Shuru
Apke Nagar Ki App…
पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गोहद नगर मंडल अध्यक्ष विवेक जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों का अभिवादन किया।तथा मिठाई वितरण कर खुशी मनाई।तथा आतिशबाजी की।
Devendra jain
पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गोहद नगर मंडल अध्यक्ष विवेक जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों का अभिवादन किया।तथा मिठाई वितरण कर खुशी मनाई।तथा आतिशबाजी की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर गोहद नगर मंडल अध्यक्ष विवेक जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकालकर लोगों का अभिवादन किया।तथा मिठाई वितरण कर खुशी मनाई।तथा आतिशबाजी की।1
- खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने कैबिनेट मंत्री को सोपा ज्ञापन इस दौरान क्या बोले कैबिनेट मंत्री देखें यह रिपोर्ट खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने कैबिनेट मंत्री को सोपा ज्ञापन इस दौरान क्या बोले कैबिनेट मंत्री देखें यह रिपोर्ट1
- चंबल की रेत पर एसपी की सीधी नजर, रात में नाकों पर पहुंचे धर्मराज मीणा मुरैना। चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर शिकंजा कसने के लिए मुरैना पुलिस अब रात के अंधेरे में निकलने वाले संदिग्ध वाहनों पर नजर रख रही है। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने देर रात जिले के अलग-अलग रेत परिवहन मार्गों पर बनाए गए पुलिस नाकों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था की हकीकत परखी। एसपी के अचानक नाकों पर पहुंचने से पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप मच गया। उन्होंने मृगपुरा, महदूपुर चौराहा, मैथाना और सराय का पुरा गार्ड क्षेत्र में पहुंचकर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी और रात्रिकालीन चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों से यह भी जानकारी ली कि चंबल के घाटों से निकलने वाले संभावित रेत परिवहन मार्गों पर किस तरह निगरानी की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रात के समय संदिग्ध वाहनों की जांच में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। चंबल घाटों से निकलने वाले संभावित रास्तों पर लगातार पेट्रोलिंग और आकस्मिक चेकिंग की जाए तथा अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण की सूचना मिलने पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान पुलिस जवानों को विशेष सतर्कता बरतने, आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। एसपी की रात्रिकालीन औचक कार्रवाई को चंबल की रेत के अवैध कारोबार पर पुलिस की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस ने साफ किया है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन से जुड़े वाहनों तथा लोगों पर निगरानी लगातार जारी रहेगी।4
- भिंड : कल किसानो को खाद के लिए टोकन का वितरण नहीं होगा, खाद का वितरण जारी रहेगा ज़िलें भर के सभी सम्मानीय किसान भाई ध्यान दे,कल बुधवार को खाद के लिए टोकन वितरण नहीं होगा। जो किसान भाई पहले टोकन ले चुके है, वो टोकन के दिनांक के हिसाब से खाद ले सकते है। उनके लिए खाद का वितरण जारी रहेगा। वही कृषि अधिकारी रामसुजान शर्मा ने जिले भर के सभी सम्माननीय किसान भाइयों से अपील की है की झूठी अफवाह से बचे खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।1
- माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से उल्लास:एक अभियान प्रायोग 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया माननीय मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा निर्देश अनुसार माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय के न्यायाधीशगण एंड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से उल्लास:एक अभियान प्रायोग 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में न्यायाधीगण,कर्मचारीगण तथा बच्चों के लिए बैडमिंटन, चेस, केरम, फैंसी ड्रेस एवं क्विज जैसे कई खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें न्यायिक परिवार के सदस्य माननीय न्यायाधीशगण एवं उनके बच्चे एवं कर्मचारीगण एवं उनके बच्चों ने हिस्सा लिया । जिसमें बैडमिंटन टीम में न्यायाधीश डॉक्टर मनोज कुमार गोयल - स्टेनो पीयूष बाजपेई की टीम विजेता रही एवम न्यायाधीश श्री आकाश शर्मा एवं प्रतीक सक्सेना की टीम उपविजेता रही । खेल चेस में अकाउंटेंट श्री चंद्रेश नागराज विजेता एवं उपविजेता श्री विष्णु बरुआ रहे । खेल केरम में श्री अविनाश शर्मा - श्री अजब सिंह की टीम विजेता रही एवं उपविजेता श्री दीपक गौतम एवं श्री अभिषेक गुप्ता रहे । बच्चों में बैडमिंटन टीम में श्री अनिकेत गोयल विजेता रहे तथा उपविजेता श्री हार्दिक यादव रहे। खेल चेस में कु अवनी विजेता रही । खेल केरम में श्री पार्थ ताम्रकार विजेता रहे । फैंसी ड्रेस में प्रथम पुरस्कार कु अन्य गोयल को तथा द्वितीय पुरस्कार कु पारी को मिला तथा तृतीय पुरस्कार मोहम्मद अरसलान को मिला। थैला दौड़ में श्री अंकित राजावत विजई रहे एवं नींबू चम्मच रेस में श्री राम शरण पांडे विजय रहे रंगोली में विजेता श्रीमती रेखा राजावत रही। निबंध लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में 9 वर्ष तक की आयु वर्ग में विजेता कु अनाया गोयल रही। उक्त दो दिवसीय कार्यक्रम में 15 और 16 अगस्त को विजेता एवं उपविजेतओं को माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री के एस बारिया एवं विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कार्यक्रम का समापन किया। उक्त समस्त कार्यक्रम में जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश श्री डॉ मनोज कुमार गोयल का विशेष योगदान रहा जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में सभी न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण की टीम बना कर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।2
- पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने संत रविदास जयंती के अवसर चल रहे कलश यात्रा को लेकर दिया बयान पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य ने संत रविदास जयंती के अवसर पर देशभर में चल रहे कलश यात्रा को लेकर बयान जारी किया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है1
- सर्पदंश से महिला की मौत, परिजन झाड़-फूंक कराने 17वीं बटालियन ले गए भिंड। सुरपुरा थाना क्षेत्र के भमनपुरा गांव में मंगलवार दोपहर घर पर काम करते समय एक महिला को सर्प ने डस लिया।परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की बात पर उसका बेटा संतुष्ट नहीं हुआ और शव को झाड़-फूंक कराने के लिए 17वीं बटालियन ले गया। वहां भी महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उसे दोबारा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां शव को पीएम हाउस में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा।जानकारी के अनुसार सुरपुरा के भमनपुरा निवासी 45 वर्षीय राजकुमारी पत्नी हरविलास मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर पर काम कर रही थीं। इसी दौरान सर्प ने उनके हाथ में डस लिया। सर्पदंश के बाद महिला घबरा गईं। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने जांच के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया।महिला के बेटे राजेंद्र ने डॉक्टर की बात नहीं मानी और अपनी मां को जिला अस्पताल से 17वीं बटालियन में झाड़-फूंक कराने के लिए लेकर चला गया। काफी देर तक झाड़-फूंक कराने के बाद भी महिला में कोई हलचल नहीं हुई। इसके बाद परिजन दोबारा जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने महिला को मृत अवस्था में पाया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।1
- मध्य प्रदेश व्यूरो रिपोर्ट मध्य प्रदेश में हुए भीषण सड़क हादसे में यूपी के आठ लोगों की मौत हो गई1