पदाधिकारियों ने ली शपथ: जसवंतनगर प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, संगठन के माध्यम से समाजसेवा का संकल्प लिया। जसवंतनगर प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सागर होटल में आयोजित हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई। संरक्षक मंडल में डॉ. राजीव गुप्ता—संरक्षक, डॉ. स्वराज्य श्रीवास्तव—संरक्षक, डॉ. आदर्श गुप्ता—संरक्षक और डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार—संरक्षक को शामिल किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रदीप यादव—अध्यक्ष, डॉ. योगेश एलानी—उपाध्यक्ष, डॉ. प्रतीक गुप्ता—सचिव, डॉ. अवनीश कुमार—सहसचिव, दीपक यादव—कोषाध्यक्ष, विमलेश यादव—सह कोषाध्यक्ष, डॉ. रविवर्धन—संगठन मंत्री और मो. जानिब खान उर्फ राजा—मीडिया प्रभारी बनाए गए। चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. योगेश एलानी—आधुनिक चिकित्सा प्रभारी, विनय यादव—आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी, सत्यराम बघेल—होम्योपैथिक चिकित्सा प्रभारी, अनवार मंसूरी—यूनानी चिकित्सा प्रभारी और भानू यादव—दंत चिकित्सा प्रभारी नियुक्त किए गए। महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ में विभांशु गुप्ता—सदस्य, अंजना पुरवार—सदस्य, आरती—सदस्य, सपना एलानी—सदस्य और नीरू गुप्ता—सदस्य को जिम्मेदारी दी गई। समारोह में संगठन को मजबूत बनाने, चिकित्सकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा निरंतर गरीब मरीजों की सेवा कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और संगठन के माध्यम से समाजसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने ली शपथ: जसवंतनगर प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, संगठन के माध्यम से समाजसेवा का संकल्प लिया। जसवंतनगर प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को सागर होटल में आयोजित हुआ। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की शपथ दिलाई गई। संरक्षक मंडल में डॉ. राजीव गुप्ता—संरक्षक, डॉ. स्वराज्य श्रीवास्तव—संरक्षक, डॉ. आदर्श गुप्ता—संरक्षक और डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार—संरक्षक को शामिल किया गया। नई कार्यकारिणी में प्रदीप यादव—अध्यक्ष, डॉ. योगेश एलानी—उपाध्यक्ष, डॉ. प्रतीक गुप्ता—सचिव, डॉ. अवनीश कुमार—सहसचिव, दीपक यादव—कोषाध्यक्ष, विमलेश यादव—सह कोषाध्यक्ष, डॉ. रविवर्धन—संगठन मंत्री और मो. जानिब खान उर्फ राजा—मीडिया प्रभारी बनाए गए। चिकित्सा प्रकोष्ठ में डॉ. योगेश एलानी—आधुनिक चिकित्सा प्रभारी, विनय यादव—आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी, सत्यराम बघेल—होम्योपैथिक चिकित्सा प्रभारी, अनवार मंसूरी—यूनानी चिकित्सा प्रभारी और भानू यादव—दंत चिकित्सा प्रभारी नियुक्त किए गए। महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ में विभांशु गुप्ता—सदस्य, अंजना पुरवार—सदस्य, आरती—सदस्य, सपना एलानी—सदस्य और नीरू गुप्ता—सदस्य को जिम्मेदारी दी गई। समारोह में संगठन को मजबूत बनाने, चिकित्सकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा निरंतर गरीब मरीजों की सेवा कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के हित में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और संगठन के माध्यम से समाजसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एसोसिएशन से जुड़े चिकित्सक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
- लाल सिंह आर्य के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न भिंड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को परेड चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लाल सिंह आर्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर परेड चौराहे पहुंचे। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।आकाश पुरोहित ने कहा कि लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से ग्वालियर-चंबल संभाग में संगठन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आर्य ने जमीन से जुड़कर संगठन और सत्ता में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने अनुसूचित जाति समाज से आने वाले नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर समाज को सम्मान देने का काम किया है।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री धर्म सिंह भार्गव, में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से उल्लास:एक अभियान प्रायोग 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से उल्लास:एक अभियान प्रायोग 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीगण,कर्मचारीगण तथा बच्चों के लिए बैडमिंटन, चेस, केरम, फैंसी ड्रेस एवं क्विज जैसे कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक परिवार के सदस्य माननीय न्यायाधीशगण एवं उनके बच्चे एवं कर्मचारीगण एवं उनके बच्चों ने हिस्सा लिया । जिसमें बैडमिंटन टीम में न्यायाधीश डॉक्टर मनोज कुमार गोयल - स्टेनो पीयूष बाजपेई की टीम विजेता रही एवम न्यायाधीश श्री आकाश शर्मा एवं प्रतीक सक्सेना की टीम उपविजेता रही । खेल चेस में अकाउंटेंट श्री चंद्रेश नागराज विजेता एवं उपविजेता श्री विष्णु बरुआ रहे । खेल केरम में श्री अविनाश शर्मा - श्री अजब सिंह की टीम विजेता रही एवं उपविजेता श्री दीपक गौतम एवं श्री अभिषेक गुप्ता रहे । बच्चों में बैडमिंटन टीम में श्री अनिकेत गोयल विजेता रहे तथा उपविजेता श्री हार्दिक यादव रहे। खेल चेस में कु अवनी विजेता रही । खेल केरम में श्री पार्थ ताम्रकार विजेता रहे । फैंसी ड्रेस में प्रथम पुरस्कार कु अन्य गोयल को तथा द्वितीय पुरस्कार कु पारी को मिला तथा तृतीय पुरस्कार मोहम्मद अरसलान को मिला। थैला दौड़ में श्री अंकित राजावत विजई रहे एवं नींबू चम्मच रेस में श्री राम शरण पांडे विजय रहे रंगोली में विजेता श्रीमती रेखा राजावत रही। निबंध लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में 9 वर्ष तक की आयु वर्ग में विजेता कु अनाया गोयल रही। उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में 15 और 16 अगस्त को विजेता एवं उपविजेतओं को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया एवं विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कार्यक्रम का समापन किया। उक्त समस्त कार्यक्रम में जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश श्री डॉ मनोज कुमार गोयल का विशेष योगदान रहा जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण की टीम बना कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।2
- जाने काल सर्प योग व लाइन सफारी के पास बन रहे मंदिर की विशेषताये और उसके बारे में जाने।1
- जसवंतनगर थाने में अग्निशमन टीम ने किया निरीक्षण: पुलिसकर्मियों को आग बुझाने के यंत्रों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जसवंतनगर में मंगलवार दोपहर अग्निशमन विभाग की एक टीम ने स्थानीय थाने का दौरा किया। टीम ने थाने में उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण किया और आग बुझाने वाले उपकरणों की स्थिति जांची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आपात स्थिति में इन यंत्रों के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान, अग्निशमन टीम के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को आग लगने पर तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों की उपयोगिता और उनके संचालन की प्रक्रिया समझाई। विशेष रूप से, कर्मचारियों को अग्निशमन सिलेंडर में नोजल, पाइप और किट लगाने तथा उसे प्रभावी ढंग से चलाने का अभ्यास कराया गया। अग्निशमन टीम ने यह भी बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय, पहले आग के प्रकार की पहचान करना महत्वपूर्ण है ताकि सही अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया जा सके। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों से उपकरणों का व्यावहारिक प्रयोग भी करवाया गया, जिससे वे आपातकाल में आग पर तुरंत काबू पा सकें। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने जानकारी दी कि थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अग्निशमन टीम द्वारा आग बुझाने और अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी आपातकालीन स्थितियों में अपनी और दूसरों की जान-माल की रक्षा करने में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।1
- इटावा व्यूरो रिपोर्ट इटावा के बकेवर थाना दिलीप नगर गांव में दहेज की मांग को लेकर दामाद और उसकी बहन ने सास को पीटा1
- कुंडेश्वर महादेव का हुआ अभूतपूर्व श्रृंगार कुंडेश्वर महादेव मंदिर में बने एक लाख पार्थिव शिवलिंग कुंडेश्वर महादेव का हुआ अभूतपूर्व श्रृंगार कुंडेश्वर महादेव मंदिर में बने एक लाख पार्थिव शिवलिंग आज सावन के तृतीय सोमवार को कुंडेश्वरधाम उदासीन आश्रम सिटी कोतवाली के सामने इटावा रोड भिण्ड में महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया जिसमें भगवान भोलेबाबा को अमरनाथ की गुफा में दर्शन का रूप दिया गया जिसमे 15 बर्फ की सिल्लियों से लगा कर पुष्प बिलपत्र और अन्य फूलों से उनकी सजावट की गई जो दृश्य देखने लायक था उनके चांदी के मुखौटा छत्र से महाकाल का रूप भी बन गया जिससे सभी दर्शनार्थियों का मंत्र मुग्ध हो गया, वहीं कुंडेश्वर महादेव मंदिर में अखंड ओम नमः शिवाय पंचाक्षर महामंत्र का जाप अणुव्रत चल रहा है जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष जाप कर धर्म लाभ ले रहे हैं मंदिर में पूरे श्रावन माह तक अनवरत सुबह 8 बजे से 12 तक मिट्टी के पार्थिव शिवलिंग निर्माण कर सामूहिक महारुद्र अभिषेक किया जा रहा है जिसमें आज तीसरे सोमवार को 1 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण हुए सभी अभिषेक कार्यक्रम का पूजन और ओरछाधाम से पधारे पंडित कृष्णकांत शास्त्री जी द्वारा किया जा रहा है वहीं मंदिर पुजारी पंडित विजय महाराज ने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है3
- हाथरस : युवक से बर्बरता, पीटकर मुंह पर किया पेशाबदबंगों ने युवक को सड़क पर बुरी तरह पीटा* *हाथरस : युवक से बर्बरता, पीटकर मुंह पर किया पेशाब* *हाथरस से सामने आया हैवानियत का मामला* *दबंगों ने युवक को सड़क पर बुरी तरह पीटा* *गले में फंदा डालकर घसीट-घसीटकर बर्बरता* *युवक को किया अधमरा, अस्पताल में भर्ती* *मुकदमे की रंजिश में हैवानियत की- पिता* *पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया* *सिकन्दराराऊ क्षेत्र के बाजिदपुर की वारदात*1
- भीषण सड़क हादसा, नेशनल हाईवे 719 पर ट्रक और पिकअप की भिड़ंत में आठ मजदूरौ की मोके पर ही मौत भिंड.... ग्वालियर भिंड इटावा नेशनल हाईवे 719 पर बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, हादसे में पिकअप लोडिंग और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत में पांच मजदूरों की मोके पर ही मौत हो गई और तीन मजदूरों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया चीनोर से आ रहे मजदूरो अपने घर लौट रहे थे तभी अचानक एक्सीडेंट हो गया घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचें एडिशनल एसपी, गोहद एसडीओपी महेंद्र सिंह गौतम, थाना प्रभारी रामनरेश यादव, पुलिस बल के साथ मोके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया चौराहा थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को निकाला और एंबुलेंस 108 की मदद से गोहद अस्पताल भिजवाया है जहां दो दर्जन से अधिक घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों के इलाज उचित व्यवस्था में लगे हुए साथी घायल और मृतक के परिजनों को सूचना कर दी है,जानकारी के अनुसार गोहद चौराहा थाना इलाके के गोविंद ढाबा छीमका गांव के पास लगभग रात्रि 11बजे का है ग्वालियर ओर से आ रही पिकअप लोडिंग और ट्रक से भीषण टक्कर हो गई और वहीं पिकअप के परखच्चे उढ़ गए पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा चलाए गए 1 घंटे के रिस्कू के उपरांत पिकअप में फंसे हुए मजदूरों को निकाल कर गोहद अस्पताल पहुंचाया है जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं साथ ही घायल और मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है।1
- मध्य प्रदेश व्यूरो रिपोर्ट मध्य प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में यूपी के आठ लोगों की मौत हो गई1