Shuru
Apke Nagar Ki App…
kurthijafer me aanhi pani ko leke bada ghatna kurthijaferpur nagarpanchayat kafhi dino se application par raha tha lekin kahi nahi sunwai hoti thi
Sandy Catters
kurthijafer me aanhi pani ko leke bada ghatna kurthijaferpur nagarpanchayat kafhi dino se application par raha tha lekin kahi nahi sunwai hoti thi
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर में कोर्ट परिसर के अंदर दो वकीलों में हाथापाई...!1
- Post by Sandy Catters4
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना दोहरीघाट पुलिस टीम के लगातार सुरागरसी पतारसी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 29 अप्रैल 2026 को प्राप्त सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर थाना दोहरीघाट पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/2026 धारा 3(5), 109(1), 352, 61(2) बीएनएस से संबंधित 04 अभियुक्तों को अहिरानी बुजुर्ग अण्डरपास के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताये कि हमलोगो का एक गैंग है हमारे ग्रुप के गोलु उर्फ गोल्डेन उर्फ रामसुन्दर व ऋषि प्रताप के बीच 6 माह पूर्व झगडा हो गया था जिसमें गोलू द्वारा ऋषि को जान से मारने की धमकी दिया गया था। इसी को लेकर गोलू अपने साथियों के साथ मिल कर ऋषि को मारने का योजना बनायी उसी के तहत 23 अप्रैल 2026 को शाम 7:00 बजे तीन मोटरसाइकिल से ऋषि के घर के पास पहुचे ऋषि को मारने की नियत से गोली मार दिया तथा अखिलेश व गोलू असलहा लहराते हुए हमलोग अपनी मोटर साइकिल से वहां से भाग गये। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जा रहे है।2
- Post by SONI DEVI1
- चंद्रशेखर आजाद ने अमेरिका से बताया 2027 का प्लान,मीडिया के सर्वे पर जबरदस्त घमासान!1
- मऊ जिले के करौंदी नारायणपुर में महिलाओं का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिला, जहां ‘महिला जन आक्रोश अभियान यात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। VO (Visuals): हाथों में तख्तियां और नारों के साथ महिलाओं ने पूरे क्षेत्र में पदयात्रा की। इस दौरान महिलाओं ने अपने अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान को लेकर आवाज बुलंद की। VO 2 (नेताओं की मौजूदगी): इस यात्रा में भाजपा दरगाह मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा, मंडल मंत्री हरिवंश मौर्य, सत्यम राय, परविंद कन्नौजिया, अजय यादव, जयप्रकाश राजभर, प्रभावती राजभर समेत ग्राम की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। VO 3: महिलाओं का कहना है कि उनकी समस्याओं को लंबे समय से नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरकर विरोध जताना पड़ा। Byte (Optional): “हम अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए एकजुट हुए हैं, जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।” VO 4: यात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्साह और आक्रोश दोनों का माहौल देखने को मिला। महिलाओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। Anchor Outro: फिलहाल इस जन आक्रोश यात्रा के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।1
- रसड़ा (बलिया): बलिया जिले के रसड़ा अंतर्गत अमहर पट्टी से एक दुखद खबर सामने आ रही है। अमहर निवासी कपुरचन गुप्ता के पोखरे में डूबने की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना का विवरण: मिली जानकारी के अनुसार, कपुरचन गुप्ता नामक व्यक्ति के पोखरे में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई है। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ग्रामीणों की भारी भीड़: घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए हैं और अपने स्तर से भी युवक की खोजबीन में जुटे हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर पोखरे में तलाशी अभियान चला रहे हैं। पुष्टि का इंतजार: फिलहाल, युवक की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह डूबने का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तलाश पूरी होने के बाद ही घटना की असल वजह सामने आ पाएगी। #BalliaNews #Rasra #AmharPatti #BreakingNews #LocalNews #UttarPradesh #RescueOperation #बलिया #रसड़ा Bnn News Ballia News Nation Bnn Sadik Ahmad Journalist1
- मऊ। पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मधुबन के मार्गदर्शन में थाना हलधरपुर पुलिस टीम के लगातार सुरागरसी पतारसी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया दिनांक 28 अप्रैल 2026 को प्राप्त सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर थाना हलधपुर पुलिस टीम द्वारा सेहबरपुर से बसारिखपुर जाने वाली रोड पर काली माता मन्दिर के पास से घेराबंदी कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार पूछने पर दोनों बताने लगे की साहब, रामबिलाश हमारे परिवार खानदान के है , अंशु उनकी लड़की है दिनांक 26/27.04.2026 की रात्रि में विपुल यादव पुत्र भूपेन्द्र यादव जो हमारे गांव का रहने वाला है, वह अंशु को अकेला जानकर घर में घुस गया था और अन्दर से दरवाजा बन्द कर लिया था। विपुल को घर में घुसते हुए हमलोग देख लिए थे। जब दरवाजे पर आकर अंशु को आवाज लगाये तो काफी देर बाद अंशु दरवाजा खोली । हमलोग घर के अन्दर कमरे में गये तो विपुल डर गया। उस समय अंशु की मम्मी भी घर पर नही थी, मायके गयी हुयी थी। विपुल हमारे खानदान के इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहा था उसकी तलाश तो हमलोग कई दिनों से कर रहे थे । उस दिन रंगे हाथ मिल गया और हमलोग मार पीट दिये। रात का समय था हमलोगों ने सोचा कोई नही जान पायेगा। हम दोनों लोग तथा पंकज यादव तथा सरोज जिसे रामानन्द अपनी पत्नी बताये हम लोग विपुल का हाथ पैर बाँध कर सिवान में ले गये। वहाँ मारे और मार कर फेंक दिये । पूछताछ में विपुल के मोबाईल के संबंध में पुछ ताछ किया गया तो संजय नें बताया कि विपुल का मोबाईल पंकज ने तोड़ दिया था जिसे मैने अपने खेत में गाड़ दिया तथा संजय नें यह भी बताया कि अंशु के घर में पेचकश पड़ा था हमने गुस्से में पेचकस से विपुल के सिर में मार दिया था फिर पेंचकस पंकज ले लिया था उसके बाद उसने पेचकस कहा फेका क्या किया मुझे नही पता । अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हलधरपुर पर मु0अ0सं0 89/26 धारा 3(5)/103(1) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे हैं। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम -* 1. संजय यादव पुत्र रमाकान्त यादव निवासी अरदौना रेहिया थाना हलधरपुर जनपद मऊ उम्र करीब 29 वर्ष 2. रामानन्द यादव पुत्र स्व0 जद्दू यादव निवासी अरदौना रेहिया थाना हलधरपुर जनपद मऊ उम्र करीब 54 वर्ष *गिरफ्तारी का दिनांक समय व स्थान -* दिनांक 28.04.2026 समय - 11.25 बजे स्थान - सेहबरपुर से बसारिखपुर जाने वाली रोड पर काली माता मन्दिर के पास से *फरार / वांछित अभियुक्तों का विवरण -* 1. अन्जू यादव पत्नी रामविलाश यादव 2. अंशु यादव पुत्री रामविलाश यादव 3. रामनरेश यादव (नान्हू) पुत्र जद्दू यादव 4. पंकज यादव पुत्र रामनिवास यादव निवासीगण ग्राम अरदौना थाना हलधरपुर जनपद मऊ 5. धीरज पुत्र अज्ञात पता अज्ञात3