logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ताले खुले मिले, लेकिन हम्माल नहीं पहुंचे; 10 हजार बोरी मूंग मामले की जांच फिर अटकी माखननगर | नर्मदापुरम चीलाचौंन स्थित एकलव्य एग्रो केयर एवं वेयरहाउस से करीब 10 हजार बोरी मूंग के गायब होने के मामले में प्रस्तावित जांच उस समय अधर में लटक गई, जब प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तो पहुंचे, लेकिन हम्मालों के नहीं आने के कारण जांच प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। वेयरहाउस के ताले खुले पाए गए, लेकिन दिनभर जांच टीम को इंतजार करना पड़ा, जिससे वेयरहाउस परिसर में असमंजस की स्थिति बनी रही। सूत्रों के अनुसार, मूंग की कमी को लेकर एमपी वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन, शाखा माखननगर एवं प्रशासनिक अमले की संयुक्त जांच प्रस्तावित थी। जांच के दौरान भौतिक सत्यापन और स्टेकिंग (बोरियों की गिनती) की जानी थी, लेकिन तय समय पर हम्मालों के उपस्थित नहीं होने के कारण यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। आज हो सकती है जांच विभागीय सूत्रों का कहना है कि अब यह जांच आज होने की संभावना है। हम्मालों की उपलब्धता के बाद बोरियों की स्टेकिंग, दस्तावेजों की जांच और पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद मूंग की वास्तविक कमी का आकलन किया जा सकेगा। प्रथम दृष्टया स्कंध गायब वेयरहाउस के जिला प्रबंधक वासुदेव डावंडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया वेयरहाउस में स्कंध (स्टॉक) गायब प्रतीत हो रहा है और मूंग के बोरे अस्त-व्यस्त हालत में पड़े मिले हैं। उन्होंने कहा कि हम्मालों के आने के बाद स्टेकिंग की जाएगी, तभी यह स्पष्ट हो पाएगा कि वास्तव में कितना माल गायब है। अब भी कायम हैं सवाल करोड़ों रुपये मूल्य की मूंग के गायब होने के मामले में जांच का बार-बार टलना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा बनी हुई है कि जब मामला इतना गंभीर है, तो जांच में इस तरह की देरी क्यों हो रही है। निगाहें जांच पर टिकीं फिलहाल किसान, वेयरहाउस प्रबंधन और स्थानीय नागरिक सभी इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि जांच कब पूरी होती है और उसमें क्या तथ्य सामने आते हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही आगे की प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

10 hrs ago
user_Deepak sharma
Deepak sharma
Journalist होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
4a391676-6856-4f5d-9b67-6bcd4aac193c

ताले खुले मिले, लेकिन हम्माल नहीं पहुंचे; 10 हजार बोरी मूंग मामले की जांच फिर अटकी माखननगर | नर्मदापुरम चीलाचौंन स्थित एकलव्य एग्रो केयर एवं वेयरहाउस से करीब 10 हजार बोरी मूंग के गायब होने के मामले में प्रस्तावित जांच उस समय अधर में लटक गई, जब प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तो पहुंचे, लेकिन हम्मालों के नहीं आने के कारण जांच प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। वेयरहाउस के ताले खुले पाए गए, लेकिन दिनभर जांच टीम को इंतजार करना पड़ा, जिससे वेयरहाउस परिसर में असमंजस की स्थिति बनी रही। सूत्रों के अनुसार, मूंग की कमी को लेकर एमपी वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉरपोरेशन, शाखा माखननगर एवं प्रशासनिक अमले की संयुक्त जांच प्रस्तावित थी। जांच के दौरान भौतिक सत्यापन और स्टेकिंग (बोरियों की गिनती) की जानी थी, लेकिन तय समय पर हम्मालों के उपस्थित नहीं होने के कारण यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। आज हो सकती है जांच विभागीय सूत्रों का कहना है कि अब यह जांच आज होने की संभावना है। हम्मालों की उपलब्धता के बाद बोरियों की स्टेकिंग, दस्तावेजों की जांच और

780409f2-28ae-454b-ab75-9509f5f6052c

पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद मूंग की वास्तविक कमी का आकलन किया जा सकेगा। प्रथम दृष्टया स्कंध गायब वेयरहाउस के जिला प्रबंधक वासुदेव डावंडे ने बताया कि प्रथम दृष्टया वेयरहाउस में स्कंध (स्टॉक) गायब प्रतीत हो रहा है और मूंग के बोरे अस्त-व्यस्त हालत में पड़े मिले हैं। उन्होंने कहा कि हम्मालों के आने के बाद स्टेकिंग की जाएगी, तभी यह स्पष्ट हो पाएगा कि वास्तव में कितना माल गायब है। अब भी कायम हैं सवाल करोड़ों रुपये मूल्य की मूंग के गायब होने के मामले में जांच का बार-बार टलना कई सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा बनी हुई है कि जब मामला इतना गंभीर है, तो जांच में इस तरह की देरी क्यों हो रही है। निगाहें जांच पर टिकीं फिलहाल किसान, वेयरहाउस प्रबंधन और स्थानीय नागरिक सभी इस बात पर नजर बनाए हुए हैं कि जांच कब पूरी होती है और उसमें क्या तथ्य सामने आते हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर ही आगे की प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

More news from Narmadapuram and nearby areas
  • पिपरिया स्टेशन रोड थाना प्रभारी मोहित कुमार यादव द्वारा आज सोमवार को शाम 6:30 बजे जानकारी देते बताया गया कि थाना स्टेशन रोड पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के द्वारा टीम गठित कर अवैध स्मैक पाउडर के सह आरोपी राज साहू को गिरफ्तार किया गया है अपराध क्रमांक 11/ 26 धारा 8.,21.29.NDPS मैं फरार चल रहे आरोपी राज साहू पिता माखनलाल साहू उम्र 25 साल निवासी हथवास थाना पिपरिया को अभी रक्षा में लेकर पूछता कर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 16 .2 .2026 को विशेष न्यायालय में नर्मदापुरम पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा उसे जेल भेज दिया गया
    1
    पिपरिया स्टेशन रोड थाना प्रभारी मोहित कुमार यादव द्वारा आज सोमवार को शाम 6:30 बजे जानकारी देते बताया गया कि थाना स्टेशन रोड पिपरिया निरीक्षक आदित्य सेन के द्वारा टीम गठित कर अवैध स्मैक पाउडर के सह आरोपी राज साहू को गिरफ्तार किया गया है अपराध क्रमांक 11/ 26 धारा 8.,21.29.NDPS मैं फरार चल रहे आरोपी राज साहू पिता माखनलाल साहू उम्र 25 साल निवासी हथवास थाना पिपरिया को अभी रक्षा में लेकर पूछता कर गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 16 .2 .2026 को विशेष न्यायालय में नर्मदापुरम  पेश किया गया जहां से न्यायालय द्वारा उसे जेल भेज दिया गया
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism Hoshangabad Nagar, Narmadapuram•
    22 hrs ago
  • Post by Nihar Khan
    1
    Post by Nihar Khan
    user_Nihar Khan
    Nihar Khan
    सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सुल्तानपुर नेशनल हाईवे 45 पर नीमच से जबलपुर मुर्गी दाना लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा कोई जनहानि नही हुई , मुर्गी दाने की मचाई लूट , बाइक पर दो दो बोरिया रखकर ले गए लोग बाड़ी के सरकारी कर्मी सहित छुटभैये नेता ले गए मुर्गिदाने कि बोरिया ड्राइवर ने रोकने की कोशिश की नही माने लोग सुल्तानपुर पुलिस या बाड़ी पुलिस नही पहुची मौके पर भोपाल जबलपुर एनएच 45 के पास नागिन मोड़ देर रात की घटना
    1
    सुल्तानपुर नेशनल हाईवे 45 पर नीमच से जबलपुर मुर्गी दाना लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा 
कोई जनहानि नही हुई  , मुर्गी दाने की मचाई लूट , बाइक पर दो दो बोरिया रखकर ले गए लोग 
बाड़ी के सरकारी  कर्मी सहित  छुटभैये नेता ले गए मुर्गिदाने कि बोरिया 
ड्राइवर ने रोकने की कोशिश की नही माने लोग 
सुल्तानपुर पुलिस या बाड़ी पुलिस नही पहुची मौके पर 
भोपाल जबलपुर एनएच 45  के पास नागिन मोड़ देर रात की घटना
    user_Khbar ki teh tak
    Khbar ki teh tak
    Court reporter सुल्तानपुर, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोहागपुर विधायक की अनुशंसा पर 39 हितग्राहियों हेतु 05 लाख 80 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्‍टर सोनिया मीना द्वारा विधायक स्‍वेच्‍छानुदान निधि से नर्मदापुरम, माखननगर, सोहागपुर एवं केसला के 39 हितग्रहियों के लिए 05 लाख 80 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी की गई है।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर विधायक स्‍वेच्‍छानुदान निधि से सोहागपुर, माखननगर एवं केसला के 16 हितग्राहियों के लिए 25-25 हजार रूपये, सोहागपुर के 01 हितग्राही को 20 हजार रूपये, माखननगर के 02 हितग्राहियो को 15-15 हजार रूपये, सोहागपुर, माखननगर एवं नर्मदापुरम के 06 हितग्राहियों के लिए के लिए 10-10 हजार रूपये तथा माखननगर, नर्मदापुरम एवं सोहागपुर के 14 हितग्राहियों के लिए 05-05 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति प्रदान की गई है।
    1
    सोहागपुर विधायक की अनुशंसा पर 39 हितग्राहियों हेतु 05 लाख 80 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी
सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर कलेक्‍टर सोनिया मीना द्वारा विधायक स्‍वेच्‍छानुदान निधि से नर्मदापुरम, माखननगर, सोहागपुर एवं केसला के 39 हितग्रहियों के लिए 05 लाख 80 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति जारी की गई है।जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह की अनुशंसा पर विधायक स्‍वेच्‍छानुदान निधि से सोहागपुर, माखननगर एवं केसला के 16 हितग्राहियों के लिए 25-25 हजार रूपये, सोहागपुर के 01 हितग्राही को 20 हजार रूपये, माखननगर के 02 हितग्राहियो को 15-15 हजार रूपये, सोहागपुर, माखननगर एवं नर्मदापुरम के 06 हितग्राहियों के लिए के लिए 10-10 हजार रूपये तथा माखननगर, नर्मदापुरम एवं सोहागपुर के 14 हितग्राहियों के लिए 05-05 हजार रूपये की प्रशासकीय स्‍वीकृति प्रदान की गई है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • भोपाल में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट | Bhopal News भोपाल के बैरागढ़ में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि लपटें 50 फीट ऊपर तक उठीं ।
    1
    भोपाल में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट | Bhopal News भोपाल के बैरागढ़ में होटल प्ले एंड रिसोर्ट में मैरिज रिसेप्शन के दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि लपटें 50 फीट ऊपर तक उठीं ।
    user_अनीता दीदी
    अनीता दीदी
    Kolar, Bhopal•
    7 hrs ago
  • भोपाल,एमपी नगर जोन 2 के कैफे में 10 से 15 लड़कों ने किंतोडफोड,एक युवक को बुरी तरह से पीटा, पत्थर से फोड़ा सर। दो दिन पहले इसी कैफे के सामने बदमाशों का हुआ था विवाद,कैफे के लोगों ने पुलिस को उस वक्त विवाद करने वाले आरोपियों की दी थी जानकारी आरोपी चंदे को लेकर भी कर रहे थे कैफे पर अड़ीबाजी,शाम को करीब 10 से 15 बदमाश पहुंचे कैफे कैफे में घुस कर मारा युवक, और कैफे में की तोड़फोड़,घटना का सीसीटीवी आया सामने एमपी नगर पुलिस का कहना, मामले आरोपियों की तलाश की शुरू
    1
    भोपाल,एमपी नगर जोन 2 के कैफे में 10 से 15 लड़कों ने किंतोडफोड,एक युवक को बुरी तरह से पीटा, पत्थर से फोड़ा सर।
दो दिन पहले इसी कैफे के सामने बदमाशों का हुआ था विवाद,कैफे के लोगों ने पुलिस को उस वक्त विवाद करने वाले आरोपियों की दी थी जानकारी
आरोपी चंदे को लेकर भी कर रहे थे कैफे पर अड़ीबाजी,शाम को करीब 10 से 15 बदमाश पहुंचे कैफे 
कैफे में घुस कर मारा  युवक, और कैफे में की तोड़फोड़,घटना का सीसीटीवी आया सामने 
एमपी नगर पुलिस का कहना, मामले आरोपियों की तलाश की शुरू
    user_SUPER FAST NETWORK
    SUPER FAST NETWORK
    Journalist कोलार, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • महूपथरई के मोहनियाखेड़ी में सूखा सरकारी ट्यूबवेल, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की नए बोर खनन की मांग
    1
    महूपथरई के मोहनियाखेड़ी में सूखा सरकारी ट्यूबवेल, ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर की नए बोर खनन की मांग
    user_ABBTAK NEWS Dewangnj
    ABBTAK NEWS Dewangnj
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • , नर्मदापुरम एक प्रसिद्ध सेठानी घाट स्थित काले महादेव मंदिर में शिवरात्रि के दूसरे दिन आज सोमवार को 12:00 भगवान काले महादेव की उज्जैन की तर्ज पर भस्म आरती की गई वीओ 01 काले महादेव मंदिर के सदस्य अंशुल सोनी द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिव नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें 10 दिन भव्य कार्यक्रम काले महादेव मंदिर में आयोजित किए गए वही शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान की भव्य शोभा यात्रा भी निकल गई शिवरात्रि के दूसरे दिन आज सोमवार को 12:00 बजे भगवान काले महादेव की पहले पंचम अभिषेक एवं जल अभिषेक किया गया इसके पश्चात भगवान शिव का अर्धनारीश्वर सिंगर कर भस्म आरती की गई हम आपको बता दें कि प्रतिवर्ष अनुसार होने वाली दोपहर में भस्म आरती सिर्फ शिवरात्रि के दूसरे दिन ही 12:00 बजे उज्जैन के तर्ज पर की जाती है बाकी सुबह की आरती सुबह 4:00 बजे सोमवार को भस्म आरती होती है यह साल की पहली भस्म आरती आज दिन सोमवार को 12:00 बजे काले महादेव मंदिर में आयोजित की गई जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे
    1
    , नर्मदापुरम एक प्रसिद्ध सेठानी घाट स्थित काले महादेव मंदिर में शिवरात्रि के दूसरे दिन आज सोमवार को 12:00 भगवान काले महादेव की उज्जैन की तर्ज पर भस्म आरती की गई  
वीओ 01 काले महादेव मंदिर के सदस्य अंशुल सोनी द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिव नवरात्रि बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें 10 दिन भव्य कार्यक्रम काले महादेव मंदिर में आयोजित किए गए वही शिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान की भव्य शोभा यात्रा भी निकल गई शिवरात्रि के दूसरे दिन आज सोमवार को 12:00 बजे भगवान काले महादेव की पहले पंचम अभिषेक एवं जल अभिषेक किया गया इसके पश्चात भगवान शिव का अर्धनारीश्वर सिंगर कर भस्म आरती की गई हम आपको बता दें कि प्रतिवर्ष अनुसार होने वाली दोपहर में भस्म आरती सिर्फ शिवरात्रि के दूसरे दिन ही 12:00 बजे उज्जैन के तर्ज पर की जाती है बाकी सुबह की आरती सुबह 4:00 बजे सोमवार को भस्म आरती होती है यह साल की पहली भस्म आरती आज दिन सोमवार को 12:00 बजे काले महादेव मंदिर में आयोजित की गई जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism Hoshangabad Nagar, Narmadapuram•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.