Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rajendra Kumar Doveriya
More news from राजस्थान and nearby areas
- देहरादून में कई नामी कंपनियों की नकली दवा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कई नामी दवा कंपनियों के नाम पर स्प्यूरियस (नकली) दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का देहरादून मे भंडाफोड़: नकली एवं अवैध औषधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) एवं गाज़ियाबाद क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देहरादून के देवीपुर, न्यू हाईवे रोड, परवाल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए Cipla, Lupin, Dr. Reddy’s, Elder, Micro, Mankind, Intas, Abbott, Sun Pharma, Aristo, Macleods और Zydus जैसी नामी दवा कंपनियों के नाम पर स्प्यूरियस (नकली) दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मामले में विधिक कार्रवाई जारी है...1
- सम्मोहन के जाल में फंसाकर करते थे ठगी, पुलिस ने दो फर्जी बाबाओं को दबोचा कोटा स्वर्ण रजत मार्केट के मेंन रोड पर एक युवक को दो बाबो ने सम्मोहन कर रुपए एठने का मामला सामने आया तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, मार्केट के व्यापारीयों ने तुरंत दो बाबाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया था1
- Post by Rajendra Kumar Doveriya1
- जयपुर-जोधपुर के बाद अब कोटा में बनेगा तीसरा बड़ा स्टेडियम, 135 करोड़ रुपए होंगे खर्च, रणजी से लेकर IPL मैचों की होगी मेजबानी राजस्थान में क्रिकेट सुविधाओं का विस्तार करते हुए जयपुर और जोधपुर के बाद अब कोटा में तीसरे बड़े स्टेडियम का निर्माण होगा। करीब 135 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह आधुनिक स्टेडियम रणजी ट्रॉफी समेत भविष्य में आईपीएल मैचों की मेजबानी के लिए तैयार किया जाएगा।1
- कोटा ग्रामीण पुलिस के ऑपरेशन क्रिमीनल डस्टिंग के तहत साइबर सेल और रामगंजमंडी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार ₹15 हजार के इनामी हार्डकोर अपराधी प्रभाकर उर्फ जितेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और कई जिलों में ठिकाने बदल रहा था। तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रायपुर (झालावाड़ रोड) से उसे दबोच लिया। प्रभाकर उर्फ जितेंद्र पर जानलेवा हमले का आरोप था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। वह कई जिलों में अपना ठिकाना बदल रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी मुश्किल हो रही थी। कोटा ग्रामीण पुलिस की साइबर सेल और रामगंजमंडी थाना पुलिस ने मिलकर तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे रायपुर (झालावाड़ रोड) से गिरफ्तार किया।1
- कोटा विकास प्राधिकरण की सातवीं मीटिंग संपन्न हो गई है। इस मीटिंग में सेल परमिशन को लेकर चर्चा की गई। मीटिंग में लिए गए निर्णयों और चर्चाओं का विवरण उपलब्ध नहीं है।1
- कोटा, राजस्थान में समाजसेवी हिम्मत सिंह ने रविवार को कोटा कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पिछले 525 दिनों से न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे जेके अराफात फैक्ट्री के कर्मचारियों एवं उनके परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आंदोलनरत कर्मचारियों, विशेषकर बुजुर्ग साथियों की पीड़ा को गंभीर बताते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी नागरिक को न्याय के लिए इतने लंबे समय तक संघर्ष करने के लिए मजबूर होना चिंता का विषय है। हिम्मत सिंह ने कहा कि ये कर्मचारी किसी प्रकार का एहसान नहीं, बल्कि अपने अधिकार, सम्मान और न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की पहचान इस बात से होती है कि वह अपने बुजुर्गों और मेहनतकश लोगों के साथ कैसा व्यवहार करता है। आंदोलनरत कर्मचारियों से मुलाकात के दौरान उन्होंने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी आवाज़ को दबने नहीं दिया जाएगा और न्याय मिलने तक उनके संघर्ष के साथ खड़े रहेंगे। हिम्मत सिंह ने जिला प्रशासन, संबंधित पक्षों एवं जनप्रतिनिधियों से अपील की कि मामले को संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ देखते हुए शीघ्र समाधान निकाला जाए, ताकि प्रभावित कर्मचारियों को न्याय मिल सके। उन्होंने कोटा की जनता से भी इस आंदोलन के प्रति संवेदनशील रहने की अपील करते हुए कहा कि यह केवल एक फैक्ट्री या कुछ कर्मचारियों का मुद्दा नहीं, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और न्याय व्यवस्था की परीक्षा है। जब बुजुर्ग न्याय की उम्मीद में सड़कों पर बैठे हों, तब समाज का मौन भी कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने सभी नागरिकों से न्याय, सम्मान और इंसानियत की इस लड़ाई में आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि जब जनता जागती है, तब व्यवस्था को भी सुनना पड़ता है। अंत में उन्होंने कहा, 'मेरी आवाज़, इन बुजुर्ग साथियों की आवाज़ है। उनका संघर्ष, हम सबका संघर्ष है। आइए, न्याय की इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हों।'1
- आजम खान की वजह से सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही यूपी: रामपुर: आजम खान की वजह से सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को निशाना बना रही है: अजय राय जौहर यूनिवर्सिटी पर होने वाली बुलडोजर कार्यवाही पर फिलहाल रोक: कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने जौहर यूनिवर्सिटी पहुंच कर धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी...1