Shuru
Apke Nagar Ki App…
जाने काल सर्प योग व लाइन सफारी के पास बन रहे मंदिर की विशेषताये और उसके बारे में जाने।
Ankur Tripathi
जाने काल सर्प योग व लाइन सफारी के पास बन रहे मंदिर की विशेषताये और उसके बारे में जाने।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जाने काल सर्प योग व लाइन सफारी के पास बन रहे मंदिर की विशेषताये और उसके बारे में जाने।1
- बिधूना में होटल पर कब्जे को लेकर मारपीट और तोड़फोड़, सपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर जताया विरोध औरैया। बिधूना कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार दोपहर मौजीलाल होटल पर कथित रूप से जबरन कब्जा करने को लेकर विवाद हो गया। होटल संचालक के साथ मारपीट, ताला तोड़ने और तोड़फोड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और कोतवाली बिधूना में अधिकारियों से वार्ता की। होटल संचालक अजीत कश्यप के अनुसार, 18 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने कथित तौर पर गुंडई के बल पर होटल पर कब्जा करने का प्रयास किया। इस दौरान होटल में तोड़फोड़ करते हुए पुराना ताला तोड़कर अपना ताला लगाए जाने का आरोप है। मामले में होटल संचालक के पुत्र मोनू और धीरू कश्यप को पुलिस द्वारा कोतवाली ले जाने की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भगत सिंह चौराहे पर एकत्र हो गए। मामले की जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में पूर्व मंत्री विनोद यादव कक्का, विधानसभा अध्यक्ष रानू पालीवाल, मीडिया प्रभारी क्षत्रपाल सिंह वर्मा, प्रवक्ता अनवर यादव, राजेश प्रताप सिंह यादव, डॉ. राजपाल कश्यप, पूर्व सभासद अरविंद यादव, प्रदेश सचिव रंजना पाल, लालजी शुक्ला, प्रदेश सदस्य श्याम बाबू यादव, महिला सभा की पल्लवी पाल, मीना कठेरिया, राष्ट्रीय महासचिव अंबेडकर वाहिनी सुमन दिवाकर, ब्लॉक प्रमुख भाग्यनगर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव, अधिवक्ता सुशील वर्मा, प्रभारी नरसिंह यादव समेत अन्य कार्यकर्ता कोतवाली बिधूना पहुंचे। सपा नेताओं ने एसडीएम और सीओ बिधूना से वार्ता कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों की ओर से मौके पर यथास्थिति कायम रखने का आश्वासन दिए जाने की बात सामने आई है। वहीं होटल संचालक अजीत कश्यप ने कथित अराजकतत्वों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- *युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान* *युवाओं, महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार का बड़ा अभियान* रिपोर्टर - रजनीश कुमार *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत चलाया अभियान चौपाल लगाकर दी जानकारी* औरैया - औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत चौपाल का आयोजन हुआ। युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से लोन, ट्रेनिंग और मार्गदर्शन की जानकारी दी गई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में चल रहे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अजीतमल तहसील क्षेत्र के ग्राम जगतपुर में जिला उपायुक्त दिनेश कुमार ने चौपाल लगाकर युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से संबंधित जानकारी दी गई, कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपना उद्योग शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराना है। शिविर में बैंक अधिकारियों, उद्योग विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने युवाओं को योजना की जानकारी दी। जिला उपयुक्त ने बताया कि 18 से 40 वर्ष तक के कोई भी युवा एवं महिला इस योजना के तहत 5 लाख से 25 लाख रुपये तक का ऋण ले सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और उद्योग लगाने के तरीके के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्राम जगतपुर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में युवाओं तथा महिलाओं ने मौके पर ही आवेदन फॉर्म जमा किए। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि पात्र युवाओं को समय से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।2
- इटावा व्यूरो रिपोर्ट इटावा के बकेवर थाना दिलीप नगर गांव में दहेज की मांग को लेकर दामाद और उसकी बहन ने सास को पीटा1
- भिंड : कल किसानो को खाद के लिए टोकन का वितरण नहीं होगा, खाद का वितरण जारी रहेगा ज़िलें भर के सभी सम्मानीय किसान भाई ध्यान दे,कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा। जो किसान भाई पहले टोकन ले चुके है, वो टोकन के दिनांक के हिसाब से खाद ले सकते है। उनके लिए खाद का वितरण जारी रहेगा। वही कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने जिले भर के सभी सम्माननीय किसान भाइयों से अपील की है की झूठी अफवाह से बचे खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।1
- जसवंतनगर थाने में अग्निशमन टीम ने किया निरीक्षण: पुलिसकर्मियों को आग बुझाने के यंत्रों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जसवंतनगर में मंगलवार दोपहर अग्निशमन विभाग की एक टीम ने स्थानीय थाने का दौरा किया। टीम ने थाने में उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण किया और आग बुझाने वाले उपकरणों की स्थिति जांची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आपात स्थिति में इन यंत्रों के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान, अग्निशमन टीम के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को आग लगने पर तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों की उपयोगिता और उनके संचालन की प्रक्रिया समझाई। विशेष रूप से, कर्मचारियों को अग्निशमन सिलेंडर में नोजल, पाइप और किट लगाने तथा उसे प्रभावी ढंग से चलाने का अभ्यास कराया गया। अग्निशमन टीम ने यह भी बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय, पहले आग के प्रकार की पहचान करना महत्वपूर्ण है ताकि सही अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया जा सके। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों से उपकरणों का व्यावहारिक प्रयोग भी करवाया गया, जिससे वे आपातकाल में आग पर तुरंत काबू पा सकें। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने जानकारी दी कि थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अग्निशमन टीम द्वारा आग बुझाने और अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी आपातकालीन स्थितियों में अपनी और दूसरों की जान-माल की रक्षा करने में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।1
- इटावा: भरथना थाना क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा इटावा/भरथना:मात्र 04 घण्टे के अन्दर हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुये इटावा पुलिस द्वारा 01अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार । *कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा, 03 जिन्दा कारतूस, 2,31,000/- नकदी एवं घटना में प्रयुक्त लाल स्कूटी की गयी बरामद । अ *पर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर के निर्देशन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्री श्रीशचन्द्र के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भरथना श्री रामदवन मौर्य के नेतृत्व में थाना भरथना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । नोटः- दिनांक 17.08.2026 को थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चन्देठी में 02 महिलाओं के शव प्राप्त होने की सूचना प्राप्त हुयी प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा तत्काल मौके पर जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु *एसओजी/सर्विलान्स एवं थाना भरथना* से पुलिस टीमों का गठन किया गया । *गिरफ्तारी का संक्षिप्त विवरणः-* जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं थाना भरथना क्षेत्रान्तर्गत हुयी घटना के सफल अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं सीसीटीवी कैमरों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान आपराधिक अभिसूचना प्राप्त हुयी कि मु0अ0सं0 189/2026 से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश यादव जारपुरा से साम्हों की तरफ जा रहा है, गठित पुलिस टीमों द्वारा सूचना पर तत्काल सघन चैकिंग की जाने लगी इसी दौरान लाल स्कूटी आती दिखायी दी जिसे रोकने का इशारा किया गया तो स्कूटी सवार व्यक्ति द्वारा स्कूटी को मोड़कर भागने का प्रयास करते हुये पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी जिसके फलस्वरूप आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी तो 01 गोली अभियुक्त दाहिने पैर में लगी जिसे घायल अवस्था में अवैध तमन्चा, कारतूस एवं नकदी सहित गिरफ्तार किया गया । *पुलिस पूछताछः-* पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुकेश यादव से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि मेरी मुलाकात सत्येन्द्र उर्फ करिया से ( जो मेरा मौसेरा जीजा है) इटावा न्यायालय में तारीख पेशी के दौरान हुई थी। सत्येन्द्र का विवाह कुछ वर्ष पूर्व मंजू पुत्री सुरेश (निवासी ग्राम चन्देठी, थाना भरथना) के साथ हुआ था। वैवाहिक विवाद के कारण मंजू अपने मायके ग्राम चिनैठी में रह रही थी तथा दोनों के मध्य विवाह-विच्छेद (तलाक) का मुकदमा माननीय न्यायालय इटावा में विचाराधीन था। हाल ही में माननीय न्यायालय द्वारा सत्येन्द्र को अपनी पत्नी मंजू को भरण-पोषण हेतु ₹7,000/- प्रतिमाह देने का आदेश पारित किया गया था। भरण-पोषण के आदेश से क्षुब्ध होकर सत्येन्द्र ने अपनी पत्नी मंजू व सास को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । दिनांक 15.08.2026 को पूर्व योजना के अनुसार मैं और सत्येन्द्र ग्राम चन्देठी के बाहर मिले। मैं अपने साथ (कोल्ड ड्रिंक) की 03 छोटी बोतलें लेकर गया था, जिनमें से 02 खुली बोतलों में नशीला पदार्थ मिला हुआ था तथा 01 बोतल सीलबंद थी । योजना के तहत मैंने मंजू के घर जाकर दोनों को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला दी, जिससे वे दोनों अचेत (बेहोश) हो गईं । अंधेरा होने पर सत्येन्द्र मकान के पीछे के दरवाजे से अंदर आया। वह अपने साथ एक चाकू व 4–5 दुपट्टे लाया था। हम दोनों ने दुपट्टे से सास के हाथ-पैर बांधे और मेरे द्वारा उसके पैर पकड़े जाने पर सत्येन्द्र ने चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके उपरांत सत्येन्द्र ने मौके पर ही मौजूद दरांती से अपनी पत्नी मंजू का भी गला काटकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के पश्चात सत्येन्द्र ने मुझे फरारी काटने हेतु ₹2,50,000/- (दो लाख पचास हजार रुपये) नकद दिए और मुझे वहां से भगा दिया एवं कोल्ड ड्रिंक, दुपट्टा और सारे सामान को लेकर सत्येन्द्र भी वहाँ से भाग गया । *गिरफ्तार अभियुक्तः-* 1. मुकेश पुत्र रामनरेश यादव निवासी ग्राम नगला तुला थाना कुर्रा जनपद मैनपुरी उम्र 42 वर्ष । *बरामदगीः-* 1. 01 लाल रंग की स्कूटी (घटना में प्रयुक्त ) 2. 2,31,000/- रूपये नकद (घटना कारित कर प्राप्त हुये ) 3. 01 तमन्चा 315 बोर 4. 03 जिन्दा कारतूस 315 बोर 5. 02 खोखा कारतूस । *पुलिस टीमः-* प्रथम टीमः- एसओजी/सर्विलान्स टीम द्वितीय टीमः-* निरी0 श्री विक्रम सिंह प्रभारी थाना भरथना मय टीम ।1
- सर्पदंश से महिला की मौत, परिजन झाड़-फूंक कराने 17वीं बटालियन ले गए भिंड। सुरपुरा थाना क्षेत्र के भमनपुरा गांव में मंगलवार दोपहर घर पर काम करते समय एक महिला को सर्प ने डस लिया।परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की बात पर उसका बेटा संतुष्ट नहीं हुआ और शव को झाड़-फूंक कराने के लिए 17वीं बटालियन ले गया। वहां भी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।जानकारी के अनुसार सुरपुरा के भमनपुरा निवासी 45 वर्षीय राजकुमारी पत्नी हरविलास मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर पर काम कर रही थीं। इसी दौरान सर्प ने उनके हाथ में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला घबरा गईं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया।महिला के बेटे राजेंद्र ने डॉक्टर की बात नहीं मानी और अपनी मां को जिला अस्पताल से 17वीं बटालियन में झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर चला गया। काफी देर तक झाड़-फूंक कराने के बाद भी महिला में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद परिजन दोबारा जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने महिला को मृत अवस्था में पाया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।1