logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धीरेंद्र कुमार पवार जिला टीकाकरण अधिकारी खरगोन डॉक्टर धीरेंद्र कुमार पवार सर केंसर रोग विशेषज्ञ जिला टीकाकरण अधिकारी खरगोन

22 hrs ago
user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
22 hrs ago

कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर धीरेंद्र कुमार पवार जिला टीकाकरण अधिकारी खरगोन डॉक्टर धीरेंद्र कुमार पवार सर केंसर रोग विशेषज्ञ जिला टीकाकरण अधिकारी खरगोन

More news from Barwani and nearby areas
  • सेंधवा के ईरानी कॉलोनी में पशु बाड़े में आग लगने से 5 पशुओं की मौत, मालिक भी झुलसा, पशु बाड़े में आग लगने के कारण का फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया हैं, प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं, वही आग बुझाने में झुलसे पशु बाड़े के मालिक का उपचार जारी हैं।
    1
    सेंधवा के ईरानी कॉलोनी में पशु बाड़े में आग लगने से 5 पशुओं की मौत, मालिक भी झुलसा, पशु बाड़े में आग लगने के कारण का फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया हैं,  प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं, वही आग बुझाने में झुलसे पशु बाड़े के मालिक का उपचार जारी हैं।
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    10 hrs ago
  • सेंधवा। शहर के ईरानी कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से मौके पर ही पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आग बुझाने के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति भी झुलस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक भड़क उठी और कुछ ही देर में पशु बाड़े को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेंधवा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के मकानों और अन्य स्थानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पशुपालक को हुए नुकसान को लेकर लोग चिंता व्यक्त करते नजर आए। इस आगजनी की घटना में पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं घायल व्यक्ति का उपचार जारी है।
    1
    सेंधवा। शहर के ईरानी कॉलोनी क्षेत्र में गुरुवार को अज्ञात कारणों से अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से मौके पर ही पांच भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं आग बुझाने के प्रयास के दौरान एक व्यक्ति भी झुलस गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग अचानक भड़क उठी और कुछ ही देर में पशु बाड़े को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सेंधवा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के मकानों और अन्य स्थानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पशुपालक को हुए नुकसान को लेकर लोग चिंता व्यक्त करते नजर आए।
इस आगजनी की घटना में पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है, वहीं घायल व्यक्ति का उपचार जारी है।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बड़वानी। जिला मुख्यालय के समीप सिलावद क्षेत्र स्थित ढाबा बावड़ी में जल संवर्धन कार्यों के निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जनपद सीईओ, आवासीय सचिव और पुलिस गनमैन समेत तीन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बड़गांव के सचिव रामलाल आवास्या ने बताया कि वे जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के साथ क्षेत्र में चल रहे जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए ढाबा बावड़ी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बावड़ी के अंदर उतरकर कार्यों की स्थिति देख रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक सक्रिय हो गया और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी लोग तुरंत वहां से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। हालांकि इस दौरान पुलिस गनमैन को मधुमक्खियों ने ज्यादा डंक मार दिए, जबकि जनपद सीईओ और आवासीय सचिव रामलाल को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल तीन व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें स्वप्निल, रविंद्र और रामलाल शामिल हैं, जो बड़वानी के निवासी हैं। अस्पताल पहुंचते ही तीनों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। डॉ. पाटीदार के अनुसार फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर और सामान्य है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है, जबकि दो लोगों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बावड़ी के अंदर और आसपास मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अचानक हलचल होने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने हमला कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए निरीक्षण कार्य भी रोकना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर टीम वहां से रवाना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने जल स्रोतों और बावड़ियों में अक्सर मधुमक्खियों के छत्ते बने रहते हैं, ऐसे में निरीक्षण या सफाई के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    बड़वानी। जिला मुख्यालय के समीप सिलावद क्षेत्र स्थित ढाबा बावड़ी में जल संवर्धन कार्यों के निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जनपद सीईओ, आवासीय सचिव और पुलिस गनमैन समेत तीन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बड़गांव के सचिव रामलाल आवास्या ने बताया कि वे जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के साथ क्षेत्र में चल रहे जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए ढाबा बावड़ी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बावड़ी के अंदर उतरकर कार्यों की स्थिति देख रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक सक्रिय हो गया और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी लोग तुरंत वहां से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। हालांकि इस दौरान पुलिस गनमैन को मधुमक्खियों ने ज्यादा डंक मार दिए, जबकि जनपद सीईओ और आवासीय सचिव रामलाल को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल तीन व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें स्वप्निल, रविंद्र और रामलाल शामिल हैं, जो बड़वानी के निवासी हैं। अस्पताल पहुंचते ही तीनों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया।
डॉ. पाटीदार के अनुसार फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर और सामान्य है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है, जबकि दो लोगों का उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि बावड़ी के अंदर और आसपास मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अचानक हलचल होने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने हमला कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए निरीक्षण कार्य भी रोकना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर टीम वहां से रवाना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने जल स्रोतों और बावड़ियों में अक्सर मधुमक्खियों के छत्ते बने रहते हैं, ऐसे में निरीक्षण या सफाई के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • मोदीजी का तमिलनाडु में रोड-शो, करोडों का गैस प्लांट, राहुल फिर बोले “PM COMPROMISED हैं”, शाह का जवाब विदेश यात्रा पर रहोगे तो सदन में कैसे बोलोगे, स्पीकर से बदतमीजी का वीडियो वायरल कर देंगे रिजीजू की धमकी, सांसद को मार्शल कैसे निर्देशित कर सकता पप्पू यादव का आरोप और एलपीजी गैस की दिक्कत है बोले केजरीवाल... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    मोदीजी का तमिलनाडु में रोड-शो, करोडों का गैस प्लांट, राहुल फिर बोले “PM COMPROMISED हैं”, शाह का जवाब विदेश यात्रा पर रहोगे तो सदन में कैसे बोलोगे, स्पीकर से बदतमीजी का वीडियो वायरल कर देंगे रिजीजू की धमकी, सांसद को मार्शल कैसे निर्देशित कर सकता पप्पू यादव का आरोप और एलपीजी गैस की दिक्कत है बोले केजरीवाल... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Khandwa Nagar, East Nimar•
    23 hrs ago
  • झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा वार: यूनानी सर्टिफिकेट की आड़ में चल रहा एलोपैथी क्लीनिक सील बुरहानपुर। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पातोंडा में संचालित एक अवैध क्लीनिक को बंद करवा दिया। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr. Rajendra Verma स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि क्लीनिक संचालक इंद्रपाल पाटिल यूनानी चिकित्सा पद्धति का प्रमाणपत्र होने के बावजूद मरीजों का एलोपैथी इलाज कर रहे थे। जांच के समय क्लीनिक में मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी, इंजेक्शन लगाए जा रहे थे और एलोपैथिक दवाइयां दी जा रही थीं, जो कि नियमों के विरुद्ध है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन और अन्य वैध दस्तावेज मांगे तो संचालक कोई भी अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए क्लीनिक को तत्काल बंद करवा दिया। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि दोबारा पाई गई तो संबंधित संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी। सीएमएचओ Dr. Rajendra Verma ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि यूनानी प्रमाणपत्र की आड़ में एलोपैथिक उपचार किया जा रहा था और क्लीनिक का पंजीयन भी नहीं था। ऐसे मामलों में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ होता है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    1
    झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का कड़ा वार: यूनानी सर्टिफिकेट की आड़ में चल रहा एलोपैथी क्लीनिक सील
बुरहानपुर। जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पातोंडा में संचालित एक अवैध क्लीनिक को बंद करवा दिया। यह कार्रवाई लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर की गई। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr. Rajendra Verma स्वयं स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सामने आया कि क्लीनिक संचालक इंद्रपाल पाटिल यूनानी चिकित्सा पद्धति का प्रमाणपत्र होने के बावजूद मरीजों का एलोपैथी इलाज कर रहे थे। जांच के समय क्लीनिक में मरीजों को ड्रिप चढ़ाई जा रही थी, इंजेक्शन लगाए जा रहे थे और एलोपैथिक दवाइयां दी जा रही थीं, जो कि नियमों के विरुद्ध है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जब क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन और अन्य वैध दस्तावेज मांगे तो संचालक कोई भी अधिकृत दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद अधिकारियों ने सख्त रुख अपनाते हुए क्लीनिक को तत्काल बंद करवा दिया। विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि दोबारा पाई गई तो संबंधित संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाएगी।
सीएमएचओ Dr. Rajendra Verma ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में पाया गया कि यूनानी प्रमाणपत्र की आड़ में एलोपैथिक उपचार किया जा रहा था और क्लीनिक का पंजीयन भी नहीं था। ऐसे मामलों में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ होता है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    user_Raju Singh Rathod
    Raju Singh Rathod
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्य प्रदेश के महू से एक बड़ी खबर सामने आई है। महू की खान कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस हमले में दो युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं इंदौर रेफर किए गए फरियादी ने आरोप लगाया है कि किरवानी मोहल्ले के अयान गैंग ने उन पर हमला किया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
    1
    मध्य प्रदेश के महू से एक बड़ी खबर सामने आई है।
महू की खान कॉलोनी में चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि इस हमले में दो युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
वहीं इंदौर रेफर किए गए फरियादी ने आरोप लगाया है कि किरवानी मोहल्ले के अयान गैंग ने उन पर हमला किया।
घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बड़वानी। जिला मुख्यालय के कसरावद स्थित बड़े पुल से गुरुवार को एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सायला बामनिया (28) निवासी बोर फलिया, ग्राम लाइझापि, पोस्ट लिम्बी, जिला बड़वानी के रूप में हुई है। पुल से छलांग लगाने के बाद युवक नदी में चला गया था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि युवक सायला बामनिया को इलाज के लिए लाया गया था। परीक्षण के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। युवक ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी। गौरतलब है कि कसरावद का बड़ा पुल पहले भी कई हादसों और आत्महत्या के प्रयासों को लेकर चर्चा में रहा है। स्थानीय समाज सेवियों और रहवासियों द्वारा कई बार पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, जाली या ऊंची रेलिंग लगाने तथा निगरानी व्यवस्था करने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग दोहराई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    1
    बड़वानी। जिला मुख्यालय के कसरावद स्थित बड़े पुल से गुरुवार को एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार युवक की पहचान सायला बामनिया (28) निवासी बोर फलिया, ग्राम लाइझापि, पोस्ट लिम्बी, जिला बड़वानी के रूप में हुई है। पुल से छलांग लगाने के बाद युवक नदी में चला गया था, जिसे एसडीआरएफ टीम ने काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि युवक सायला बामनिया को इलाज के लिए लाया गया था। परीक्षण के बाद उसका उपचार शुरू कर दिया गया है और फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
युवक ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
गौरतलब है कि कसरावद का बड़ा पुल पहले भी कई हादसों और आत्महत्या के प्रयासों को लेकर चर्चा में रहा है। स्थानीय समाज सेवियों और रहवासियों द्वारा कई बार पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने, जाली या ऊंची रेलिंग लगाने तथा निगरानी व्यवस्था करने की मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से पुल पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग दोहराई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Danish Raza Khan
    1
    Post by Danish Raza Khan
    user_Danish Raza Khan
    Danish Raza Khan
    बुरहानपुर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मध्यप्रदेश के महू के कोदरीया क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहाँ प्रदूषण ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल बना दी है। 🎙️ मुख्य खबर बताया जा रहा है कि कोदरीया क्षेत्र में संचालित चिप्स फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त गंदा पानी अब नालों के रास्ते नदियों तक पहुंच रहा है। इस प्रदूषण का असर आसपास के कई गांवों में साफ दिखाई दे रहा है। 💧 नेगुराडिया, गुजरखेड़ा, भगोरा, सुतारखेड़ी, सातेर और किशनगंज जैसे गांवों के हजारों ग्रामीण इससे परेशान बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी की बदबू और मच्छरों की बढ़ती समस्या के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि रात में चैन से सोना भी मुश्किल हो रहा है।
    1
    मध्यप्रदेश के महू के कोदरीया क्षेत्र से एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है, जहाँ प्रदूषण ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल बना दी है।
🎙️ मुख्य खबर
बताया जा रहा है कि कोदरीया क्षेत्र में संचालित चिप्स फैक्ट्रियों से निकलने वाला केमिकल युक्त गंदा पानी अब नालों के रास्ते नदियों तक पहुंच रहा है।
इस प्रदूषण का असर आसपास के कई गांवों में साफ दिखाई दे रहा है।
💧 नेगुराडिया, गुजरखेड़ा, भगोरा, सुतारखेड़ी, सातेर और किशनगंज जैसे गांवों के हजारों ग्रामीण इससे परेशान बताए जा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी की बदबू और मच्छरों की बढ़ती समस्या के कारण उनका जीना मुश्किल हो गया है। हालात ऐसे हैं कि रात में चैन से सोना भी मुश्किल हो रहा है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.