Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर.... श्योपुर में खाद के लिए किसानों का चक्का जाम, कराहल में कृषि टीम पर हुआ कथित हमला, नेता प्रतिपक्ष उमंग श्रृंगार ने भाजपा सरकार को घेरा ....
Dileep kushwah
बड़ी खबर.... श्योपुर में खाद के लिए किसानों का चक्का जाम, कराहल में कृषि टीम पर हुआ कथित हमला, नेता प्रतिपक्ष उमंग श्रृंगार ने भाजपा सरकार को घेरा ....
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ब्रैकिग गुना - कलेक्टर श्री Kishore kanyal IAS ने गावरी के एकीकृत विद्यालय का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों को “रीड, राइट, डिवाइस” मंत्र के साथ बड़े लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में स्वच्छता, रखरखाव एवं शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।1
- सरमथुरा : मानसून आते ही दमोह झरना हुआ शुरु @Bharat Singh Meena सरमथुरा : मानसून आते ही दमोह झरना हुआ शुरु @Bharat Singh Meena1
- विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सपोटरा में जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर दिया जा रहा आमंत्रण आगामी 9 अगस्त को दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास में आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ के नेतृत्व में टीम गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। क्षेत्रभर में बैनर-पोस्टर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक जगमोहन मीणा (सेवानिवृत्त एडीएम) तथा सहसंयोजक धून्धीराम मीणा (भाजपा नेता) हैं। समारोह में आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कन्हैया दंगल और अन्य लोककलाओं का आयोजन किया जाएगा। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी क्रम में सपोटरा टीम ने सपोटरा कस्बा, मोड़, तुरसगपुरा, बापोती, मांगरोल, गोठरा, रतनापुरा, बलुआपुरा, कानापुरा, दूदीपुरा, दिवानपुरा, कोडयाई, खिरखिड़ी, डाबरा, डिकोली, कुडगांव, कैलादेवी, पीतूपुरा, लोहरा, भंडारीपुरा, निशाना, अमरगढ़, बुकना और चोड़ागांव सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान लेखराज बैरवा, अभिनव मीणा, रुकमकेश, मेघराज, भूर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर तैयारियां शुरू छात्र छात्राओं ने रिहर्सल की शुरू लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज: सरमथुरा में परेड रिहर्सल शुरू, देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं सरमथुरा स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर कस्बे में तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से मनाने के उद्देश्य से राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय,सरमथुरा के खेल मैदान में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल प्रारंभ कर दी गई है।रिहर्सल के दौरान छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह,अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ कदमताल करते नजर आए।शारीरिक शिक्षकों ने परेड की चाल,सलामी,मार्च पास्ट एवं मार्शल आर्ट सहित अनुशासन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यार्थियों को अभ्यास कराया।विद्यालय परिसर देशभक्ति के जोश और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।प्रशिक्षकों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को आकर्षक,अनुशासित एवं यादगार बनाने के लिए आगामी दिनों में नियमित रूप से रिहर्सल जारी रहेगी।ताकि मुख्य समारोह के दौरान विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, विनय कुल्हरी, सुनील चिरानिया,लक्ष्मीकांत शर्मा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, मंजू मीना, सरिता खेदड़, सुमन खेदड़, गुड्डी मीना, धर्मपाल बराला, राम चेतन पोसवाल, राजेश मीना सहित अन्य शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य लगातार जारी है।जिससे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हो सके।2
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कराहल, श्योपुर 🚨 🛑 खाद-बीज दुकान की जांच करने पहुंची कृषि विभाग की टीम पर हमला! कराहल में खाद-बीज दुकान की जांच करने पहुंची कृषि विभाग की टीम के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद अधिकारी अपनी जान बचाकर थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि श्रेया ट्रेडर्स की जांच के दौरान विवाद हुआ। आरोप है कि दुकान संचालक व उनके परिजनों द्वारा कृषि विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई। इस मामले में संजू शाक्य, निवासी मेबरा, अधिकारी के रूप में घटना से संबंधित बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। 📰 सत्यार्थ न्यूज़ | विजयपुर/श्योपुर ✍️ राहुल रजक | पत्रकार, विजयपुर #Sheopur #MPNews #Karahal #श्योपुर #कराहल #BreakingNews #SatyarthNews1
- बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर *आरी गांव के हक में 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत' की ललकार: 10 दिन में सड़क दो, वरना ईंट से ईंट बजा देंगे!* *जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का सीधी चेतावनी भरा अल्टीमेटम:* सैंपऊ उपखंड के गांव आरी के 40 सालों के सितम और प्रशासनिक लाचारी के खिलाफ श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने बिगुल फूंक दिया है! एन.एच. 123 से बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का गुस्सा फूट पड़ा। "एक दर्जन गांवों की जनता, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं का दर्द अब बर्दाश्त से बाहर है। प्रशासन कान खोलकर सुन ले 10 दिन के अंदर रोड का काम शुरू करो, वरना श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत सड़क पर उतरकर ऐसा उग्र आंदोलन करेगा जिसकी गूंज से शासन-प्रशासन हिल उठेगा जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि "40 सालों की उपेक्षा का हिसाब अब सड़कों पर होगा। प्रशासन कान खोलकर सुन ले—अब आश्वासनों का समय खत्म हो चुका है, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत इस हक की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएगा।"1
- व्यापारियों की समस्या सुनने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष, एसडीएम के हस्तक्षेप से तत्काल हुआ समाधान व्यापारियों की समस्या सुनने पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष, एसडीएम के हस्तक्षेप से तत्काल हुआ समाधान जौरा। जौरा शहर के एमएस रोड पर नल-जल योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने के बाद उसे लंबे समय तक यथास्थिति में छोड़ दिए जाने से स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क पर मिट्टी और कीचड़ के ढेर लगे होने से ग्राहकों का दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो गया था, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। समस्या से परेशान व्यापारियों ने एकत्रित होकर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता से शिकायत की। शिकायत मिलते ही मंडल अध्यक्ष मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल एसडीएम से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे मामले से अवगत कराया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नल-जल योजना से जुड़े अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से सड़क पर जमा मिट्टी के ढेर हटाए गए तथा मार्ग को समतल कराया गया, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों को राहत मिली। स्थानीय व्यापारियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान होने से अब ग्राहकों को आने-जाने में सुविधा होगी और व्यापार भी सामान्य रूप से संचालित हो सकेगा।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | विजयपुर 🚨 🌾 खाद संकट पर किसानों का उग्र प्रदर्शन, करीब एक घंटे चक्का जाम विजयपुर। श्योपुर जिले के विजयपुर में खाद की कमी को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया और करीब एक घंटे तक, सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक सड़क पर चक्का जाम किया। इससे यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार एवं थाना प्रभारी ने किसानों से चर्चा कर जल्द खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। ⚠️ किसानों की चेतावनी: किसानों ने कहा कि यदि कल तक खाद उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे बड़ी संख्या में एकत्र होकर पुल पर चक्का जाम करेंगे। किसानों का कहना है कि समय पर खाद नहीं मिलने से फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल खाद की व्यवस्था कराने की मांग की है। 📍 विजयपुर | श्योपुर #विजयपुर #श्योपुर #खाद_संकट #किसान_आंदोलन #BreakingNews #SatyarthNews ✍️ सत्यार्थ न्यूज़ | विजयपुर-श्योपुर1