logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#BADAUN मे शराब की दुकान पर सिपाहियों के दो पक्ष भिड़े..VIDEO 🔴 जमकर मारपीट और पथराव..सिपाही घायल, साथी की कार क्षतिग्रस्त थाना सिविल लाइन का मामला

13 hrs ago
user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
JOURNALIST REETESH PARTAP S
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

#BADAUN मे शराब की दुकान पर सिपाहियों के दो पक्ष भिड़े..VIDEO 🔴 जमकर मारपीट और पथराव..सिपाही घायल, साथी की कार क्षतिग्रस्त थाना सिविल लाइन का मामला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस और सीनियर में येल्लो हाउस जीता मुकाबला उझानी,(बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को अंतरसदनीय खो-खो प्रतियागिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग की रेड, येल्लो, ग्रीन और ब्लू हाउस की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला जूनियर वर्ग की ब्लू हाउस और सीनियर वर्ग में येल्लो हाउस टीम ने जीत कर अपना परचम लहरा दिया। स्कूल परिसर में आयोजित खो-खो प्रतियागिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने चारों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय के बाद कराया। उन्होंने कहा कि सपने देखने से सफलता नहीं मिलती सफलता के लिए मेहनत, संयम व समर्पण की आवश्यकता होती हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक प्रतियोगिता है बल्कि सीखने, बढ़ने व मित्रता बनाए रखने का अवसर है। खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स टीमों में ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 13-6 विजेता रही तथा जूनियर बॉयस में रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ब्लू हाउस 10-9 विजेता रही। सीनियर गर्ल्स टीमों में येल्लो हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 9-8 विजेता रही तथा सीनियर बॉयस में येल्लो हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें येल्लो हाउस 15-14 विजेता रही। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।
    1
    खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस और सीनियर में येल्लो हाउस जीता मुकाबला
उझानी,(बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को अंतरसदनीय खो-खो प्रतियागिता का आयोजन किया गया जिसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग की रेड, येल्लो, ग्रीन और ब्लू हाउस की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला जूनियर वर्ग की ब्लू हाउस और सीनियर वर्ग में येल्लो हाउस टीम ने जीत कर अपना परचम लहरा दिया।
स्कूल परिसर में आयोजित खो-खो प्रतियागिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट और उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा ने चारों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय के बाद कराया। उन्होंने कहा कि सपने देखने से सफलता नहीं मिलती सफलता के लिए मेहनत, संयम व समर्पण की आवश्यकता होती हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल एक प्रतियोगिता है बल्कि सीखने, बढ़ने व मित्रता बनाए रखने का अवसर है। खो-खो प्रतियोगिता में जूनियर गर्ल्स टीमों में ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 13-6 विजेता रही तथा जूनियर बॉयस में रेड हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ब्लू हाउस 10-9 विजेता रही।
सीनियर गर्ल्स टीमों में येल्लो हाउस और ग्रीन हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें ग्रीन हाउस 9-8 विजेता रही तथा सीनियर बॉयस में येल्लो हाउस और ब्लू हाउस के बीच फाइनल खेला गया जिसमें येल्लो हाउस 15-14 विजेता रही। विजयी टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानपूर्वक प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए गए।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • #BADAUN मे शराब की दुकान पर सिपाहियों के दो पक्ष भिड़े..VIDEO 🔴 जमकर मारपीट और पथराव..सिपाही घायल, साथी की कार क्षतिग्रस्त थाना सिविल लाइन का मामला
    1
    #BADAUN मे शराब की दुकान पर सिपाहियों के दो पक्ष भिड़े..VIDEO 🔴
जमकर मारपीट और पथराव..सिपाही घायल, साथी की कार क्षतिग्रस्त
थाना सिविल लाइन का मामला
    user_JOURNALIST REETESH PARTAP S
    JOURNALIST REETESH PARTAP S
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के बदायूं दातागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अटसेना पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे साथ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बदायूं से अजीत यादव भी साथ रहे इस मौके पर तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया
    2
    उत्तर प्रदेश के बदायूं दातागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अटसेना पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे साथ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बदायूं से अजीत यादव भी साथ रहे इस मौके पर तमाम कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौजूद रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया
    user_Ranjeet Yadav Badaun tak
    Ranjeet Yadav Badaun tak
    Content Creator (YouTuber) Dataganj, Budaun•
    19 hrs ago
  • लोकेशन बदायूँ एंकर -पहली ही बारिश में उधड़ी सड़क: जलभराव से परेशान छात्र ने PWD के प्रशासन की खोली पोल, जल निकासी न होने से बीमारी फैलने का खतरा । ​ ​ वी / ओ -बिसौली के कांसीराम कॉलोनी: नगर में विकास के दावों की जमीनी हकीकत को उजागर करती हुई एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। स्थानीय छात्र ताज मोहम्मद ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों और नाली निर्माण न होने से पैदा हुई जलभराव की गंभीर समस्या पर आक्रोश व्यक्त किया है। ​महीने भर में ही जर्जर हुई नई बनी सड़क छात्र ताज मोहम्मद का आरोप है कि हरिसिंह नगर और कांसीराम कॉलोनी क्षेत्र में जिस सड़क को बने अभी मुश्किल से एक महीना ही बीता है, वह पहली ही बारिश में पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा हो गया है। सड़क की घटिया गुणवत्ता के कारण यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ​नाली और जल निकासी की व्यवस्था नहीं स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में जल निकासी (ड्रेनेज) की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। नालियां न होने के कारण बारिश और घरों का गंदा पानी सड़कों पर ही जमा हो रहा है। गंदे पानी का जलभराव होने से क्षेत्र में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। ​छात्रों और आम जनता में रोष इंटरमीडिएट के छात्र ताज मोहम्मद ने बताया कि कोचिंग और स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को इस कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि "विकसित भारत" के दावों के बीच जमीनी स्तर पर जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। चौमासे (मानसून) की शुरुआत में ही यदि यह स्थिति है, तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है। ​प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों और छात्रों ने प्रशासन एवं संबंधित ठेकेदार के खिलाफ रोष जताते हुए मांग की है कि: ​घटिया सड़क निर्माण की जांच कराई जाए। ​सड़क की तत्काल मरम्मत की जाए। ​पानी की निकासी के लिए पक्की नालियों का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए। ​
    2
    लोकेशन बदायूँ

एंकर -पहली ही बारिश में उधड़ी सड़क: जलभराव से परेशान छात्र ने PWD के प्रशासन की खोली पोल, जल निकासी न होने से बीमारी फैलने का खतरा ।
​
​ वी / ओ -बिसौली के  कांसीराम कॉलोनी: नगर में विकास के दावों की जमीनी हकीकत को उजागर करती हुई एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। स्थानीय छात्र ताज मोहम्मद ने क्षेत्र की बदहाल सड़कों और नाली निर्माण न होने से पैदा हुई जलभराव की गंभीर समस्या पर आक्रोश व्यक्त किया है।
​महीने भर में ही जर्जर हुई नई बनी सड़क छात्र ताज मोहम्मद का आरोप है कि हरिसिंह नगर और कांसीराम कॉलोनी क्षेत्र में जिस सड़क को बने अभी मुश्किल से एक महीना ही बीता है, वह पहली ही बारिश में पूरी तरह उखड़ चुकी है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें बारिश का पानी जमा हो गया है। सड़क की घटिया गुणवत्ता के कारण यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​नाली और जल निकासी की व्यवस्था नहीं स्थानीय निवासियों के अनुसार, क्षेत्र में जल निकासी (ड्रेनेज) की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। नालियां न होने के कारण बारिश और घरों का गंदा पानी सड़कों पर ही जमा हो रहा है। गंदे पानी का जलभराव होने से क्षेत्र में मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों और महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
​छात्रों और आम जनता में रोष इंटरमीडिएट के छात्र ताज मोहम्मद ने बताया कि कोचिंग और स्कूल आने-जाने वाले छात्रों को इस कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि "विकसित भारत" के दावों के बीच जमीनी स्तर पर जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। चौमासे (मानसून) की शुरुआत में ही यदि यह स्थिति है, तो आने वाले समय में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
​प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों और छात्रों ने प्रशासन एवं संबंधित ठेकेदार के खिलाफ रोष जताते हुए मांग की है कि:
​घटिया सड़क निर्माण की जांच कराई जाए।
​सड़क की तत्काल मरम्मत की जाए।
​पानी की निकासी के लिए पक्की नालियों का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए।
​
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनपद कासगंज में यूजीसी कानून के विरोध और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर बड़ा धरना-प्रदर्शन देखने को मिला
    1
    जनपद कासगंज में यूजीसी कानून के विरोध और आरक्षण व्यवस्था में बदलाव की मांग को लेकर बड़ा धरना-प्रदर्शन देखने को मिला
    user_देवेन्द्र प्रताप सिंह
    देवेन्द्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter Sahawar, Kasganj•
    5 hrs ago
  • *सिंगर अंकित हत्याकांड के फरार शूटर्स की कहानी:* सत्यम की फैमिली अरबपति-150 एकड़ जमीन, आर्यन 10वीं पास; दोनों की उम्र 20 साल से कम सत्यम कादियान: अरबपति परिवार का इकलौता वारिसउम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि: सत्यम की उम्र मात्र 18 से 19 साल के करीब है। वह करनाल के अंसल सिटी का रहने वाला है।अथाह संपत्ति: सत्यम का परिवार एक बड़े कारोबारी घराने से ताल्लुक रखता है और उनके पास 150 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है।इकलौता बेटा: वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और उसकी तीन बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।महंगी गाड़ियों का शौक: स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, सत्यम को महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है और वह हर कुछ महीनों में अपनी कार बदलता था।वारदात में भूमिका: सीसीटीवी फुटेज और जांच के मुताबिक, अंकित बालियान पर फायरिंग के दौरान सत्यम ही काली शर्ट पहनकर बाइक चला रहा था।2. आर्यन संधू: 10वीं पास ड्रॉपआउटउम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि: आर्यन संधू की उम्र लगभग 20 साल है और वह करनाल के कलंदरी गेट इलाके का निवासी है।पारिवारिक स्थिति: वह अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसके पिता की कई साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है।शिक्षा: आर्यन ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था (ड्रॉपआउट)।वारदात में भूमिका: हत्या के वक्त वह सत्यम के पीछे चेकदार सफेद शर्ट पहनकर बाइक पर बैठा हुआ था और उसने अंकित बालियान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    *सिंगर अंकित हत्याकांड के फरार शूटर्स की कहानी:* सत्यम की फैमिली अरबपति-150 एकड़ जमीन, आर्यन 10वीं पास; दोनों की उम्र 20 साल से कम सत्यम कादियान: अरबपति परिवार का इकलौता वारिसउम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि: सत्यम की उम्र मात्र 18 से 19 साल के करीब है। वह करनाल के अंसल सिटी का रहने वाला है।अथाह संपत्ति: सत्यम का परिवार एक बड़े कारोबारी घराने से ताल्लुक रखता है और उनके पास 150 एकड़ से अधिक कृषि भूमि है।इकलौता बेटा: वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है और उसकी तीन बड़ी बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।महंगी गाड़ियों का शौक: स्थानीय निवासियों और सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक, सत्यम को महंगी गाड़ियों का बेहद शौक है और वह हर कुछ महीनों में अपनी कार बदलता था।वारदात में भूमिका: सीसीटीवी फुटेज और जांच के मुताबिक, अंकित बालियान पर फायरिंग के दौरान सत्यम ही काली शर्ट पहनकर बाइक चला रहा था।2. आर्यन संधू: 10वीं पास ड्रॉपआउटउम्र और पारिवारिक पृष्ठभूमि: आर्यन संधू की उम्र लगभग 20 साल है और वह करनाल के कलंदरी गेट इलाके का निवासी है।पारिवारिक स्थिति: वह अपने पांच भाई-बहनों में सबसे छोटा है। उसके पिता की कई साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है।शिक्षा: आर्यन ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद स्कूल छोड़ दिया था (ड्रॉपआउट)।वारदात में भूमिका: हत्या के वक्त वह सत्यम के पीछे चेकदार सफेद शर्ट पहनकर बाइक पर बैठा हुआ था और उसने अंकित बालियान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *₹2.41 करोड़ की फर्जी ITC के कारोबार का खुलासा कर फर्जी GST फर्म से जुड़े वांछित अभियुक्त को एक मोबाइल फोन सहित #bareillypolice द्वारा गिरफ्तार किए जाने के सम्बन्ध में श्री मनीष कुमार सोनकर, #SPCrime, बरेली की बाइट।* *₹2.41 करोड़ की फर्जी ITC के कारोबार का खुलासा कर फर्जी GST फर्म से जुड़े वांछित अभियुक्त को एक मोबाइल फोन सहित #bareillypolice द्वारा गिरफ्तार किए जाने के सम्बन्ध में श्री मनीष कुमार सोनकर, #SPCrime, बरेली की बाइट।*
    1
    *₹2.41 करोड़ की फर्जी ITC के कारोबार का खुलासा कर फर्जी GST फर्म से जुड़े वांछित अभियुक्त को एक मोबाइल फोन सहित #bareillypolice द्वारा गिरफ्तार किए जाने के सम्बन्ध में श्री मनीष कुमार सोनकर, #SPCrime, बरेली की बाइट।*
*₹2.41 करोड़ की फर्जी ITC के कारोबार का खुलासा कर फर्जी GST फर्म से जुड़े वांछित अभियुक्त को एक मोबाइल फोन सहित #bareillypolice द्वारा गिरफ्तार किए जाने के सम्बन्ध में श्री मनीष कुमार सोनकर, #SPCrime, बरेली की बाइट।*
    user_Mohd Ahemad saifi
    Mohd Ahemad saifi
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पाकिस्तान ने ग्रुप फोटो से मोदी की तस्वीर हटाई; जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द; यूपी पटाखा विस्फोट- फैक्ट्री मालिक के घर चला बुलडोजर पीएम मोदी को किया क्रॉप: किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के नेताओं का सामूहिक फोटो सेशन हुआ। पाकिस्तान के पीएमओ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर जो तस्वीर पोस्ट की, उसमें से भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान सहित 6 नेताओं को एडिट करके हटा दिया गया था।शहबाज शरीफ को दिखाया केंद्र में: क्रॉप की गई इस तस्वीर में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को बिल्कुल बीच (सेंटर) में दिखाया गया था।6 घंटे बाद लिया यू-टर्न: सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स और वैश्विक स्तर पर खिंचाई होने के बाद, पाकिस्तान सरकार ने तकरीबन 6 घंटे बाद यू-टर्न लिया और पीएम मोदी व अन्य वैश्विक नेताओं के साथ वाली असली तस्वीर दोबारा शेयर की।2. सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द कींछात्रों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने 20 से 25 जुलाई के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा किए गए प्रदर्शनों से संबंधित देशभर की सभी एफआईआर (FIR) को पूरी तरह रद्द कर दिया है। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    2
    पाकिस्तान ने ग्रुप फोटो से मोदी की तस्वीर हटाई; जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द; यूपी पटाखा विस्फोट- फैक्ट्री मालिक के घर चला बुलडोजर पीएम मोदी को किया क्रॉप: किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में सदस्य देशों के नेताओं का सामूहिक फोटो सेशन हुआ। पाकिस्तान के पीएमओ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर जो तस्वीर पोस्ट की, उसमें से भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान सहित 6 नेताओं को एडिट करके हटा दिया गया था।शहबाज शरीफ को दिखाया केंद्र में: क्रॉप की गई इस तस्वीर में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को बिल्कुल बीच (सेंटर) में दिखाया गया था।6 घंटे बाद लिया यू-टर्न: सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स और वैश्विक स्तर पर खिंचाई होने के बाद, पाकिस्तान सरकार ने तकरीबन 6 घंटे बाद यू-टर्न लिया और पीएम मोदी व अन्य वैश्विक नेताओं के साथ वाली असली तस्वीर दोबारा शेयर की।2. सुप्रीम कोर्ट ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट की सभी FIR रद्द कींछात्रों को बड़ी राहत: सुप्रीम कोर्ट ने 20 से 25 जुलाई के बीच दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) द्वारा किए गए प्रदर्शनों से संबंधित देशभर की सभी एफआईआर (FIR) को पूरी तरह रद्द कर दिया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.