Shuru
Apke Nagar Ki App…
पत्रकार धर्मेंद्र बुन्देला
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सनराइज हाई सेकेंडरी स्कूल में नौगांव पुलिस ने नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को किया जागरूक कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन ठगी किन-किन तरीकों से की जाती है और उससे कैसे बचा जा सकता है । कार्यक्रम में नौगांव एसडीओपी अमित मेश्राम , नौगांव थाना प्रभारी संजय राय , लुगासी चौकी प्रभारी प्रमोद रोहित , उपनिरीक्षक मोहिनी शर्मा , एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा ।1
- छतरपुर विधानसभा | कमेंट में अपनी राय जरुर दें छतरपुर से BJP ललिता यादव का टिकट कटेगा?1
- Post by रामभरोशे कश्यप1
- छतरपुर स्थित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) के बाहर छात्र अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा परिणामों में अनियमितताएं हुई हैं और कई ऐसे विद्यार्थियों को, जो CC में उपस्थित थे, रिजल्ट में अनुपस्थित दिखा दिया गया। छात्र पूरे मामले की जांच और जल्द सुधार की मांग कर रहे हैं। इस वीडियो में देखिए देर रात 12 बजे का ग्राउंड रिपोर्ट छतरपुर स्थित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय (MCBU) के बाहर छात्र अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हैं। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा परिणामों में अनियमितताएं हुई हैं और कई ऐसे विद्यार्थियों को, जो CC में उपस्थित थे, रिजल्ट में अनुपस्थित दिखा दिया गया। छात्र पूरे मामले की जांच और जल्द सुधार की मांग कर रहे हैं। इस वीडियो में देखिए देर रात 12 बजे का ग्राउंड रिपोर्ट1
- आईटीआई कॉलेज के पास बिना टीपी के सेमल की लकड़ी ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त वन विभाग की कार्रवाई, 1.016 घनमीटर लकड़ी और ट्रैक्टर जब्त पलेरा। मुख्य वन संरक्षक छतरपुर वृत्त के मार्गदर्शन एवं वनमण्डलाधिकारी टीकमगढ़ के निर्देशन में वन परिक्षेत्र जतारा की टीम ने अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को आईटीआई कॉलेज पलेरा के पास वाहन जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन अनुज्ञा (टीपी) के सेमल की लकड़ी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। वन विभाग के अनुसार ट्रैक्टर पावरट्रैक यूरो-50 से छह नग सेमल की लकड़ी, कुल 1.016 घनमीटर, बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन की जा रही थी। चालक द्वारा परिवहन संबंधी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 तथा मध्यप्रदेश अभिवहन (वनोपज) नियम 2000 (संशोधित 2022) के तहत वाहन एवं लकड़ी को जब्त कर लिया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 262/06, दिनांक 1 अगस्त 2026 दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार अहिरवार के नेतृत्व में जालम प्रजापति, धीरज सोनी, विकास बाबू वर्मा, ललित राय, संजय दीक्षित, अशोक महान, जयराम अहिरवार, जय प्रकाश यादव, राजकुमार अहिरवार एवं अनिल द्विवेदी सहित वन विभाग के अमले ने की। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की वनोपज का परिवहन केवल वैध अभिवहन अनुज्ञा (टीपी) एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आईटीआई कॉलेज के पास बिना टीपी के सेमल की लकड़ी ले जा रहा ट्रैक्टर जब्त वन विभाग की कार्रवाई, 1.016 घनमीटर लकड़ी और ट्रैक्टर जब्त पलेरा। मुख्य वन संरक्षक छतरपुर वृत्त के मार्गदर्शन एवं वनमण्डलाधिकारी टीकमगढ़ के निर्देशन में वन परिक्षेत्र जतारा की टीम ने अवैध वनोपज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। शनिवार को आईटीआई कॉलेज पलेरा के पास वाहन जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन अनुज्ञा (टीपी) के सेमल की लकड़ी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। वन विभाग के अनुसार ट्रैक्टर पावरट्रैक यूरो-50 से छह नग सेमल की लकड़ी, कुल 1.016 घनमीटर, बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन की जा रही थी। चालक द्वारा परिवहन संबंधी आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41 तथा मध्यप्रदेश अभिवहन (वनोपज) नियम 2000 (संशोधित 2022) के तहत वाहन एवं लकड़ी को जब्त कर लिया गया। मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 262/06, दिनांक 1 अगस्त 2026 दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार अहिरवार के नेतृत्व में जालम प्रजापति, धीरज सोनी, विकास बाबू वर्मा, ललित राय, संजय दीक्षित, अशोक महान, जयराम अहिरवार, जय प्रकाश यादव, राजकुमार अहिरवार एवं अनिल द्विवेदी सहित वन विभाग के अमले ने की। वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की वनोपज का परिवहन केवल वैध अभिवहन अनुज्ञा (टीपी) एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- टीकमगढ़ में सड़क सुरक्षा और यातायात सुधार को लेकर बड़ी बैठक! 🛑🚗 कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। शहर को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए: 📍 प्रमुख बिंदु: 🔹 शहर में ऑटो स्टैंड और ठेला चालकों के लिए हॉकर्स जोन का चयन इसी सप्ताह होगा। 🔹 नजरबाग, पुरानी नगर पालिका और लकड़खाना क्षेत्र में बनेगी नई पार्किंग। 🔹 निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में शिफ्ट करने की योजना। 🔹 बिना नंबर प्लेट वाले डंपर/ट्रकों पर होगी सख्त कार्रवाई। 🔹 झांसी रोड और कलेक्ट्रेट के पास से सब्जी मंडी के लिए नया स्थान चिन्हित होगा। 🔹 महावीर स्कूल पुलिया चौड़ीकरण और बतख चौराहे के जीर्णोद्धार पर बनी सहमति। सड़क सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है, नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें! 🚦✨1
- नौगांव से निकले झांसी-खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा बढ़ा सड़क हादसों का खतरा रोड सेफ्टी एजेंसी SNB पर लगे मेंटेनेंस में लापरवाही के आरोप । SNB एजेंसी की लापरवाही के चलते आए दिन राजमार्ग पर दुर्घटनाएं हो रही है ।1
- जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत, इलाज के दौरान छतरपुर जिला अस्पताल में तोड़ा दम। टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के करोला गांव निवासी 36 वर्षीय महिला मनीषा पति दामोदर विश्वकर्मा ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए नौगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर अभय सिंह ने महिला की जांच के बाद हालत गंभीर बताई और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। उपचार के दौरान आज 31 जुलाई शाम करीब 6:00 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है।कल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किन कारणों से किया, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।1