logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लोकेशन कटनी* *कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट* *कटनी कार्यालय - पुलिस अधीक्षक* *जिला - कटनी,* *दिनांक 09 अगस्त 2026* *हर घर तिरंगा-2026 अभियान को सफल बनाने कटनी पुलिस की भव्य तिरंगा वाहन रैली* *पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं संभाली रैली की कमान, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत* भारत की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के अंतर्गत आज कटनी पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र, कटनी से एक विशाल एवं आकर्षक तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर किया। पुलिस अधीक्षक की सक्रिय सहभागिता से पुलिस बल, स्कूली बच्चों एवं आमजन में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक्स) सुश्री शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, निरीक्षक अनूप सिंह, निरीक्षक राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, निरीक्षक उमेश दुबे, निरीक्षक संजीव रावत, निरीक्षक सुश्री अंजू लकड़ा तथा सूबेदार सोनम उइके सहित जिले के विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। रैली में पुलिस बल के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "हर घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। रैली का निर्धारित मार्ग रक्षित केंद्र कटनी से प्रारंभ होकर कलेक्टर-एसपी कार्यालय, माधवनगर चौराहा, मिशन चौक, चांडक चौक, घंटाघर, गर्ग तिराहा, खिरहनी ब्रिज, बरही नाका, सुभाष चौक, थाना तिराहा, बरगवां, मिशन चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंचकर सम्पन्न हुआ। संपूर्ण रूट पर यातायात पुलिस द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा सबसे आगे यातायात मोबाइल वाहन एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति के संदेश प्रसारित किए गए। रैली के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस वाहन रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली का अभिनंदन किया तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं भारत माता के जयघोष से सम्पूर्ण शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्य एवं गौरव का महापर्व है। प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान को सफल बनाए तथा आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करे।" कटनी पुलिस की यह भव्य तिरंगा वाहन रैली राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का प्रेरणादायी संदेश देने में सफल रही। पुलिस, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के सम्मान, स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है तथा "हर घर तिरंगा" अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है।

1 hr ago
user_अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
अभिमन्यु विश्वकर्मा मीडिया
रिपोर्टर Katni Nagar, Madhya Pradesh•
1 hr ago
cf96ffd3-4af4-4ba0-9a15-8f424ab23077

*लोकेशन कटनी* *कटनी से अभिमन्यु विश्वकर्मा की रिपोर्ट* *कटनी कार्यालय - पुलिस अधीक्षक* *जिला - कटनी,* *दिनांक 09 अगस्त 2026* *हर घर तिरंगा-2026 अभियान को सफल बनाने कटनी पुलिस की भव्य तिरंगा वाहन रैली* *पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं संभाली रैली की कमान, शहरवासियों ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत* भारत की आन, बान और शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 'हर घर तिरंगा-2026' अभियान के अंतर्गत आज कटनी पुलिस द्वारा रक्षित केंद्र, कटनी से एक विशाल एवं आकर्षक तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर किया। पुलिस अधीक्षक की सक्रिय सहभागिता से पुलिस बल, स्कूली बच्चों एवं

2e8add76-73a9-4014-99de-0e73b0bbb9dc

आमजन में विशेष उत्साह का वातावरण देखने को मिला। रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक्स) सुश्री शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, निरीक्षक अनूप सिंह, निरीक्षक राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, निरीक्षक उमेश दुबे, निरीक्षक संजीव रावत, निरीक्षक सुश्री अंजू लकड़ा तथा सूबेदार सोनम उइके सहित जिले के विभिन्न थानों एवं रक्षित केंद्र के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। रैली में पुलिस बल के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्" एवं "हर घर तिरंगा" के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। रैली का निर्धारित मार्ग रक्षित केंद्र कटनी से प्रारंभ होकर कलेक्टर-एसपी कार्यालय, माधवनगर

9636e4a0-fc36-48e8-ac02-8f3e24206fa1

चौराहा, मिशन चौक, चांडक चौक, घंटाघर, गर्ग तिराहा, खिरहनी ब्रिज, बरही नाका, सुभाष चौक, थाना तिराहा, बरगवां, मिशन चौक होते हुए पुनः रक्षित केंद्र पहुंचकर सम्पन्न हुआ। संपूर्ण रूट पर यातायात पुलिस द्वारा सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा सबसे आगे यातायात मोबाइल वाहन एवं साउंड सिस्टम के माध्यम से राष्ट्रभक्ति के संदेश प्रसारित किए गए। रैली के दौरान शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा पुलिस वाहन रैली का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर रैली का अभिनंदन किया तथा "हर घर तिरंगा" अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं भारत माता के जयघोष से सम्पूर्ण शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा

दिखाई दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि "हर घर तिरंगा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, कर्तव्य एवं गौरव का महापर्व है। प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान एवं कार्यालय पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराकर इस अभियान को सफल बनाए तथा आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार करे।" कटनी पुलिस की यह भव्य तिरंगा वाहन रैली राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति का प्रेरणादायी संदेश देने में सफल रही। पुलिस, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता ने यह सिद्ध कर दिया कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के सम्मान, स्वाभिमान, बलिदान और राष्ट्र गौरव का प्रतीक है तथा "हर घर तिरंगा" अभियान जन-जन का अभियान बन चुका है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटनी नगर//- तिरंगा लेकर निकले पुलिस जवान और स्कूली बच्चे हर घर तिरंगा अभियान में कटनी पुलिस की भव्य वाहन रैली एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने खुद बाइक चलाकर संभाली कमान, तिरंगा लेकर निकले पुलिस जवान और स्कूली बच्चे कटनी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा रविवार को भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) से हुई। इसकी खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं बाइक चलाकर हाथ में तिरंगा थामते हुए रैली की अगुवाई की। एसपी को खुद तिरंगा लेकर रैली का नेतृत्व करते देख पुलिस जवानों और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। रैली में जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, डीएसपी अजाक्स शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, अनूप सिंह, राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, उमेश दुबे, संजीव रावत, अंजू लकड़ा तथा सूबेदार सोनम उइके सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। शहर में गूंजे भारत माता के जयकारे रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह आम नागरिकों ने पुलिस रैली का स्वागत किया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। स्कूली बच्चों की सहभागिता ने रैली को और आकर्षक बना दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के मन में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने तथा अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट : राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज
    4
    कटनी नगर//-
तिरंगा लेकर निकले पुलिस जवान और स्कूली बच्चे
हर घर तिरंगा अभियान में कटनी पुलिस की भव्य वाहन रैली
एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने खुद बाइक चलाकर संभाली कमान, तिरंगा लेकर निकले पुलिस जवान और स्कूली बच्चे
कटनी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा रविवार को भव्य वाहन रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) से हुई। इसकी खास बात यह रही कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्वयं बाइक चलाकर हाथ में तिरंगा थामते हुए रैली की अगुवाई की।
एसपी को खुद तिरंगा लेकर रैली का नेतृत्व करते देख पुलिस जवानों और स्कूली बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। रैली में जिले के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। बच्चों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से शहर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने लिया हिस्सा
रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा, डीएसपी अजाक्स शिवा पाठक, निरीक्षक संजय दुबे, अनूप सिंह, राखी पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक संध्या राजपूत, उमेश दुबे, संजीव रावत, अंजू लकड़ा तथा सूबेदार सोनम उइके सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
शहर में गूंजे भारत माता के जयकारे
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह आम नागरिकों ने पुलिस रैली का स्वागत किया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा शहर गूंज उठा। स्कूली बच्चों की सहभागिता ने रैली को और आकर्षक बना दिया।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के मन में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने तथा अभियान का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट : राकेश निषाद
AIMA MEDIA-24×7 | जन जन की आवाज
    user_AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    AIMAMEDIA-24×7-जन जनकीआवाज़
    Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *🔶 भारत दिनभर🔶* *शहाडार के जंगलों में 'वनराज' की दस्तक: देर रात सड़क पार करते दिखा विशालकाय बाघ, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा* * *कटनी जिले के शहाडार जंगल क्षेत्र में बाघों की आवाजाही बढ़ी; राहगीरों ने गाड़ी की हेडलाइट में बनाया वीडियो, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट।* कटनी । जिले के शहाडार जंगल क्षेत्र में एक बार फिर वनराज की मौजूदगी से सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की देर रात मुख्य मार्ग से गुजर रहे राहगीरों को सड़क पार करता हुआ एक विशालकाय बाघ दिखाई दिया। वाहनों की हेडलाइट और टॉर्च की रोशनी में बाघ का यह शानदार और लाइव दृश्य राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। *बिना किसी हड़बड़ाहट के जंगल में ओझल हुआ बाघ* वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विशालकाय बाघ बिना किसी घबराहट या हड़बड़ाहट के बड़े ही शांत अंदाज में पक्की सड़क पार कर रहा है। गाड़ियों की रोशनी और हल्की आहट सुनकर बाघ कुछ पलों के लिए रुका, पीछे मुड़कर देखा और फिर सहजता से झाड़ियों में गायब हो गया। *स्थानीय ग्रामीणों और नियमित यात्रियों के अनुसार:* * *3 से 4 बाघों का कुनबा सक्रिय*: बीते कई महीनों से इस इलाके में 3 से 4 बाघ लगातार मूवमेंट कर रहे हैं। * *रात में बढ़ती है सक्रियता*: कभी-कभी दिन में भी बाघ सीमावर्ती इलाकों में नजर आते हैं, लेकिन रात के समय मुख्य सड़कों पर इनकी सक्रियता काफी बढ़ जाती है। *वन विभाग की निगरानी और सख्त निर्देश* मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग का गश्ती दल अलर्ट मोड पर है। वन अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष (Man-Animal Conflict) की स्थिति उत्पन्न न हो। *राहगीरों और ग्रामीणों के लिए वन विभाग की एडवाइजरी:* अनावश्यक यात्रा से बचें: रात के समय शहाडार जंगल मार्ग से अकारण गुजरने से परहेज करें। दोपहिया वाहन चालक सावधान रहें: रात में बाइक/स्कूटी से गुजरने वाले राहगीर विशेष सतर्कता बरतें। *कौतूहल में जोखिम न लें:* जंगली जानवर दिखने पर वाहन रोकने, बेवजह हॉर्न बजाने या पास जाकर फोटो/वीडियो बनाने का प्रयास बिल्कुल न करें। यह जानलेवा साबित हो सकता है। वन विभाग ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि मैदानी अमला लगातार गश्त कर रहा है और आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
    1
    *🔶 भारत दिनभर🔶*
*शहाडार के जंगलों में 'वनराज' की दस्तक: देर रात सड़क पार करते दिखा विशालकाय बाघ, कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ नजारा*

* *कटनी जिले के शहाडार जंगल क्षेत्र में बाघों की आवाजाही बढ़ी; राहगीरों ने गाड़ी की हेडलाइट में बनाया वीडियो, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट।*
कटनी ।
जिले के शहाडार जंगल क्षेत्र में एक बार फिर वनराज की मौजूदगी से सनसनी फैल गई है। शुक्रवार की देर रात मुख्य मार्ग से गुजर रहे राहगीरों को सड़क पार करता हुआ एक विशालकाय बाघ दिखाई दिया। वाहनों की हेडलाइट और टॉर्च की रोशनी में बाघ का यह शानदार और लाइव दृश्य राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया।

*बिना किसी हड़बड़ाहट के जंगल में ओझल हुआ बाघ*
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विशालकाय बाघ बिना किसी घबराहट या हड़बड़ाहट के बड़े ही शांत अंदाज में पक्की सड़क पार कर रहा है। गाड़ियों की रोशनी और हल्की आहट सुनकर बाघ कुछ पलों के लिए रुका, पीछे मुड़कर देखा और फिर सहजता से झाड़ियों में गायब हो गया।

*स्थानीय ग्रामीणों और नियमित यात्रियों के अनुसार:*
* *3 से 4 बाघों का कुनबा सक्रिय*: बीते कई महीनों से इस इलाके में 3 से 4 बाघ लगातार मूवमेंट कर रहे हैं।
* *रात में बढ़ती है सक्रियता*: कभी-कभी दिन में भी बाघ सीमावर्ती इलाकों में नजर आते हैं, लेकिन रात के समय मुख्य सड़कों पर इनकी सक्रियता काफी बढ़ जाती है।

*वन विभाग की निगरानी और सख्त निर्देश*
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वन विभाग का गश्ती दल अलर्ट मोड पर है। वन अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में सतत निगरानी रखी जा रही है ताकि मानव-वन्यजीव संघर्ष (Man-Animal Conflict) की स्थिति उत्पन्न न हो।

*राहगीरों और ग्रामीणों के लिए वन विभाग की एडवाइजरी:*
अनावश्यक यात्रा से बचें: रात के समय शहाडार जंगल मार्ग से अकारण गुजरने से परहेज करें।
दोपहिया वाहन चालक सावधान रहें: रात में बाइक/स्कूटी से गुजरने वाले राहगीर विशेष सतर्कता बरतें।
*कौतूहल में जोखिम न लें:* जंगली जानवर दिखने पर वाहन रोकने, बेवजह हॉर्न बजाने या पास जाकर फोटो/वीडियो बनाने का प्रयास बिल्कुल न करें। यह जानलेवा साबित हो सकता है।
वन विभाग ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि मैदानी अमला लगातार गश्त कर रहा है और आसपास के गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
    user_Balkishan Namdev
    Balkishan Namdev
    Electrician कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • 22 वर्षीय युवक की रहस्यमयी मौत, मां ने उठाए गंभीर सवाल… अंतिम संस्कार को लेकर भी जताई आपत्ति जिला कटनी से ज्योति तिवारी खास 💥💥खबर*////8103728933////*💥 कटनी के पन्ना मोड़ में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला रहस्य बन गया है। दुकान के अंदर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। अब मृतक की मां ने घटना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं और आरोप लगाया है कि उसे सूचना मिलने से पहले ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पन्ना मोड़ निवासी 22 वर्षीय विवेक यादव का शव बीते सप्ताह एक दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला था। बताया जा रहा है कि सोमवार को आसपास के दुकानदारों को दुकान से दुर्गंध आने का अहसास हुआ। शटर के बाहर खून जैसा द्रव दिखाई देने पर दुकान मालिक को बुलाकर शटर खुलवाया गया, जहां विवेक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार, शव कई घंटे पुराना था। मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य पन्ना मोड़ में रहते हैं, जबकि उसकी मां सुशीला यादव कई वर्षों से रीवा में अलग रह रही हैं। मां का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी 3 अगस्त को अन्य लोगों से मिली और उनके कटनी पहुंचने से पहले ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब वह बेटे की मौत की परिस्थितियों, सूचना देने में देरी और अंतिम संस्कार जल्द किए जाने को लेकर सवाल उठा रही हैं। वहीं पुलिस की मानें तो पी एम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में मौत के वास्तविक कारण और मां द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    4
    22 वर्षीय युवक की रहस्यमयी मौत, मां ने उठाए गंभीर सवाल… अंतिम संस्कार को लेकर भी जताई आपत्ति
जिला कटनी से ज्योति तिवारी खास 💥💥खबर*////8103728933////*💥
कटनी के पन्ना मोड़ में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला रहस्य बन गया है। दुकान के अंदर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। अब मृतक की मां ने घटना को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं और आरोप लगाया है कि उसे सूचना मिलने से पहले ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पन्ना मोड़ निवासी 22 वर्षीय विवेक यादव का शव बीते सप्ताह एक दुकान के अंदर फंदे पर लटका मिला था। बताया जा रहा है कि सोमवार को आसपास के दुकानदारों को दुकान से दुर्गंध आने का अहसास हुआ। शटर के बाहर खून जैसा द्रव दिखाई देने पर दुकान मालिक को बुलाकर शटर खुलवाया गया, जहां विवेक का शव फंदे पर लटका मिला।
परिजनों के अनुसार, शव कई घंटे पुराना था। मृतक के पिता और परिवार के अन्य सदस्य पन्ना मोड़ में रहते हैं, जबकि उसकी मां सुशीला यादव कई वर्षों से रीवा में अलग रह रही हैं।
मां का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी 3 अगस्त को अन्य लोगों से मिली और उनके कटनी पहुंचने से पहले ही बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब वह बेटे की मौत की परिस्थितियों, सूचना देने में देरी और अंतिम संस्कार जल्द किए जाने को लेकर सवाल उठा रही हैं।
वहीं पुलिस की मानें तो पी एम रिपोर्ट में फांसी लगाए जाने की पुष्टि हो चुकी है। ऐसे में मौत के वास्तविक कारण और मां द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    user_ज्योति तिवारी मीडिया
    ज्योति तिवारी मीडिया
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति में पारदर्शिता और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उच्च न्यायालयों में प्रतिनिधित्व की आवश्यकता को उठाते हुए माननीय सांसद श्री संजय यादव जी ने सदन में मजबूती से विचार व्यक्त कर पार्टी का पक्ष रखा। न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति में पारदर्शिता और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उच्च न्यायालयों में प्रतिनिधित्व की आवश्यकता को उठाते हुए माननीय सांसद श्री संजय यादव जी ने सदन में मजबूती से विचार व्यक्त कर पार्टी का पक्ष रखा।
    1
    न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति में पारदर्शिता और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उच्च न्यायालयों में प्रतिनिधित्व की आवश्यकता को उठाते हुए माननीय सांसद श्री संजय यादव जी ने सदन में मजबूती से विचार व्यक्त कर पार्टी का पक्ष रखा।
न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्ति में पारदर्शिता और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उच्च न्यायालयों में प्रतिनिधित्व की आवश्यकता को उठाते हुए माननीय सांसद श्री संजय यादव जी ने सदन में मजबूती से विचार व्यक्त कर पार्टी का पक्ष रखा।
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Rithi, Katni•
    10 hrs ago
  • बड़े दिनों बाद हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले, फसल को मिली नई जान कटनी/बाकल। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे बाकल पठार क्षेत्र के किसानों को रविवार को हुई झमाझम बारिश से बड़ी राहत मिली। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। ऐसे में अचानक हुई अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से रौनक ला दी। बारिश को किसानों ने फसल के लिए संजीवनी के समान बताया है। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थम गया था। आसमान में बादल छाने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। धान की फसल को इस समय पानी की बेहद आवश्यकता थी। खेतों में नमी कम होने के कारण फसल पर विपरीत असर पड़ने लगा था। कई स्थानों पर धान के पौधे मुरझाने लगे थे, जिससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका सताने लगी थी। बारिश से मिली फसल को नई जान रविवार को दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई। अच्छी बारिश होने से खेतों में पानी पहुंचा और सूख रही फसल को राहत मिली। किसानों का कहना है कि यदि कुछ दिन और बारिश नहीं होती तो धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता था। किसानों ने बताया कि धान की फसल इस समय बढ़वार के महत्वपूर्ण दौर में है। लगातार बारिश नहीं होने से खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बची थी। आज हुई बारिश से खेतों में नमी लौट आई है और अब फसल के बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है। किसानों को उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद बारिश के बाद किसानों में एक बार फिर अच्छी फसल की उम्मीद जगी है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश होने से धान की फसल को काफी फायदा मिलेगा। हालांकि आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला बना रहना जरूरी है, ताकि खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहे और फसल को किसी प्रकार का नुकसान न हो। किसानों ने कहा कि इस बारिश ने फिलहाल उनकी चिंता कम कर दी है। यदि आगामी दिनों में भी मौसम मेहरबान रहा और पर्याप्त बारिश होती रही तो धान की फसल अच्छी होने की संभावना है। मौसम पर टिकी किसानों की निगाहें फिलहाल क्षेत्र के किसानों की निगाहें अब आसमान पर टिकी हुई हैं। एक बारिश से किसानों को राहत जरूर मिली है, लेकिन फसल के लिए आगामी दिनों में भी नियमित बारिश जरूरी है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा और इस बार धान की फसल बेहतर उत्पादन देगी। लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश ने जहां खेतों में हरियाली लौटाने की उम्मीद जगाई है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी साफ दिखाई दे रही है।
    1
    बड़े दिनों बाद हुई झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे खिले, फसल को मिली नई जान
कटनी/बाकल। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे बाकल पठार क्षेत्र के किसानों को रविवार को हुई झमाझम बारिश से बड़ी राहत मिली। कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी। ऐसे में अचानक हुई अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरों पर फिर से रौनक ला दी। बारिश को किसानों ने फसल के लिए संजीवनी के समान बताया है।
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर थम गया था। आसमान में बादल छाने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही थी। धान की फसल को इस समय पानी की बेहद आवश्यकता थी। खेतों में नमी कम होने के कारण फसल पर विपरीत असर पड़ने लगा था। कई स्थानों पर धान के पौधे मुरझाने लगे थे, जिससे किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की आशंका सताने लगी थी।
बारिश से मिली फसल को नई जान
रविवार को दोपहर के बाद मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते क्षेत्र में झमाझम बारिश शुरू हो गई। अच्छी बारिश होने से खेतों में पानी पहुंचा और सूख रही फसल को राहत मिली। किसानों का कहना है कि यदि कुछ दिन और बारिश नहीं होती तो धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता था।
किसानों ने बताया कि धान की फसल इस समय बढ़वार के महत्वपूर्ण दौर में है। लगातार बारिश नहीं होने से खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बची थी। आज हुई बारिश से खेतों में नमी लौट आई है और अब फसल के बेहतर होने की उम्मीद बढ़ गई है।
किसानों को उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद
बारिश के बाद किसानों में एक बार फिर अच्छी फसल की उम्मीद जगी है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश होने से धान की फसल को काफी फायदा मिलेगा। हालांकि आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला बना रहना जरूरी है, ताकि खेतों में पर्याप्त नमी बनी रहे और फसल को किसी प्रकार का नुकसान न हो।
किसानों ने कहा कि इस बारिश ने फिलहाल उनकी चिंता कम कर दी है। यदि आगामी दिनों में भी मौसम मेहरबान रहा और पर्याप्त बारिश होती रही तो धान की फसल अच्छी होने की संभावना है।
मौसम पर टिकी किसानों की निगाहें
फिलहाल क्षेत्र के किसानों की निगाहें अब आसमान पर टिकी हुई हैं। एक बारिश से किसानों को राहत जरूर मिली है, लेकिन फसल के लिए आगामी दिनों में भी नियमित बारिश जरूरी है। किसान उम्मीद कर रहे हैं कि बारिश का दौर आगे भी जारी रहेगा और इस बार धान की फसल बेहतर उत्पादन देगी। लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम बारिश ने जहां खेतों में हरियाली लौटाने की उम्मीद जगाई है, वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी साफ दिखाई दे रही है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एड.ध्रुव सिंह लोधी द्वारा मानवता दिखाते हुए किया वास्तविक स्वक्षता श्रमदान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एड.ध्रुव सिंह लोधी द्वारा मानवता दिखाते हुए किया वास्तविक स्वक्षता श्रमदान
    1
    जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एड.ध्रुव सिंह लोधी द्वारा मानवता दिखाते हुए किया वास्तविक स्वक्षता श्रमदान 
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एड.ध्रुव सिंह लोधी द्वारा मानवता दिखाते हुए किया वास्तविक स्वक्षता श्रमदान
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जबलपुर हाईकोर्ट के छात्रसंघ चुनाव संबंधी निर्णय का NSUI ने किया स्वागत, प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग 💥👉Jyoti Tiwari 👈 💥 एनएसयूआई की लड़ाई 70% से ज्यादा विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बैठे उन शिक्षकों एवं प्राध्यापकों से है, जो एबीवीपी और आरएसएस के पदाधिकारी अथवा उनकी विचारधारा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं — अपेक्षा सूर्यवंशी छिंदवाड़ा। जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा मध्यप्रदेश शासन को सितंबर के प्रथम सप्ताह तक छात्रसंघ चुनाव कराने के संबंध में दिए गए निर्देश का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने स्वागत किया है। इस संबंध में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं की लोकतांत्रिक आवाज़ की जीत है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश NSUI द्वारा दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला छात्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला है। अपेक्षा सूर्यवंशी ने मांग की कि छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली (Direct/Presidential System) से कराए जाएं, ताकि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपने अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का चुनाव स्वयं कर सके। अप्रत्यक्ष प्रणाली खरीद-फरोख्त और बंद कमरों की राजनीति को बढ़ावा देती है, जबकि प्रत्यक्ष चुनाव छात्रों को वास्तविक लोकतांत्रिक अधिकार प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रणाली के बीच का अंतर समझना भी आवश्यक है। प्रत्यक्ष (Direct/Presidential) प्रणाली में प्रत्येक नियमित विद्यार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सीधे छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव का चुनाव करता है। इससे प्रत्येक छात्र-छात्रा को अपने प्रतिनिधि चुनने का समान लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त होता है। इसके विपरीत, अप्रत्यक्ष (Indirect) प्रणाली में विद्यार्थी केवल कक्षा प्रतिनिधि (CR) का चुनाव करते हैं, जिसके बाद वही निर्वाचित प्रतिनिधि आपस में मतदान कर छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव का चुनाव करते हैं। इस व्यवस्था में सभी विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से अपने छात्रसंघ नेतृत्व को चुनने का अवसर नहीं मिलता, जिससे लोकतांत्रिक भागीदारी सीमित हो जाती है। इसलिए NSUI का स्पष्ट मत है कि मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव केवल प्रत्यक्ष प्रणाली से ही कराए जाएं, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी का वोट सीधे उसके छात्र नेतृत्व के चयन में प्रभावी हो सके। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 10 वर्षों से मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बंद रहे, जिससे छात्र राजनीति को गंभीर नुकसान पहुंचा है। छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। प्रदेश और देश को अनेक बड़े नेता छात्र राजनीति से ही मिले हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने छात्र राजनीति से निकलकर प्रदेश और देश में अपनी पहचान बनाई। चुनाव बंद होने से योग्य, शिक्षित और नेतृत्व क्षमता रखने वाले युवाओं को अवसर नहीं मिल पा रहा था। NSUI जिलाध्यक्ष ने सभी छात्र नेताओं और छात्र-छात्राओं को इस ऐतिहासिक निर्णय की बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय छात्र शक्ति की जीत है। उन्होंने सभी छात्र नेताओं से आह्वान किया कि यदि राज्य सरकार हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव कराती है तो सभी छात्र पूरी तैयारी के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कभी छात्रसंघ चुनाव कराने के पक्ष में नहीं रही है। वर्तमान परिस्थितियों में भी छात्र-युवा विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार से नाराज़ हैं। हाल के छात्र आंदोलनों, विशेषकर नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रमों तथा दतिया उपचुनाव के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छात्र और युवा बदलाव चाहते हैं। अब प्रदेश सरकार को न्यायालय के निर्देशों का सम्मान करते हुए छात्रसंघ चुनाव समय पर कराना चाहिए। अपेक्षा सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि NSUI की लड़ाई किसी छात्र संगठन के सामान्य कार्यकर्ताओं या छात्र नेताओं से नहीं, बल्कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की अव्यवस्थाओं, छात्रों के अधिकारों की अनदेखी करने वाले तंत्र तथा छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी को संस्थागत संरक्षण प्राप्त होता है और कई विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में कुलपति, प्राचार्य तथा एबीवीपी अथवा आरएसएस की विचारधारा से जुड़े पदों पर कार्य करने वाले कुछ प्राध्यापकों एवं शिक्षकों का प्रभाव भी छात्र राजनीति को प्रभावित करता है। उनके अनुसार NSUI को केवल एक छात्र संगठन से नहीं, बल्कि पूरे उस तंत्र से संघर्ष करना पड़ता है, जो छात्र हितों की आवाज़ को दबाने का प्रयास करता है। उन्होंने आगे कहा कि NSUI के सामने चुनौती केवल परिसर स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध भी छात्र हितों की लड़ाई लड़नी पड़ती है। इसके बावजूद NSUI हर चुनौती का लोकतांत्रिक तरीके से सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषणा की कि आज से NSUI छिंदवाड़ा द्वारा सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में पहुंचकर छात्रों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उन्हें छात्र अधिकारों और छात्रसंघ चुनाव के महत्व से अवगत कराएंगे। अंत में NSUI ने राज्य सरकार से मांग की कि हाईकोर्ट के निर्देशों का सम्मान करते हुए सितंबर के प्रथम सप्ताह में प्रत्यक्ष प्रणाली से निष्पक्ष एवं पारदर्शी छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं, ताकि प्रदेश के छात्रों को अपना लोकतांत्रिक नेतृत्व चुनने का अधिकार मिल सके। धन्यवाद अपेक्षा सूर्यवंशी जिलाध्यक्ष NSUI
    4
    जबलपुर हाईकोर्ट के छात्रसंघ चुनाव संबंधी निर्णय का NSUI ने किया स्वागत, प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव कराने की मांग
💥👉Jyoti Tiwari 👈 💥
एनएसयूआई की लड़ाई 70% से ज्यादा विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में बैठे उन शिक्षकों एवं प्राध्यापकों से है, जो एबीवीपी और आरएसएस के पदाधिकारी अथवा उनकी विचारधारा के अनुरूप कार्य कर रहे हैं — अपेक्षा सूर्यवंशी
छिंदवाड़ा। जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा मध्यप्रदेश शासन को सितंबर के प्रथम सप्ताह तक छात्रसंघ चुनाव कराने के संबंध में दिए गए निर्देश का भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने स्वागत किया है। इस संबंध में आज आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में NSUI छिंदवाड़ा जिलाध्यक्ष अपेक्षा सूर्यवंशी ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं की लोकतांत्रिक आवाज़ की जीत है।
उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर मध्यप्रदेश NSUI द्वारा दायर जनहित याचिका (PIL) पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। यह फैसला छात्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला है।
अपेक्षा सूर्यवंशी ने मांग की कि छात्रसंघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली (Direct/Presidential System) से कराए जाएं, ताकि प्रत्येक छात्र-छात्रा अपने अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों का चुनाव स्वयं कर सके। अप्रत्यक्ष प्रणाली खरीद-फरोख्त और बंद कमरों की राजनीति को बढ़ावा देती है, जबकि प्रत्यक्ष चुनाव छात्रों को वास्तविक लोकतांत्रिक अधिकार प्रदान करते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रणाली के बीच का अंतर समझना भी आवश्यक है। प्रत्यक्ष (Direct/Presidential) प्रणाली में प्रत्येक नियमित विद्यार्थी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सीधे छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव का चुनाव करता है। इससे प्रत्येक छात्र-छात्रा को अपने प्रतिनिधि चुनने का समान लोकतांत्रिक अधिकार प्राप्त होता है।
इसके विपरीत, अप्रत्यक्ष (Indirect) प्रणाली में विद्यार्थी केवल कक्षा प्रतिनिधि (CR) का चुनाव करते हैं, जिसके बाद वही निर्वाचित प्रतिनिधि आपस में मतदान कर छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव का चुनाव करते हैं। इस व्यवस्था में सभी विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से अपने छात्रसंघ नेतृत्व को चुनने का अवसर नहीं मिलता, जिससे लोकतांत्रिक भागीदारी सीमित हो जाती है। इसलिए NSUI का स्पष्ट मत है कि मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव केवल प्रत्यक्ष प्रणाली से ही कराए जाएं, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी का वोट सीधे उसके छात्र नेतृत्व के चयन में प्रभावी हो सके।
उन्होंने कहा कि पिछले लगभग 10 वर्षों से मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव बंद रहे, जिससे छात्र राजनीति को गंभीर नुकसान पहुंचा है। छात्रसंघ लोकतंत्र की पहली पाठशाला है। प्रदेश और देश को अनेक बड़े नेता छात्र राजनीति से ही मिले हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने छात्र राजनीति से निकलकर प्रदेश और देश में अपनी पहचान बनाई। चुनाव बंद होने से योग्य, शिक्षित और नेतृत्व क्षमता रखने वाले युवाओं को अवसर नहीं मिल पा रहा था।
NSUI जिलाध्यक्ष ने सभी छात्र नेताओं और छात्र-छात्राओं को इस ऐतिहासिक निर्णय की बधाई देते हुए कहा कि यह निर्णय छात्र शक्ति की जीत है। उन्होंने सभी छात्र नेताओं से आह्वान किया कि यदि राज्य सरकार हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए चुनाव कराती है तो सभी छात्र पूरी तैयारी के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कभी छात्रसंघ चुनाव कराने के पक्ष में नहीं रही है। वर्तमान परिस्थितियों में भी छात्र-युवा विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार से नाराज़ हैं। हाल के छात्र आंदोलनों, विशेषकर नीट परीक्षा से जुड़े घटनाक्रमों तथा दतिया उपचुनाव के परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि छात्र और युवा बदलाव चाहते हैं। अब प्रदेश सरकार को न्यायालय के निर्देशों का सम्मान करते हुए छात्रसंघ चुनाव समय पर कराना चाहिए।
अपेक्षा सूर्यवंशी ने स्पष्ट किया कि NSUI की लड़ाई किसी छात्र संगठन के सामान्य कार्यकर्ताओं या छात्र नेताओं से नहीं, बल्कि विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों की अव्यवस्थाओं, छात्रों के अधिकारों की अनदेखी करने वाले तंत्र तथा छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी को संस्थागत संरक्षण प्राप्त होता है और कई विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में कुलपति, प्राचार्य तथा एबीवीपी अथवा आरएसएस की विचारधारा से जुड़े पदों पर कार्य करने वाले कुछ प्राध्यापकों एवं शिक्षकों का प्रभाव भी छात्र राजनीति को प्रभावित करता है। उनके अनुसार NSUI को केवल एक छात्र संगठन से नहीं, बल्कि पूरे उस तंत्र से संघर्ष करना पड़ता है, जो छात्र हितों की आवाज़ को दबाने का प्रयास करता है।
उन्होंने आगे कहा कि NSUI के सामने चुनौती केवल परिसर स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के विरुद्ध भी छात्र हितों की लड़ाई लड़नी पड़ती है। इसके बावजूद NSUI हर चुनौती का लोकतांत्रिक तरीके से सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार है और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषणा की कि आज से NSUI छिंदवाड़ा द्वारा सदस्यता अभियान भी प्रारंभ किया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में पहुंचकर छात्रों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा उन्हें छात्र अधिकारों और छात्रसंघ चुनाव के महत्व से अवगत कराएंगे।
अंत में NSUI ने राज्य सरकार से मांग की कि हाईकोर्ट के निर्देशों का सम्मान करते हुए सितंबर के प्रथम सप्ताह में प्रत्यक्ष प्रणाली से निष्पक्ष एवं पारदर्शी छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं, ताकि प्रदेश के छात्रों को अपना लोकतांत्रिक नेतृत्व चुनने का अधिकार मिल सके।
धन्यवाद
अपेक्षा सूर्यवंशी
जिलाध्यक्ष
NSUI
    user_ज्योति तिवारी मीडिया
    ज्योति तिवारी मीडिया
    कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • पाखंड अंधविश्वास को दूर करो मनुवादी पाखंडी लोग मच्छर मधुमक्खी कीतरह चूसते हैं कम बुद्धि बालों को सत्य बचन कहा
    1
    पाखंड अंधविश्वास को दूर करो मनुवादी पाखंडी लोग मच्छर मधुमक्खी कीतरह चूसते हैं कम बुद्धि बालों को सत्य बचन कहा
    user_मानवाधिकार  भारतीय
    मानवाधिकार भारतीय
    Lawyer Rithi, Katni•
    22 hrs ago
  • क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदातों से नाराज रैपुरा के सैकड़ो व्यापारी पहुंचे थाने कार्यवाही की करी मांग फरियादी की प्रतिक्रिया से पुलिस कार्यप्रणाणी पर उठे swal क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदातों से नाराज रैपुरा के सैकड़ो व्यापारी पहुंचे थाने कार्यवाही की करी मांग फरियादी की प्रतिक्रिया से पुलिस कार्यप्रणाणी पर उठे सवाल
    1
    क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदातों से नाराज रैपुरा के सैकड़ो व्यापारी पहुंचे थाने कार्यवाही की करी मांग फरियादी की प्रतिक्रिया से पुलिस कार्यप्रणाणी पर उठे swal
क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदातों से नाराज रैपुरा के सैकड़ो व्यापारी पहुंचे थाने कार्यवाही की करी मांग फरियादी की प्रतिक्रिया से पुलिस कार्यप्रणाणी पर उठे सवाल
    user_Lakhan Sahu
    Lakhan Sahu
    Farmer रायपुर, पन्ना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.