Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हरदा 26 अगस्त 2026/ जिले में गत चौबीस घंटों में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 14.5 मि.मी., टिमरनी में 8.3 मि.मी., खिरकिया में 32.4 मि.मी., सिराली में 5.8 मि.मी. तथा रहटगांव में 3.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 636 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 662.7 मि.मी., टिमरनी में 672 मि.मी., खिरकिया में 727.8 मि.मी., सिराली में 565.8 तथा रहटगांव में 552.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 26 अगस्त तक 829.5 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।
Ramkishan Thakre
पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हरदा 26 अगस्त 2026/ जिले में गत चौबीस घंटों में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में 14.5 मि.मी., टिमरनी में 8.3 मि.मी., खिरकिया में 32.4 मि.मी., सिराली में 5.8 मि.मी. तथा रहटगांव में 3.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस वर्ष अब तक जिले में 636 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक हरदा तहसील में 662.7 मि.मी., टिमरनी में 672 मि.मी., खिरकिया में 727.8 मि.मी., सिराली में 565.8 तथा रहटगांव में 552.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि गत वर्ष की 26 अगस्त तक 829.5 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी थी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद बरामद हरदा- कोतवाली थाना पुलिस ने ग्राम कोलवा में हुए परमानंद जाट हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि सहित वारदात में प्रयुक्त आलाजरार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को लक्ष्मीनारायण जाट ने अपने भाई परमानंद जाट के अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण कर बंधक बनाए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 563/26 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। रातभर तलाश के बाद पुलिस को परमानंद जाट ग्राम कोलवा में भागीरथ जाट के खेत के किनारे नाले में गंभीर चोटों के साथ मिले। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस और एफएसएल टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। पीएम रिपोर्ट और परिजनों के कथनों सहित सामने आए साक्ष्यों के आधार पर मामले में हत्या समेत अन्य धाराओं का इजाफा किया गया। मोबाइल लोकेशन और CCTV से आरोपियों तक पहुंची पुलिस विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मोबाइल टावर लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कमल पिता रामेश्वर निमोरे निवासी कोलवा, हरिओम पिता सूरजलाल पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव और अक्षय पिता छोटे सिंह पारधी निवासी ग्राम गूठानिया थाना रहटगांव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दो सोने की गिन्नियों का भी सामने आया मामला कोतवाली टीआई रोशन लाल भारती ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि पूर्व में आरोपियों द्वारा मृतक को दो सोने की गिन्नियां दी गई थीं। इस बिंदु को भी पुलिस ने जांच में शामिल किया है। आरोपियों के कब्जे से ₹1,90,500 नकद राशि जब्त की गई है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त आलाजरार भी बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। मामले में विवेचना जारी है। पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका अंधे कत्ल का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में निरीक्षक रोशन लाल भारती, निरीक्षक राम प्रसाद कवरेती, उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक अजय रघुवंशी, उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी, आरक्षक प्रदीप मालवीय, आरक्षक रामनरेश, आरक्षक नीलेश पटेल और साइबर आरक्षक कमलेश परिहार की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।4
- 100 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 800 किलो महुआ लहान जप्त कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा विगत 2 माह से अवैध हाथभट्टी कच्ची शराब के विक्रय, संग्रहण एवं मदिरा परिवहन के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग खण्डवा की टीम द्वारा बुधवार को ग्राम खिड़गांव, पिपलोदखास, कोठाघाट में मुखबिरों के माध्यम से सूचनाऐ एकत्रित कर दबिश दी गई। जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि दबिश की कार्यवाही में कुल 9 प्रकरण म. प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत पंजीबद्ध किये गयें। इस कार्यवाही में लगभग 100 लीटर हाथभट्टी कच्ची मदिरा एवं 800 कि.ग्रा. महुआ लहान जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि जप्त की गई कच्ची शराब तथा महुआ लहान की अनुमानित कीमत लगभग रू. 95000/-है। आबकारी विभाग के विशेष दल द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर की जाती रहेंगी। आबकारी नियंत्रण कक्ष खण्डवा के प्रभारी अधिकारी श्री चंदन सिंह मीणा सहायक जिला आबकारी अधिकारी का मोबाइल नंबर 98270 04644 हैं। जिले में अवैध मदिरा विक्रय से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना उनके मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है।2
- नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति नर्मदा नदी ने लिया रौद्र रूप, लगातार बारिश से बढ़ा जलस्तर; कई इलाकों में जलभराव की स्थिति1
- थोड़ा सा पानी आ जाने पर रपटे पर आवा जाई बंद हो जाती है निपानिया की बड़ी समस्या निपानिया की समस्या1
- कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम! कन्नौद: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस; लोगों ने दिया अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम!1
- 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत से वन अमले ने 12 फीट लंबे अजगर का रेस्क्यू कर खिवनी अभ्यारण में छोड़ा कन्नौद! वन परिक्षेत्र कन्नौद अंतर्गत आने वाले ग्राम बुरुट में एक किसान के खेत मे मंगलवार को अजगर दिखाई दिया, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई इसके बाद कन्नौद के वन अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया गया मौके पर लगभग 12 फीट लंबा एवं 22 किलो ग्राम वजनी भारतीय अजगर इंडियन राक पाइथन पाया गया अजगर के खेत में होने से आसपास के ग्रामीण एवं कृषको में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई वन परिक्षेत्र अधिकारी सृजन जाधव ने जानकारी देते हुए बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा सावधानी एंव निर्धारित रेस्क्यू प्रकिया का पालन करते हुए अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा गया इसके बाद उसको प्राकृतिक आवासीय परिस्थितियों के अनुरूप खिवनी अभ्यारण के वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया रेस्क्यू में वन परिक्षेत्र अधिकारी सृर्जन जाधव के मार्गदर्शन में कन्नौद के स्टाफ राधेश्याम नरगावे,कमल राणा, अनुराधा चौहान एवं सुरेंद्र घावरी का विशेष योगदान रहा3
- शिक्षा समिति की बैठक में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शिक्षा व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुख बनाने पर दिया जोर नई दिल्ली संसदीय सौध, नई दिल्ली में आयोजित शिक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक में होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने सहभागिता करते हुए देश की शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और रोजगारोन्मुख बनाने से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया। बैठक में शिक्षा की वर्तमान चुनौतियों, विद्यार्थियों की बदलती आवश्यकताओं तथा भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल आधारित शिक्षा, नवाचार, रोजगारपरक प्रशिक्षण तथा शिक्षा को समाज और उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों ने इस बात पर भी विचार किया कि देश के विद्यार्थियों को ऐसी शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, जो उन्हें केवल अकादमिक ज्ञान तक सीमित न रखे, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, कुशल और भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाए। सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में शिक्षा की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश की युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी ताकत है और इस युवा शक्ति को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक, संस्कारयुक्त तथा कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के बदलते वैश्विक परिदृश्य में शिक्षा का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान देने के बजाय उनमें व्यावहारिक ज्ञान, कौशल, नवाचार की क्षमता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना आवश्यक है। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानकर उसे उचित दिशा दे और उन्हें रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार सृजित करने के लिए भी सक्षम बनाए श्री चौधरी ने कहा कि डिजिटल तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता सहित आधुनिक तकनीकों ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं पैदा की हैं। इन तकनीकों का समुचित और जिम्मेदार उपयोग करते हुए विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री पहुंचाई जा सकती है। साथ ही ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने शिक्षा के साथ कौशल विकास को जोड़ने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुरूप व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान किया जाना चाहिए। इससे युवा बदलते रोजगार बाजार की मांग के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकेंगे और देश की अर्थव्यवस्था को भी कुशल मानव संसाधन प्राप्त होगा। बैठक में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास करना होना चाहिए। उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, रचनात्मकता, सामाजिक जिम्मेदारी, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों के साथ आधुनिक ज्ञान एवं तकनीकी दक्षता का संतुलित समावेश होना चाहिए। इससे विद्यार्थी अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनेंगे। सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर प्रयासों का उद्देश्य देश के प्रत्येक विद्यार्थी को बेहतर और समान अवसर उपलब्ध कराना है। शिक्षा की गुणवत्ता के साथ उसकी पहुंच और प्रभावशीलता को मजबूत करना भी उतना ही जरूरी है। ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक शैक्षणिक संसाधनों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिले, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही भारत को ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और कौशल के क्षेत्र में वैश्विक शक्ति बनाने का आधार तैयार कर सकती है। इसके लिए केंद्र, राज्य, शिक्षण संस्थानों, शिक्षकों, अभिभावकों और समाज को मिलकर काम करना होगा। सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि शिक्षा समिति में हुए सार्थक विचार-विमर्श, विभिन्न सुझावों और विशेषज्ञ दृष्टिकोणों के आधार पर शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारों का वास्तविक उद्देश्य प्रत्येक विद्यार्थी के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण और भारत की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सशक्त बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब देश का युवा शिक्षित, कुशल, संस्कारवान और आत्मनिर्भर होगा, तभी विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिलेगी। इसलिए शिक्षा को राष्ट्र की दीर्घकालिक प्रगति का सबसे महत्वपूर्ण आधार मानते हुए इसके निरंतर उन्नयन की दिशा में प्रयास जारी रखना आवश्यक है। NDPM NEWS twenty four नर्मदापुरम की खास रिपोर्ट2
- भक्ति भाव और विशाल भंडारे के साथ हुआ नर्मदा पुराण का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ नर्मदा पुराण का समापन हरदा/टिमरनी- स्थानीय नर्मदा भवन में पिछले सात दिनों से लगातार चल रही संगीतमय नर्मदा पुराण कथा का बुधवार को धार्मिक श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादी ग्रहण की। कथा के दौरान कथावाचक पंडित अनिल पगारे ने श्रद्धालुओं को मां नर्मदा की महिमा, धार्मिक महत्व और नर्मदा तट की आध्यात्मिक परंपराओं से अवगत कराया। कथा के दौरान नर्मदा जी के भजनों और धार्मिक प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सात दिनों तक नर्मदा भवन में चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कथा के समापन अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं पूर्णाहुति की गई। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और सभी के कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान नर्मदा भवन ‘हर-हर नर्मदे’ के जयघोष से गूंजता रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में राजेंद्र काशिव, सतीश जोशी ,राजेंद्र उपाध्याय , मनोहर बरसले ,अशोक पगारे, नरेंद्र सिटोंके, राकेश पाराशर, बंटी बिल्लौरे, अरुण गुहा,संजय पाराशर, अनूप बिल्लौरे ,अशोक बिल्लौरे दीपक शांडिल्य एवं मुकेश शांडिल्य का विशेष सहयोग रहा2