Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिंड : कल किसानो को खाद के लिए टोकन का वितरण नहीं होगा, खाद का वितरण जारी रहेगा ज़िलें भर के सभी सम्मानीय किसान भाई ध्यान दे,कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा। जो किसान भाई पहले टोकन ले चुके है, वो टोकन के दिनांक के हिसाब से खाद ले सकते है। उनके लिए खाद का वितरण जारी रहेगा। वही कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने जिले भर के सभी सम्माननीय किसान भाइयों से अपील की है की झूठी अफवाह से बचे खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
कृष्ण कांत शर्मा
भिंड : कल किसानो को खाद के लिए टोकन का वितरण नहीं होगा, खाद का वितरण जारी रहेगा ज़िलें भर के सभी सम्मानीय किसान भाई ध्यान दे,कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा। जो किसान भाई पहले टोकन ले चुके है, वो टोकन के दिनांक के हिसाब से खाद ले सकते है। उनके लिए खाद का वितरण जारी रहेगा। वही कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने जिले भर के सभी सम्माननीय किसान भाइयों से अपील की है की झूठी अफवाह से बचे खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भिंड : कल किसानो को खाद के लिए टोकन का वितरण नहीं होगा, खाद का वितरण जारी रहेगा ज़िलें भर के सभी सम्मानीय किसान भाई ध्यान दे,कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा। जो किसान भाई पहले टोकन ले चुके है, वो टोकन के दिनांक के हिसाब से खाद ले सकते है। उनके लिए खाद का वितरण जारी रहेगा। वही कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने जिले भर के सभी सम्माननीय किसान भाइयों से अपील की है की झूठी अफवाह से बचे खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।1
- माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से उल्लास:एक अभियान प्रायोग 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से उल्लास:एक अभियान प्रायोग 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीगण,कर्मचारीगण तथा बच्चों के लिए बैडमिंटन, चेस, केरम, फैंसी ड्रेस एवं क्विज जैसे कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक परिवार के सदस्य माननीय न्यायाधीशगण एवं उनके बच्चे एवं कर्मचारीगण एवं उनके बच्चों ने हिस्सा लिया । जिसमें बैडमिंटन टीम में न्यायाधीश डॉक्टर मनोज कुमार गोयल - स्टेनो पीयूष बाजपेई की टीम विजेता रही एवम न्यायाधीश श्री आकाश शर्मा एवं प्रतीक सक्सेना की टीम उपविजेता रही । खेल चेस में अकाउंटेंट श्री चंद्रेश नागराज विजेता एवं उपविजेता श्री विष्णु बरुआ रहे । खेल केरम में श्री अविनाश शर्मा - श्री अजब सिंह की टीम विजेता रही एवं उपविजेता श्री दीपक गौतम एवं श्री अभिषेक गुप्ता रहे । बच्चों में बैडमिंटन टीम में श्री अनिकेत गोयल विजेता रहे तथा उपविजेता श्री हार्दिक यादव रहे। खेल चेस में कु अवनी विजेता रही । खेल केरम में श्री पार्थ ताम्रकार विजेता रहे । फैंसी ड्रेस में प्रथम पुरस्कार कु अन्य गोयल को तथा द्वितीय पुरस्कार कु पारी को मिला तथा तृतीय पुरस्कार मोहम्मद अरसलान को मिला। थैला दौड़ में श्री अंकित राजावत विजई रहे एवं नींबू चम्मच रेस में श्री राम शरण पांडे विजय रहे रंगोली में विजेता श्रीमती रेखा राजावत रही। निबंध लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में 9 वर्ष तक की आयु वर्ग में विजेता कु अनाया गोयल रही। उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में 15 और 16 अगस्त को विजेता एवं उपविजेतओं को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया एवं विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कार्यक्रम का समापन किया। उक्त समस्त कार्यक्रम में जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश श्री डॉ मनोज कुमार गोयल का विशेष योगदान रहा जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण की टीम बना कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।2
- खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने कैबिनेट मंत्री को सोपा ज्ञापन इस दौरान क्या बोले कैबिनेट मंत्री देखें यह रिपोर्ट खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने कैबिनेट मंत्री को सोपा ज्ञापन इस दौरान क्या बोले कैबिनेट मंत्री देखें यह रिपोर्ट1
- पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गोहद नगर मंडल अध्यक्ष विवेक जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों का अभिवादन किया।तथा मिठाई वितरण कर खुशी मनाई।तथा आतिशबाजी की।1
- जसवंतनगर थाने में अग्निशमन टीम ने किया निरीक्षण: पुलिसकर्मियों को आग बुझाने के यंत्रों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया जसवंतनगर में मंगलवार दोपहर अग्निशमन विभाग की एक टीम ने स्थानीय थाने का दौरा किया। टीम ने थाने में उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण किया और आग बुझाने वाले उपकरणों की स्थिति जांची। इस दौरान पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आपात स्थिति में इन यंत्रों के सही उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान, अग्निशमन टीम के सदस्यों ने पुलिसकर्मियों को आग लगने पर तुरंत उठाए जाने वाले कदमों के बारे में बताया। उन्होंने विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों की उपयोगिता और उनके संचालन की प्रक्रिया समझाई। विशेष रूप से, कर्मचारियों को अग्निशमन सिलेंडर में नोजल, पाइप और किट लगाने तथा उसे प्रभावी ढंग से चलाने का अभ्यास कराया गया। अग्निशमन टीम ने यह भी बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय, पहले आग के प्रकार की पहचान करना महत्वपूर्ण है ताकि सही अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया जा सके। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों से उपकरणों का व्यावहारिक प्रयोग भी करवाया गया, जिससे वे आपातकाल में आग पर तुरंत काबू पा सकें। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने जानकारी दी कि थाने के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अग्निशमन टीम द्वारा आग बुझाने और अग्निशमन उपकरणों के सुरक्षित उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे प्रशिक्षण से पुलिसकर्मी आपातकालीन स्थितियों में अपनी और दूसरों की जान-माल की रक्षा करने में अधिक प्रभावी भूमिका निभा सकेंगे।1
- लाल सिंह आर्य के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न भिंड। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को परेड चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए लाल सिंह आर्य को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश पुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर परेड चौराहे पहुंचे। यहां ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।आकाश पुरोहित ने कहा कि लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने से ग्वालियर-चंबल संभाग में संगठन को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि आर्य ने जमीन से जुड़कर संगठन और सत्ता में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी ने अनुसूचित जाति समाज से आने वाले नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर समाज को सम्मान देने का काम किया है।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री धर्म सिंह भार्गव, में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- सर्पदंश से महिला की मौत, परिजन झाड़-फूंक कराने 17वीं बटालियन ले गए भिंड। सुरपुरा थाना क्षेत्र के भमनपुरा गांव में मंगलवार दोपहर घर पर काम करते समय एक महिला को सर्प ने डस लिया।परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की बात पर उसका बेटा संतुष्ट नहीं हुआ और शव को झाड़-फूंक कराने के लिए 17वीं बटालियन ले गया। वहां भी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।जानकारी के अनुसार सुरपुरा के भमनपुरा निवासी 45 वर्षीय राजकुमारी पत्नी हरविलास मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर पर काम कर रही थीं। इसी दौरान सर्प ने उनके हाथ में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला घबरा गईं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया।महिला के बेटे राजेंद्र ने डॉक्टर की बात नहीं मानी और अपनी मां को जिला अस्पताल से 17वीं बटालियन में झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर चला गया। काफी देर तक झाड़-फूंक कराने के बाद भी महिला में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद परिजन दोबारा जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने महिला को मृत अवस्था में पाया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।1
- मध्य प्रदेश व्यूरो रिपोर्ट मध्य प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में यूपी के आठ लोगों की मौत हो गई1