logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गेल सरगम ऑडिटोरियम जनपद औरैया में किया गया साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन औरैया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर,जोन कानपुर व पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर, परिक्षेत्र कानपुर एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया कार्यशाला का शुभारंभ। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर,जोन कानपुर व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा साइबर अपराध व उसके रोकधाम हेतु उपस्थित समस्त विद्यार्थियों/आमनागरिकों को संबोधित किया गया।औरैया पुलिस के तत्वाधान में गेल ऑडिटोरियम, औरैया में श्री रक्षित टंडन (सलाहकार साइबर पीस फाउंडेशन, निदेशक हैकरशाला, सलाहकार आईएएमएआई इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा वर्तमान परिदृश्य में साइबर क्राइम एवं उससे बचाव सम्बंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधि0/कर्म0गण, पत्रकार, व्यापारी, डॉक्टर, शिक्षक, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, युवा खिलाडी , पेंशनर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व प्रशासनिक अधि0/कर्म0गण इत्यादि(लगभग 2500लोग) को आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर के निर्देशानुसार पुलिस कर्मियों/आमनागरिकों को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से जोन के समस्त जनपदों में साइबर सुरक्षा संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 23.03.2026 को औरैया पुलिस के सहयोग से गेल सरगम ऑडिटोरियम, औरैया में श्री रक्षित टंडन (सलाहकार साइबर पीस फाउंडेशन, निदेशक हैकरशाला, सलाहकार आईएएमएआई इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा आज के डिजिटल युग / समय में साइबर क्राइम एवं उससे बचाव सम्बंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

3 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

गेल सरगम ऑडिटोरियम जनपद औरैया में किया गया साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन औरैया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर,जोन कानपुर व पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर, परिक्षेत्र कानपुर एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया कार्यशाला का शुभारंभ। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर,जोन कानपुर व पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा साइबर अपराध व उसके रोकधाम हेतु उपस्थित समस्त विद्यार्थियों/आमनागरिकों को संबोधित किया गया।औरैया पुलिस के तत्वाधान में गेल ऑडिटोरियम, औरैया में श्री रक्षित टंडन (सलाहकार साइबर पीस फाउंडेशन, निदेशक हैकरशाला, सलाहकार आईएएमएआई इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा वर्तमान परिदृश्य में साइबर क्राइम एवं उससे बचाव सम्बंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा महिला एवं बाल सुरक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधि0/कर्म0गण, पत्रकार, व्यापारी, डॉक्टर,

3e65b76b-f609-4c2e-9128-b0caa8017892

शिक्षक, विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट, युवा खिलाडी , पेंशनर्स, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व प्रशासनिक अधि0/कर्म0गण इत्यादि(लगभग 2500लोग) को आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर के निर्देशानुसार पुलिस कर्मियों/आमनागरिकों को साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक करने के उद्देश्य से जोन के समस्त जनपदों में साइबर सुरक्षा संबंधी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज दिनांक 23.03.2026 को औरैया पुलिस के सहयोग से गेल सरगम ऑडिटोरियम, औरैया में श्री रक्षित टंडन (सलाहकार साइबर पीस फाउंडेशन, निदेशक हैकरशाला, सलाहकार आईएएमएआई इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया) द्वारा आज के डिजिटल युग / समय में साइबर क्राइम एवं उससे बचाव सम्बंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया-इटावा मार्ग पर एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 डंपरों की जांच में 4 डंपर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए गए, जिन्हें सीज कर 2.68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान में खान अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
    2
    जिलाधिकारी के निर्देश पर औरैया-इटावा मार्ग पर एसडीएम सदर अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 डंपरों की जांच में 4 डंपर अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए गए, जिन्हें सीज कर 2.68 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान में खान अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • औरैया। औरैया के महामण्डलेश्वर शिवम महाराज को जनबल सेना का अंगाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा की कमान भी सौंपी गई। शिवम महाराज का विट्ठल आश्रम पीतांबेश्वर सरकार, इटावा टिक्सी मंदिर में स्थित है। जनपद के लिये यह गौरव का विषय है। यह घोषणा वाराणसी के श्रीविद्यामठ से जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने ‘सेना’ गठन का इलन करते हुए की।। इसके अंतर्गत मनबल, तनबल, धनबल और जनबल चार अंगों से सनातन धर्म की सेवा-सुरक्षा का ढाँचा तैयार होगा। प्राचीन सैन्य विज्ञान के आधार पर 9-स्तरीय पदानुक्रम और 20 विभाग बनाए जाएँगे।
    1
    औरैया। औरैया के महामण्डलेश्वर शिवम महाराज को जनबल सेना का अंगाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें आदिशक्ति गौरक्षा अखाड़ा की कमान भी सौंपी गई। शिवम महाराज का विट्ठल आश्रम पीतांबेश्वर सरकार, इटावा टिक्सी मंदिर में स्थित है। जनपद के लिये यह गौरव का विषय है। यह घोषणा वाराणसी के श्रीविद्यामठ से जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती ने ‘सेना’ गठन का इलन करते हुए की।। इसके अंतर्गत मनबल, तनबल, धनबल और जनबल चार अंगों से सनातन धर्म की सेवा-सुरक्षा का ढाँचा तैयार होगा। प्राचीन सैन्य विज्ञान के आधार पर 9-स्तरीय पदानुक्रम और 20 विभाग बनाए जाएँगे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। स्कूल से लौट रहे बच्चों से भरी बस के पहिए उस वक्त थम गए, जब उसके सामने फन उठाकर एक सांप खड़ा हो गया। करीब 25 मिनट तक सांप सड़क से नहीं हटा, जिससे बच्चों और चालक में दहशत फैल गई। जब सांप सड़क से हटा तब जाकर बस आगे बढ़ सकी। सहार थाना क्षेत्र के सौथरा मार्ग पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूली बच्चों से भरी बस के सामने अचानक एक सांप आकर खड़ा हो गया। लोगों ने सांप के आगे मन्नतें भी की। करीब 25 मिनट बाद सांप रास्ते से हटा। बस दिबियापुर के एक कालेज की है। स्कूल बस रोज की तरह बच्चों को लेकर जा रही थी।
    1
    औरैया। स्कूल से लौट रहे बच्चों से भरी बस के पहिए उस वक्त थम गए, जब उसके सामने फन उठाकर एक सांप खड़ा हो गया। करीब 25 मिनट तक सांप सड़क से नहीं हटा, जिससे बच्चों और चालक में दहशत फैल गई। जब सांप सड़क से हटा तब जाकर बस आगे बढ़ सकी। सहार थाना क्षेत्र के सौथरा मार्ग पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूली बच्चों से भरी बस के सामने अचानक एक सांप आकर खड़ा हो गया। लोगों ने सांप के आगे मन्नतें भी की। करीब 25 मिनट बाद सांप रास्ते से हटा। बस दिबियापुर के एक  कालेज की है।  स्कूल बस रोज की तरह बच्चों को लेकर जा रही थी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया, 23 मार्च। तिलक महाविद्यालय, औरैया के प्राचार्य प्रो० रवि कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी 24 और 25 मार्च को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर और तिलक महाविद्यालय, औरैया के संयुक्त तत्वावधान में 'भारतीय चिंतन परंपरा में 'भारत बोध' : सांस्कृतिक और समकालीन अस्मितामूलक विमर्श' विषय पर एक अखिल भारतीय अन्तर्विषयक संगोष्ठी का आयोजन हाईब्रिड मोड पर किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन दिनांक 24 मार्च को इन्दिरा सभागार, महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो० राजेश कुमार द्विवेदी, निदेशक, महाविद्यालय विकास परिषद, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के वरिष्ठ आचार्य प्रो० सुधीर कुमार आर्य अपना वैदुष्यपूर्ण वक्तव्य देंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो० वीरेन्द्र सिंह यादव, आचार्य, डाॅ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, मोहान रोड, लखनऊ की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के इस सत्र की अध्यक्षता श्रीमान अध्यक्ष, प्रबंध समिति, तिलक महाविद्यालय, औरैया करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री/सचिव उपस्थित रहेंगे। साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय के संस्कृत-विभागाध्यक्ष डाॅ० अभिमन्यु सिंह, डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व कानपुर से प्रो० प्रीति वाधवानी, प्रो० राजेश कुमार तिवरी, डाॅ० यतींद्र सिंह आदी भी उपस्थित रहेंगे। प्राचार्य जी ने यह भी बताया कि इस संगोष्ठी को सफलतापूर्वक आयोजित करने का दायित्व महाविद्यालय की आई०क्यू०ए०सी० व हिन्दी विभाग को दिया गया है। इसे सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रो० सियाराम को इसका संयोजक और प्रो० प्रेम प्रकाश को आयोजन सचिव बनाया गया है। इनके सहयोग हेतु डाॅ० राजेश कुमार, डाॅ० उदारता, डाॅ० सोनिया मिश्रा, डाॅ० शोभा रानी सिंह को विशेष जिम्मेदारी दी गयी है। प्रो० अरविन्द सिंह और डाॅ० प्रकाशवीर सिंह समस्त व्यवस्थाओं मे यथोचित सहयोग करेंगे। कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु महाविद्यालय के कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षक-प्रशिक्षण तथा शारीरिक शिक्षा संकाय के शिक्षकों को आवश्यक व्यवस्थाओं में लगाया गया है। संगोष्ठी के संयोजक व आई०क्यू०ए०सी० के समन्वयक प्रो० सियाराम ने बताया कि इस द्वि-दिवसीय अखिल भारतीय अन्तर्विषयक संगोष्ठी में 'भारत बोध' से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे-वेदांत दर्शन में ब्रहा, आत्मा और सामूहिक चेतना, जैन चिंतन : अनेकांत और सह अस्तित्व का आधार, बौद्ध दर्शन में ध्यान एवं तनाव प्रबंधन, महाकाव्यों में निहित राष्ट्रीय एवं सामाजिक चेतना, भारतीय काव्यशास्त्र में रस मीमांसा और सौंदर्य बोध, भारतीय कलाओं में आध्यात्मिक चेतना एवं भारत बोध, भारतीय चिंतन परंपरा में वैज्ञानिक दृष्टि बोध (आयुर्वेद, योग, खगोल, ज्योतिष, पर्यावरण, विज्ञान आदि), भारतीय चिंतन परंपरा में पोषण एवं स्वास्थ्य, भारतीय चिंतन परंपरा में तीर्थाटन एवं भौगोलिक यात्राएँ, भारतीय चिंतन परंपरा में हस्तशिल्प और भारत बोध, भारत बोध में हिन्दी की भूमिका, भक्ति आंदोलन और लोक चेतना, संस्कृत की चिंतन परंपरा और भारत बोध, भारतीय चिंतन परंपरा में स्त्री-अस्मितामूलक विमर्श और भारत बोध, समकालीन दलित विमर्श और भारत बोध, आदिवासी समाज, संस्कृत्ति और भारत बोध, राष्ट्रीय अस्मिता के निर्माण में भारतीय भाषाओं का प्रदेय, क्षेत्रीय अस्मिताएँ बनाम राष्ट्रीय चेतना, धर्म निरपेक्षता और बहुलतावाद, ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में भारत बोध की पुनर्सरचना और राष्ट्रवाद का उदय, आधुनिक भारतीय चिंतकों का भारत निर्माण में अवदान (टैगोर, गाँधी, अरविन्द, अम्बेडकर आदि), भारत बोध और भारतीय संविधान, प्रवासी भारतीय और वैश्विक भारत बोध, डिजिटल युग में भारतीय अस्मिता, भारतीय चिंतन परंपरा में मीडिया और सिनेमा आदि पर गंभीर और सार्थक विमर्श किया जाएगा। इस संगोष्ठी में सहभागिता हेतु देश के विभिन्न राज्यों यथा- डाॅ० जमुना बीनी, अरुणाचल प्रदेश, प्रो० देबेन बरा, असम, डाॅ० बिभा कुमारी व नीलम देवी, बिहार, डाॅ० ज्योत्सना, पंश्चिम बंगाल, डाॅ० कलावती निंबालकर व प्रो० अशोक पी० सूर्यवंशी, कर्नाटक, डॉ० पी० मैथिली राव, गोवा, डाॅ० एन० लावण्या, तमिलनाडु, प्रो० राम प्रकाश, तिरुपति, आंध्र प्रदेश, डाॅ० शिव विजय त्रिपाठी व विक्रम राजपूत, मध्य प्रदेश, प्रो० अजीत कुमार श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़, प्रो० सुरेश एफ० कानडे, डाॅ० पन्नालाल धुर्वे, डाॅ० रेणुका चव्हाण, नाशिक व प्रो० जय शंकर पाण्डेय, रायगढ़, डाॅ० भावेश जाधव, महाराष्ट्र, प्रो० प्रदीप प्रसन्न व वर्षा कुमारी, राजस्थान, प्रो० कमलेश कुमारी, महेन्द्र गढ़, हरियाणा, डाॅ० सुनीता यादव, हिमाचल प्रदेश, डाॅ० विश्वेश 'वाग्मी', श्रीनगर-उत्तराखंड आदि की स्वीकृति आ चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, वाराणसी, चंदौसी, मुगलसराय, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, बस्ती, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा, जालौन, झाँसी, इटावा, फिरोजाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मेरठ, बरेली आदि के विद्वान शिक्षकों व शोधार्थियों के सम्मिलित होने की स्वीकृति आ गई है। इस कार्यक्रम में के आयोजन सचिव प्रो० प्रेम प्रकाश ने और जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागियों व वक्ताओं के आवागमन व आवास की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। संगोष्ठी के इन दोनों दिवसों में प्रदेश व जनपद के अनेक प्राचार्य, शिक्षक व शोधार्थी इसमें प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी ऐसे सार्थक विषय पर आयोजित हो रही है जिस विषय पर अकादमिक संस्थानों में बहुत कम या सतही चर्चा की जाती है। इसीलिए औरैया में विषय की व्यापकता को देखकर हुए गंभीर विमर्श होने की आशा है। प्राचार्य जी ने महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी मीडिया कर्मियों का आह्वान किया कि वे भी इस द्वि-दिवसीय कार्यक्रम की सफलता हेतु अपना अमूल्य योगदान करें।
    2
    औरैया, 23 मार्च। तिलक महाविद्यालय, औरैया के प्राचार्य प्रो०  रवि कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में आगामी 24 और 25 मार्च को छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर और  तिलक महाविद्यालय, औरैया के संयुक्त तत्वावधान में 'भारतीय चिंतन परंपरा में 'भारत बोध' : सांस्कृतिक और समकालीन अस्मितामूलक विमर्श' विषय पर एक अखिल भारतीय अन्तर्विषयक संगोष्ठी का आयोजन हाईब्रिड मोड पर किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन दिनांक 24 मार्च को इन्दिरा सभागार, महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रो० राजेश कुमार द्विवेदी, निदेशक,  महाविद्यालय विकास परिषद, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, दिल्ली के वरिष्ठ आचार्य प्रो० सुधीर कुमार आर्य अपना वैदुष्यपूर्ण वक्तव्य देंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो० वीरेन्द्र सिंह यादव, आचार्य, डाॅ० शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, मोहान रोड, लखनऊ की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के इस सत्र की अध्यक्षता श्रीमान अध्यक्ष, प्रबंध समिति, तिलक महाविद्यालय, औरैया करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंध समिति के मंत्री/सचिव उपस्थित रहेंगे। साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय के संस्कृत-विभागाध्यक्ष डाॅ० अभिमन्यु सिंह, डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी व कानपुर से प्रो० प्रीति वाधवानी, प्रो० राजेश कुमार  तिवरी, डाॅ० यतींद्र सिंह आदी भी उपस्थित रहेंगे। प्राचार्य जी ने यह भी बताया कि इस संगोष्ठी को सफलतापूर्वक आयोजित करने का दायित्व महाविद्यालय की आई०क्यू०ए०सी० व हिन्दी विभाग को दिया गया है। इसे सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रो० सियाराम को इसका संयोजक और प्रो० प्रेम प्रकाश को आयोजन सचिव बनाया गया है। इनके सहयोग हेतु डाॅ० राजेश कुमार, डाॅ० उदारता, डाॅ० सोनिया मिश्रा, डाॅ० शोभा रानी सिंह को विशेष जिम्मेदारी दी गयी है। प्रो० अरविन्द सिंह और डाॅ० प्रकाशवीर सिंह समस्त व्यवस्थाओं मे यथोचित सहयोग करेंगे। कार्यक्रम को सुनियोजित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु महाविद्यालय के कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षक-प्रशिक्षण तथा शारीरिक शिक्षा संकाय के शिक्षकों को आवश्यक व्यवस्थाओं में लगाया गया है।
संगोष्ठी के संयोजक व आई०क्यू०ए०सी० के समन्वयक प्रो० सियाराम ने बताया कि इस
द्वि-दिवसीय अखिल भारतीय अन्तर्विषयक संगोष्ठी में 'भारत बोध'  से संबंधित विभिन्न विषयों जैसे-वेदांत दर्शन में ब्रहा, आत्मा और सामूहिक चेतना, जैन चिंतन : अनेकांत और सह अस्तित्व का आधार, बौद्ध दर्शन में ध्यान एवं तनाव प्रबंधन, महाकाव्यों में निहित राष्ट्रीय एवं सामाजिक चेतना, भारतीय काव्यशास्त्र में रस मीमांसा और सौंदर्य बोध, भारतीय कलाओं में आध्यात्मिक चेतना एवं भारत बोध, भारतीय चिंतन परंपरा में वैज्ञानिक दृष्टि बोध (आयुर्वेद, योग, खगोल, ज्योतिष, पर्यावरण, विज्ञान आदि), भारतीय चिंतन परंपरा में पोषण एवं स्वास्थ्य, भारतीय चिंतन परंपरा में तीर्थाटन एवं भौगोलिक यात्राएँ, भारतीय चिंतन परंपरा में हस्तशिल्प और भारत बोध, भारत बोध में हिन्दी की भूमिका, भक्ति आंदोलन और लोक चेतना, संस्कृत की चिंतन परंपरा और भारत बोध, भारतीय चिंतन परंपरा में स्त्री-अस्मितामूलक विमर्श और भारत बोध, समकालीन दलित विमर्श और भारत बोध, आदिवासी समाज, संस्कृत्ति और भारत बोध, राष्ट्रीय अस्मिता के निर्माण में भारतीय भाषाओं का प्रदेय, क्षेत्रीय अस्मिताएँ बनाम राष्ट्रीय चेतना, धर्म निरपेक्षता और बहुलतावाद, ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य में भारत बोध की पुनर्सरचना और राष्ट्रवाद का उदय, आधुनिक भारतीय चिंतकों का भारत निर्माण में अवदान (टैगोर, गाँधी, अरविन्द, अम्बेडकर आदि), भारत बोध और भारतीय संविधान, प्रवासी भारतीय और वैश्विक भारत बोध, डिजिटल युग में भारतीय अस्मिता, भारतीय चिंतन परंपरा में मीडिया और सिनेमा आदि पर गंभीर और सार्थक विमर्श किया जाएगा। इस संगोष्ठी में सहभागिता हेतु देश के विभिन्न राज्यों यथा- डाॅ० जमुना बीनी, अरुणाचल प्रदेश, प्रो० देबेन बरा, असम, डाॅ० बिभा कुमारी व नीलम देवी, बिहार, डाॅ० ज्योत्सना, पंश्चिम बंगाल, डाॅ० कलावती निंबालकर व प्रो० अशोक पी० सूर्यवंशी, कर्नाटक, डॉ० पी० मैथिली राव, गोवा, डाॅ० एन० लावण्या, तमिलनाडु, प्रो० राम प्रकाश, तिरुपति, आंध्र प्रदेश, डाॅ० शिव विजय त्रिपाठी व विक्रम राजपूत, मध्य प्रदेश, प्रो० अजीत कुमार श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़, प्रो० सुरेश एफ० कानडे, डाॅ० पन्नालाल धुर्वे, डाॅ० रेणुका चव्हाण, नाशिक व प्रो० जय शंकर पाण्डेय, रायगढ़, डाॅ० भावेश जाधव, महाराष्ट्र, प्रो० प्रदीप प्रसन्न व वर्षा कुमारी, राजस्थान, प्रो० कमलेश कुमारी, महेन्द्र गढ़, हरियाणा, डाॅ० सुनीता यादव, हिमाचल प्रदेश, डाॅ० विश्वेश 'वाग्मी', श्रीनगर-उत्तराखंड आदि की स्वीकृति आ चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखनऊ, सीतापुर, कानपुर, वाराणसी, चंदौसी, मुगलसराय, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, बस्ती, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़, अलीगढ़, मुरादाबाद, आगरा, जालौन, झाँसी, इटावा, फिरोजाबाद, कन्नौज, फर्रुखाबाद, मेरठ, बरेली आदि के विद्वान शिक्षकों व शोधार्थियों के सम्मिलित होने की स्वीकृति आ गई है।
इस कार्यक्रम में के आयोजन सचिव प्रो० प्रेम प्रकाश ने और जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागियों व वक्ताओं के आवागमन व आवास की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। संगोष्ठी के इन दोनों दिवसों में प्रदेश व जनपद के अनेक प्राचार्य, शिक्षक व शोधार्थी इसमें प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक ने बताया कि यह राष्ट्रीय संगोष्ठी ऐसे सार्थक विषय पर आयोजित हो रही है जिस विषय पर अकादमिक संस्थानों में बहुत कम या सतही चर्चा की जाती है। इसीलिए औरैया में विषय की व्यापकता को देखकर हुए गंभीर विमर्श होने की आशा है। प्राचार्य जी ने महाविद्यालय परिवार की ओर से सभी मीडिया कर्मियों का आह्वान किया कि वे भी इस द्वि-दिवसीय कार्यक्रम की सफलता हेतु अपना अमूल्य योगदान करें।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया _ विकासखंड औरैया के जैतापुर ग्राम पंचायत में शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर धूमधाम से शहीद दिवस मनाया शहीदों की चित्र पर पुष्प अर्पित करसभी लोगों ने श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता नगर पालिकाअध्यक्ष ओरैया ने कहा भारत को आजादी दिलाने के लिए हमारे शहीदों का विशेष योगदान रहा है उनके कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं युवा उत्थान के लिए माय भारत युवा खेल मंत्रालय सहयोग कर रहा है इसका युवा फायदा उठाकर आगे बढ़े और शहीदों के पद के चिन्नहोपर चलकर अपना भविष्य उज्जवल बनाएं इस अवसर पर उपनिदेशक अनवर वारसी ने कहा जिन शहीदों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को निछावर किया है उनका आज स्वर्णिम अक्षरों में नाम लिखा गया है इतिहास गवाह है जो समाज के लिए अच्छा करता है उसका नाम होता है इसलिए अच्छे कर्मों करते रहो समाज सम्मानित करता रहेगा इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह यादव प्रधानाचार्य रजनी चौहान जनेतपुर प्रधान संजू देवी अभिषेक यादव अनुज यादव कुंवर सिंह असित कुमार विनय कुमार शिव सिंह आदर्श चिंकी संतोष कुमार उर्मिला देवी संध्या शिवांगी सहित नर्स अध्यापक अध्यापकाएं एवं तमाम गढ़मान्य लोग उपस्थित रहे
    2
    औरैया _ विकासखंड औरैया के जैतापुर ग्राम पंचायत में शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव सिंह की पुण्यतिथि पर धूमधाम से शहीद दिवस मनाया  शहीदों की चित्र पर पुष्प अर्पित करसभी लोगों ने श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप गुप्ता नगर पालिकाअध्यक्ष ओरैया ने कहा भारत को आजादी दिलाने के लिए हमारे शहीदों का विशेष योगदान रहा है उनके कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं युवा उत्थान के लिए माय भारत युवा खेल मंत्रालय सहयोग कर रहा है इसका युवा फायदा उठाकर आगे बढ़े और शहीदों के पद के चिन्नहोपर चलकर अपना भविष्य उज्जवल बनाएं इस अवसर पर उपनिदेशक अनवर वारसी ने कहा जिन शहीदों ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को निछावर किया है उनका आज स्वर्णिम अक्षरों  में नाम लिखा गया है इतिहास गवाह है जो समाज के लिए अच्छा करता है उसका नाम होता है इसलिए अच्छे कर्मों करते रहो समाज  सम्मानित करता रहेगा इस अवसर पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह यादव प्रधानाचार्य रजनी चौहान जनेतपुर प्रधान संजू देवी अभिषेक यादव अनुज यादव कुंवर सिंह असित कुमार विनय कुमार शिव सिंह आदर्श चिंकी संतोष कुमार उर्मिला देवी संध्या शिवांगी सहित नर्स अध्यापक अध्यापकाएं एवं तमाम गढ़मान्य लोग उपस्थित रहे
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    औरैया 9690724794 Auraiya, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • फफूंद,औरैया। बाबरपुर रोड स्थित दुर्गा देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य अर्पण द्विवेदी ने ध्रुव चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया। आचार्य ने बताया कि माता सुरुचि के अपमान से विचलित बालक ध्रुव ने नारद जी के मार्गदर्शन में कठोर तपस्या की और भगवान विष्णु को प्रसन्न कर अटल पद प्राप्त किया। उन्होंने संदेश दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट और संकल्प दृढ़ हो, तो विपरीत परिस्थितियों में भी ईश्वर को पाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान ब्रजेश यादव (बबलू), उनकी पत्नी रीना यादव समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा श्रवण करते रहे।
    1
    फफूंद,औरैया। बाबरपुर रोड स्थित दुर्गा देवी मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य अर्पण द्विवेदी ने ध्रुव चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि अनुराग शुक्ला ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया।
आचार्य ने बताया कि माता सुरुचि के अपमान से विचलित बालक ध्रुव ने नारद जी के मार्गदर्शन में कठोर तपस्या की और भगवान विष्णु को प्रसन्न कर अटल पद प्राप्त किया। उन्होंने संदेश दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट और संकल्प दृढ़ हो, तो विपरीत परिस्थितियों में भी ईश्वर को पाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान ब्रजेश यादव (बबलू), उनकी पत्नी रीना यादव समेत भारी संख्या में श्रद्धालु भाव-विभोर होकर कथा श्रवण करते रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    2
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • औरैया में एडीजी आलोक सिंह और डीआईजी हरिश्चंद्र ने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति केंद्र व साइबर सेल सहित कई सुविधाओं का लोकार्पण भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। रिपोर्ट: दीपांशु सावरन
    3
    औरैया में एडीजी आलोक सिंह और डीआईजी हरिश्चंद्र ने सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति केंद्र व साइबर सेल सहित कई सुविधाओं का लोकार्पण भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और पुलिस पूरी तरह सतर्क है।
रिपोर्ट: दीपांशु सावरन
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.