logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भीषण गर्मी और अंधेरे में डूबा रहा पूरा क्षेत्र, विद्युत उपकेंद्र ढखेरवा की सप्लाई घंटों रही बाधित ASTv24 digital शाहिद लखाही ढखेरवा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। विद्युत उपकेंद्र ढखेरवा से जुड़े कई गांव और कस्बे लंबे समय तक अंधेरे में डूबे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए, वहीं पेयजल संकट भी गहराने लगा। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत व्यवस्था में सुधार कर नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

1 hr ago
user_Journalist Shahid lakhahi
Journalist Shahid lakhahi
Mechanic लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
50cc223d-7d01-4899-a76e-749ac04d798d

भीषण गर्मी और अंधेरे में डूबा रहा पूरा क्षेत्र, विद्युत उपकेंद्र ढखेरवा की सप्लाई घंटों रही बाधित ASTv24 digital शाहिद लखाही ढखेरवा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। विद्युत उपकेंद्र ढखेरवा से जुड़े कई गांव और कस्बे लंबे समय तक अंधेरे में डूबे रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली गुल होने से घरों में लगे पंखे और कूलर बंद हो गए, वहीं पेयजल संकट भी गहराने लगा। उमस भरी गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा दिक्कत उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत व्यवस्था में सुधार कर नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऐसा एक्सीडेंट नहीं देखा होगा, टक्कर के बाद पोल पर लटकी बाइक कनाडा में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल BMW कार से टकराने के बाद हवा में उछलकर ट्रैफिक लाइट के पोल पर जा लटकी। यह पूरा खौफनाक हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। कनाडा में डेल्टा बॉर्डर के पास स्कॉट रोड पर ये हादसा हुआ सोर्स: sarbajskahlon
    1
    ऐसा एक्सीडेंट नहीं देखा होगा,  टक्कर के बाद पोल पर लटकी बाइक
कनाडा में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल BMW कार से टकराने के बाद हवा में उछलकर ट्रैफिक लाइट के पोल पर जा लटकी। यह पूरा खौफनाक हादसा CCTV कैमरे में कैद हो गया।
हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
कनाडा में डेल्टा बॉर्डर के पास स्कॉट रोड पर ये हादसा हुआ
सोर्स: sarbajskahlon
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नारी शक्ति का प्रदर्शन: संशोधन बिल के विरोध में सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास का घेराव, गूंजे नारे नारी संशोधन बिल के विरोध में महिलाओं ने विपक्ष के सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान नपा अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव, लखीमपुर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, बेहजम ब्लॉक प्रमुख बीना राज, जिला मंत्री भाजपा संगीता पुरी, मिदनिया प्रधान अनु श्री, अनिता निगम, मंजुलता श्रीवास्तव व उमा राज सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
    1
    नारी शक्ति का प्रदर्शन: संशोधन बिल के विरोध में सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास का घेराव, गूंजे नारे
नारी संशोधन बिल के विरोध में महिलाओं ने विपक्ष के सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। इस दौरान नपा अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव, लखीमपुर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, बेहजम ब्लॉक प्रमुख बीना राज, जिला मंत्री भाजपा संगीता पुरी, मिदनिया प्रधान अनु श्री, अनिता निगम, मंजुलता श्रीवास्तव व उमा राज सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।
    user_NJ BHARAT NEWS
    NJ BHARAT NEWS
    Court reporter लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप गोला गोकर्णनाथ/बांकेगंज-खीरी। गोला क्षेत्र के बांकेगंज में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दोनों युवकों के शवों को बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही गोला पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी अस्पताल पहुंच कर हादसे की ली जानकारी, परिवारजनों को दी सुचना। मृतकों की पहचान नमन शुक्ला पुत्र सुरेशचंद्र, निवासी कुम्हारन टोला तथा आलेख पुत्र रामनिवास, निवासी भारत भूषण कॉलोनी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

गोला गोकर्णनाथ/बांकेगंज-खीरी।
गोला क्षेत्र के बांकेगंज में ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद दोनों युवकों के शवों को बांकेगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही गोला पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू भी अस्पताल पहुंच कर हादसे की ली जानकारी, परिवारजनों को दी सुचना।
मृतकों की पहचान नमन शुक्ला पुत्र सुरेशचंद्र, निवासी कुम्हारन टोला तथा आलेख पुत्र रामनिवास, निवासी भारत भूषण कॉलोनी के रूप में हुई है।
हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Shaban siddiqui
    Shaban siddiqui
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • UP: नोएडा में घर का दरवाजा मासूम बच्चे पर गिर गया। बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की उम्र सिर्फ 5 वर्ष थी। पड़ौसी के गेट पर खेल रहा था। घटना गेझा गांव की है। UP: नोएडा में घर का दरवाजा मासूम बच्चे पर गिर गया। बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की उम्र सिर्फ 5 वर्ष थी। पड़ौसी के गेट पर खेल रहा था। घटना गेझा गांव की है।
    1
    UP: नोएडा में घर का दरवाजा मासूम बच्चे पर गिर गया। बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की उम्र सिर्फ 5 वर्ष थी। पड़ौसी के गेट पर खेल रहा था। घटना गेझा गांव की है।
UP: नोएडा में घर का दरवाजा मासूम बच्चे पर गिर गया। बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की उम्र सिर्फ 5 वर्ष थी। पड़ौसी के गेट पर खेल रहा था। घटना गेझा गांव की है।
    user_Shoaib Khan
    Shoaib Khan
    Local News Reporter लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखीमपुर खीरी के भिठौली गांव में ऐरा पुल के पास बने तटबंध पर एक विशाल मगरमच्छ ने अपना ठिकाना बना लिया है। इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।
    1
    लखीमपुर खीरी के भिठौली गांव में ऐरा पुल के पास बने तटबंध पर एक विशाल मगरमच्छ ने अपना ठिकाना बना लिया है। इसके कारण स्थानीय ग्रामीणों में भारी भय का माहौल है। हालांकि, अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है।
    user_Ajeet chaudhary
    Ajeet chaudhary
    Lawyer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • अजमेर शरीफ दरगाह में एक युवक अचानक प्रसिद्ध बड़ी देग में कूद गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह जायरीन के चढ़ावे में रखे नोट और आभूषण निकालने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी घटना दरगाह में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
    1
    अजमेर शरीफ दरगाह में एक युवक अचानक प्रसिद्ध बड़ी देग में कूद गया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि वह जायरीन के चढ़ावे में रखे नोट और आभूषण निकालने की कोशिश कर रहा था। यह पूरी घटना दरगाह में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई।
    user_Anuj Shukla
    Anuj Shukla
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की पलिया नगर पालिका के नाला सफाई टेंडरों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा नगर मंत्री ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और टेंडर रद्द करने की मांग की है। आरोप है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया।
    1
    उत्तर प्रदेश की पलिया नगर पालिका के नाला सफाई टेंडरों में अनियमितता के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा नगर मंत्री ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच और टेंडर रद्द करने की मांग की है। आरोप है कि प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा और चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया।
    user_निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    निर्जेश मिश्र "पत्रकार"
    लखीमपुर खीरी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 से 20 मई तक का यूरोप दौरा तय हो गया है। पहले विदेश यात्रा न करने की बात कहने के बाद, उनका यह फैसला चौंकाने वाला है। इस पांच दिवसीय दौरे पर वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 15 से 20 मई तक का यूरोप दौरा तय हो गया है। पहले विदेश यात्रा न करने की बात कहने के बाद, उनका यह फैसला चौंकाने वाला है। इस पांच दिवसीय दौरे पर वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली जाएंगे।
    user_संदीप कुमार शर्मा
    संदीप कुमार शर्मा
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.