*शिक्षकों की लापरवाही और अव्यवस्था का शिकार पीएम श्री स्कूल: गाइड थमाकर बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर लिखवाते हैं टीचर, बर्तन भी धुलवाने का गंभीर आरोप* कैमोर/खलवारा बाजार: कटनी जिले के कैमोर स्थित 'पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलवारा बाजार' से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी 'पीएम श्री' योजना के तहत चयनित इस विद्यालय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने शिक्षकों की भारी लापरवाही, पठन-पाठन में अनियमितता और मध्यान भोजन (MDM) में धांधली को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षक खुद पढ़ाने के बजाय बच्चों को थमा रहे गाइड छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए अध्यापकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। बच्चों का आरोप है कि विद्यालय में पदस्थ अंग्रेजी के शिक्षक राम नरेश प्रजापति, विज्ञान की शिक्षिका नीता बहेलिया, तथा हिंदी के शिक्षक मनदीप कौर और प्रमोद प्यासी अपनी कक्षाओं में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर नहीं पढ़ाते हैं। शिक्षकों द्वारा स्वयं ब्लैकबोर्ड पर लिखने या समझाने के बजाय बच्चों के हाथों में गाइड (kunji) थमा दी जाती है। इसके बाद बच्चों को ही ब्लैकबोर्ड पर लिखने के लिए कहा जाता है और बाकी छात्र उसे देखकर अपनी कॉपियों में उतारते हैं। इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली से बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गुणवत्ताहीन भोजन और बच्चों से धुलवाए जा रहे बर्तन शिक्षा में लापरवाही के साथ-साथ विद्यालय में शासकीय मध्याह्न भोजन योजना का बुरा हाल है। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में बच्चों को अत्यंत निम्न स्तर और गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा शर्मनाक स्थिति यह है कि भोजन करने के बाद बच्चों से उनके खाने के बर्तन तक धुलवाए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा बर्तन धोते और अपनी समस्याओं को उजागर करते वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश, की निंदा घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों ने विद्यालय परिसर पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। परिजनों ने इसे अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय कृत्य बताते हुए कहा कि जिस स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए था, वहां बच्चों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। अभिभावकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी शिक्षकों और कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
*शिक्षकों की लापरवाही और अव्यवस्था का शिकार पीएम श्री स्कूल: गाइड थमाकर बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर लिखवाते हैं टीचर, बर्तन भी धुलवाने का गंभीर आरोप* कैमोर/खलवारा बाजार: कटनी जिले के कैमोर स्थित 'पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलवारा बाजार' से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी 'पीएम श्री' योजना के तहत चयनित इस विद्यालय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने शिक्षकों की भारी लापरवाही, पठन-पाठन में अनियमितता और मध्यान भोजन (MDM) में धांधली को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षक खुद पढ़ाने के बजाय बच्चों को थमा रहे गाइड छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए अध्यापकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। बच्चों का आरोप है कि विद्यालय में पदस्थ अंग्रेजी के शिक्षक राम नरेश प्रजापति, विज्ञान की शिक्षिका नीता बहेलिया, तथा हिंदी के शिक्षक मनदीप कौर और प्रमोद प्यासी अपनी कक्षाओं में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर नहीं पढ़ाते हैं। शिक्षकों द्वारा स्वयं ब्लैकबोर्ड पर लिखने या समझाने के बजाय बच्चों के हाथों में गाइड (kunji) थमा दी जाती है। इसके बाद बच्चों को ही ब्लैकबोर्ड पर लिखने के लिए कहा जाता है और बाकी छात्र उसे देखकर अपनी कॉपियों में उतारते हैं। इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली से बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गुणवत्ताहीन भोजन और बच्चों से धुलवाए जा रहे बर्तन शिक्षा में लापरवाही के साथ-साथ विद्यालय में शासकीय मध्याह्न भोजन योजना का बुरा हाल है। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में बच्चों को अत्यंत निम्न स्तर और गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा शर्मनाक स्थिति यह है कि भोजन करने के बाद बच्चों से उनके खाने के बर्तन तक धुलवाए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा बर्तन धोते और अपनी समस्याओं को उजागर करते वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश, की निंदा घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों ने विद्यालय परिसर पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। परिजनों ने इसे अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय कृत्य बताते हुए कहा कि जिस स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए था, वहां बच्चों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। अभिभावकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी शिक्षकों और कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।
- 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी* 💥 भोपाल में आज से विशाल तिरंगा यात्रा की शुरुआत हुई। टीटी नगर स्टेडियम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान तेज बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ...सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और शहरवासी तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए टीटी नगर स्टेडियम पहुंचने लगे थे... हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया....मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बुलेट पर सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। बारिश के बीच सीएम के साथ बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर आगे बढ़े... यात्रा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बारिश ने तिरंगा यात्रा का आनंद दो गुना कर दिया। बरसती बारिश में तिरंगा यात्रा हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है...सीएम ने कहा कि देश ने लंबे संघर्ष के बाद 1947 में स्वतंत्रता हासिल की और तिरंगा शौर्य, वीरता और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि तिरंगे की यश-कीर्ति और प्रसिद्धि निरंतर बढ़ती रहे...हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा के जरिए भोपाल में राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का संदेश दिया गया..... बाइट -डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री4
- *शिक्षकों की लापरवाही और अव्यवस्था का शिकार पीएम श्री स्कूल: गाइड थमाकर बच्चों से ब्लैकबोर्ड पर लिखवाते हैं टीचर, बर्तन भी धुलवाने का गंभीर आरोप* कैमोर/खलवारा बाजार: कटनी जिले के कैमोर स्थित 'पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खलवारा बाजार' से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी 'पीएम श्री' योजना के तहत चयनित इस विद्यालय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यालय के विद्यार्थियों और उनके परिजनों ने शिक्षकों की भारी लापरवाही, पठन-पाठन में अनियमितता और मध्यान भोजन (MDM) में धांधली को लेकर कड़ा विरोध जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। शिक्षक खुद पढ़ाने के बजाय बच्चों को थमा रहे गाइड छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए और सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बच्चों ने अपनी आपबीती सुनाते हुए अध्यापकों की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। बच्चों का आरोप है कि विद्यालय में पदस्थ अंग्रेजी के शिक्षक राम नरेश प्रजापति, विज्ञान की शिक्षिका नीता बहेलिया, तथा हिंदी के शिक्षक मनदीप कौर और प्रमोद प्यासी अपनी कक्षाओं में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर नहीं पढ़ाते हैं। शिक्षकों द्वारा स्वयं ब्लैकबोर्ड पर लिखने या समझाने के बजाय बच्चों के हाथों में गाइड (kunji) थमा दी जाती है। इसके बाद बच्चों को ही ब्लैकबोर्ड पर लिखने के लिए कहा जाता है और बाकी छात्र उसे देखकर अपनी कॉपियों में उतारते हैं। इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली से बच्चों का पठन-पाठन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। गुणवत्ताहीन भोजन और बच्चों से धुलवाए जा रहे बर्तन शिक्षा में लापरवाही के साथ-साथ विद्यालय में शासकीय मध्याह्न भोजन योजना का बुरा हाल है। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि स्कूल में बच्चों को अत्यंत निम्न स्तर और गुणवत्ताहीन भोजन परोसा जा रहा है। इतना ही नहीं, सबसे ज्यादा शर्मनाक स्थिति यह है कि भोजन करने के बाद बच्चों से उनके खाने के बर्तन तक धुलवाए जा रहे हैं। बच्चों द्वारा बर्तन धोते और अपनी समस्याओं को उजागर करते वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश, की निंदा घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों ने विद्यालय परिसर पहुंचकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। परिजनों ने इसे अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय कृत्य बताते हुए कहा कि जिस स्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए था, वहां बच्चों का शारीरिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है। अभिभावकों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच करने तथा दोषी शिक्षकों और कर्मचारियों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।1
- *शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?"* रीवा से भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए मंच से विवादित बयान दिया है। उन्होंने भड़कते हुए कहा, "जब पीएम मोदी कह रहे हैं कि 20 फीसदी एथेनॉल मिलाना है, तो आंदोलन हो रहा है कि केवल शुद्ध पेट्रोल चलेगा। शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?"1
- कटनी नगर//- NSUI की पत्रकार वार्ता में भाजपा पर जमकर बरसे अंशु मिश्रा NSUI की पत्रकार वार्ता में भाजपा पर जमकर बरसे अंशु मिश्रा विकास के दावों पर उठाए सवाल, छात्रहित और जिले की समस्याओं को लेकर सरकार को घेरा कटनी। एनएसयूआई जिला कटनी द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के नेता अंशु मिश्रा ने भाजपा सरकार और स्थानीय भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जिले में विकास को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीनी हकीकत सरकारी दावों से अलग है। अंशु मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का अधिकार मिलना चाहिए। पत्रकार वार्ता में पीपीपी मॉडल मेडिकल कॉलेज सहित शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर भी एनएसयूआई ने अपना विरोध स्पष्ट किया। मिश्रा ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को निजी मॉडल के भरोसे छोड़ने के बजाय आम जनता और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं से जिले के विकास कार्यों और जनता से किए गए वादों का हिसाब देने की मांग की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने एनएसयूआई की आगामी रणनीति और जनहित के मुद्दों पर आंदोलन जारी रखने की बात कही। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज1
- बागेश्वर धाम से नीलकंठेश्वर धाम तक गूंजे भोलेनाथ के जयकारे, हजारों शिवभक्तों ने निकाली कांवड़ यात्रा1
- शहाडार के जंगलों में 'वनराज' की दस्तक: देर रात सड़क पार करते दिखा विशालकाय बाघ, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा *शहाडार के जंगलों में 'वनराज' की दस्तक: देर रात सड़क पार करते दिखा विशालकाय बाघ, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा* * *कटनी जिले के शहाडार जंगल क्षेत्र में बाघों की आवाजाही बढ़ी; राहगीरों ने गाड़ी की हेडलाइट में बनाया वीडियो, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट।* कटनी । जिले के शहाडार जंगल क्षेत्र में एक बार फिर वनराज की मौजूदगी से सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की देर रात मुख्य मार्ग से गुजर रहे राहगीरों को सड़क पार करता हुआ एक विशालकाय बाघ दिखाई दिया। वाहनों की हेडलाइट और टॉर्च की रोशनी में बाघ का यह शानदार और लाइव दृश्य राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। *बिना किसी हड़बड़ाहट के जंगल में ओझल हुआ बाघ* वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विशालकाय बाघ बिना किसी घबराहट या हड़बड़ाहट के बड़े ही शांत अंदाज में पक्की सड़क पार कर रहा है। गाड़ियों की रोशनी और हल्की आहट सुनकर बाघ कुछ पलों के लिए रुका, पीछे मुड़कर देखा और फिर सहजता से झाड़ियों में गायब हो गया। *स्थानीय ग्रामीणों और नियमित यात्रियों के अनुसार:* * *3 से 4 बाघों का कुनबा सक्रिय*: बीते कई महीनों से इस इलाके में 3 से 4 बाघ लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। * *रात में बढ़ती है सक्रियता*: कभी-कभी दिन में भी बाघ सीमावर्ती इलाकों में नजर आते हैं, लेकिन रात के समय मुख्य सड़कों पर इनकी सक्रियता काफी बढ़ जाती है। *वन विभाग की निगरानी और सख्त निर्देश* मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग का गश्ती दल अलर्ट मोड पर है। वन अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष (Man-Animal Conflict) की स्थिति उत्पन्न न हो। *राहगीरों और ग्रामीणों के लिए वन विभाग की एडवाइजरी:* अनावश्यक यात्रा से बचें: रात के समय शहाडार जंगल मार्ग से अकारण गुजरने से परहेज करें। दोपहिया वाहन चालक सावधान रहें: रात में बाइक/स्कूटी से गुजरने वाले राहगीर विशेष सतर्कता बरतें। *कौतूहल में जोखिम न लें:* जंगली जानवर दिखने पर वाहन रोकने, बेवजह हॉर्न बजाने या पास जाकर फोटो/वीडियो बनाने का भी चलाया जा रहा है। #shahdarkejungle #जंगलकराजा #katnimesher #KatniNews #NewsUpdate1
- 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 💥8️⃣1️⃣0️⃣3️⃣7️⃣2️⃣8️⃣9️⃣3️⃣3️⃣💥 कटनी के पन्ना मोड़ में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला रहस्य बन गया है। दुकान के अंदर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। अब मृतक की मां ने घटना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं और आरोप लगाया है कि उसे सूचना मिलने से पहले ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पन्ना मोड़ निवासी 22 वर्षीय विवेक यादव का शव बीते सप्ताह एक दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला था। बताया जा रहा है कि सोमवार को आसपास के दुकानदारों को दुकान से दुर्गंध आने का अहसास हुआ। शटर के बाहर खून जैसा द्रव दिखाई देने पर दुकान मालिक को बुलाकर शटर खुलवाया गया, जहां विवेक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार, शव कई घंटे पुराना था। मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य पन्ना मोड़ में रहते हैं, जबकि उसकी मां सुशीला यादव कई वर्षों से रीवा में अलग रह रही हैं। मां का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी 3 अगस्त को अन्य लोगों से मिली और उनके कटनी पहुंचने से पहले ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब वह बेटे की मौत की परिस्थितियों, सूचना देने में देरी और अंतिम संस्कार जल्द किए जाने को लेकर सवाल उठा रही हैं। वहीं पुलिस की मानें तो पी एम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में मौत के वास्तविक कारण और मां द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। जिला कटनी से ज्योति तिवारी की खास खबर1
- *लोकेशन कटनी* *कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट* *कटनी कार्यालय - पुलिस अधीक्षक* *जिला - कटनी,* *दिनांक 09 अगस्त 2026* *हर घर तिरंगा-2026 अभियान को सफल बनाने कटनी पुलिस की भव्य तिरंगा वाहन रैली* *पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं संभाली रैली की कमान, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत* भारत की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के अंतर्गत आज कटनी पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र, कटनी से एक विशाल एवं आकर्षक तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर किया। पुलिस अधीक्षक की सक्रिय सहभागिता से पुलिस बल, स्कूली बच्चों एवं आमजन में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक्स) सुश्री शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, निरीक्षक अनूप सिंह, निरीक्षक राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, निरीक्षक उमेश दुबे, निरीक्षक संजीव रावत, निरीक्षक सुश्री अंजू लकड़ा तथा सूबेदार सोनम उइके सहित जिले के विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। रैली में पुलिस बल के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "हर घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। रैली का निर्धारित मार्ग रक्षित केंद्र कटनी से प्रारंभ होकर कलेक्टर-एसपी कार्यालय, माधवनगर चौराहा, मिशन चौक, चांडक चौक, घंटाघर, गर्ग तिराहा, खिरहनी ब्रिज, बरही नाका, सुभाष चौक, थाना तिराहा, बरगवां, मिशन चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंचकर सम्पन्न हुआ। संपूर्ण रूट पर यातायात पुलिस द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा सबसे आगे यातायात मोबाइल वाहन एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति के संदेश प्रसारित किए गए। रैली के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस वाहन रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली का अभिनंदन किया तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं भारत माता के जयघोष से सम्पूर्ण शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्य एवं गौरव का महापर्व है। प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान को सफल बनाए तथा आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करे।" कटनी पुलिस की यह भव्य तिरंगा वाहन रैली राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का प्रेरणादायी संदेश देने में सफल रही। पुलिस, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के सम्मान, स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है तथा "हर घर तिरंगा" अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है।4