logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*कैलारस में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के नवनियुक्त सबलगढ़ के जिला पदाधिकारियों का किया स्वागत-सम्मान* कैलारस- भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की कैलारस इकाई के तत्वावधान में सबलगढ़ जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन कैलारस हलचल समाचार पत्र कार्यालय में किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं स्टेट टुडे न्यूज चैनल के जिला ब्यूरो प्रमुख गौरव गौड़ ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोशन लाल गुप्ता, जिला पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह धाकड़, अवधेश उर्फ बंटी शर्मा एवं बीरेंद्र श्रीवास का पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता एवं मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ कैलारस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, गौरव गौड़, जीतेन्द्र तिवारी, लोकेश शुक्ला सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई जिम्मेदारियों के साथ वे पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

10 hrs ago
user_Lokesh shukla
Lokesh shukla
कैलारस, मुरैना, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

*कैलारस में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के नवनियुक्त सबलगढ़ के जिला पदाधिकारियों का किया स्वागत-सम्मान* कैलारस- भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ की कैलारस इकाई के तत्वावधान में सबलगढ़ जिला कार्यकारिणी में नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन कैलारस हलचल समाचार पत्र कार्यालय में किया गया। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं स्टेट टुडे न्यूज चैनल के जिला ब्यूरो प्रमुख गौरव गौड़ ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोशन लाल गुप्ता, जिला पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह धाकड़, अवधेश उर्फ बंटी शर्मा एवं बीरेंद्र श्रीवास का पुष्पहार पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की एकजुटता एवं मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया। साथ ही पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने, पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।कार्यक्रम में भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ कैलारस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, गौरव गौड़, जीतेन्द्र तिवारी, लोकेश शुक्ला सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि नई जिम्मेदारियों के साथ वे पत्रकार हितों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सबलगढ़ में सनातन सेवा की बड़ी पहल मंदिर के नजदीक से हटवाई मीट मांस की दुकान है
    4
    सबलगढ़ में सनातन सेवा की बड़ी पहल मंदिर के नजदीक से हटवाई मीट मांस की दुकान है
    user_धर्मेद्र गौड़
    धर्मेद्र गौड़
    सबलगढ़, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • श्योपुर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत अलापुरा में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
    1
    श्योपुर मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत अलापुरा में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन
    user_बलवीर धाकड़
    बलवीर धाकड़
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर *आरी गांव के हक में 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत' की ललकार: 10 दिन में सड़क दो, वरना ईंट से ईंट बजा देंगे!* *जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का सीधी चेतावनी भरा अल्टीमेटम:* सैंपऊ उपखंड के गांव आरी के 40 सालों के सितम और प्रशासनिक लाचारी के खिलाफ श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने बिगुल फूंक दिया है! एन.एच. 123 से बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का गुस्सा फूट पड़ा। "एक दर्जन गांवों की जनता, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं का दर्द अब बर्दाश्त से बाहर है। प्रशासन कान खोलकर सुन ले 10 दिन के अंदर रोड का काम शुरू करो, वरना श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत सड़क पर उतरकर ऐसा उग्र आंदोलन करेगा जिसकी गूंज से शासन-प्रशासन हिल उठेगा जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि "40 सालों की उपेक्षा का हिसाब अब सड़कों पर होगा। प्रशासन कान खोलकर सुन ले—अब आश्वासनों का समय खत्म हो चुका है, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत इस हक की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएगा।"
    1
    बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर
*आरी गांव के हक में 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत' की ललकार: 10 दिन में सड़क दो, वरना ईंट से ईंट बजा देंगे!*
*जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का सीधी चेतावनी भरा अल्टीमेटम:*
सैंपऊ उपखंड के गांव आरी के 40 सालों के सितम और प्रशासनिक लाचारी के खिलाफ श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने बिगुल फूंक दिया है! एन.एच. 123 से बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का गुस्सा फूट पड़ा। "एक दर्जन गांवों की जनता, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं का दर्द अब बर्दाश्त से बाहर है। प्रशासन कान खोलकर सुन ले 10 दिन के अंदर रोड का काम शुरू करो, वरना श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत सड़क पर उतरकर ऐसा उग्र आंदोलन करेगा जिसकी गूंज से शासन-प्रशासन हिल उठेगा जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि "40 सालों की उपेक्षा का हिसाब अब सड़कों पर होगा। प्रशासन कान खोलकर सुन ले—अब आश्वासनों का समय खत्म हो चुका है, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत इस हक की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएगा।"
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • शासकीय शिक्षक ने 45000 रुपए महीने में ठेके पर दिया बच्चों को पटाने का ठेका। खबर सोशल मीडिया पर हो रही है। जमकर वायरल। कैलारस। शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा में हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि वे अपनी जगह प्रीति रावत से स्कूल में बच्चों को पढ़वाते हैं और इसके एवज में उसे ₹4500 प्रतिमाह देते हैं। बताया जा रहा है कि प्रीति रावत न तो अतिथि शिक्षक हैं और न ही विद्यालय की कर्मचारी, बावजूद इसके उनसे बच्चों को पढ़ाने का काम कराया जा रहा है। प्रीति रावत का भी कथित रूप से कहना है कि उन्हें ₹4500 महीने देकर शिक्षक की जगह पढ़ाने के लिए कहा गया है। मामले की गंभीरता तब बढ़ी जब जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया के औचक निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल सामने आए। अब बड़ा सवाल—क्या सरकारी शिक्षक अपनी जगह किसी निजी व्यक्ति को रखकर बच्चों को पढ़वा सकता है? अगर आरोप सही हैं तो जिम्मेदार शिक्षक पर कार्रवाई कब होगी? स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    शासकीय शिक्षक ने 45000 रुपए महीने में ठेके पर दिया बच्चों को पटाने का ठेका। खबर सोशल मीडिया पर हो रही है। जमकर वायरल।
कैलारस। शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा में हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि वे अपनी जगह प्रीति रावत से स्कूल में बच्चों को पढ़वाते हैं और इसके एवज में उसे ₹4500 प्रतिमाह देते हैं।
बताया जा रहा है कि प्रीति रावत न तो अतिथि शिक्षक हैं और न ही विद्यालय की कर्मचारी, बावजूद इसके उनसे बच्चों को पढ़ाने का काम कराया जा रहा है। प्रीति रावत का भी कथित रूप से कहना है कि उन्हें ₹4500 महीने देकर शिक्षक की जगह पढ़ाने के लिए कहा गया है।
मामले की गंभीरता तब बढ़ी जब जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया के औचक निरीक्षण में विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल सामने आए।
अब बड़ा सवाल—क्या सरकारी शिक्षक अपनी जगह किसी निजी व्यक्ति को रखकर बच्चों को पढ़वा सकता है? अगर आरोप सही हैं तो जिम्मेदार शिक्षक पर कार्रवाई कब होगी?
स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_Munavvar Khan. Journalist
    Munavvar Khan. Journalist
    Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • श्योपुर अमराड नदी बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश #श्योपुर #बल्लू #sheopur #मध्यप्रदेश #instagram #viralreels #fightcoronavirus #नदी
    1
    श्योपुर अमराड नदी बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश #श्योपुर #बल्लू #sheopur #मध्यप्रदेश #instagram #viralreels #fightcoronavirus #नदी
    user_बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश
    Yoga instructor बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बड़ी खबर.... श्योपुर में खाद के लिए किसानों का चक्का जाम, कराहल में कृषि टीम पर हुआ कथित हमला, नेता प्रतिपक्ष उमंग श्रृंगार ने भाजपा सरकार को घेरा ....
    1
    बड़ी खबर....
श्योपुर में खाद के लिए किसानों का चक्का जाम, कराहल में कृषि टीम पर हुआ कथित हमला, नेता प्रतिपक्ष उमंग श्रृंगार ने भाजपा सरकार को घेरा ....
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बीरपुर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान घरों से निकलना हुआ दुश्वार। श्योपुर जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में भारी संख्या में बंदर पैदा हो गए हैं। लोगों के घरों में खिड़की दरवाजों से अंदर जाकर काफी ज्यादा उत्पादन मचाते हैं कपड़े सुखाने से लेकर बच्चों की खेलने तक इन बंदरों से लोगों को परेशानी हो रही है। 3 दिन से बंदरों की खबर कई चैनलों ने प्रकाशित कि लेकिन लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी खबर को संज्ञान में नहीं ले रहा है। लगातार बंदरों की खबर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है लेकिन वीरपुर वन विभाग और श्योपुर जिले में बैठे जिम्मेदार खबर को संज्ञान में ना लेकर कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। वीरपुर में लोगों का हाल ऐसा हो गया है। जैसे अंधेर नगरी चौपट राजा । वीरपुर क्षेत्र में प्रशासनिक सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है। अगर यही हाल बंदों का क्षेत्र में बना रहा तो एक न एक दिन कोई भी बड़ी घटना हो सकती है क्षेत्र के लोगों का कहना है अगर जल्द से जल्द इन बंदरों के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया गया तो वीरपुर क्षेत्र में एक बड़ा आंदोलन क्षेत्र की जनता द्वारा इन्वेस्ट अधिकारियों के खिलाफ होगा।।
    1
    बीरपुर में बंदरों के आतंक से लोग  परेशान घरों से निकलना हुआ दुश्वार। 

श्योपुर जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र में 
भारी संख्या में बंदर पैदा हो गए हैं। लोगों के घरों में खिड़की दरवाजों से अंदर जाकर काफी ज्यादा उत्पादन मचाते हैं कपड़े सुखाने से लेकर बच्चों की खेलने तक इन बंदरों से लोगों को परेशानी हो रही है। 3 दिन से बंदरों की खबर कई चैनलों ने प्रकाशित कि लेकिन लेकिन कोई भी प्रशासनिक अधिकारी खबर को संज्ञान में नहीं ले रहा है। लगातार बंदरों की खबर सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है लेकिन वीरपुर वन विभाग और श्योपुर जिले में बैठे जिम्मेदार खबर को संज्ञान में ना लेकर कुंभकरण की नींद सोए हुए हैं। वीरपुर में लोगों का हाल ऐसा हो गया है। जैसे अंधेर नगरी चौपट राजा । वीरपुर क्षेत्र में प्रशासनिक सिस्टम पूरी तरह से फेल हो चुका है।
अगर यही हाल बंदों का क्षेत्र में बना रहा तो एक न एक दिन कोई भी बड़ी घटना हो सकती है क्षेत्र के लोगों का कहना है अगर जल्द से जल्द इन बंदरों के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया गया तो वीरपुर क्षेत्र में एक बड़ा आंदोलन क्षेत्र की जनता द्वारा इन्वेस्ट अधिकारियों के खिलाफ होगा।।
    user_Munavvar Khan. Journalist
    Munavvar Khan. Journalist
    Personal Shopper बीरपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद जयवीर पोसवाल का प्रथम धौलपुर आगमन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद जयवीर पोसवाल के प्रथम धौलपुर आगमन पर जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों एवं समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बरैठा, बड़ा गांव, सियापुरा मोड़, लाडमपुर, तेरह पुलिया, बाबरी, हिनौता मोड़, मनियां, सुआ का बाग, ओडेला रोड चौराहा, बस स्टैंड, गुलाबबाग चौराहा, जगदीश तिराहा, प्रधान होटल एवं भाजपा जिला कार्यालय सहित दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजवीर राजावत के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने जयवीर पोसवाल का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर प्रदेश प्रवक्ता बनने पर खुशी जताई। किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जयवीर पोसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, किसानों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता और अन्नदाता किसान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे नेतृत्व के आभारी हैं। धौलपुर की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों-बहनों से मिले स्नेह और सम्मान ने उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए किसानों की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। धौलपुर के लिए गौरव की बात : राजवीर राजावत भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत ने कहा कि जयवीर पोसवाल को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता बनाया जाना धौलपुर जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि पोसवाल संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए किसानों की समस्याओं एवं उनकी आवाज को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
    3
    भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद जयवीर पोसवाल का प्रथम धौलपुर आगमन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद जयवीर पोसवाल के प्रथम धौलपुर आगमन पर जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों एवं समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बरैठा, बड़ा गांव, सियापुरा मोड़, लाडमपुर, तेरह पुलिया, बाबरी, हिनौता मोड़, मनियां, सुआ का बाग, ओडेला रोड चौराहा, बस स्टैंड, गुलाबबाग चौराहा, जगदीश तिराहा, प्रधान होटल एवं भाजपा जिला कार्यालय सहित दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजवीर राजावत के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने जयवीर पोसवाल का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर प्रदेश प्रवक्ता बनने पर खुशी जताई।
किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जयवीर पोसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, किसानों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता और अन्नदाता किसान का सम्मान है।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे नेतृत्व के आभारी हैं। धौलपुर की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों-बहनों से मिले स्नेह और सम्मान ने उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए किसानों की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
धौलपुर के लिए गौरव की बात : राजवीर राजावत
भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत ने कहा कि जयवीर पोसवाल को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता बनाया जाना धौलपुर जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि पोसवाल संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए किसानों की समस्याओं एवं उनकी आवाज को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • श्योपुर में खाद के लिए परेशान किसानों ने दूसरे दिन क्वारी नदी पुल पर लगाया जाम, प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दो घण्टे बाद खुलवाया
    1
    श्योपुर में खाद के लिए परेशान किसानों ने दूसरे दिन क्वारी नदी पुल पर लगाया जाम,
प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दो घण्टे बाद खुलवाया
    user_Dileep kushwah
    Dileep kushwah
    Court reporter विजयपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.