सालेड़ा खुर्द की प्रतिभावान बालिका मधु अहीर का घर जाकर किया सम्मान शाकिर खान रामगंजमंडी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेडा़ खुर्द की बालिका मधु कुमारी पुत्री नरेन्द्र अहीर ने उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2026 कला वर्ग में 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव एवं समाज का नाम रोशन किया। श्री कृष्ण यादव कर्मचारी संघ के संरक्षक एवं स्थानीय विद्यालय से सेवानिवृत्त अध्यापक भागीरथ यादव ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार अपने साथियों सहित घर जाकर बालिका मधु अहीर एवं उसके परिजनों का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर भव्य अभिनन्दन किया साथ ही बालिका को 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि भी भेंट की गई । इस अवसर पर मुल्की पंचायत यदुवंशी अहीरान निमोदा के सह कोषाध्यक्ष सुरेश अहीर , प्रधानाचार्य राधेश्याम अहीर , अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष बनवारीलाल यादव , सेवानिवृत्त अध्यापक रामप्रकाश अहीर , कृषि अधिकारी हेमन्त यादव , फूलचंद अहीर ,चैनराम अहीर , एवं सुरेन्द्र सहित कई गणमान्य नागरिक एवं परिवार जन उपस्थित रहे।
सालेड़ा खुर्द की प्रतिभावान बालिका मधु अहीर का घर जाकर किया सम्मान शाकिर खान रामगंजमंडी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सालेडा़ खुर्द की बालिका मधु कुमारी पुत्री नरेन्द्र अहीर ने उच्च माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2026 कला वर्ग में 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव एवं समाज का नाम रोशन किया। श्री कृष्ण यादव कर्मचारी संघ के संरक्षक एवं स्थानीय विद्यालय से सेवानिवृत्त अध्यापक भागीरथ यादव ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार अपने साथियों सहित घर जाकर बालिका मधु अहीर एवं उसके
परिजनों का तिलक लगाकर माल्यार्पण कर भव्य अभिनन्दन किया साथ ही बालिका को 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि भी भेंट की गई । इस अवसर पर मुल्की पंचायत यदुवंशी अहीरान निमोदा के सह कोषाध्यक्ष सुरेश अहीर , प्रधानाचार्य राधेश्याम अहीर , अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला उपाध्यक्ष बनवारीलाल यादव , सेवानिवृत्त अध्यापक रामप्रकाश अहीर , कृषि अधिकारी हेमन्त यादव , फूलचंद अहीर ,चैनराम अहीर , एवं सुरेन्द्र सहित कई गणमान्य नागरिक एवं परिवार जन उपस्थित रहे।
- रामगंजमंडी के हिरियाखेड़ी हाईवे पर ट्रेलर की लापरवाही ने एक दर्दनाक हादसे को जन्म दिया। बिना इंडिकेटर यू-टर्न लेने से बाइक सवार राहुल की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी लक्की गंभीर घायल है।1
- पड़ोसी झालावाड़ जिले के खानपुर स्थित सूमर स्कूल में लाखों की लागत से नए रसोईघर का निर्माण चल रहा है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा घेरा न होने से बच्चों की जान को खतरा है, जिसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।1
- पोक्सो न्यायालय ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास व 28000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया। झालावाड़। विशिष्ट न्यायालय पोक्सो कोर्ट न-1, झालावाड़ के विशेष जज ने बारां जिले के रहने वाले एक 37 आरोपी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई। विशिष्ठ लोक अभियोजक गिरिराज नागर ने बताया कि 1 जून 2025 को फरियादिया पीड़िता की मां ने झालरापाटन थाना झालावाड़ में एक रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पुत्री 12 मई 2025 को अपने फूफा के यहां मिलने के लिए मण्डावर गई थी, 16 मई 2025 को उसका रिश्तेदार आरोपी बेटी को भगाकर ले गया ,पीड़िता को काफी तलाश करने पर जब वह नहीं मिली तो पीड़िता की मां ने झालरापाटन थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई।1
- झालावाड़-सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा,खानपुर के राजपुरा भीमसागर से पदयात्रा का हुआ शुभारंभ,पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने पदयात्रा का किया शुभारंभ, मऊ महल में बिजासन माता की पूजा अर्चना के साथ किया पदयात्रा का आगाज,बाद में पूर्व सीएम ने पदयात्रा को दिखाई झंडी,राजपुरा में एक जनसभा को भी किया संबोधित,46 करोड़ के विभिन्न कार्यों का भी किया लोकार्पण,चार दिवसीय रहेगी सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा। झालावाड़-बारां सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा की जा रही जन संवाद पदयात्रा के पांचवे चरण का आज खानपुर विधानसभा क्षेत्र के राजपुरा भीमसागर से शुभारंभ हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके पुत्र सांसद दुष्यंत सिंह ने मऊ महल में स्थापित अति प्राचीन बिजासन माता जी की पूजा अर्चना भी की, जिसके बाद पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ करने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सांसद दुष्यंत सिंह ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदड़ा, डग विधायक कालूराम मेघवाल, खानपुर से पूर्व विधायक नरेंद्र नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन शर्मा तथा पूर्व जिला अध्यक्ष संजय जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। सांसद दुष्यंत सिंह द्वारा झालावाड़ जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद पदयात्राएं निकाली जा रही है। पदयात्रा के पांचवे चरण की शुरूआत आज खानपुर विधानसभा क्षेत्र के भीमसागर क्षेत्र के राजपुरा से की गई। शुभारंभ से पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सांसद दुष्यंत सिंह ने मऊ महल में स्थित बिजासन माता की पूजा अर्चना की। जिसके बाद वे राजपुरा स्थित जनसभा स्थल पहुंची और खानपुर तथा बकानी क्षेत्र में 46 करोड़ रुपए लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। यह दौरान सांसद दुष्यंत सिंह ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब क्षेत्र का किसान और मजदूर तपती दोपहरी में काम कर सकता है, तो वह भी चाहते हैं कि इन किसानों श्रमिकों को और जरूरतमंदों का दर्द और समस्याओं को जाना जाए। इसलिए उनके द्वारा भीषण गर्मी में भी यह जन संवाद पदयात्रा निकाली जा रही है। उनके द्वारा जनसभा पदयात्रा के पिछले चार चरणों में 2000 से अधिक जन समस्याएं सामना आई थी। जिसमें से 70% से अधिक समस्याओं का निस्तारण कर दिया गया है। जन संवाद के पांचवे चरण में भी जन समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाएगा। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि झालावाड़ में जब वे पहली बार आई थी, तो यहां पहुंचना भी मुश्किल हुआ करता था। लेकिन यहां आज चमचमाती सड़के, रेल लाइन, हवाई अड्डा तथा रोजगार के आयाम है। 35 वर्षों में झालावाड़ जिले की बदलती तस्वीर को तीन पीढ़ियों ने देखा है। उन्होंने कहा कि सांसद दुष्यंत सिंह किसानों के मुआवजे के लिए भी निरंतर प्रयासरत रहे और अभी केंद्र सरकार से करीब 500 करोड रुपए के लगभग का मुआवजा स्वीकृत करवा लिया है। किसानों को लंबे समय से मुआवजे के लिए इंतजार करना पड़ रहा था, लेकिन अब सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयास से मुआवजा किसानों के खातों में पहुंचने लगा है। वसुंधरा राजे ने सांसद दुष्यंत सिंह की इस गर्मी में जन संवाद पदयात्रा निकालने को लेकर भी तारीफ की।4
- राजस्थान के भीमसगर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सांसद दुष्यंत सिंह की 'जनसंवाद पदयात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा 11 से 14 मई तक गांवों में जाकर सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेगी। राजे ने इस दौरान प्रदेश की खुशहाली के लिए पूजा भी की।1
- झालावाड़ में प्रशासन ने लोगों को छोटी सी मजाक के गंभीर परिणामों के प्रति सावधान किया है। यह चेतावनी उन घटनाओं के मद्देनजर दी गई है जहाँ असावधानीपूर्वक की गई हंसी-मजाक जानलेवा साबित हो सकती है।1
- राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 27 साल बाद झालावाड़ के भीमसागर-छत्रपुरा पहुंचीं। उनके ऐतिहासिक आगमन से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरे को आगामी राजनीतिक घटनाक्रम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।1
- कोटा के रामगंजमंडी स्थित दरा नाल के पास एक अनियंत्रित कार गहरी खाई में जा गिरी। खराब सड़क के कारण हुए इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन उसमें सवार लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।1