logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद जयवीर पोसवाल का प्रथम धौलपुर आगमन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद जयवीर पोसवाल के प्रथम धौलपुर आगमन पर जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों एवं समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बरैठा, बड़ा गांव, सियापुरा मोड़, लाडमपुर, तेरह पुलिया, बाबरी, हिनौता मोड़, मनियां, सुआ का बाग, ओडेला रोड चौराहा, बस स्टैंड, गुलाबबाग चौराहा, जगदीश तिराहा, प्रधान होटल एवं भाजपा जिला कार्यालय सहित दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजवीर राजावत के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने जयवीर पोसवाल का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर प्रदेश प्रवक्ता बनने पर खुशी जताई। किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जयवीर पोसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, किसानों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता और अन्नदाता किसान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे नेतृत्व के आभारी हैं। धौलपुर की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों-बहनों से मिले स्नेह और सम्मान ने उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए किसानों की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। धौलपुर के लिए गौरव की बात : राजवीर राजावत भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत ने कहा कि जयवीर पोसवाल को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता बनाया जाना धौलपुर जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि पोसवाल संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए किसानों की समस्याओं एवं उनकी आवाज को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

13 hrs ago
user_Afaq ahmed
Afaq ahmed
Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद जयवीर पोसवाल का प्रथम धौलपुर आगमन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत धौलपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राजस्थान प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद जयवीर पोसवाल के प्रथम धौलपुर आगमन पर जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों एवं समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। बरैठा, बड़ा गांव, सियापुरा मोड़, लाडमपुर, तेरह पुलिया, बाबरी, हिनौता मोड़, मनियां, सुआ का बाग, ओडेला रोड चौराहा, बस स्टैंड, गुलाबबाग चौराहा, जगदीश तिराहा, प्रधान होटल एवं भाजपा जिला कार्यालय सहित दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर, साफा बांधकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजवीर राजावत के नेतृत्व में सैकड़ों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों ने

जयवीर पोसवाल का स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह स्वागत कार्यक्रमों के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर प्रदेश प्रवक्ता बनने पर खुशी जताई। किसानों की आवाज को मजबूती से उठाने का संकल्प इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता जयवीर पोसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, किसानों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें मिला सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता और अन्नदाता किसान का सम्मान है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, जिसके लिए वे नेतृत्व के आभारी हैं। धौलपुर की जनता, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों-बहनों से मिले

स्नेह और सम्मान ने उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते हुए किसानों की आवाज को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे। धौलपुर के लिए गौरव की बात : राजवीर राजावत भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत ने कहा कि जयवीर पोसवाल को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता बनाया जाना धौलपुर जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि पोसवाल संगठन की विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए किसानों की समस्याओं एवं उनकी आवाज को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है। जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल! मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए। आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है। बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। जांच और कार्रवाई की मांग मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4: 500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    1
    शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय

हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही
कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है।
बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है।
जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल!
मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए।
आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है।
बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं।
जांच और कार्रवाई की मांग
मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला  सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4: 500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा
अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🩺 GBS ने छीनी थी चलने-फिरने की ताकत, फिजियोथेरेपी ने लौटाया आत्मविश्वास! 💪 मुरैना जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी ने सबलगढ़ निवासी आदित्य बंसल की जिंदगी में फिर से उम्मीद जगाई। गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के कारण आदित्य के हाथ-पैरों में इतनी कमजोरी आ गई थी कि वे चलना-फिरना, उठना-बैठना, सामान पकड़ना और यहां तक कि खुद भोजन करना भी नहीं कर पा रहे थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। जिला चिकित्सालय मुरैना के फिजियोथेरेपी विभाग में नियमित उपचार, लगातार अभ्यास और चिकित्सकीय निगरानी के बाद उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ। आज आदित्य करीब 90 प्रतिशत तक स्वस्थ हो चुके हैं। वे बिना सहारे चल-फिर सकते हैं और अपने दैनिक कार्य स्वयं करने में सक्षम हैं। 🙏 डॉ. अनिल इंदौलिया एवं डॉ. विकास सविता के मार्गदर्शन में हुए उपचार ने आदित्य को सिर्फ शारीरिक ताकत ही नहीं दी, बल्कि खोया हुआ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी वापस दिलाई। 🎥 देखिए आदित्य की संघर्ष से स्वस्थ होने तक की पूरी कहानी वायरल वीडियो में।
    2
    🩺 GBS ने छीनी थी चलने-फिरने की ताकत, फिजियोथेरेपी ने लौटाया आत्मविश्वास! 💪
मुरैना जिला चिकित्सालय की फिजियोथेरेपी ने सबलगढ़ निवासी आदित्य बंसल की जिंदगी में फिर से उम्मीद जगाई।
गिलियन-बैरे सिंड्रोम (GBS) के कारण आदित्य के हाथ-पैरों में इतनी कमजोरी आ गई थी कि वे चलना-फिरना, उठना-बैठना, सामान पकड़ना और यहां तक कि खुद भोजन करना भी नहीं कर पा रहे थे।
लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी। जिला चिकित्सालय मुरैना के फिजियोथेरेपी विभाग में नियमित उपचार, लगातार अभ्यास और चिकित्सकीय निगरानी के बाद उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हुआ।
आज आदित्य करीब 90 प्रतिशत तक स्वस्थ हो चुके हैं। वे बिना सहारे चल-फिर सकते हैं और अपने दैनिक कार्य स्वयं करने में सक्षम हैं। 🙏
डॉ. अनिल इंदौलिया एवं डॉ. विकास सविता के मार्गदर्शन में हुए उपचार ने आदित्य को सिर्फ शारीरिक ताकत ही नहीं दी, बल्कि खोया हुआ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी वापस दिलाई।
🎥 देखिए आदित्य की संघर्ष से स्वस्थ होने तक की पूरी कहानी वायरल वीडियो में।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सरमथुरा में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदगी के ढेर से लोग परेशान सरमथुरा में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदगी के ढेर से लोग परेशान नियमित सफाई नहीं होने से बिगड़े हालात, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल — जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे सुध? सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान, 9 अगस्त। सरमथुरा कस्बे में नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण कई स्थानों पर गंदगी बढ़ती जा रही है। जगह-जगह कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की नियमित निगरानी नहीं होने के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में कचरा जमा रहने से दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है। आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे? लोगों का सवाल है कि जब नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी और संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, तो फिर कस्बे में नियमित सफाई क्यों नहीं हो रही? क्या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है? स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सरमथुरा कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाकर तत्काल कचरा हटवाया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए। प्रशासन से सीधी मांग नगर पालिका प्रशासन तत्काल प्रभाव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करे, सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और कार्य की निगरानी सुनिश्चित करे तथा जहां गंदगी जमा है वहां विशेष सफाई अभियान चलाए। अब सवाल सिर्फ गंदगी का नहीं, बल्कि नगर पालिका की जवाबदेही का है। अगर समय रहते सफाई व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो स्थानीय नागरिकों को मजबूर होकर अपनी समस्या को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाना पड़ेगा।
    1
    सरमथुरा में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदगी के ढेर से लोग परेशान
सरमथुरा में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदगी के ढेर से लोग परेशान
नियमित सफाई नहीं होने से बिगड़े हालात, नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल — जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे सुध?
सरमथुरा | धौलपुर | राजस्थान, 9 अगस्त।
सरमथुरा कस्बे में नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण कई स्थानों पर गंदगी बढ़ती जा रही है। जगह-जगह कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होने के कारण लोगों में नगर पालिका प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों की नियमित निगरानी नहीं होने के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में कचरा जमा रहने से दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है।
आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे?
लोगों का सवाल है कि जब नगर पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी और संसाधन उपलब्ध कराए जाते हैं, तो फिर कस्बे में नियमित सफाई क्यों नहीं हो रही? क्या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर सफाई व्यवस्था की निगरानी की जा रही है?
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सरमथुरा कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाकर तत्काल कचरा हटवाया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।
प्रशासन से सीधी मांग
नगर पालिका प्रशासन तत्काल प्रभाव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करे, सफाई कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति और कार्य की निगरानी सुनिश्चित करे तथा जहां गंदगी जमा है वहां विशेष सफाई अभियान चलाए।
अब सवाल सिर्फ गंदगी का नहीं, बल्कि नगर पालिका की जवाबदेही का है।
अगर समय रहते सफाई व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो स्थानीय नागरिकों को मजबूर होकर अपनी समस्या को उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाना पड़ेगा।
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    18 min ago
  • युवा शक्ति ही विकसित भारत-विकसित हरियाणा का उज्ज्वल भविष्य युवा शक्ति ही विकसित भारत-विकसित हरियाणा का उज्ज्वल भविष्य
    1
    युवा शक्ति ही विकसित भारत-विकसित हरियाणा का उज्ज्वल भविष्य
युवा शक्ति ही विकसित भारत-विकसित हरियाणा का उज्ज्वल भविष्य
    user_पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत
    पत्रकार प्रमोद सिंह परमार भारत
    आगरा, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश 📍 पोरसा | कौथर कला सहित कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम 🎭 महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम संगीता थापक के मार्गदर्शन में ग्राम कौथर कला, कौथर खुर्द, गढ़िया पोरसा, मटियापुरा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए। 🎭 नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म करने और बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर देने का संदेश दिया। 📚 ‘बेटी है तो कल है’ ग्रामीणों को बताया गया कि शिक्षित बेटी न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बालिकाओं की शिक्षा बीच में न रोकने, उन्हें विद्यालय भेजने, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई। 👧 बेटियों को बोझ नहीं, समाज की ताकत समझें। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया। 🎥 देखिए कैसे नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचाया गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश।
    3
    नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश

📍 पोरसा | कौथर कला सहित कई गांवों में जागरूकता कार्यक्रम

🎭
महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम संगीता थापक के मार्गदर्शन में ग्राम कौथर कला, कौथर खुर्द, गढ़िया पोरसा, मटियापुरा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए।
🎭 नुक्कड़ नाटक के जरिए कलाकारों ने बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने, बेटा-बेटी में भेदभाव खत्म करने और बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर देने का संदेश दिया।
📚 ‘बेटी है तो कल है’
ग्रामीणों को बताया गया कि शिक्षित बेटी न केवल अपने परिवार बल्कि समाज और देश के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बालिकाओं की शिक्षा बीच में न रोकने, उन्हें विद्यालय भेजने, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा का ध्यान रखने और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने की अपील की गई।
👧 बेटियों को बोझ नहीं, समाज की ताकत समझें।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया।
🎥 देखिए कैसे नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचाया गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश पोरसा,,,, ,,,,,,,महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल, कौथर कला सहित कई गांवों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम पोरसा,,,,,,,,,,महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, उनकी शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। यह जागरूकता कार्यक्रम संगीता थापक के मार्गदर्शन में ग्राम कौथर कला, कौथर खुर्द, गढ़िया पोरसा, मटियापुरा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों के बीच बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। ‘बेटी है तो कल है’ का दिया संदेश नुक्कड़ नाटक के दौरान बताया गया कि बेटी परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर है। बेटी है तो कल है। बेटियां केवल परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने वाली नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, खेल, विज्ञान, प्रशासन और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर समाज एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को समझाया गया कि बेटियों और बेटों के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिस प्रकार बेटों को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर दिए जाते हैं, उसी प्रकार बेटियों को भी समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है। शिक्षा से मजबूत होगा बेटियों का भविष्य जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि बेटी की शिक्षा केवल एक व्यक्ति को शिक्षित करना नहीं, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को मजबूत बनाना है। शिक्षित बेटी अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझने के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बालिकाओं की शिक्षा को बीच में न रोकने, उन्हें विद्यालय भेजने तथा उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया गया। बेटियां दो परिवारों की बढ़ाती हैं शान कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि बेटियां दो परिवारों की लाज और सम्मान को आगे बढ़ाती हैं। बेटियां अपने संस्कार, शिक्षा और प्रतिभा से माता-पिता का गौरव बढ़ाती हैं तथा समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ग्रामीणों को बताया गया कि बेटियों को बोझ समझने की मानसिकता को समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्हें जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता तक हर स्तर पर समान अवसर मिलना चाहिए। ग्रामीणों ने लिया जागरूकता का संकल्प कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए संदेश को गंभीरता से सुना और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखने का संकल्प लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों ने भी ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास के परिवारों को बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना और समाज में लैंगिक भेदभाव को कम करना है। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों तक एक स्पष्ट संदेश पहुंचाया गया कि बेटी को बचाना ही नहीं, बल्कि उसे पढ़ाकर शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है,,,,,,
    1
    नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
पोरसा,,,, ,,,,,,,महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल, कौथर कला सहित कई गांवों में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम
पोरसा,,,,,,,,,,महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्रों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों के महत्व, उनकी शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की।
यह जागरूकता कार्यक्रम संगीता थापक के मार्गदर्शन में ग्राम कौथर कला, कौथर खुर्द, गढ़िया पोरसा, मटियापुरा सहित अन्य स्थानों पर आयोजित किया गया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों के बीच बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने और समाज में व्याप्त भेदभाव को दूर करने का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
‘बेटी है तो कल है’ का दिया संदेश
नुक्कड़ नाटक के दौरान बताया गया कि बेटी परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर है। बेटी है तो कल है। बेटियां केवल परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने वाली नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार, खेल, विज्ञान, प्रशासन और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा के दम पर समाज एवं देश का नाम रोशन कर रही हैं।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को समझाया गया कि बेटियों और बेटों के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। जिस प्रकार बेटों को शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर दिए जाते हैं, उसी प्रकार बेटियों को भी समान अवसर उपलब्ध कराना समाज की जिम्मेदारी है।
शिक्षा से मजबूत होगा बेटियों का भविष्य
जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि बेटी की शिक्षा केवल एक व्यक्ति को शिक्षित करना नहीं, बल्कि पूरे परिवार और आने वाली पीढ़ियों को मजबूत बनाना है। शिक्षित बेटी अपने अधिकारों और कर्तव्यों को बेहतर ढंग से समझने के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बालिकाओं की शिक्षा को बीच में न रोकने, उन्हें विद्यालय भेजने तथा उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान का विशेष ध्यान रखने का संदेश दिया गया। साथ ही बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर भी जोर दिया गया।
बेटियां दो परिवारों की बढ़ाती हैं शान
कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश भी दिया कि बेटियां दो परिवारों की लाज और सम्मान को आगे बढ़ाती हैं। बेटियां अपने संस्कार, शिक्षा और प्रतिभा से माता-पिता का गौरव बढ़ाती हैं तथा समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
ग्रामीणों को बताया गया कि बेटियों को बोझ समझने की मानसिकता को समाप्त करने की आवश्यकता है। उन्हें जन्म से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता तक हर स्तर पर समान अवसर मिलना चाहिए।
ग्रामीणों ने लिया जागरूकता का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए संदेश को गंभीरता से सुना और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच रखने का संकल्प लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों ने भी ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास के परिवारों को बेटियों की शिक्षा एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करें।
महिला एवं बाल विकास विभाग की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना और समाज में लैंगिक भेदभाव को कम करना है।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों तक एक स्पष्ट संदेश पहुंचाया गया कि बेटी को बचाना ही नहीं, बल्कि उसे पढ़ाकर शिक्षित, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना भी समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है,,,,,,
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    1
    अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।
रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
अम्बाह में पत्नी की गोली मारकर हत्या का मामला, फौजी पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
मुरैना/ अम्बाह थाना क्षेत्र में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फौजी पति समेत तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सोहन सिकरवार के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त को ग्राम करके कापुरा मौजा बड़ी कोथर निवासी सुरेश सिंह तोमर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी रानी सिकरवार की उसके पति सोहन सिकरवार ने अपने माता-पिता के उकसावे में आकर लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।
रिपोर्ट पर थाना अम्बाह में अपराध क्रमांक 361/26 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मुरैना धर्मराज मीना के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियार की बरामदगी के लिए टीम गठित की गई। 7 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी सोहन सिकरवार ने हत्या करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से करीब ₹40 हजार कीमत की लाइसेंसी पिस्टल बरामद की गई।
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
    user_Malkhan parmar
    Malkhan parmar
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.