Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vakeel Saifi
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- बुलंदशहर व्यूरो रिपोर्ट जिला अध्यक्ष के पिता ने बताया सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे उनको सूचना मिली कुछ लोग उनके चेंबर का ताला तोड़ा1
- बुलन्दशहर के अनूपशहर में इफको कंपनी की यूरिया खाद तीन ट्रकों में भरकर 1575 बैग कालाबाजारी बुलन्दशहर के अनूपशहर में इफको कंपनी की यूरिया खाद तीन ट्रकों में भरकर 1575 बैग कालाबाजारी करके सरकारी गोदाम से लादकर संभल जनपद में बिक्री हेतु ले जाते समय जिला कृषि अधिकारी की टीम ने गंगा पुल पर पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस की सतर्कता से खाद माफिया हारून नामक व्यक्ति को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। रविवार को दोपहर के समय जिला कृषि अधिकारी आरके यादव को सूचना मिली कि बुलंदशहर स्थित पीसीएफ के गोदाम से तीन ट्रकों में इफको यूरिया खाद के 1575 बैग भरकर कालाबाजारी हेतु संभल जनपद में भेजे जा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने अपने विभाग के नवनीश कुमार व रविंद्र कुमार आदि लोगों की टीम बनाकर अनूपशहर गंगा पुल चौकी के पास अपना डेरा डाल दिया। मौके पर पहुंचते ही ट्रक संख्या यूपी 63 टी-8665, यूपी 13 टी-9565 को रोक कर उनकी तलाशी ली, तो उसमें 525-525 बैग इफको यूरिया खाद के भरे हुए थे। चालक से कागज मांगने पर कुछ भी नही दिखा सके। पुलिस की मदद से दोनों ट्रकों के चालकों को हिरासत में लेकर खाद से भरे ट्रकों को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। एक ट्रक काफी पीछे चल रहा था। कृषि अधिकारी तथा उनकी टीम ने जहांगीराबाद दोराहे से ट्रक का पीछा कर गंगा पुल पुलिस चौकी के पास लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस ट्रक का नंबर यूपी 38 टी-2352 है। इसी दौरान पुलिस चौकी प्रभारी के के गौतम को पता लगा की इन ट्रकों के माध्यम से खाद की कालाबाजारी करने वाला माफिया हारून निवासी टांडा जिला रामपुर स्विफ्ट कार यूपी 14 एफआर- 7227 से गंगा पुल पर भाग रहा है। उन्होंने पुलिस टीम को पीछे लगाकर हारून को गाड़ी सहित पुलिस चौकी पर हिरासत में ले लिया। हारून ने बताया कि यूरिया के 1575 बैग पीसीएफ गोदाम के प्रभारी से 350 रुपए प्रति बैग की दर से खरीदे गए हैं। और संभल जनपद में बेचा जाएगा। इस संदर्भ में जिला कृषि अधिकारी आर के यादव ने बताया कि पूरे घटनाक्रम से जिलाधिकारी को अवगत करा दिया है। उन्हें रिपोर्ट दी जा रही है, उनकी संतुति मिलने के बाद अनूपशहर कोतवाली में संबंधित सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। पीसीएफ के दोषी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।1
- बुलंदशहर के पीपाला गांव में भीषण आग लगने से करीब 3 हजार गन्ने की पुआल जलकर राख हो गईं। आग की लपटें दूर तक दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद दमकल और पुलिस टीम ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गई।3
- बुलंदशहर के पीपाला गांव में भीषण आग लगने से करीब 3 हजार गन्ने की पुआल जलकर राख होने की आशंका है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। दमकल विभाग और स्थानीय ग्रामीण मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।1
- बुलंदशहर के सिकंदराबाद में हुए सड़क हादसे में घायल भाई-बहन को सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुँचाया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से पीड़ितों को समय पर उपचार मिल सका, जिससे उनकी जान बच गई।1
- बुलंदशहर के खुरजा में कला खा पीर के पास सड़क किनारे एक अज्ञात शव मिला है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।4
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवक शादी समारोह में खुलेआम लाइसेंसी हथियार लहराकर डांस करता दिखा। अरनिया ब्लॉक प्रमुख के नाम से यह वीडियो पोस्ट हुआ, जिसमें दिख रहा युवक उनका बेहद करीबी बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।1
- बुलंदशहर के खुर्जा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राजपूत समाज और विभिन्न संगठनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह उत्सव महान योद्धा को श्रद्धांजलि देने और उनकी वीरतापूर्ण गाथाओं का सम्मान करने का अवसर था।1