Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरमथुरा : मानसून आते ही दमोह झरना हुआ शुरु @Bharat Singh Meena सरमथुरा : मानसून आते ही दमोह झरना हुआ शुरु @Bharat Singh Meena
भरत सिंह मीणा सरमथुरा
सरमथुरा : मानसून आते ही दमोह झरना हुआ शुरु @Bharat Singh Meena सरमथुरा : मानसून आते ही दमोह झरना हुआ शुरु @Bharat Singh Meena
More news from राजस्थान and nearby areas
- सरमथुरा : मानसून आते ही दमोह झरना हुआ शुरु @Bharat Singh Meena सरमथुरा : मानसून आते ही दमोह झरना हुआ शुरु @Bharat Singh Meena1
- स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर तैयारियां शुरू छात्र छात्राओं ने रिहर्सल की शुरू लोकेशन सरमथुरा धौलपुर रिपोर्ट विष्णु कुमार सोनी । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज: सरमथुरा में परेड रिहर्सल शुरू, देशभक्ति के रंग में रंगे छात्र-छात्राएं सरमथुरा स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर कस्बे में तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय पर्व को गरिमामय एवं अनुशासित ढंग से मनाने के उद्देश्य से राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय,सरमथुरा के खेल मैदान में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल प्रारंभ कर दी गई है।रिहर्सल के दौरान छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह,अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ कदमताल करते नजर आए।शारीरिक शिक्षकों ने परेड की चाल,सलामी,मार्च पास्ट एवं मार्शल आर्ट सहित अनुशासन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यार्थियों को अभ्यास कराया।विद्यालय परिसर देशभक्ति के जोश और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा।प्रशिक्षकों ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को आकर्षक,अनुशासित एवं यादगार बनाने के लिए आगामी दिनों में नियमित रूप से रिहर्सल जारी रहेगी।ताकि मुख्य समारोह के दौरान विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर सकें।इस अवसर पर दिग्विजय सिंह, भूपेंद्र सिंह, विनय कुल्हरी, सुनील चिरानिया,लक्ष्मीकांत शर्मा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, मंजू मीना, सरिता खेदड़, सुमन खेदड़, गुड्डी मीना, धर्मपाल बराला, राम चेतन पोसवाल, राजेश मीना सहित अन्य शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की देखरेख में तैयारियों को अंतिम रूप देने का कार्य लगातार जारी है।जिससे राष्ट्रीय पर्व का आयोजन भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हो सके।2
- अलीगढ़ रोड नाले की कराई गई सफाई, जलभराव से राहत के लिए नगर पालिका की विशेष कार्रवाई अलीगढ़ रोड नाले की कराई गई सफाई, जलभराव से राहत के लिए नगर पालिका की विशेष कार्रवाई बाड़ी, नगर पालिका बाड़ी के अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल के निर्देशन में शहर में जलभराव एवं बंद पड़े नालों-नालियों की समस्या के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए नगर पालिका की सफाई टीमों को सक्रिय कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल ने सफाई प्रभारी अंकित कुमार को निर्देशित किया है कि शहर में जलभराव, गंदगी एवं अवरुद्ध जल निकासी जैसी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए विशेष टीमों का गठन कर विभिन्न क्षेत्रों में युद्धस्तर पर सफाई एवं जल निकासी का कार्य कराया जा रहा है। इसी क्रम में संतनगर रोड पर जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए ट्रैक्टर पम्प मशीन के माध्यम से पानी की निकासी कराई जा रही है। वहीं अलीगढ़ रोड पर जेसीबी मशीन की सहायता से नालों की सफाई कर जल प्रवाह को सुचारु बनाया जा रहा है, ताकि वर्षा का पानी बिना किसी बाधा के निकल सके और आमजन को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगर पालिका ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नालों एवं नालियों में कूड़ा-कचरा न डालें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें, जिससे जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।1
- विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सपोटरा में जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर दिया जा रहा आमंत्रण आगामी 9 अगस्त को दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास में आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ के नेतृत्व में टीम गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। क्षेत्रभर में बैनर-पोस्टर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक जगमोहन मीणा (सेवानिवृत्त एडीएम) तथा सहसंयोजक धून्धीराम मीणा (भाजपा नेता) हैं। समारोह में आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कन्हैया दंगल और अन्य लोककलाओं का आयोजन किया जाएगा। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी क्रम में सपोटरा टीम ने सपोटरा कस्बा, मोड़, तुरसगपुरा, बापोती, मांगरोल, गोठरा, रतनापुरा, बलुआपुरा, कानापुरा, दूदीपुरा, दिवानपुरा, कोडयाई, खिरखिड़ी, डाबरा, डिकोली, कुडगांव, कैलादेवी, पीतूपुरा, लोहरा, भंडारीपुरा, निशाना, अमरगढ़, बुकना और चोड़ागांव सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान लेखराज बैरवा, अभिनव मीणा, रुकमकेश, मेघराज, भूर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- ब्रैकिग मध्य प्रदेश- *एक्शन मोड में सीएम डॉ. मोहन यादव, शिकायतें सुनते-सुनते सीएमएचओ सहित तीन को किया सस्पेंड* - *सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा से की 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत* - *जनता के पास पहुंची सरकार, जानी समस्याएं, किया निराकरण* - *हर शुक्रवार को होगा नो-मीटिंग डे, अफसर होंगे फील्ड पर* भोपाल/छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में एक बार फिर एक्शन मोड में दिखाई दिए। उन्होंने एक तरफ यहां 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान' की शुरुआत की, तो दूसरी तरफ प्रशासनिक कड़ाई का स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने शिकायतों पर सुनवाई करते-करते छिंदवाड़ा के सीएमएचओ डॉ. नरेश गु्न्नाड़े, तहसीलदार और पटवारी को तत्काल निलंबित कर दिया। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन ने छिंदवाड़ा कलेक्टर कार्यालय स्थित लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्ट्रेट कार्यालय में उद्यमियों-जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र के विकास, औद्योगिक संभावनाओं एवं प्रगति के विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने कहा कि आज छिंदवाड़ा से “जन विश्वास अभियान” का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत हमारे सभी जनप्रतिनिधि क्षेत्र में जनता से संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के अंतर्गत जन संवाद के माध्यम से भविष्य की योजनाएं एवं नीतियां बनाई जाएगी। साथ ही लोगों की समस्याओं का समाधान और आवश्यकताओं की पूर्ति भी की जाएगी। *लगेगा जनता दरबार* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में आज नो मीटिंग डे है। मध्यप्रदेश में अब सरकार जनता के पास पहुंचेंगी। इसके लिए हर शुक्रवार को जिला केंद्र से लेकर तहसील स्तर तक जनता दरबार लगेगा। जिसमें सरकार के सभी मंत्री, विधायक, कलेक्टर, कमिश्नर मैदान में उपस्थित रहेंगे और जनता की सुनवाई करेंगे। संवाद,समाधान,संवेदनशीलता,सादगी इसके 4 पिलर है। पूरे प्रदेश में जन विश्वास अभियान चलेगा। पूरे देश में पहली बार मध्यप्रदेश ने यह अभियान शुरू किया है। *प्राकृतिक खेती-ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा* सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हर क्षेत्र की कार्य संस्कृति और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाबद्ध विकास की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती, पशुपालन और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे जैसी पहलों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। आज छिंदवाड़ा के प्रतिभावान नागरिकों से इन महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और उनके बहुमूल्य सुझावों को विकास की भावी योजनाओं में शामिल करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जन-विश्वास अभियान के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है तथा उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।1
- पंचायत समिति सभागार में बाल विवाह रोकथाम को लेकर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित मासलपुर पंचायत समिति सभागार में बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग एवं एक्शनएड एसोसिएशन–डीएमजी इवेंट्स, करौली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण समिति, करौली के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की।कार्यशाला को संबोधित करते हुए एक्शनएड एसोसिएशन, करौली के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने कहा कि बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर बाल विवाह की संभावित स्थिति की पहचान, जोखिमग्रस्त बालिकाओं एवं बच्चों की जानकारी, परिवारों एवं समुदाय के साथ संवाद तथा समय पर संबंधित विभागों को सूचना उपलब्ध करवाने से बाल विवाह को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।कार्यशाला में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रभारी भीकम सिंह ने बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं संकट की परिस्थितियों में चाइल्ड हेल्पलाइन की भूमिका, सूचना देने की प्रक्रिया तथा जरूरतमंद बच्चों को संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी।इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरपी कालीचरण, सहायक विकास अधिकारी जाकिर, विजेंद्र बैरवा, एक्शनएड एसोसिएशन के सामुदायिक प्रशिक्षक जगदीश जाट सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर *आरी गांव के हक में 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत' की ललकार: 10 दिन में सड़क दो, वरना ईंट से ईंट बजा देंगे!* *जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का सीधी चेतावनी भरा अल्टीमेटम:* सैंपऊ उपखंड के गांव आरी के 40 सालों के सितम और प्रशासनिक लाचारी के खिलाफ श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ने बिगुल फूंक दिया है! एन.एच. 123 से बाड़ी-सैंपऊ मार्ग ऐतिहासिक महादेव मंदिर रोड की बदहाली और जानलेवा जलभराव को देखकर जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार का गुस्सा फूट पड़ा। "एक दर्जन गांवों की जनता, स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं का दर्द अब बर्दाश्त से बाहर है। प्रशासन कान खोलकर सुन ले 10 दिन के अंदर रोड का काम शुरू करो, वरना श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत सड़क पर उतरकर ऐसा उग्र आंदोलन करेगा जिसकी गूंज से शासन-प्रशासन हिल उठेगा जिलाध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने कहा कि "40 सालों की उपेक्षा का हिसाब अब सड़कों पर होगा। प्रशासन कान खोलकर सुन ले—अब आश्वासनों का समय खत्म हो चुका है, श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत इस हक की लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाएगा।"1
- mdhekzkossns vs skosnsheolanvsuapbvgskoekmshd bsywismsyrusosmgy3os ajhe8ssndirmshyeeoapejsyeuek ehysejsnsue1