Shuru
Apke Nagar Ki App…
#श्री_शक्तिपुत्र_जी_महाराज जी के दिशा-निर्देशन में रैपुरा में प्रत्येक माह की भांति इस माह की द्वितीय रविवार को नशामुक्त भय भूख, भ्रष्टाचार, जाति भेदभाव छुआछूत से दूर रहते हुए मासिक महाआरती संपन्न #Breaking_news __ रैपुरा, जिला पन्ना
#BMKS Rahul Yadav खबर समाज सुधार
#श्री_शक्तिपुत्र_जी_महाराज जी के दिशा-निर्देशन में रैपुरा में प्रत्येक माह की भांति इस माह की द्वितीय रविवार को नशामुक्त भय भूख, भ्रष्टाचार, जाति भेदभाव छुआछूत से दूर रहते हुए मासिक महाआरती संपन्न #Breaking_news __ रैपुरा, जिला पन्ना
More news from Katni and nearby areas
- जय जय मां कंकाली माता कुआंताल गरीब निर्धनों के दुख कष्ट हर लो1
- बड़े दिनों बाद हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले, फसल को मिली नई जान कटनी/बाकल। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे बाकल पठार क्षेत्र के किसानों को रविवार को हुई झमाझम बारिश से बड़ी राहत मिली। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। ऐसे में अचानक हुई अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से रौनक ला दी। बारिश को किसानों ने फसल के लिए संजीवनी के समान बताया है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थम गया था। आसमान में बादल छाने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। धान की फसल को इस समय पानी की बेहद आवश्यकता थी। खेतों में नमी कम होने के कारण फसल पर विपरीत असर पड़ने लगा था। कई स्थानों पर धान के पौधे मुरझाने लगे थे, जिससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका सताने लगी थी। बारिश से मिली फसल को नई जान रविवार को दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई। अच्छी बारिश होने से खेतों में पानी पहुंचा और सूख रही फसल को राहत मिली। किसानों का कहना है कि यदि कुछ दिन और बारिश नहीं होती तो धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता था। किसानों ने बताया कि धान की फसल इस समय बढ़वार के महत्वपूर्ण दौर में है। लगातार बारिश नहीं होने से खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बची थी। आज हुई बारिश से खेतों में नमी लौट आई है और अब फसल के बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है। किसानों को उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद बारिश के बाद किसानों में एक बार फिर अच्छी फसल की उम्मीद जगी है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश होने से धान की फसल को काफी फायदा मिलेगा। हालांकि आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला बना रहना जरूरी है, ताकि खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहे और फसल को किसी प्रकार का नुकसान न हो। किसानों ने कहा कि इस बारिश ने फिलहाल उनकी चिंता कम कर दी है। यदि आगामी दिनों में भी मौसम मेहरबान रहा और पर्याप्त बारिश होती रही तो धान की फसल अच्छी होने की संभावना है। मौसम पर टिकी किसानों की निगाहें फिलहाल क्षेत्र के किसानों की निगाहें अब आसमान पर टिकी हुई हैं। एक बारिश से किसानों को राहत जरूर मिली है, लेकिन फसल के लिए आगामी दिनों में भी नियमित बारिश जरूरी है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा और इस बार धान की फसल बेहतर उत्पादन देगी। लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश ने जहां खेतों में हरियाली लौटाने की उम्मीद जगाई है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी साफ दिखाई दे रही है।1
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता*2
- 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी* 💥 भोपाल में आज से विशाल तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। टीटी नगर स्टेडियम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तेज बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ...सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और शहरवासी तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए टीटी नगर स्टेडियम पहुंचने लगे थे... हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया....मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बुलेट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। बारिश के बीच सीएम के साथ बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर आगे बढ़े... यात्रा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बारिश ने तिरंगा यात्रा का आनंद दो गुना कर दिया। बरसती बारिश में तिरंगा यात्रा हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है...सीएम ने कहा कि देश ने लंबे संघर्ष के बाद 1947 में स्वतंत्रता हासिल की और तिरंगा शौर्य, वीरता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि तिरंगे की यश-कीर्ति और प्रसिद्धि निरंतर बढ़ती रहे...हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा के जरिए भोपाल में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का संदेश दिया गया..... बाइट -डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री4
- *शिक्षकों की लापरवाही और अव्यवस्था का शिकार पीएम श्री स्कूल: गाइड थमाकर बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर लिखवाते हैं टीचर, बर्तन भी धुलवाने का गंभीर आरोप* कैमोर/खलवारा बाजार: कटनी जिले के कैमोर स्थित 'पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलवारा बाजार' से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी 'पीएम श्री' योजना के तहत चयनित इस विद्यालय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने शिक्षकों की भारी लापरवाही, पठन-पाठन में अनियमितता और मध्यान भोजन (MDM) में धांधली को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षक खुद पढ़ाने के बजाय बच्चों को थमा रहे गाइड छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए अध्यापकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। बच्चों का आरोप है कि विद्यालय में पदस्थ अंग्रेजी के शिक्षक राम नरेश प्रजापति, विज्ञान की शिक्षिका नीता बहेलिया, तथा हिंदी के शिक्षक मनदीप कौर और प्रमोद प्यासी अपनी कक्षाओं में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर नहीं पढ़ाते हैं। शिक्षकों द्वारा स्वयं ब्लैकबोर्ड पर लिखने या समझाने के बजाय बच्चों के हाथों में गाइड (kunji) थमा दी जाती है। इसके बाद बच्चों को ही ब्लैकबोर्ड पर लिखने के लिए कहा जाता है और बाकी छात्र उसे देखकर अपनी कॉपियों में उतारते हैं। इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली से बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गुणवत्ताहीन भोजन और बच्चों से धुलवाए जा रहे बर्तन शिक्षा में लापरवाही के साथ-साथ विद्यालय में शासकीय मध्याह्न भोजन योजना का बुरा हाल है। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में बच्चों को अत्यंत निम्न स्तर और गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा शर्मनाक स्थिति यह है कि भोजन करने के बाद बच्चों से उनके खाने के बर्तन तक धुलवाए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा बर्तन धोते और अपनी समस्याओं को उजागर करते वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश, की निंदा घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों ने विद्यालय परिसर पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। परिजनों ने इसे अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय कृत्य बताते हुए कहा कि जिस स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए था, वहां बच्चों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। अभिभावकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी शिक्षकों और कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।1
- न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति में पारदर्शिता और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उच्च न्यायालयों में प्रतिनिधित्व की आवश्यकता को उठाते हुए माननीय सांसद श्री संजय यादव जी ने सदन में मजबूती से विचार व्यक्त कर पार्टी का पक्ष रखा। न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति में पारदर्शिता और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उच्च न्यायालयों में प्रतिनिधित्व की आवश्यकता को उठाते हुए माननीय सांसद श्री संजय यादव जी ने सदन में मजबूती से विचार व्यक्त कर पार्टी का पक्ष रखा।1
- 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 💥8️⃣1️⃣0️⃣3️⃣7️⃣2️⃣8️⃣9️⃣3️⃣3️⃣💥 कटनी के पन्ना मोड़ में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला रहस्य बन गया है। दुकान के अंदर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। अब मृतक की मां ने घटना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं और आरोप लगाया है कि उसे सूचना मिलने से पहले ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पन्ना मोड़ निवासी 22 वर्षीय विवेक यादव का शव बीते सप्ताह एक दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला था। बताया जा रहा है कि सोमवार को आसपास के दुकानदारों को दुकान से दुर्गंध आने का अहसास हुआ। शटर के बाहर खून जैसा द्रव दिखाई देने पर दुकान मालिक को बुलाकर शटर खुलवाया गया, जहां विवेक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार, शव कई घंटे पुराना था। मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य पन्ना मोड़ में रहते हैं, जबकि उसकी मां सुशीला यादव कई वर्षों से रीवा में अलग रह रही हैं। मां का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी 3 अगस्त को अन्य लोगों से मिली और उनके कटनी पहुंचने से पहले ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब वह बेटे की मौत की परिस्थितियों, सूचना देने में देरी और अंतिम संस्कार जल्द किए जाने को लेकर सवाल उठा रही हैं। वहीं पुलिस की मानें तो पी एम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में मौत के वास्तविक कारण और मां द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जिला कटनी से ज्योति तिवारी की खास खबर1
- हटा गणेश मंदिर के पास शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा लोगों ने सोशल हटा गणेश मंदिर के पास शराबी का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल भी किया आने जाने वाले लोगों को परेशानियों हुई भी सड़क पर बाइक पड़ी हुई थी और शराबी अपने ड्रम में नजर आ रहा था1