logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाड़ी में A-श्रेणी की नाकाबंदी, 20 वाहनों के काटे चालान, अवैध खनन पर भी कार्रवाई बाड़ी में A-श्रेणी की नाकाबंदी, 20 वाहनों के काटे चालान, अवैध खनन पर भी कार्रवाई SP विकास सांगवान के निर्देश पर जिलेभर में A-श्रेणी की नाकाबंदी और विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बाड़ी थानाप्रभारी महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक सघन नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के चालान किए। साथ ही अवैध खनन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखी। अभियान का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी महेंद्र शर्मा, राजकुमार मीणा एएसआई सहित हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल अमीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, सूबेसिंह एवं पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

3 hrs ago
user_रोहित वर्मा
रोहित वर्मा
Farmer बारी, धौलपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

बाड़ी में A-श्रेणी की नाकाबंदी, 20 वाहनों के काटे चालान, अवैध खनन पर भी कार्रवाई बाड़ी में A-श्रेणी की नाकाबंदी, 20 वाहनों के काटे चालान, अवैध खनन पर भी कार्रवाई SP विकास सांगवान के निर्देश पर जिलेभर में A-श्रेणी की नाकाबंदी और विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बाड़ी थानाप्रभारी महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक सघन नाकाबंदी की गई। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के चालान किए। साथ ही अवैध खनन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखी। अभियान का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी महेंद्र शर्मा, राजकुमार मीणा एएसआई सहित हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल अमीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, सूबेसिंह एवं पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दिल्ली से लाइव लोकल पब्लिकशुरू सरमथुरा धौलपुर राजस्थान हमारे देश में E 20 कैसे लागू किया जा रहा है, आइए मैं आपको एक चुटकुले से समझाता हूँ। हमारे देश में E 20 कैसे लागू किया जा रहा है, आइए मैं आपको एक चुटकुले से समझाता हूँ।
    1
    दिल्ली से लाइव लोकल पब्लिकशुरू सरमथुरा धौलपुर राजस्थान 
हमारे देश में E 20 कैसे लागू किया जा रहा है, आइए मैं आपको एक चुटकुले से समझाता हूँ।
हमारे देश में E 20 कैसे लागू किया जा रहा है, आइए मैं आपको एक चुटकुले से समझाता हूँ।
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • ब्रैकिग कैलारस *शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय* *हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही* कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पुरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है। जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल! मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए। आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है। बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। जांच और कार्रवाई की मांग मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    ब्रैकिग कैलारस *शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय*

*हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही*

कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पुरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है।
बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल!
मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए।
आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है।
बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।
जांच और कार्रवाई की मांग
मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला  सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा
अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही* *शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय* *हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही* कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है। जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल! मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए। आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है। बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। जांच और कार्रवाई की मांग मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4: 500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही*
*शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय*
*हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही*
कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है।
बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल!
मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए।
आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है।
बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।
जांच और कार्रवाई की मांग
मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला  सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4: 500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा
अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नाहर सिंह डागुर की खबर जनसहयोग से हिण्डौन सिटी के मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण । जनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण । हरियालो राजस्थान -एक पेड़ मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये। वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना, दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।
    4
    नाहर सिंह डागुर की खबर 
जनसहयोग से हिण्डौन सिटी के मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण ।
जनसहयोग से मोहन नगर विद्यालय में किया गया सघन वृक्षारोपण ।
हरियालो राजस्थान -एक पेड़  मां के नाम ,अभियान के तहत आज राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मोहन नगर में सघन वृक्षारोपण किया गया । विद्यालय प्रांगण में विभिन्न प्रजातियों के 10 से 12 फीट ऊंचाई के पौधे लगाए गए। जिनमें अशोक बोतलपाम,कचनार, . अमलतास ,खेजड़ी, पीपल, कदम्ब ,बेलपत्र, कनेर ,नीम, शीशम ,गुड़हल ,गुलाब चम्पा, चमेली ,वॉगनवेलआदि लगाये गये।  वृक्षारोपण प्रभारी एवं स्काउट सचिव मुकेश लहकोडिया ने बताया कि प्रधानाचार्य विकास गुप्ता के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर को हरा भरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने का कार्य द्रुतगति से किया जा रहा हैं जिसमें गुणवक्तायुक्त बड़े पौधे जनसहयोग से प्राप्त कर लगाये जा रहे  हैं ,पौधारोपण में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। उन्होनें जोश के साथ नारे लगाये। नगरी नगरी द्वारे द्वारे, पेड लगाओ न्यारे न्यारे।पानी पेड और शुद्ध हवा ,जीवन की अनमोल दवा।हम सबने ये ठाना है,पर्यावरण शुद्ध बनाना है।बंजर धरती करे पुकार, वृक्ष लगाकर करो श्रृंगार।पौधों की सुरक्षा हेतु  एंगल सहित जाल लगाया गया है।इस मुहिम में  पतंजलि योग समिति हिण्डौन, मेडिकल एसोसिएशन हिंडौन एवं डॉक्टर बृजेश चौधरी का आर्थिक सहयोग रहा है।पौधारोपण में संयुक्त सचिव प्रियंका शर्मा के साथ गाइड की बालिकाएं ,विद्यालय की बालिकाएं एवं स्टाफ के मुकेश गुप्ता ,शोभा गुप्ता,मनोहर लाल शर्मा,विनोद मीना,  दिलीप कुमार गर्ग, स्नेह लता मीना आदि का सहयोग रहा ।सभी के सहयोग से विद्यालय को हरा भरा और आकर्षक बनाने की महति योजना को विद्यालय परिवार द्वारा अमली जामा पहनाया जा रहा है ।सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। जनमानस एवं गणमान्य नागरिकों से अपील है कि  विद्यालय की इस मुहिम में अधिकाधिक सहयोग प्रदान करें, जिससे  स्वस्थ भारत - सबल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सके।
    user_Nahar Singh Jat
    Nahar Singh Jat
    Farmer सुरोठ, करौली, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • Jila Sambhal Mein lagta hai yah Faridpur Khas Gaon Barish ke Samay is Sadak per bahut Pani Bhar jata hai Logon Ko Pani se bahut samasya hai Aane jaane ka bhi Rasta band ho jata hai isase Barish se
    1
    Jila Sambhal Mein lagta hai yah Faridpur Khas Gaon Barish ke Samay is Sadak per bahut Pani Bhar jata hai Logon Ko Pani se bahut samasya hai Aane jaane ka bhi Rasta band ho jata hai isase Barish se
    user_MONU kumar
    MONU kumar
    Kiraoli, Agra•
    9 hrs ago
  • कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का - पंडित साकेत बिहारी शर्मा अगस्त क्रांति दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया कार्यक्रम धौलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर अगस्त क्रांति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के योगदान तथा जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों द्वारा आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आधुनिक भारत की नींव कांग्रेस के शासनकाल में रखी गई। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग को विश्व शांति का आधार बताया। साथ ही केंद्र सरकार पर महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र शर्मा व अमित मुद्गल, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष दर्शन लाल जाटव, सेवादल अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित एवं माहिर हसन रिजवी ने कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता धनेश जैन व प्रदेश सचिव पंकज तिवारी ने इंदिरा गांधी के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, इसरार खान, रमेश महामना, सुरेंद्र दरियापुर व आशीष ने महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। शैलेंद्र यादव, सोनू खान, सेवादल महासचिव अभिषेक यादव, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शिबू लोधा, नगर अध्यक्ष बनवारी लाल जाटव, राजू पहाड़िया, बनवारी, लोकेंद्र सिंह, जलालुद्दीन, दीपक सक्सेना, धीरज शर्मा व नीरज नगर ने कांग्रेस को किसानों और गरीबों की पार्टी बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता धनेश जैन ने किया। इस अवसर पर अभिषेक सक्सेना सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का - पंडित साकेत बिहारी शर्मा
अगस्त क्रांति दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया कार्यक्रम
धौलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर अगस्त क्रांति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के योगदान तथा जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों द्वारा आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान पर चर्चा की गई।
पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आधुनिक भारत की नींव कांग्रेस के शासनकाल में रखी गई। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग को विश्व शांति का आधार बताया। साथ ही केंद्र सरकार पर महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा।
प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र शर्मा व अमित मुद्गल, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष दर्शन लाल जाटव, सेवादल अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित एवं माहिर हसन रिजवी ने कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता धनेश जैन व प्रदेश सचिव पंकज तिवारी ने इंदिरा गांधी के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
जिला उपाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, इसरार खान, रमेश महामना, सुरेंद्र दरियापुर व आशीष ने महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। शैलेंद्र यादव, सोनू खान, सेवादल महासचिव अभिषेक यादव, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शिबू लोधा, नगर अध्यक्ष बनवारी लाल जाटव, राजू पहाड़िया, बनवारी, लोकेंद्र सिंह, जलालुद्दीन, दीपक सक्सेना, धीरज शर्मा व नीरज नगर ने कांग्रेस को किसानों और गरीबों की पार्टी बताया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता धनेश जैन ने किया। इस अवसर पर अभिषेक सक्सेना सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • *कैलारस में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के नवनियुक्त सबलगढ़ के जिला पदाधिकारियों का किया स्वागत-सम्मान* कैलारस- भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की कैलारस इकाई के तत्वावधान में सबलगढ़ जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन कैलारस हलचल समाचार पत्र कार्यालय में किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं स्टेट टुडे न्यूज चैनल के जिला ब्यूरो प्रमुख गौरव गौड़ ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोशन लाल गुप्ता, जिला पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह धाकड़, अवधेश उर्फ बंटी शर्मा एवं बीरेंद्र श्रीवास का पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता एवं मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ कैलारस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, गौरव गौड़, जीतेन्द्र तिवारी, लोकेश शुक्ला सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई जिम्मेदारियों के साथ वे पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    1
    *कैलारस में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ  के नवनियुक्त सबलगढ़ के जिला पदाधिकारियों का किया स्वागत-सम्मान*

कैलारस-  भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की कैलारस इकाई के तत्वावधान में सबलगढ़ जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन कैलारस हलचल समाचार पत्र कार्यालय में किया गया। इस दौरान नवनियुक्त
पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं स्टेट टुडे न्यूज चैनल के जिला ब्यूरो प्रमुख गौरव गौड़ ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोशन लाल गुप्ता, जिला पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह धाकड़, अवधेश उर्फ बंटी शर्मा एवं बीरेंद्र श्रीवास का पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता एवं मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ कैलारस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, गौरव गौड़, जीतेन्द्र तिवारी, लोकेश शुक्ला सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई जिम्मेदारियों के साथ वे पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
    user_Lokesh shukla
    Lokesh shukla
    कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनसंवाद जरूरी: जयपुर में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन जगन फाउंडेशन की पहल, राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, सुशासन और जननीतियों पर हुई सार्थक चर्चा धौलपुर जयपुर। जगन फाउंडेशन की ओर से जयपुर के होटल मैरियट में ‘जन संवाद: राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली और समझ’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था, सुशासन, जननीतियों और राजस्थान के भविष्य को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक समाज के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ राजनेताओं, विधायकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अलग-अलग पैनल सत्रों के माध्यम से राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, नीति-निर्माण, जनभागीदारी और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ऑनलाइन माध्यम से, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, पूर्व विधायक अशोक परनामी, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह बैंसला तथा राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर जगन फाउंडेशन के संस्थापक दुष्यंत शर्मा एवं मालविका मुद्गल ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभालते हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं की नीति-निर्माण एवं शासन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर उठने वाली आवाजों को नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच निरंतर संवाद से बेहतर नीतियों और समावेशी विकास की दिशा मजबूत हो सकती है। जगन फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि संस्था राजस्थान के नागरिकों की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की मजबूती, जनसंवाद और राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनसंवाद जरूरी: जयपुर में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन जगन फाउंडेशन की पहल, राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, सुशासन और जननीतियों पर हुई सार्थक चर्चा धौलपुर जयपुर। जगन फाउंडेशन की ओर से जयपुर के होटल मैरियट में ‘जन संवाद: राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली और समझ’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था, सुशासन, जननीतियों और राजस्थान के भविष्य को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक समाज के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ राजनेताओं, विधायकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अलग-अलग पैनल सत्रों के माध्यम से राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, नीति-निर्माण, जनभागीदारी और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ऑनलाइन माध्यम से, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, पूर्व विधायक अशोक परनामी, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह बैंसला तथा राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर जगन फाउंडेशन के संस्थापक दुष्यंत शर्मा एवं मालविका मुद्गल ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभालते हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं की नीति-निर्माण एवं शासन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर उठने वाली आवाजों को नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच निरंतर संवाद से बेहतर नीतियों और समावेशी विकास की दिशा मजबूत हो सकती है। जगन फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि संस्था राजस्थान के नागरिकों की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की मजबूती, जनसंवाद और राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
    4
    लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनसंवाद जरूरी: जयपुर में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन

जगन फाउंडेशन की पहल, राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, सुशासन और जननीतियों पर हुई सार्थक चर्चा

धौलपुर जयपुर। जगन फाउंडेशन की ओर से जयपुर के होटल मैरियट में ‘जन संवाद: राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली और समझ’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था, सुशासन, जननीतियों और राजस्थान के भविष्य को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक समाज के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।

कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ राजनेताओं, विधायकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अलग-अलग पैनल सत्रों के माध्यम से राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, नीति-निर्माण, जनभागीदारी और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ऑनलाइन माध्यम से, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, पूर्व विधायक अशोक परनामी, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह बैंसला तथा राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।

युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

जगन फाउंडेशन के संस्थापक दुष्यंत शर्मा एवं मालविका मुद्गल ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभालते हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं की नीति-निर्माण एवं शासन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

वक्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर उठने वाली आवाजों को नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच निरंतर संवाद से बेहतर नीतियों और समावेशी विकास की दिशा मजबूत हो सकती है।

जगन फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि संस्था राजस्थान के नागरिकों की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की मजबूती, जनसंवाद और राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनसंवाद जरूरी: जयपुर में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन
जगन फाउंडेशन की पहल, राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, सुशासन और जननीतियों पर हुई सार्थक चर्चा
धौलपुर जयपुर। जगन फाउंडेशन की ओर से जयपुर के होटल मैरियट में ‘जन संवाद: राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली और समझ’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था, सुशासन, जननीतियों और राजस्थान के भविष्य को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक समाज के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ राजनेताओं, विधायकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अलग-अलग पैनल सत्रों के माध्यम से राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, नीति-निर्माण, जनभागीदारी और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ऑनलाइन माध्यम से, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, पूर्व विधायक अशोक परनामी, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह बैंसला तथा राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।
युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर
जगन फाउंडेशन के संस्थापक दुष्यंत शर्मा एवं मालविका मुद्गल ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभालते हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं की नीति-निर्माण एवं शासन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
वक्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर उठने वाली आवाजों को नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच निरंतर संवाद से बेहतर नीतियों और समावेशी विकास की दिशा मजबूत हो सकती है।
जगन फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि संस्था राजस्थान के नागरिकों की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की मजबूती, जनसंवाद और राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
    user_Deepu Verma
    Deepu Verma
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.