*करमा की थाप पर जीवंत हुई सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का दिखा अद्भुत संगम* सोनभद्र/दिनांक 14 सितम्बर, 2026 *करमा की थाप पर जीवंत हुई सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का दिखा अद्भुत संगम* *कोटा के कानोपान में भव्य जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव, पारंपरिक विधि-विधान से हुई करमा पूजा* *राम दरबार विग्रह के अनावरण के साथ महोत्सव का शुभारंभ, बैगा पुजारियों ने कराई करम देवता की पूजा* *अपनी लोक परंपरा, पूजा-पद्धति, रहन-सहन और गीत-संगीत पर गर्व करते हुए समाज को आगे बढ़ाएं—सत्येंद्र सिंह* *जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य विरासत, नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी—मा0 मंत्री जी* *प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न हुआ आयोजन, जनजातीय समाज की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता* जनपद की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार, 14 सितम्बर को ग्राम पंचायत कोटा के कानोपान मौजा स्थित राधाकृष्ण वालवाणी केंद्र में जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव (करमा पूजा) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न हुआ। महोत्सव में जनजातीय समाज की प्राचीन परंपराओं, पूजा-पद्धति एवं सांस्कृतिक मूल्यों की मनोहारी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार विग्रह के अनावरण के साथ किया गया। इसके उपरांत बैगा पुजारियों ने जनजातीय परंपराओं के अनुरूप विधि-विधान से करम देवता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री संजीव गोंड, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार, वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनंद, पेट्रोलियम मंत्रालय की चेयरमैन श्रीमती शारदा खरवार, सेवा समर्पण संस्थान के जिलाध्यक्ष श्री जे.सी. विमल, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री रवि पासवान तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र सिंह ने वनवासी भाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज की लोक परंपराएं, पूजा-पद्धति, रहन-सहन, गीत-संगीत और प्रकृति के साथ उसका आत्मीय संबंध हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। हमें अपनी जड़ों और संस्कृति पर गर्व करते हुए शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ना है और अपनी परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। उन्होंने करमा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए करम देवता से प्रार्थना की कि प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि आए, खेती एवं फसल अच्छी हो, रोजगार के अवसर बढ़ें और समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री संजीव गोंड ने कहा कि सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति अपनी विशिष्ट परंपराओं, लोकगीतों, लोकनृत्यों और प्रकृति के प्रति आस्था के लिए जानी जाती है। अपनी इस गौरवशाली विरासत को पूरे उत्साह एवं धूमधाम से मनाने के साथ ही नई पीढ़ी को इससे जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, जनजातीय समाज एवं सहयोगी जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को श्री जीत सिंह खरवार, श्रीमती शारदा खरवार एवं श्री जे.सी. विमल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक एकजुटता को और सशक्त बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री शंभू गोंड ने किया तथा उप जिलाधिकारी ओबरा श्री रवि पासवान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री श्री पंकज, सह प्रांत संगठन मंत्री श्री रामलखन, श्री जितेंद्र, श्री हरिश्चंद्र त्रिपाठी, श्री संजीव त्रिपाठी, श्री शिवम मिश्रा, श्री गुरुशंकर, श्री दूधनाथ, श्री जितेंद्र सिंह कुशवाहा, श्री रविंद्र सिंह, श्री हीरेश द्विवेदी, श्री दीपक दुबे, श्री जयप्रकाश खरवार, श्री रामू गोंड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनजातीय समाज के लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
*करमा की थाप पर जीवंत हुई सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का दिखा अद्भुत संगम* सोनभद्र/दिनांक 14 सितम्बर, 2026 *करमा की थाप पर जीवंत हुई सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति, परंपरा और आस्था का दिखा अद्भुत संगम* *कोटा के कानोपान में भव्य जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव, पारंपरिक विधि-विधान से हुई करमा पूजा* *राम दरबार विग्रह के अनावरण के साथ महोत्सव का शुभारंभ, बैगा पुजारियों ने कराई करम देवता की पूजा* *अपनी लोक परंपरा, पूजा-पद्धति, रहन-सहन और गीत-संगीत पर गर्व करते हुए समाज को आगे बढ़ाएं—सत्येंद्र सिंह* *जनजातीय संस्कृति हमारी अमूल्य विरासत, नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी—मा0 मंत्री जी* *प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न हुआ आयोजन, जनजातीय समाज की रही उत्साहपूर्ण सहभागिता* जनपद की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, लोक परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने एवं नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार, 14 सितम्बर को ग्राम पंचायत कोटा के कानोपान मौजा स्थित राधाकृष्ण वालवाणी केंद्र में जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव (करमा पूजा) का भव्य एवं गरिमामय आयोजन जिला प्रशासन के सहयोग से सम्पन्न हुआ। महोत्सव में जनजातीय समाज की प्राचीन परंपराओं, पूजा-पद्धति एवं सांस्कृतिक मूल्यों की मनोहारी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ राम दरबार विग्रह के अनावरण के साथ किया गया। इसके उपरांत बैगा पुजारियों ने जनजातीय परंपराओं के अनुरूप विधि-विधान से करम देवता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री संजीव गोंड, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जीत सिंह खरवार, वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्र संगठन मंत्री श्री आनंद, पेट्रोलियम मंत्रालय की चेयरमैन श्रीमती शारदा खरवार, सेवा समर्पण संस्थान के जिलाध्यक्ष श्री जे.सी. विमल, उप जिलाधिकारी ओबरा श्री रवि पासवान तथा जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री सत्येंद्र
सिंह ने वनवासी भाई-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज की लोक परंपराएं, पूजा-पद्धति, रहन-सहन, गीत-संगीत और प्रकृति के साथ उसका आत्मीय संबंध हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान है। हमें अपनी जड़ों और संस्कृति पर गर्व करते हुए शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक विकास के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ना है और अपनी परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। उन्होंने करमा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए करम देवता से प्रार्थना की कि प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि आए, खेती एवं फसल अच्छी हो, रोजगार के अवसर बढ़ें और समाज निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री संजीव गोंड ने कहा कि सोनभद्र की जनजातीय संस्कृति अपनी विशिष्ट परंपराओं, लोकगीतों, लोकनृत्यों और प्रकृति के प्रति आस्था के लिए जानी जाती है। अपनी इस गौरवशाली विरासत को पूरे उत्साह एवं धूमधाम से मनाने के साथ ही नई पीढ़ी को इससे जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों, जनजातीय समाज एवं सहयोगी जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को श्री जीत सिंह खरवार, श्रीमती शारदा खरवार एवं श्री जे.सी. विमल सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया और जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं सामाजिक एकजुटता को और सशक्त बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री शंभू गोंड ने किया तथा उप जिलाधिकारी ओबरा श्री रवि पासवान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री श्री पंकज, सह प्रांत संगठन मंत्री श्री रामलखन, श्री जितेंद्र, श्री हरिश्चंद्र त्रिपाठी, श्री संजीव त्रिपाठी, श्री शिवम मिश्रा, श्री गुरुशंकर, श्री दूधनाथ, श्री जितेंद्र सिंह कुशवाहा, श्री रविंद्र सिंह, श्री हीरेश द्विवेदी, श्री दीपक दुबे, श्री जयप्रकाश खरवार, श्री रामू गोंड सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनजातीय समाज के लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
- घर का समान सामान एक जगह से दूसरी जगह शिफ्टिंग कराई जाती है पैकिंग, लोडिंग अनलोडिंग, एवं ट्रांसपोर्टेशन के साथ1
- तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता रहा बाइक सवार। तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर घसीटता रहा बाइक सवार। विंढमगंज बाजार में हादसा, घायल महिला सलैयाडिह की निवासी विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र विंढमगंज के बाजार में नेशनल हाईवे-39 पर मंगलवार की शाम करीब 6:45 बजे पिंटू मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान के सामने एक सड़क हादसा हो गया। बाजार जा रही महिला को मोटरसाइकिल संख्या UP64BD2666 ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला सड़क किनारे जा गिरी और बाइक सवार भी काफी दूर तक सड़क पर घिसटता हुआ रुक गया। घायल महिला की पहचान चिंता देवी पत्नी राजाराम, निवासी सलैयाडिह के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और महिला की मदद के लिए लोग आगे आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल की गति काफी तेज बताई जा रही थी। लोगों का कहना है कि बाइक चालक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। मौके पर मोटरसाइकिल की डिग्गी में ताश के पत्ते भी पाए जाने की बात सामने आई, जबकि कुछ ताश के पत्ते सड़क पर बिखरे मिले। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को बाद में लव-कुश शू स्टोर के पास रखा गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार और सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।1
- पिपरी तुर्रा में सजा गणपति महराज का दिव्य दरबार , आयोजकों, कार्यकर्ताओं ने क्या कहा देखे वीडियो में1
- मायके में विवाहिता ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन, हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर दुद्धी (सोनभद्र)।कोतवाली क्षेत्र के डुमरडीहा गांव में मंगलवार दोपहर एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया, जहां से चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।घटना मंगलवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है। घटना के बाबत जानकारी में परिजनों ने बताया कि विवाहिता फूलमती (20) पत्नी राजेश का ग्राम पिंडारी थाना बीजपुर क्षेत्र में ससुराल हैं, जो कुछ दिन से अपनी मायके डुमरडीहा आई हुई थीं।आज मंगलवार दोपहर किसी बात को लेकर घर में ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। घटना के समय घर में उसकी दो बहनें मौजूद थीं जो एक मानसिक रूप से कमजोर बड़ी बहन और एक छोटी बहन मौजूद थे ,लेकिन दोनों को इसकी भनक नहीं लगी। जब फूलमती की तबीयत बिगड़ी, तो छोटी बहन ने तुरंत मां सुंदरी देवी को फोन पर सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर मां सुंदरी देवी ने पड़ोसियों की मदद से एंबुलेंस 108 को घटना की सूचना दी ।सूचना पर 108 एंबुलेंस टीम के ईएमटी पंकज कुमार व बंशी यादव मौके पर पहुंचे और विवाहिता को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. सुनील ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया ।2
- जनपद सोनभद्र के घोरावल तहसील में भैसवार सेमरीहवा टोला बछनार बिरबाबा देवस्थान पर धरनारत किसानों का धरना प्रदर्शन 484 वे दिन में पहुचा जिला अध्यक्ष सोनभद बिरजू कुशवाहा बताया कि 12 13 सितंबर को जो मेरा कार्यक्रम बनारस होने वाला था माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा गणित बनाकर हमारा धरना रोका गया भोले बाबा के दर्शन करने के लिए कई प्रदेश के लोग आ रहे थे और रोकने का निंदा किया गया कानून को दंड दे इस धरने पर मौजूद रहे राम मूरत मौर्य घासीराम यादव स्नेही सिद्धनाथ ओमप्रकाश गुप्ता आदि भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे2
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- 🚨 ब्रेकिंग | सोनभद्र शक्तिनगर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी 😨 एनसीएल खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-2 के पास मिला शव। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच जारी। #सोनभद्र #शक्तिनगर #BreakingNews1
- एनसीएल खड़िया कॉलोनी गेट नंबर-2 के पास मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप सहज स्वरूप किरण गौड़ सोनभद्र शक्तिनगर। एनसीएल खड़िया कॉलोनी के गेट नंबर-2 के समीप मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को फोन के माध्यम से दी। सूचना मिलते ही शक्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक युवक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर भी जांच की जा रही है। अज्ञात शव मिलने की घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।2