logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सपोटरा में 13 मार्च को ब्लॉक स्तरीय अटल जन सेवा शिविर आयोजित होगा। सपोटरा. जिला कलक्टर करौली के निर्देशों की पालना में उपखण्ड सपोटरा में माह मार्च के ब्लॉक स्तरीय अटल जन सेवा शिविर का आयोजन 13 मार्च, गुरुवार को किया जाएगा। शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक भारत निर्माण एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्र, पंचायत समिति सपोटरा के वीसी रूम में आयोजित होगा। उपखंड अधिकारी पंकज बडगूजर ने बताया कि शिविर में आमजन की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। साथ ही पूर्व में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट एवं असंतुष्ट परिवादियों की सूची के साथ शिविर में उपस्थित रहें। संबंधित असंतुष्ट परिवादियों को भी दूरभाष के माध्यम से सूचित कर शिविर में उपस्थित होने के लिए कहा गया है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

9 hrs ago
user_Devendra Kumar Sihra
Devendra Kumar Sihra
Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
9 hrs ago
0cb92d06-a90f-4b9b-9c41-dcf69bd78135

सपोटरा में 13 मार्च को ब्लॉक स्तरीय अटल जन सेवा शिविर आयोजित होगा। सपोटरा. जिला कलक्टर करौली के निर्देशों की पालना में उपखण्ड सपोटरा में माह मार्च के ब्लॉक स्तरीय अटल जन सेवा शिविर का आयोजन 13 मार्च, गुरुवार को किया जाएगा। शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक भारत निर्माण एवं राजीव गांधी सेवा केन्द्र, पंचायत समिति सपोटरा के वीसी रूम में आयोजित होगा। उपखंड अधिकारी पंकज बडगूजर ने बताया कि शिविर में आमजन की विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। साथ ही पूर्व में आयोजित जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित पिछली जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर की गई कार्रवाई की प्रगति रिपोर्ट एवं असंतुष्ट परिवादियों की सूची के साथ शिविर में उपस्थित रहें। संबंधित असंतुष्ट परिवादियों को भी दूरभाष के माध्यम से सूचित कर शिविर में उपस्थित होने के लिए कहा गया है, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।

More news from औरच and nearby areas
  • Post by Meena ji Meenaji
    1
    Post by Meena ji Meenaji
    user_Meena ji Meenaji
    Meena ji Meenaji
    Salesperson औरच•
    17 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में आज कई परिवारों में शादी-विवाह के कार्यक्रम होने के कारण पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। अलग-अलग कॉलोनियों और मोहल्लों में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर बारातें निकल रही हैं। दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में खुशी का माहौल है और रिश्तेदार व मेहमान बड़े उत्साह के साथ शादी समारोह में शामिल हो रहे हैं। शहर के कई मैरिज गार्डन और सामुदायिक भवन रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से जगमगा रहे हैं। शाम होते ही बारातों की रौनक और भी बढ़ गई, जहां लोग नाचते-गाते हुए खुशियां मना रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी-विवाह के इस मौसम में गंगापुर सिटी की रौनक बढ़ जाती है और बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखने को मिलती है। कपड़ों, मिठाइयों और सजावट की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी हुई है। कुल मिलाकर आज गंगापुर सिटी में चारों तरफ खुशियों का माहौल है और लोग शादी-समारोहों में शामिल होकर इस खास दिन को यादगार बना रहे हैं।
    1
    गंगापुर सिटी में आज कई परिवारों में शादी-विवाह के कार्यक्रम होने के कारण पूरे शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। अलग-अलग कॉलोनियों और मोहल्लों में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर बारातें निकल रही हैं। दूल्हा-दुल्हन के परिवारों में खुशी का माहौल है और रिश्तेदार व मेहमान बड़े उत्साह के साथ शादी समारोह में शामिल हो रहे हैं।
शहर के कई मैरिज गार्डन और सामुदायिक भवन रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से जगमगा रहे हैं। शाम होते ही बारातों की रौनक और भी बढ़ गई, जहां लोग नाचते-गाते हुए खुशियां मना रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शादी-विवाह के इस मौसम में गंगापुर सिटी की रौनक बढ़ जाती है और बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखने को मिलती है। कपड़ों, मिठाइयों और सजावट की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी हुई है।
कुल मिलाकर आज गंगापुर सिटी में चारों तरफ खुशियों का माहौल है और लोग शादी-समारोहों में शामिल होकर इस खास दिन को यादगार बना रहे हैं।
    user_Harry
    Harry
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मैं उमेश कुमार शर्मा निदेशक डीएस साइंस एकेडमी आप सभी पत्रकार बंधुओ का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं। मित्रों जैसा कि आप सबको पता है कि शिक्षा के क्षेत्र में आज गंगापुर सिटी का नाम पूरे प्रदेश भर में और न सिर्फ प्रदेश में बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि अभी कुछ दिन पहले ही डीएस साइंस एकेडमी गंगापुर सिटी को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया के द्वारा प्राइड ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो न सिर्फ क्षेत्र के लिए बल्कि प्रदेश के लिए भी एक गौरवशाली पल था। मित्रों आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी दिनों में डीएस साइंस एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में क्या कुछ नया और बेहतरीन करने वाला है इसके बारे में क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक संदेश देना है इसके अलावा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की अफवाएं और गलत संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं उनको लेकर संस्था अपना स्पष्टीकरण भी जनमानस तक पहुंचाना चाहती है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो, ना कि एक गंदी मानसिकता के साथ अभिभावकों के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा की जाए। मैं आपके माध्यम से सभी को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि डीएस साइंस अकादमी ने आज तक अपनी मेहनत, अपनी ईमानदार और जुझारू टीम के दम पर हमेशा, हर सत्र में अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल की है और कभी भी डीएस साइंस अकादमी ने इसके लिए ना किसी शॉर्टकट का इस्तेमाल किया है और ना ही लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है कि जब कोई संस्था या व्यक्ति उन्नति के शिखर पर होता है तो बहुत सारे लोग उसकी टांग खींचने में या उसके प्रति गलत प्रचार करने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं किंतु ऐसे लोग यह भूल जाते हैं कि आप दूसरों के लिए जो गड्डा खोद रहे हो एक दिन आपको उसी में गिरना है जनता बहुत समझदार है अभिभावक और आज के विद्यार्थी बहुत समझदार हैं वह सही-गलत, अच्छे-बुरे सब का फैसला अपने स्वविवेक से करते हैं और अब तक करते आए हैं
    1
    मैं उमेश कुमार शर्मा निदेशक डीएस साइंस एकेडमी आप सभी पत्रकार बंधुओ का इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं।
मित्रों जैसा कि आप सबको पता है कि शिक्षा के क्षेत्र में आज गंगापुर सिटी का नाम पूरे प्रदेश भर में और न सिर्फ प्रदेश में बल्कि अब राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है
हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि अभी कुछ दिन पहले ही डीएस साइंस एकेडमी गंगापुर सिटी को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडवीया के द्वारा प्राइड ऑफ इंडिया के अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो न सिर्फ क्षेत्र के लिए बल्कि प्रदेश के लिए भी एक गौरवशाली पल था।
मित्रों आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य है कि आगामी दिनों में डीएस साइंस एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में क्या कुछ नया और बेहतरीन करने वाला है इसके बारे में क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों को एक संदेश देना है इसके अलावा विगत कुछ दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की अफवाएं और गलत संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं उनको लेकर संस्था अपना स्पष्टीकरण भी जनमानस तक पहुंचाना चाहती है, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो, ना कि एक गंदी मानसिकता के साथ अभिभावकों के बीच एक भ्रम की स्थिति पैदा की जाए।
मैं आपके माध्यम से सभी को यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि डीएस साइंस अकादमी ने आज तक अपनी मेहनत, अपनी ईमानदार और जुझारू टीम के दम पर हमेशा, हर सत्र में अलग-अलग क्षेत्र में सफलता हासिल की है और कभी भी डीएस साइंस अकादमी ने इसके लिए ना किसी शॉर्टकट का इस्तेमाल किया है और ना ही लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया गया है।
यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है कि जब कोई संस्था या व्यक्ति उन्नति के शिखर पर होता है तो बहुत सारे लोग उसकी टांग खींचने में या उसके प्रति गलत प्रचार करने की दौड़ में शामिल हो जाते हैं किंतु ऐसे लोग यह भूल जाते हैं कि आप दूसरों के लिए जो गड्डा खोद रहे हो एक दिन आपको उसी में गिरना है
जनता बहुत समझदार है अभिभावक और आज के विद्यार्थी बहुत समझदार हैं वह सही-गलत, अच्छे-बुरे सब का फैसला अपने स्वविवेक से करते हैं और अब तक करते आए हैं
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    1
    खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।
ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent Khandar, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
  • Post by Bhagwan sharma
    1
    Post by Bhagwan sharma
    user_Bhagwan sharma
    Bhagwan sharma
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हिंडौन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई करौली के तत्वाधान मे महवा रोड स्थित अपना घर आश्रम मे एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 85 प्रभुजी लाभान्वित हुए।अपनाघर आश्रम अध्यक्ष राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया की आश्रम मे आवासरत प्रभुजीयों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओ की जाँच, परामर्श एवं उपचार किया गया।मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की जिले एवं आसपास के क्षेत्रो मे लावारिस बेसहारा अवस्था मे घूमते मानसिक रोगों से पीड़ित प्रभुजीयों के मानसिक स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु आश्रम की पहल बहुत अच्छी है, यहाँ सभी प्रभुजीयों को उच्चस्तरीय भोजन, आवास एवं उपचार की सुविधा मिल रही है जो की पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सकारात्मक कदम साबित हो रहा है।इस दौरान साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
    1
    हिंडौन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत जिला मानसिक स्वास्थ्य ईकाई करौली के तत्वाधान मे महवा रोड स्थित अपना घर आश्रम मे एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार कैंप का आयोजन किया गया जिसमे 85 प्रभुजी लाभान्वित हुए।अपनाघर आश्रम अध्यक्ष राकेश गोयल ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया की आश्रम मे आवासरत प्रभुजीयों की मानसिक स्वास्थ्य समस्याओ की जाँच, परामर्श एवं उपचार किया गया।मनोचिकित्सक डॉ प्रेमराज मीना ने बताया की जिले एवं आसपास के क्षेत्रो मे लावारिस बेसहारा अवस्था मे घूमते मानसिक रोगों से पीड़ित प्रभुजीयों के मानसिक स्वास्थ्य एवं देखभाल हेतु आश्रम की पहल बहुत अच्छी है, यहाँ सभी प्रभुजीयों को उच्चस्तरीय भोजन, आवास एवं उपचार की सुविधा मिल रही है जो की पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सकारात्मक कदम साबित हो रहा है।इस दौरान साइकेट्रिक नर्स गौरव गोयल, सीआरए गौरव शर्मा आदि मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • *शरीर के सभी अंगों ने आज मीटिंग है बुलाई..* 👁️👁️ आँख 👂🏻👂🏻कान 👃🏻 नाक 🙌🏻 हाथ 🦵🏻🦵🏻 पाव ओर पेट *बहुत हि मजेदार है, जरूर सुनिएगा।* 👏🏻👏🏻👌🏻
    1
    *शरीर के सभी अंगों ने आज मीटिंग है बुलाई..*
👁️👁️ आँख 
👂🏻👂🏻कान
👃🏻 नाक
🙌🏻 हाथ 
🦵🏻🦵🏻 पाव
ओर  पेट 
*बहुत हि मजेदार है, जरूर सुनिएगा।*
👏🏻👏🏻👌🏻
    user_कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    कालूराम मीना जोलन्दा सिटी
    Farmer मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    1
    खंडार क्षेत्र के ग्राम बिचपुरी गुर्जरान में बुधवार शाम करीब 6 बजे एक भालू दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पास स्थित पीपल के पेड़ के पास भालू देखा गया। अचानक भालू दिखने से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।
ग्रामीणों का कहना है कि जंगल क्षेत्र नजदीक होने के कारण अक्सर वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। भालू के दिखने की सूचना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है और लोग शाम के समय अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और भालू को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ा जाए, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent Khandar, Sawai Madhopur•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.