरोध प्रदर्शन भी किया गया। जिला अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर जोरदार बैंडबाजों फूल मालाओं से मुड़वारी ग्राम के कांग्रेस जनों ने जोरदार स्वागत किया, तत्पश्चात जिला अध्यक्ष ने मंदिर जाकर बालाजी सरकार के दर्शन भी किए। प्रोग्राम की शुरूआत मां सरस्वती एवं इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीस खान, SIR के सतना प्रभारी, आनंद शुक्ला, पवई विधानसभा प्रभारी अजय श्रीवास्तव, केशरी अहिरवार, वसीम खान, राम करण पांडे, डा. सरफराज फारूकी अजय पाल लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नामदेव, मुकेश बागरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में कामता शर्मा को सर्व सम्मति से पंचायत अध्यक्ष चुना गया। जिसमें महिला अध्यक्ष पार्वती आदिवासी, किसान कांग्रेस हीरा लाल रजक, युवक कांग्रेस राहुल शर्मा, सेवादल राजेश सोनी, एससी मुन्ना चौधरी, एसटी कंधी आदिवासी, एनएसयूआई अशरफ खान, पिछड़ा वर्ग बीरेंद लोधी, अल्पसंख्यक हरिश्चंद्र जैन एवं बाल कांग्रेस का आरिफ मोहम्मद को पंचायत अध्यक्ष चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुमान सिंह यादव, अरविंद चौरसिया, खुशी लाल चौधरी, जयवीर चौरसिया, धूराम चौधरी, अनीस पिंकू सिद्दीकी, सुमंत पांडे, नसीम खान, शंभू लाल चौधरी, गुलज़ारी प्रजापति, ईश्वर दास जायसवाल, सज्जन सिंगरौल, नत्थू लाल चौधरी, कमलेश प्रजापति, करीम मोहम्मद, वीरेंद्र साहू, रहीश मोहम्मद, मुकेश पाल, शाहिद रजा, रमेश कोरी, प्रदीप विश्वकर्मा, पप्पू साहू, संदीप नामदेव, बली मोहम्मद, सीताराम कोरी, ब्रजेश बाल्मिक, किशोरी बाल्मिक सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।1
- क्षेत्र में शामें हो रही ठंडी दिन होने लगे गर्म1
- श्रीमान व्ही. एन. अम्बाडे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख महोदय तथा पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा कोर क्षेत्र से विस्थापित ग्राम एकलव्य नगर से ग्रामीणों से किया गया वादा निभाया और एकलव्य नगर में सामग्री का वितरण किया गया आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को श्रीमान नरेश यादव, क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व पन्ना के मार्गदर्शन में पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा टाईगर रिजर्व क्षेत्र से विस्थापित ग्राम एकलव्य नगर के निवासियों एवं ईको विकास समिति की मांगों को सफलतापूर्वक पुरा करते हुए आज दिनांक 9 फरवरी 2026 को एकलव्य नगर में आयोजित समिति की संगोष्ठी एवं कार्यक्रम में ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री वितरित की गई। उल्लेखनीय है कि 9 दिसंबर 2025 को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) एवं वन बल प्रमुख महोदय द्वारा चंद्रनगर परिक्षेत्र के अंतर्गत कोर क्षेत्र से विस्थापित होकर बसे ग्राम एकलव्य नगर का दौरा किया था। उस दौरान ईको विकास समिति के सदस्यों के साथ बैठक में ग्रामीणों ने बुनियादी सुविधाओं और बच्चों की शिक्षा से जुड़ी कुछ मांगें रखी थीं। PCCF महोदय के उसी विजन को साकार करते हुए पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा एकलव्य नगर के समिति सदस्यों से आत्मीय वार्तालाप किया और निम्नलिखित सामग्रियों का वितरण किया: 1. सर्दियों से राहत: 150 परिवारों को गर्म कंबल। 2. शिक्षा हेतु सहायता: 60 बच्चों को स्कूल बैग और पानी की बोतलें। 3. सामुदायिक सुविधाएं: बैठने के लिए दरी, फर्श और अन्य आवश्यक सामान। 4.सांस्कृतिक प्रोत्साहन: मंदिर के लिए सामग्री और वाद्य यंत्र (हारमोनियम, ढोलक, झांझर एवं अन्य सहायक सामग्री)। इस सामग्री वितरण से ग्रामीणों ने पन्ना टाईगर रिजर्व का आभार जताया और वन संरक्षण में समर्पित भाव से सहयोग करने का मन बनाया। अपनी मांगों को इतनी शीघ्रता से पूरा होते देख ईको विकास समिति के अध्यक्ष और ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त किया। समिति ने प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख तथा पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और विकास को नई मजबूती मिलेगी। भवदीय, प्रबंधन पन्ना टाइगर रिजर्व, मध्य प्रदेश। अतुल रैकवार पन्ना से3
- #महोबा पिछले कई दिनों से बिजली नहीं आने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने झांसी -मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग बीती रात्रि बाधित किया। थाना पनवाड़ी क्षेत्र अंतर्गत कोनिया और छतेसर आदि गांवों में पिछले कई दिनों से बिजली नहीं आ रही थी। ग्रामीणों के हंगामे के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों के समस्या के समाधान के आश्वासन के बाद खुला जाम। #महोबाइनसाइड #ikvnews #vairalvideo1
- महोबा, कलेक्ट्रेट में सपाइयों का जोरदार प्रदर्शन, वोट कटने का लगाया आरोप, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया, अधिकारियों पर बीएलओ के जरिए पीडीए वर्ग के वोट कटवाने का दबाव बनाने का आरोप, एसआईआर के बाद फार्म नंबर-7 के माध्यम से वोट काटे जाने का दावा, फार्म-7 पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए प्रशासन से अपील, जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदर्शन, डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगें न माने जाने पर आंदोलन तेज करने और कोर्ट जाने की चेतावनी, शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र स्थित कलेक्ट्रेट परिसर का मामला1