logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रमऊ गांव में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, विशाल कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय आयोजन शुरू रमऊ गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा सोमवार शाम करीब 4 बजे गांव से निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए नहर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधिविधान से कलश में जल भरा और पुनः यात्रा पंडाल स्थल पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जो आगामी सात दिनों तक चलेगी। कथा का वाचन भागवताचार्य ज्ञान सिंह शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, दीपक श्रीवास्तव, राजू कटियार, रामकेश गौतम, छुन्ना कश्यप, बृजेश कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कलश यात्रा को सफल बनाने में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

2 hrs ago
user_Sonu singh
Sonu singh
Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

रमऊ गांव में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, विशाल कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय आयोजन शुरू रमऊ गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा सोमवार शाम करीब 4 बजे गांव से निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए नहर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधिविधान से कलश में जल भरा और पुनः यात्रा पंडाल स्थल पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जो आगामी सात दिनों तक चलेगी। कथा का वाचन भागवताचार्य ज्ञान सिंह शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, दीपक श्रीवास्तव, राजू कटियार, रामकेश गौतम, छुन्ना कश्यप, बृजेश कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कलश यात्रा को सफल बनाने में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैपलापुर गांव के पास रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल पाल पुत्र असर्फी लाल, निवासी नैपलापुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गोपाल पाल अपने गांव से औरैया जा रहा था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रहे एक मिनी लोडर वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान गोपाल पाल ने दम तोड़ दिया। सोमवार की शाम करीब 5 बजे जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक गोपाल पाल पेशे से राजमिस्त्री था और परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैपलापुर गांव के पास रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोपाल पाल पुत्र असर्फी लाल, निवासी नैपलापुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार गोपाल पाल अपने गांव से औरैया जा रहा था। इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रहे एक मिनी लोडर वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर के हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान गोपाल पाल ने दम तोड़ दिया।
सोमवार की शाम करीब 5 बजे जब मृतक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक गोपाल पाल पेशे से राजमिस्त्री था और परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया जिले की तहसील बिधूना के रावतपुर गांव में श्रीमद् भागवत एवं श्री राम कथा का महोत्सव सोमवार को श्रद्धाभाव के बीच कलश शोभा यात्रा के साथ आरंभ हो गया यह धार्मिक महोत्सव 9 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा तथा 16 फरवरी को पूर्ण आहुति के उपरांत विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।
    1
    औरैया जिले की तहसील बिधूना के रावतपुर गांव में श्रीमद् भागवत एवं श्री राम कथा का महोत्सव सोमवार को श्रद्धाभाव के बीच कलश शोभा यात्रा के साथ आरंभ हो गया यह धार्मिक महोत्सव 9 फरवरी से 15 फरवरी तक चलेगा तथा 16 फरवरी को पूर्ण आहुति के उपरांत विशाल भंडारे के साथ समापन किया जाएगा।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    Reporter Auraiya, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह उठा अजीब शोर—बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी सांप की केंचुली और लड़की नदारद!पलभर में गांव में चर्चा फैल गई— “लड़की नागिन बन गई!” लेकिन कहानी का ट्विस्ट यहीं नहीं रुका , युवती ने घर से फरार होने से पहले रचा पूरा सीन , केंचुली को बनाया गायब होने का हथियार , अफवाहों ने गांव को हिला दिया पुलिस पहुंची तो परिजनों की चुप्पी और बढ़ी ,मोबाइल सर्विलांस पर युवती की तलाश जारी , थाना प्रभारी अजय कुमार बोले— “कोई चमत्कार नहीं, यह साफ तौर पर फिल्मी ड्रामा है। जल्द बरामदगी होगी। डर और दहशत की कहानी निकली फर्जी, फफूंद में नागिन नहीं, नाटक निकला सच।
    2
    औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में सुबह उठा अजीब शोर—बिस्तर पर कपड़ों में लिपटी सांप की केंचुली और लड़की नदारद!पलभर में गांव में चर्चा फैल गई— “लड़की नागिन बन गई!” लेकिन कहानी का ट्विस्ट यहीं नहीं रुका , युवती ने घर से फरार होने से पहले रचा पूरा सीन , केंचुली को बनाया गायब होने का हथियार , अफवाहों ने गांव को हिला दिया पुलिस पहुंची तो परिजनों की चुप्पी और बढ़ी ,मोबाइल सर्विलांस पर युवती की तलाश जारी , थाना प्रभारी अजय कुमार बोले— “कोई चमत्कार नहीं, यह साफ तौर पर फिल्मी ड्रामा है। जल्द बरामदगी होगी। डर और दहशत की कहानी निकली फर्जी, फफूंद में नागिन नहीं, नाटक निकला सच।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की फिल्मी घटनाक्रम कर घर से फरार हो गई। उसने अपने कपड़े में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया। जिससे गांव में चर्चा हो गई कि लड़की नागिन बन गई। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। परिजन अब कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है। पुलिस ने लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है।
    1
    फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की फिल्मी घटनाक्रम कर घर से फरार हो गई। उसने अपने कपड़े में सांप की केंचुली लपेटकर बिस्तर पर रख दिया। जिससे गांव में चर्चा हो गई कि लड़की नागिन बन गई। इसके बाद पुलिस पहुंच गई। परिजन अब कुछ बोलने को भी तैयार नहीं है। पुलिस ने लड़की का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया अपडेट - नगर पंचायत फफूंद का एक ओर बड़ा कारनामा व तानाशाही का वीडियो वायरल,सभासद से हाथापाई पर चेयरमैन और ईओ के खिलाफ फूटा गुस्सा,सफाई नायक मुनव्वर अली की गुंडागर्दी ने चेयरमैन और ईओ की खोली पोल,सभासद मोइनुद्दीन राइन के साथ हुई अभद्रता के लिए अब सीधे तौर पर चेयरमैन और ईओ है जिम्मेदार,आक्रोशित सभासदों का कहना कि चेयरमैन और ईओ के संरक्षण के चलते ही कर्मचारी है बेलगाम,वायरल वीडियो गवाह है कि नगर पंचायत फफूंद कार्यालय में अनुशासन खत्म,शीर्ष स्तर पर बैठे अधिकारियों की लापरवाही और साफ नजर आती,चेयरमैन और ईओ ने दोषी पर एक्शन नहीं लिया,तो प्रशासन के खिलाफ आर-पार की होगी लड़ाई
    1
    औरैया अपडेट - नगर पंचायत फफूंद का एक ओर बड़ा कारनामा व तानाशाही का वीडियो वायरल,सभासद से हाथापाई पर चेयरमैन और ईओ के खिलाफ फूटा गुस्सा,सफाई नायक मुनव्वर अली की गुंडागर्दी ने चेयरमैन और ईओ की खोली पोल,सभासद मोइनुद्दीन राइन के साथ हुई अभद्रता के लिए अब सीधे तौर पर चेयरमैन और ईओ है जिम्मेदार,आक्रोशित सभासदों का कहना कि चेयरमैन और ईओ के संरक्षण के चलते ही कर्मचारी है बेलगाम,वायरल वीडियो गवाह है कि नगर पंचायत फफूंद कार्यालय में अनुशासन खत्म,शीर्ष स्तर पर बैठे अधिकारियों की लापरवाही और साफ नजर आती,चेयरमैन और ईओ ने दोषी पर एक्शन नहीं लिया,तो प्रशासन के खिलाफ आर-पार की होगी लड़ाई
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सड़क दुर्घटना में घायल राम दुलारी की मौत, शव घर लाए स्वजन मंगलपुर के ताली गांव निवासी राम दुलारी (57) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। मौत की सूचना मिलते ही स्वजन शव घर ले आए, जिससे गांव में शोक का माहौल है।
    2
    सड़क दुर्घटना में घायल राम दुलारी की मौत, शव घर लाए स्वजन
मंगलपुर के ताली गांव निवासी राम दुलारी (57) की सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले गए थे, लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका।
मौत की सूचना मिलते ही स्वजन शव घर ले आए, जिससे गांव में शोक का माहौल है।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रमऊ गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा सोमवार शाम करीब 4 बजे गांव से निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए नहर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधिविधान से कलश में जल भरा और पुनः यात्रा पंडाल स्थल पर आकर संपन्न हुई। कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जो आगामी सात दिनों तक चलेगी। कथा का वाचन भागवताचार्य ज्ञान सिंह शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, दीपक श्रीवास्तव, राजू कटियार, रामकेश गौतम, छुन्ना कश्यप, बृजेश कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कलश यात्रा को सफल बनाने में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
    1
    रमऊ गांव में सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा सोमवार शाम करीब 4 बजे गांव से निकाली गई, जो गांव की गलियों से होते हुए नहर तक पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने विधिविधान से कलश में जल भरा और पुनः यात्रा पंडाल स्थल पर आकर संपन्न हुई।
कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ, जो आगामी सात दिनों तक चलेगी। कथा का वाचन भागवताचार्य ज्ञान सिंह शास्त्री के मुखारविंद से किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि कथा के समापन अवसर पर 16 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार, दीपक श्रीवास्तव, राजू कटियार, रामकेश गौतम, छुन्ना कश्यप, बृजेश कुमार सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कलश यात्रा को सफल बनाने में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।
    user_Sonu singh
    Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संदलपुर (कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैप्लापुर गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय राजमिस्त्री गोपाल पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपाल, पुत्र असर्फी लाल, रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव नैप्लापुर से औरैया जा रहा था। हादसा रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, औरैया से मंगलपुर की ओर जा रहे एक लोडर वाहन और गोपाल की मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गोपाल ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद लोडर को गांव में ही खड़ा कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोपाल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि छोटा भाई गोविंद है। परिवार में माता राजकुमारी और पिता असर्फी लाल हैं। उसकी तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। गोपाल की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है।
    1
    संदलपुर (कानपुर देहात)।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के नैप्लापुर गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय राजमिस्त्री गोपाल पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। गोपाल, पुत्र असर्फी लाल, रोज़गार के सिलसिले में अपने गांव नैप्लापुर से औरैया जा रहा था। हादसा रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के पास हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, औरैया से मंगलपुर की ओर जा रहे एक लोडर वाहन और गोपाल की मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उसे पहले हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान गोपाल ने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि लोडर चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद लोडर को गांव में ही खड़ा कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गोपाल अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि छोटा भाई गोविंद है। परिवार में माता राजकुमारी और पिता असर्फी लाल हैं। उसकी तीन बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। गोपाल की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शहर के मोहल्ला गुरुहाई में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घर पर चल रहे निर्माण कार्य में सरिया निकालते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया, जिससे दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
    1
    शहर के मोहल्ला गुरुहाई में निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घर पर चल रहे निर्माण कार्य में सरिया निकालते समय वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया, जिससे दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तत्काल दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.