किशोर सागर तालाब की पहचान बने कृत्रिम घोड़े बदहाली के शिकार पर्यटकों को आकर्षित करने वाले ये शिल्प आज पूरी तरह उपेक्षित कोटा। किशोर सागर तालाब की शान और पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बने कृत्रिम घोड़े वर्षों से उपेक्षा का शिकार हो गए हैं। तालाब के मध्य दौड़ते हुए प्रतीत होने वाले ये सुंदर शिल्प अब गंदगी और कबूतरों की बीट की मोटी परत से ढके पड़े हैं, जिससे उनकी मूल चमक फीकी पड़ गई है और खूबसूरती पर दाग लग गया है। कोटा शहर की सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान से जुड़े इन कृत्रिम घोड़ों को लंबे समय से कोई नियमित सफाई या रखरखाव नहीं मिल रहा है। एक समय में पर्यटकों को आकर्षित करने वाले ये शिल्प आज उपेक्षा की कहानी बयां कर रहे हैं। टीम जीवनदाता के संरक्षक एवं संयोजक भुवनेश गुप्ता ने प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि कृत्रिम घोड़ों पर कबूतरों की बीट की मोटी परत जम चुकी है, जिससे उनका मूल रंग बदल गया है। पर्यटक इन्हें देखकर अब शहर की प्रशंसा नहीं, बल्कि उपेक्षा पर सवाल उठाते हैं। विकास के दावों के विपरीत तस्वीर एक ओर प्रशासन कोटा को पर्यटन नगरी बनाने के लिए विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य चला रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर की सदियों पुरानी पहचान बन चुके इन प्रतीकात्मक शिल्पों की अनदेखी हो रही है। यदि समय-समय पर इनकी सफाई, मरम्मत और रंग-रोगन कराया जाए तो किशोर सागर की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ इन कृत्रिम घोड़ों की पुरानी आभा भी वापस लौट सकती है।
किशोर सागर तालाब की पहचान बने कृत्रिम घोड़े बदहाली के शिकार पर्यटकों को आकर्षित करने वाले ये शिल्प आज पूरी तरह उपेक्षित कोटा। किशोर सागर तालाब की शान और पर्यटन का प्रमुख आकर्षण बने कृत्रिम घोड़े वर्षों से उपेक्षा का शिकार हो गए हैं। तालाब के मध्य दौड़ते हुए प्रतीत होने वाले ये सुंदर शिल्प अब गंदगी और कबूतरों की बीट की मोटी
परत से ढके पड़े हैं, जिससे उनकी मूल चमक फीकी पड़ गई है और खूबसूरती पर दाग लग गया है। कोटा शहर की सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान से जुड़े इन कृत्रिम घोड़ों को लंबे समय से कोई नियमित सफाई या रखरखाव नहीं मिल रहा है। एक समय में पर्यटकों को आकर्षित करने वाले ये शिल्प आज उपेक्षा की कहानी बयां कर रहे हैं।
टीम जीवनदाता के संरक्षक एवं संयोजक भुवनेश गुप्ता ने प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि कृत्रिम घोड़ों पर कबूतरों की बीट की मोटी परत जम चुकी है, जिससे उनका मूल रंग बदल गया है। पर्यटक इन्हें देखकर अब शहर की प्रशंसा नहीं, बल्कि उपेक्षा पर सवाल उठाते हैं। विकास के दावों के विपरीत तस्वीर एक ओर प्रशासन कोटा
को पर्यटन नगरी बनाने के लिए विभिन्न सौंदर्यीकरण कार्य चला रहा है, वहीं दूसरी ओर शहर की सदियों पुरानी पहचान बन चुके इन प्रतीकात्मक शिल्पों की अनदेखी हो रही है। यदि समय-समय पर इनकी सफाई, मरम्मत और रंग-रोगन कराया जाए तो किशोर सागर की प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ इन कृत्रिम घोड़ों की पुरानी आभा भी वापस लौट सकती है।
- कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चेचट थाना क्षेत्र में 9 किलो 500 ग्राम पिसा हुआ डोडा चूरा, 9 ग्राम अफीम और तस्करी में प्रयुक्त टाटा ऐस मिनी टेम्पो जब्त किया है। पुलिस ने पंजाब के बठिंडा निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों मलकीत और रमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी वाहन लेकर रॉन्ग साइड से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मादक पदार्थ मंदसौर से पंजाब ले जा रहे थे और पुलिस से बचने के लिए मिनी टेम्पो में ठेला रखकर तस्करी करते थे। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियरेंस के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चेचट थाना क्षेत्र में 9 किलो 500 ग्राम पिसा हुआ डोडा चूरा, 9 ग्राम अफीम और तस्करी में प्रयुक्त टाटा ऐस मिनी टेम्पो जब्त किया है। पुलिस ने पंजाब के बठिंडा निवासी दो अंतरराज्यीय तस्करों मलकीत और रमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर आरोपी वाहन लेकर रॉन्ग साइड से भाग निकले, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मादक पदार्थ मंदसौर से पंजाब ले जा रहे थे और पुलिस से बचने के लिए मिनी टेम्पो में ठेला रखकर तस्करी करते थे। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है।1
- जंतर मंतर पर जन-ज़ थे, ये अल्फा हैं। वीडियो उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। जंतर मंतर पर जन-ज़ थे, ये अल्फा हैं। वीडियो उत्तर प्रदेश में जिला फतेहपुर के इंटर कॉलेज का है। बिजली/पानी की अच्छी व्यवस्था नहीं है। प्रिंसिपल अभद्र व्यवहार करते हैं। इन सबके खिलाफ आज छात्र-छात्राओं ने प्रोटेस्ट किया है।1
- सम्मोहन के जाल में फंसाकर करते थे ठगी, पुलिस ने दो फर्जी बाबाओं को दबोचा कोटा स्वर्ण रजत मार्केट के मेंन रोड पर एक युवक को दो बाबो ने सम्मोहन कर रुपए एठने का मामला सामने आया तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, मार्केट के व्यापारीयों ने तुरंत दो बाबाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था1
- Post by Rajendra Kumar Doveriya1
- कोटा ग्रामीण के इटावा के अयाना इलाके में सोते समय बुजुर्ग दम्पति पर जानलेवा हमला महिला की हुई मौत।।1