logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेंधवा के ईरानी कॉलोनी में पशु बाड़े में आग लगने से 5 पशुओं की मौत, मालिक भी झुलसा सेंधवा के ईरानी कॉलोनी में पशु बाड़े में आग लगने से 5 पशुओं की मौत, मालिक भी झुलसा, पशु बाड़े में आग लगने के कारण का फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया हैं, प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं, वही आग बुझाने में झुलसे पशु बाड़े के मालिक का उपचार जारी हैं।

12 hrs ago
user_Panth bhatia
Panth bhatia
Sendhwa, Barwani•
12 hrs ago

सेंधवा के ईरानी कॉलोनी में पशु बाड़े में आग लगने से 5 पशुओं की मौत, मालिक भी झुलसा सेंधवा के ईरानी कॉलोनी में पशु बाड़े में आग लगने से 5 पशुओं की मौत, मालिक भी झुलसा, पशु बाड़े में आग लगने के कारण का फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया हैं, प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं, वही आग बुझाने में झुलसे पशु बाड़े के मालिक का उपचार जारी हैं।

More news from Barwani and nearby areas
  • सेंधवा में रमजान के पाक महीने में जहां युवा भी पूरे महीने रोज़ा रखने में थकान महसूस करते हैं, वहीं सेंधवा के टैगोर बेड़ी निवासी 92 वर्षीय कमरुद्दीन तैली ने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए रोज़े रखकर इबादत की मिसाल पेश की है। कमरुद्दीन तैली इस उम्र में भी पूरे जज़्बे के साथ रमजान के रोज़े रख रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने एक रोज़ा बिना सहरी किए भी रखा, जो उनके मजबूत इरादे और अल्लाह के प्रति गहरी आस्था को दर्शाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमरुद्दीन तैली हमेशा से नमाज़ और इबादत के पाबंद रहे हैं। 92 वर्ष की उम्र में भी उनका रोज़ा रखना इलाके के लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है। रमजान के इस मुबारक महीने में उनका जज़्बा यह संदेश देता है कि सच्ची नीयत और मजबूत ईमान के सामने उम्र भी छोटी पड़ जाती है। इलाके के लोग भी उनकी सेहत और लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं और उनके इस जज़्बे की सराहना कर रहे
    1
    सेंधवा में रमजान के पाक महीने में जहां युवा भी पूरे महीने रोज़ा रखने में थकान महसूस करते हैं, वहीं सेंधवा के टैगोर बेड़ी निवासी 92 वर्षीय कमरुद्दीन तैली ने अपनी उम्र को पीछे छोड़ते हुए रोज़े रखकर इबादत की मिसाल पेश की है।
कमरुद्दीन तैली इस उम्र में भी पूरे जज़्बे के साथ रमजान के रोज़े रख रहे हैं। खास बात यह है कि उन्होंने एक रोज़ा बिना सहरी किए भी रखा, जो उनके मजबूत इरादे और अल्लाह के प्रति गहरी आस्था को दर्शाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कमरुद्दीन तैली हमेशा से नमाज़ और इबादत के पाबंद रहे हैं। 92 वर्ष की उम्र में भी उनका रोज़ा रखना इलाके के लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है। रमजान के इस मुबारक महीने में उनका जज़्बा यह संदेश देता है कि सच्ची नीयत और मजबूत ईमान के सामने उम्र भी छोटी पड़ जाती है।
इलाके के लोग भी उनकी सेहत और लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं और उनके इस जज़्बे की सराहना कर रहे
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    11 hrs ago
  • राजपुर। ग्राम पिपरी डेब में शराबबंदी को लेकर चल रहे विवाद के बीच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में सरपंच सहित ग्रामीण महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण Rajpur Police Station पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरी डेब में लंबे समय से शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस संबंध में पहले भी धरना-प्रदर्शन और विवाद की स्थिति बन चुकी है। इसी दौरान पूर्व में आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट की गई, जिससे गांव में आक्रोश का माहौल है। इसके विरोध में सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाएं एवं ग्रामवासी थाने पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    1
    राजपुर। ग्राम पिपरी डेब में शराबबंदी को लेकर चल रहे विवाद के बीच महिलाओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में सरपंच सहित ग्रामीण महिलाएं एवं अन्य ग्रामीण Rajpur Police Station पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपा।
जानकारी के अनुसार ग्राम पिपरी डेब में लंबे समय से शराबबंदी को लेकर ग्रामीणों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस संबंध में पहले भी धरना-प्रदर्शन और विवाद की स्थिति बन चुकी है। इसी दौरान पूर्व में आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई थी, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि हाल ही में कुछ लोगों द्वारा महिलाओं के साथ मारपीट की गई, जिससे गांव में आक्रोश का माहौल है। इसके विरोध में सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाएं एवं ग्रामवासी थाने पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    user_Allrounder Rahul Gupta
    Allrounder Rahul Gupta
    पत्रकार राजपुर, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री एवं सारंगपुर MLA डॉ. गौतम टेटवाल का प्रभारी मंत्री के रुप में बेहतर प्रदर्शन। बड़वानी ।मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रियों को वर्ष 2024 में जिलों का प्रभार सौंपते हुए निर्देशित किया था कि प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों का न केवल दौरा करेंगे,बल्कि रात रुककर स्थानीय स्तर पर बैठकें भी लेंगे। हाल ही मे मंत्रियों का करीब डेढ़ साल का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है,जिसमें सारंगपुर विधायक,राज्य मंत्री एवं बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का प्रभारी मंत्री के रुप में बेहतर प्रदर्शन रहा। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने प्रभार वाले जिले के करीब 50 दौरे किये एवं 21 राते रुकने के साथ ही 4 बैठक की हे।
    1
    बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री एवं सारंगपुर MLA डॉ. गौतम टेटवाल का प्रभारी मंत्री के रुप में बेहतर प्रदर्शन।
बड़वानी ।मध्यप्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रियों को वर्ष 2024 में जिलों का प्रभार सौंपते हुए निर्देशित किया था कि प्रभारी मंत्री अपने प्रभार वाले जिलों का न केवल दौरा करेंगे,बल्कि रात रुककर स्थानीय स्तर पर बैठकें भी लेंगे। हाल ही मे मंत्रियों का करीब डेढ़ साल का रिपोर्ट कार्ड सामने आया है,जिसमें सारंगपुर विधायक,राज्य मंत्री एवं बड़वानी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल का प्रभारी मंत्री के रुप में बेहतर प्रदर्शन रहा। एक रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने अपने प्रभार वाले जिले के करीब 50 दौरे किये एवं 21 राते रुकने के साथ ही 4 बैठक की हे।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भरत कुटी वृंदावन धाम वृंदावन के गणेशदास महाराज साइकिल से भारत यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने यह यात्रा 18 अगस्त 2025 को वृंदावन से शुरू की थी और अब तक साढ़े छह महीने पूरे कर चुके हैं। और पूरी यात्रा के लिए 10 से 12 साल लगेंगे। नर्मदा परिक्रमा के दौरान उनकी यात्रा पाटी पहुँची। यहां पर रात्रि विश्राम के बाद कल आगे की यात्रा शुरू करेंगे। गणेशदास महाराज ने बताया कि उनकी यात्रा वृंदावन से शुरू होकर गोवर्धन, खाटू श्याम, रहवासा,सालासर बालाजी, जयपुर महिन्दीपुर बालाजी,अयोध्या, चित्रकूट, प्रयागराज समेत अन्य तीर्थ स्थलों से होकर निकली। अब उन्होंने अमरकंटक से नर्मदा की परिक्रमा शुरू की है जो उत्तराखंड, रामेश्वरम, कन्या कुमारी,जगन्नाथ, गंगासागर, परसुराम कुंड,नारायण सरोवर ,कामाख्या मंदिर समेत भारत के प्रमुख तीर्थस्थल व द्वादश ज्योतिर्लिंग विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। यात्रा पूरी होने के बाद वह अपने घर वृंदावन लौटेंगे। गणेशदास महाराज की यह भारत देश मे सुख शांति व हिंदू धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाती है। उनका कहना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उनकी साइकिल पर अलग-अलग प्रकार ध्वज लगे हुए हैं। जो उनकी धार्मिक भावनाओं और देशभक्ति का प्रतीक है। इस यात्रा में गणेशदास महाराज अकेले ही कर रहे हैं।
    1
    भरत कुटी वृंदावन धाम वृंदावन के गणेशदास महाराज साइकिल से भारत यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने यह यात्रा 18 अगस्त 2025 को वृंदावन से शुरू की थी और अब तक साढ़े छह महीने पूरे कर चुके हैं। और पूरी यात्रा के लिए 10 से 12 साल लगेंगे। नर्मदा परिक्रमा के दौरान उनकी यात्रा पाटी पहुँची। यहां पर रात्रि विश्राम के बाद कल आगे की यात्रा शुरू करेंगे। गणेशदास महाराज ने बताया कि उनकी यात्रा वृंदावन से शुरू होकर गोवर्धन, खाटू श्याम, रहवासा,सालासर बालाजी, जयपुर महिन्दीपुर बालाजी,अयोध्या, चित्रकूट, प्रयागराज समेत अन्य तीर्थ स्थलों से होकर निकली। अब उन्होंने अमरकंटक से नर्मदा की परिक्रमा शुरू की है जो उत्तराखंड, रामेश्वरम, कन्या कुमारी,जगन्नाथ, गंगासागर, परसुराम कुंड,नारायण सरोवर ,कामाख्या मंदिर समेत भारत के प्रमुख तीर्थस्थल व द्वादश ज्योतिर्लिंग विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। यात्रा पूरी होने के बाद वह अपने घर वृंदावन लौटेंगे। गणेशदास महाराज की यह भारत देश मे सुख शांति व हिंदू धर्म के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाती है। उनका कहना है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। उनकी साइकिल पर  अलग-अलग प्रकार ध्वज लगे हुए हैं। जो उनकी धार्मिक भावनाओं और देशभक्ति का प्रतीक है।
इस यात्रा में गणेशदास महाराज अकेले ही कर रहे हैं।
    user_Lucky Gole (Aditya)
    Lucky Gole (Aditya)
    Media and information sciences faculty पाटी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बड़वानी, 12 मार्च 2026 ​राज्यसभा के बजट सत्र के दौरान मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय महत्व के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन के पटल पर रखा। डॉ. सोलंकी ने सहकारिता के आधुनिकीकरण, भारतीय भाषाओं में शिक्षा के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ 'डेयरी क्षेत्र' के विकास को लेकर केंद्र सरकार से विस्तृत जानकारी प्राप्त की। ​सहकारिता: 8.4 लाख समितियों का डेटा अब एक क्लिक पर ​डॉ. सोलंकी के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बताया कि देश में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें 8.4 लाख से अधिक सहकारी समितियों और लगभग 31 करोड़ सदस्यों की जानकारी एक मंच पर उपलब्ध है। इसके अलावा, समितियों के कंप्यूटरीकरण के लिए सरकार ने 82.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। ​शिक्षा: 22 भारतीय भाषाओं में मिलेगी पाठ्य सामग्री ​शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. सोलंकी ने भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने का मुद्दा उठाया। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब 22 भारतीय भाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक सामग्री तैयार की जा रही है। तकनीकी और उच्च शिक्षा की पुस्तकों का अनुवाद कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है। ​स्कूलों का कायाकल्प और डेयरी विकास ​शिक्षा की नींव: समग्र शिक्षा योजना के तहत वर्ष 2025-26 तक देश भर में 42 हजार अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण और 2 हजार नए स्कूलों को स्वीकृति दी गई है। ​श्वेत क्रांति: डेयरी क्षेत्र की प्रगति पर जानकारी देते हुए मंत्रालय ने बताया कि दिसंबर 2025 तक देश की दूध प्रसंस्करण क्षमता 103.95 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुँच चुकी है। ​प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त हो रहा ग्रामीण भारत ​सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि इन विषयों को सदन में उठाने का मुख्य उद्देश्य किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीण उद्यमियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं से सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी।
    1
    बड़वानी, 12 मार्च 2026 
​राज्यसभा के बजट सत्र के दौरान मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय महत्व के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सदन के पटल पर रखा। डॉ. सोलंकी ने सहकारिता के आधुनिकीकरण, भारतीय भाषाओं में शिक्षा के विस्तार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ 'डेयरी क्षेत्र' के विकास को लेकर केंद्र सरकार से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
​सहकारिता: 8.4 लाख समितियों का डेटा अब एक क्लिक पर
​डॉ. सोलंकी के प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने बताया कि देश में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी डेटाबेस पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें 8.4 लाख से अधिक सहकारी समितियों और लगभग 31 करोड़ सदस्यों की जानकारी एक मंच पर उपलब्ध है। इसके अलावा, समितियों के कंप्यूटरीकरण के लिए सरकार ने 82.85 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं।
​शिक्षा: 22 भारतीय भाषाओं में मिलेगी पाठ्य सामग्री
​शिक्षा के क्षेत्र में डॉ. सोलंकी ने भारतीय भाषाओं को बढ़ावा देने का मुद्दा उठाया। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब 22 भारतीय भाषाओं में उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक सामग्री तैयार की जा रही है। तकनीकी और उच्च शिक्षा की पुस्तकों का अनुवाद कर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
​स्कूलों का कायाकल्प और डेयरी विकास
​शिक्षा की नींव: समग्र शिक्षा योजना के तहत वर्ष 2025-26 तक देश भर में 42 हजार अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण और 2 हजार नए स्कूलों को स्वीकृति दी गई है।
​श्वेत क्रांति: डेयरी क्षेत्र की प्रगति पर जानकारी देते हुए मंत्रालय ने बताया कि दिसंबर 2025 तक देश की दूध प्रसंस्करण क्षमता 103.95 लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुँच चुकी है।
​प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सशक्त हो रहा ग्रामीण भारत
​सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि इन विषयों को सदन में उठाने का मुख्य उद्देश्य किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीण उद्यमियों के हितों की रक्षा करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार की इन योजनाओं से सहकारिता आंदोलन को नई गति मिलेगी।
    user_Asif memon patrakar
    Asif memon patrakar
    Local News Reporter बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बड़वानी। जिला मुख्यालय के समीप सिलावद क्षेत्र स्थित ढाबा बावड़ी में जल संवर्धन कार्यों के निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जनपद सीईओ, आवासीय सचिव और पुलिस गनमैन समेत तीन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बड़गांव के सचिव रामलाल आवास्या ने बताया कि वे जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के साथ क्षेत्र में चल रहे जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए ढाबा बावड़ी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बावड़ी के अंदर उतरकर कार्यों की स्थिति देख रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक सक्रिय हो गया और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी लोग तुरंत वहां से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। हालांकि इस दौरान पुलिस गनमैन को मधुमक्खियों ने ज्यादा डंक मार दिए, जबकि जनपद सीईओ और आवासीय सचिव रामलाल को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल तीन व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें स्वप्निल, रविंद्र और रामलाल शामिल हैं, जो बड़वानी के निवासी हैं। अस्पताल पहुंचते ही तीनों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया। डॉ. पाटीदार के अनुसार फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर और सामान्य है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है, जबकि दो लोगों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बावड़ी के अंदर और आसपास मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अचानक हलचल होने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने हमला कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए निरीक्षण कार्य भी रोकना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर टीम वहां से रवाना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने जल स्रोतों और बावड़ियों में अक्सर मधुमक्खियों के छत्ते बने रहते हैं, ऐसे में निरीक्षण या सफाई के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    1
    बड़वानी। जिला मुख्यालय के समीप सिलावद क्षेत्र स्थित ढाबा बावड़ी में जल संवर्धन कार्यों के निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में जनपद सीईओ, आवासीय सचिव और पुलिस गनमैन समेत तीन लोग मधुमक्खियों के डंक से घायल हो गए। घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बड़गांव के सचिव रामलाल आवास्या ने बताया कि वे जनपद सीईओ और जिला पंचायत सीईओ काजल जावला के साथ क्षेत्र में चल रहे जल संवर्धन कार्यों का निरीक्षण करने के लिए ढाबा बावड़ी पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारी और कर्मचारी बावड़ी के अंदर उतरकर कार्यों की स्थिति देख रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद मधुमक्खियों का झुंड अचानक सक्रिय हो गया और मौके पर मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।
मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए सभी लोग तुरंत वहां से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में जाकर बैठ गए। हालांकि इस दौरान पुलिस गनमैन को मधुमक्खियों ने ज्यादा डंक मार दिए, जबकि जनपद सीईओ और आवासीय सचिव रामलाल को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल बड़वानी लाया गया। यहां डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका परीक्षण कर उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉ. राहुल पाटीदार ने बताया कि मधुमक्खियों के हमले में घायल तीन व्यक्तियों को अस्पताल लाया गया था। इनमें स्वप्निल, रविंद्र और रामलाल शामिल हैं, जो बड़वानी के निवासी हैं। अस्पताल पहुंचते ही तीनों का तुरंत इलाज शुरू कर दिया गया।
डॉ. पाटीदार के अनुसार फिलहाल तीनों की स्थिति स्थिर और सामान्य है। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है और कुछ समय तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। स्थिति सामान्य होने के बाद कुछ लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है, जबकि दो लोगों का उपचार जारी है।
बताया जा रहा है कि बावड़ी के अंदर और आसपास मधुमक्खियों के छत्ते मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान अचानक हलचल होने से मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने हमला कर दिया। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद कुछ समय के लिए निरीक्षण कार्य भी रोकना पड़ा। बाद में स्थिति सामान्य होने पर टीम वहां से रवाना हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुराने जल स्रोतों और बावड़ियों में अक्सर मधुमक्खियों के छत्ते बने रहते हैं, ऐसे में निरीक्षण या सफाई के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *✒️* *एलपीजी संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट के लिए ‘गैस बचाओ गाइडलाइन’, चूल्हे की जगह इस पर बनाएं रोटी* : होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सप्लाई बंद होने के दुष्परिणामों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। वहीं, होटल, रेस्टोरेंट्स के लिए गैस बचाओ गाइडलाइन भी बताई। 👇👇👇👇
    1
    *✒️*
*एलपीजी संकट के बीच होटल-रेस्टोरेंट के लिए ‘गैस बचाओ गाइडलाइन’, चूल्हे की जगह इस पर बनाएं रोटी*
: 
होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने  कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सप्लाई बंद होने के दुष्परिणामों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। वहीं, होटल, रेस्टोरेंट्स के लिए गैस बचाओ गाइडलाइन भी बताई।
👇👇👇👇
    user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
    खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सेंधवा के ईरानी कॉलोनी में पशु बाड़े में आग लगने से 5 पशुओं की मौत, मालिक भी झुलसा, पशु बाड़े में आग लगने के कारण का फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया हैं, प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं, वही आग बुझाने में झुलसे पशु बाड़े के मालिक का उपचार जारी हैं।
    1
    सेंधवा के ईरानी कॉलोनी में पशु बाड़े में आग लगने से 5 पशुओं की मौत, मालिक भी झुलसा, पशु बाड़े में आग लगने के कारण का फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया हैं,  प्रशासन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं, वही आग बुझाने में झुलसे पशु बाड़े के मालिक का उपचार जारी हैं।
    user_Panth bhatia
    Panth bhatia
    Sendhwa, Barwani•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.