Shuru
Apke Nagar Ki App…
yahan aadami itna kachra fenke jata maidan mein Koi achcha lagta hai Fatehpur Shanti Nagar Manav Kalyan hospital ke aage Yadav aarop plant
Samar Sharma
yahan aadami itna kachra fenke jata maidan mein Koi achcha lagta hai Fatehpur Shanti Nagar Manav Kalyan hospital ke aage Yadav aarop plant
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विजयीपुर पीएचसी में डीएम का औचक निरीक्षण,मिली खामियां। फतेहपुर जनपद के डीएम रविन्द्र सिंह ने विजयीपुर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। डीएम को पीएचसी में कई खामियां देखने को मिली।जिससे उन्होंने डाक्टरों को फटकार लगाई।और वैक्सीन रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए।बाहर की दवाइयां लिखने पर फटकार लगाते हुए कहा कि भविष्य में खामियां मिलने पर कार्यवाही करेंगे।1
- Fatehpur Shanti Nagar Manav Kalyan hospital ke aage Yadav aarop plant1
- Post by Sandeep tvnews1
- 🚨 फतेहपुर में ओवरलोडिंग का खेल जारी! 🚨 जिले में ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के तमाम दावों के बावजूद जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। मामला फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पूरे दिन ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर धड़ल्ले से सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आते हैं। सुबह करीब 10 बजे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि भारी मात्रा में लदा वाहन बिना किसी रोक-टोक के गुजर रहा है। सवाल यह उठता है कि क्या थाना अध्यक्ष की नजर इन ओवरलोड वाहनों पर नहीं पड़ती? या फिर सब कुछ देखकर भी अनदेखा किया जा रहा है? ओवरलोडिंग न सिर्फ यातायात नियमों की खुली धज्जियां उड़ाती है, बल्कि यह कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आए दिन सड़कों पर हो रहे हादसों के पीछे ओवरलोडिंग एक बड़ी वजह मानी जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनभर ऐसे वाहन निकलते हैं, लेकिन कार्रवाई शून्य है। अगर समय रहते सख्ती नहीं बरती गई तो कोई बड़ा हादसा प्रशासन की नींद तोड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कार्रवाई करते हैं या फिर ओवरलोडिंग का यह खेल यूं ही चलता रहेगा। #ओवरलोडिंग_पर_लगाम_कब #फतेहपुर #राधानगरथाना1
- Fatehpur News: माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को पूरी तरह नकलविहीन और पारदर्शी बनाने के लिए फतेहपुर जिले में प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं. 18 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं तक में बड़े बदलाव किए गए हैं. जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि इस बार किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. 117 परीक्षा केंद्र, 66 हजार से अधिक परीक्षार्थी, तीन जोन में बंटी व्यवस्था फतेहपुर जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी. इसके लिए जिले भर में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर कुल 66,439 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. इनमें हाईस्कूल के 36,701 और इंटरमीडिएट के 29,738 छात्र शामिल हैं. सुचारू संचालन के लिए पूरे जिले को तीन जोन और 15 सेक्टरों में विभाजित किया गया है. हर जोन और सेक्टर पर अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके और परीक्षा प्रक्रिया बाधित न हो. राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय बने परीक्षा केंद्र बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 13 राजकीय विद्यालय, 52 सहायता प्राप्त विद्यालय और 52 वित्तविहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. हर केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती अनिवार्य की गई है. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से लेकर उत्तर पुस्तिका जमा होने तक हर गतिविधि पर प्रशासन की सीधी नजर रहेगी. बिना परिचय पत्र के किसी भी शिक्षक को कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं दी जाएगी. पहली बार ए-फोर साइज की यूनिक उत्तर पुस्तिकाएं, हर पेज पर अनुक्रमांक अनिवार्य इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है. पहली बार उत्तर पुस्तिकाएं ए-फोर साइज में होंगी जो लंबाई में होंगी. कवर दो पेज का होगा. पहले पेज पर यूनिक नंबर और केंद्र कोड की मोहर होगी जबकि दूसरे पेज पर मूल्यांकन के बाद परीक्षक अपना नंबर दर्ज करेगा. परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर अपना अनुक्रमांक लिखना अनिवार्य होगा. परीक्षा से पहले ही छात्रों को स्पष्ट कर दिया जाएगा कि उत्तर पुस्तिका में पैसे या कोई भी आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर उनका परीक्षाफल रोका जा सकता है. मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित, सीसीटीवी से निगरानी बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इतना ही नहीं परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी, कक्ष निरीक्षक और अन्य कर्मचारी भी केंद्र के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा सकेंगे. सभी कर्मचारियों को अपने मोबाइल निर्धारित स्थान पर जमा करने होंगे. परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. टॉपर देने वाले विद्यालय संवेदनशील, खुफिया तंत्र और एलआईयू की कड़ी नजर फतेहपुर जिला कभी यूपी बोर्ड के टॉपर देने के लिए जाना जाता था लेकिन वर्ष 2025 की परीक्षा में जिले से केवल एक ही हाईस्कूल परीक्षार्थी टॉप-10 सूची में स्थान बना सका. प्रशासन का मानना है कि सख्ती के चलते टॉपरों की संख्या में कमी आई है. इसी अनुभव को ध्यान में रखते हुए टॉपर देने वाले विद्यालयों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है. इन केंद्रों पर अतिरिक्त निगरानी की जा रही है और एलआईयू सहित खुफिया एजेंसियां लगातार इन पर नजर बनाए हुए हैं. 4067 शिक्षक, 8 सचल दल और विषय विशेषज्ञों पर रोक बोर्ड परीक्षा को संपन्न कराने के लिए कुल 4067 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है जिनमें 1594 शिक्षक बेसिक शिक्षा विभाग से लिए गए हैं. नकल रोकने के लिए आठ सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे. खास बात यह है कि किसी भी विषय विशेषज्ञ शिक्षक को उसी विषय की परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं दी जाएगी. जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.1
- केसर सन की राजश्री कमला पसंद सिग्नेचर सिगरेट ओवर रेट बेचने पर होगी कार्रवाई1
- रायबरेली में देर रात हुआ भीषण सड़क हादसा तेज रफ्तार डंपर ने पिकअप को मारी टक्कर, डंपर की टक्कर से पिकअप सवार तीन लोगों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, सभी मृतक जौनपुर जनपद के रहने वाले हैं लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बदई के पुरवा गांव की घटना स्थान -लालगंज रायबरेली रिपोर्ट -बलवंत कुमार1
- फ़तेहपुर जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। जिले में कुल 117 केंद्र में 66439 परीक्षार्थी CCTV कैमरे की निगरानी में परीक्षा देंगे। दो पालियों में परीक्षा को शुरू किया जाएगा। पहली पाली सुबह 7 बजे से दूसरी पाली 2 बजे शुरू होगी। जिले के 13 राजकीय इंटर कालेज और 52 सहायता प्राप्त विद्यालयो भी शामिल है। कुल 117 केंद्रों में कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच परीक्षा को सम्पन्न कराया जाएगा। DIOS ने बताया कि जनपद में 18 फरवरी से परीक्षा शुरू होगी। इस परीक्षा केंद्रों में CCTV कैमरों की निगरानी से परीक्षा सम्पन्न कराई जाएगी। हाई स्कूल में 36701 परीक्षार्थी, इंटर में 29738 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में 4067 अध्यापकों की डियूटी लगाई गई है। जिसमे 1594 बेसिक शिक्षा विभाग के टीचरो को शामिल किया गया है।1