logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वाइको की बिडंत में 4 घायल रुरा झींझक रोड पर मंडी समिति के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां से चारो को मेडिकल कालेज भेजा गया है ।

4 hrs ago
user_कुमार पंकज
कुमार पंकज
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

वाइको की बिडंत में 4 घायल रुरा झींझक रोड पर मंडी समिति के पास दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था जहां से चारो को मेडिकल कालेज भेजा गया है ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सिकंदरा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को तीन मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें राज्यमंत्री अजीत पाल, एसडीएम सिकंदरा प्रदुम्न कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल एवं ईओ सिकंदरा की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ। इस दौरान एसडीएम सिकंदरा प्रदुम्न कुमार ने मनोनीत सभासद रवीश कटियार, मंजू देवी नायक और मनीष शुक्ला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद तीनों सभासदों ने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पंचायत के अन्य सभासद व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इनमें किरण देवी, राजू, बेबी, आकाश गौतम, वैभव शर्मा, रघुनंदन, महाराज अंसारी, आले राजा, विकास बाबू, श्रीमती रूही, प्रदीप त्रिवेदी, आसाराम तिवारी, पंकज पाल, रोहित सेंगर, रोहित दिवाकर, सुमित दिवाकर, राम अवतार कुशवाहा, वरुण, लाखन सिंह नायक, अवधेश शुक्ला, नीरज मिश्रा, अजय बाजपेई, सर्वेश गौतम, मनोज कुमार (लिपिक), संदीप कुमार, अमित सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनूप सचान ने किया। समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    सिकंदरा नगर पंचायत कार्यालय में मंगलवार को तीन मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ, जिसमें राज्यमंत्री अजीत पाल, एसडीएम सिकंदरा प्रदुम्न कुमार,नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल एवं ईओ सिकंदरा की उपस्थिति में समारोह संपन्न हुआ।
इस दौरान एसडीएम सिकंदरा प्रदुम्न कुमार ने मनोनीत सभासद रवीश कटियार, मंजू देवी नायक और मनीष शुक्ला को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद तीनों सभासदों ने अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के अन्य सभासद व गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। इनमें किरण देवी, राजू, बेबी, आकाश गौतम, वैभव शर्मा, रघुनंदन, महाराज अंसारी, आले राजा, विकास बाबू, श्रीमती रूही, प्रदीप त्रिवेदी, आसाराम तिवारी, पंकज पाल, रोहित सेंगर, रोहित दिवाकर, सुमित दिवाकर, राम अवतार कुशवाहा, वरुण, लाखन सिंह नायक, अवधेश शुक्ला, नीरज मिश्रा, अजय बाजपेई, सर्वेश गौतम, मनोज कुमार (लिपिक), संदीप कुमार, अमित सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनूप सचान ने किया। समारोह शांतिपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत निहुटा में निर्मित वृहद गौ सरंक्षण केंद्र अन्ने-प्रथम एवं अन्ने-द्वितीय का किया निरिक्षण, दिए निर्देश* *गौवंशों की सुरक्षा को द्रष्टिगत रखते हुए गौशाला के चारो तरफ तार फैंसिंग तत्काल कराई जाए:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात |मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत निहुटा में निर्मित वृहद गौ सरंक्षण केंद्र अन्ने-प्रथम एवं अन्ने-द्वितीय का औचक निरिक्षण किया। वृहद गो संरक्षण केंद्र 160.12 लाख की लागत से बनाया गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड कानपुर है। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुल स्वीकृत लागत का उपयोग करते हुए इससे टीनशेड का कार्य, आफिस और भूसा गोदाम का कार्य, 04 कैटिल शेड, चरही एवं बोरिंग का कार्य कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि बनायीं गयी चरही का लेबल अत्यधिक नीचे है जिस कारण संरक्षित पशुओं को भूसा इत्यादि खाने में समस्या उत्पन्न होने की संभावना है अत: इसे शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाए। टीनशेड के नीचे का लेबल कम है इससे बरसात में जलभराव होने की संभावना है अत: उसमें मिट्टी का भराव कराया जाये जिससे बरसात के समय जलभराव न हो। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माण कार्यमानक के अनुरूप ही कराये जायें जिसमें लापरवाही न बरती जाये। वहीँ मुख्य मार्ग से गौशाला तक के जाने का रास्ता बहुत ही अस्त व्यस्त है जिसे तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गौशाला के निकटस्थ जमीन का चिन्हांकन करवाते हुए हरे चारे की बुआई से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाएं शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाए ताकि भविष्य में गौवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला के चारो तरफ वृक्षारोपण करवाते हुए तार फैंसिंग कर दी जाई ताकि रात्रि में कोई भी आवारा जंगली जानवर गौशाला में प्रवेश न हो सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि उक्त समस्यों का तत्काल समाधान करवाते हुए स्थिति से अवगत कराया जाए। निरिक्षण के समय मौके पर अशोक कुमार उपायुक्त श्रम रोजगार, कार्यदायी संस्था के अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    *मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत निहुटा में निर्मित वृहद गौ सरंक्षण केंद्र अन्ने-प्रथम एवं अन्ने-द्वितीय का किया निरिक्षण, दिए निर्देश* 
*गौवंशों की सुरक्षा को द्रष्टिगत रखते हुए गौशाला के चारो तरफ तार फैंसिंग तत्काल कराई जाए:-मुख्य विकास अधिकारी* 
कानपुर देहात |मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत निहुटा में निर्मित वृहद गौ सरंक्षण केंद्र अन्ने-प्रथम एवं अन्ने-द्वितीय का औचक निरिक्षण किया। वृहद गो संरक्षण केंद्र 160.12 लाख की लागत से बनाया गया है। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड कानपुर है। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुल स्वीकृत लागत का उपयोग करते हुए इससे टीनशेड का कार्य, आफिस और भूसा गोदाम का कार्य, 04 कैटिल शेड, चरही एवं बोरिंग का कार्य कराया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि बनायीं गयी चरही का लेबल अत्यधिक नीचे है जिस कारण संरक्षित पशुओं को भूसा इत्यादि खाने में समस्या उत्पन्न होने की संभावना है अत: इसे शीघ्र ही दुरुस्त कराया जाए। टीनशेड के नीचे का लेबल कम है इससे बरसात में जलभराव होने की संभावना है  अत: उसमें मिट्टी का भराव कराया जाये जिससे बरसात के समय जलभराव न हो। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माण कार्यमानक के अनुरूप ही कराये जायें जिसमें लापरवाही न बरती जाये। वहीँ मुख्य मार्ग से गौशाला तक के जाने का रास्ता बहुत ही अस्त व्यस्त है जिसे तत्काल ठीक कराये जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि गौशाला के निकटस्थ जमीन का चिन्हांकन करवाते हुए हरे चारे की बुआई से सम्बंधित समस्त व्यवस्थाएं शीघ्र ही पूर्ण कर ली जाए ताकि भविष्य में गौवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा उपलब्ध हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि गौशाला के चारो तरफ वृक्षारोपण करवाते हुए तार फैंसिंग कर दी जाई ताकि रात्रि में कोई भी आवारा जंगली जानवर गौशाला में  प्रवेश न हो सके। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि उक्त समस्यों का तत्काल समाधान करवाते हुए स्थिति से अवगत कराया जाए। निरिक्षण के समय मौके पर अशोक कुमार उपायुक्त श्रम रोजगार,  कार्यदायी संस्था के अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया: शराब के नशे में युवक ने ऑटो में लगाई आग फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ेना गांव में ऑटो अचानक आग की लपटों में युवक आशीष उर्फ छोटू पांडेय के ऑटो में लगी आग, ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया घटना मंगलवार दोपहर की, ऑटो बुरी तरह जल गया युवक ऑटो चला कर परिवार का भरण-पोषण करता है आग लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी।
    1
    औरैया: शराब के नशे में युवक ने ऑटो में लगाई आग 
फफूंद थाना क्षेत्र के मुड़ेना गांव में ऑटो अचानक आग की लपटों में
युवक आशीष उर्फ छोटू पांडेय के ऑटो में लगी आग,
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
घटना मंगलवार दोपहर की, ऑटो बुरी तरह जल गया
युवक ऑटो चला कर परिवार का भरण-पोषण करता है
आग लगाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं, पुलिस जांच में जुटी।
    user_दीपेंद्र सिंह
    दीपेंद्र सिंह
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *औरैया।* आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी समीक्षा जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा प्रतिदिन की जाती है उत्क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा समस्त जनपद वासियों से अपील की गई है कि जो भी इस योजना के पात्र लाभार्थी हैं जैसे कि जिनके पास अंतोदय राशन कार्ड हो ,पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक वह परिवार जिस परिवार में सदस्यों की संख्या 6 व 6 से अधिक हो और वह परिवार पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हो ,60 वर्ष से अधिक के वह नागरिक जिनके राशन कार्ड में सभी सदस्य 60 से ऊपर हो ,70 वर्ष के समस्त नागरिक जिनके आधार में उनकी उम्र 70 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो चाहे वह गरीब हो या अमीर अपना आयुष्मान कार्ड नजदीकी पंचायत घर ,नजदीकी जिला चिकित्सालय नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निशुल्क बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वह अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं आयुष्मान ऐप के माध्यम से भी बना सकते हैं ।इस विशेष अभियान में अन्य विभागीय समन्वय जैसे खाद्य एवं पूर्ति विभाग ,पंचायती विभाग, स्वास्थ्य विभाग मिलकर संचालित कर रहे है। जनपद में अब तक 89% परिवार कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड निर्गत किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने विशेष अपील की है कि कल से होने वाले राशन वितरण के दौरान लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड कोटा डीलर के यहां भी बनवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
    1
    *औरैया।* आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसकी समीक्षा जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि  त्रिपाठी द्वारा प्रतिदिन की जाती है उत्क्रम  में जिलाधिकारी के द्वारा समस्त जनपद वासियों से अपील की गई है कि जो भी इस योजना के पात्र लाभार्थी हैं जैसे कि जिनके पास अंतोदय राशन कार्ड हो ,पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक वह परिवार जिस परिवार में सदस्यों की संख्या 6 व 6 से अधिक हो और वह परिवार पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हो ,60 वर्ष से अधिक के वह नागरिक जिनके राशन कार्ड में सभी सदस्य 60 से ऊपर हो ,70 वर्ष के समस्त नागरिक जिनके आधार में उनकी उम्र 70 वर्ष पूर्ण हो चुकी हो चाहे वह गरीब हो या अमीर अपना आयुष्मान कार्ड नजदीकी पंचायत घर ,नजदीकी जिला चिकित्सालय नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर निशुल्क बनवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त वह अपना आयुष्मान कार्ड स्वयं आयुष्मान ऐप के माध्यम से भी बना सकते हैं ।इस विशेष अभियान में अन्य विभागीय समन्वय जैसे खाद्य एवं पूर्ति विभाग ,पंचायती विभाग, स्वास्थ्य विभाग मिलकर संचालित कर रहे है। जनपद में अब तक 89% परिवार कम से कम एक सदस्य का आयुष्मान कार्ड निर्गत किया जा चुका है। जिलाधिकारी  ने विशेष अपील की है कि कल से होने वाले राशन वितरण के दौरान लाभार्थी अपना आयुष्मान कार्ड कोटा डीलर के यहां भी बनवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु अपने नजदीकी जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क कर सकते हैं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया ने ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक गिरे ओलों ने गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। फसल नष्ट होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि क्या प्रशासन की ओर से नुकसान का सर्वे किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव पहुंचे जरूर थे, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे के ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे और योगेश बिरासिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    औरैया ने ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक गिरे ओलों ने गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। फसल नष्ट होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि क्या प्रशासन की ओर से नुकसान का सर्वे किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव पहुंचे जरूर थे, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे के ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। 
इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे और योगेश बिरासिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Ramadhar Kumar
    1
    Post by Ramadhar Kumar
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की टंकी का किया निरिक्षण, दिए निर्देश* *पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण हो एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए:-मुख्य विकास अधिकारी* कानपुर देहात | दिनांक: 07 अप्रैल 2026 जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये जाने के भी निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    *मुख्य विकास अधिकारी ने विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में स्थित पानी की टंकी का किया निरिक्षण, दिए निर्देश*
*पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण हो एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति  की जाए:-मुख्य विकास अधिकारी* 
कानपुर देहात | दिनांक: 07 अप्रैल 2026
जनपद में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा विकास खंड मैथा की ग्राम पंचायत बरार में  स्थित पानी की ऊँची टंकी (ओवरहेड टैंक) का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने टंकी की संरचनात्मक स्थिति, जल आपूर्ति व्यवस्था, पाइपलाइन कनेक्टिविटी, मोटर पंप की कार्यशीलता, स्वच्छता व्यवस्था एवं जल गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर उपस्थित जल निगम/ग्राम पंचायत के कार्मिकों से जलापूर्ति की नियमितता, समय-सारणी तथा उपभोक्ताओं को मिल रहे पानी के दबाव (प्रेशर) के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न आने पाए तथा मोटर, वाल्व, पाइपलाइन आदि का नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।  निरीक्षण के दौरान टंकी परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर विशेष ध्यान देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर को स्वच्छ रखा जाए, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगे तथा जल स्रोत के आसपास गंदगी न होने दी जाए। साथ ही, पानी की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच कराए जाने एवं क्लोरीनेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं परिसर के चारो तरफ वृक्षारोपण कराये जाने के भी निर्देश भी दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की मांग बढ़ जाती है, अतः संबंधित विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य करें और पानी से सम्बंधित किसी भी शिकायत का त्वरित निस्तारण करें एवं रोस्टर के अनुसार जलापूर्ति  की जाए । उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर जल आपूर्ति से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी ली तथा आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर उपायुक्त श्रम रोजगार श्री अशोक कुमार,अधिशाषी अधिकारी जल निगम एवं संबंधित विभागीय अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं स्थानीय कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया।
घायल युवक की पहचान राजा पुत्र शकील के रूप में हुई है। परिजनों ने उसे तत्काल राजपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बताया गया कि राजा अपने साथी शिवम के साथ गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने गया था। वापस लौटते समय न्यू स्टेट बैंक के सामने यह हादसा हो गया। दुर्घटना में राजा के साथ मौजूद रोहित पुत्र राजकरण दिवाकर और शिवम पुत्र मनोज को भी मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
राजपुर थाना अध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • औरैया। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में बीती 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक गिरे ओलों ने गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। फसल नष्ट होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। ग्राम निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा जमीन गिरवी रखकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण लगभग 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई। अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या कर्ज चुकाने और अगले साल की खेती के लिए संसाधन जुटाने की है। वहीं किसान प्रदीप दुबे ने बताया कि इस आपदा से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे पूरे गांव की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है। इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि क्या प्रशासन की ओर से नुकसान का सर्वे किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव पहुंचे जरूर थे, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे के ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे और योगेश बिरासिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनसेट: ओलों की चपेट में आने से युवक की आंखों की रोशनी गई ओलावृष्टि के दौरान ग्राम क्योंटरा निवासी मनोज पाल भी इसकी चपेट में आ गए। उस समय वह खेत पर काम कर रहे थे। अचानक तेज ओले गिरने से उनकी आंखों की रोशनी चली गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल औरैया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। मंगलवार को घर लौटने पर उन्होंने बताया कि अब उन्हें हल्का-हल्का दिखाई देने लगा है, लेकिन इस घटना से वह काफी सहमे हुए हैं।
    3
    औरैया। सदर विकासखंड के ग्राम क्योंटरा में बीती 4 अप्रैल को हुई ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी। अचानक गिरे ओलों ने गेहूं की तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जिससे गांव के सैकड़ों किसान आर्थिक संकट में घिर गए हैं। फसल नष्ट होने के बाद किसानों के सामने अब रोजमर्रा के खर्च और कर्ज चुकाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
सूचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम अपने कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
ग्राम निवासी मोनू ने बताया कि उन्होंने 40 बीघा जमीन गिरवी रखकर गेहूं की फसल तैयार की थी, लेकिन ओलावृष्टि के कारण लगभग 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई। अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या कर्ज चुकाने और अगले साल की खेती के लिए संसाधन जुटाने की है। वहीं किसान प्रदीप दुबे ने बताया कि इस आपदा से सैकड़ों किसानों की हजारों बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है, जिससे पूरे गांव की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है।
इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष ने किसानों से पूछा कि क्या प्रशासन की ओर से नुकसान का सर्वे किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ अधिकारी गांव पहुंचे जरूर थे, लेकिन उन्होंने खेतों का निरीक्षण नहीं किया और बिना सर्वे के ही लौट गए। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द सही सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनकी समस्याओं को हर स्तर पर उठाया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव अनिल तिवारी, महेंद्र त्रिपाठी, गुड्डू सेगर, मनीष कठेरिया, अरविंद दोहरे और योगेश बिरासिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इनसेट: ओलों की चपेट में आने से युवक की आंखों की रोशनी गई
ओलावृष्टि के दौरान ग्राम क्योंटरा निवासी मनोज पाल भी इसकी चपेट में आ गए। उस समय वह खेत पर काम कर रहे थे। अचानक तेज ओले गिरने से उनकी आंखों की रोशनी चली गई। परिजनों ने उन्हें तत्काल औरैया अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। मंगलवार को घर लौटने पर उन्होंने बताया कि अब उन्हें हल्का-हल्का दिखाई देने लगा है, लेकिन इस घटना से वह काफी सहमे हुए हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.