logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिनांक 31. 5.2026 को छतरपुर जिले की जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पलटा मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, तंबाकू एवं समस्त प्रकार के नशे मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पलटा के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उमंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार की प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति ने किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं पुरुषों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू सेवन के बढ़ते प्रसार तथा उससे होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियां, उच्च रक्तचाप सहित अनेक गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने सभी लोगों से तंबाकू से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन एवं ग्राम में तंबाकू निषेध संबंधी दीवार लेखन एवं चित्रांकन कराया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। सभी ने मिलकर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जयंती के संदर्भ में उनके जीवन एवं लोककल्याणकारी कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति, न्यायप्रियता, धर्मनिष्ठा एवं जनसेवा की अद्भुत मिसाल थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में अनेक मंदिरों, धर्मशालाओं, कुओं एवं जनहित के कार्यों का निर्माण कर समाज सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में सरपंच पति वकील ज्ञान स्वरूप चतुर्वेदी, भाऊ चतुर्वेदी, रोजगार सहायक कृष्ण दत्त शुक्ला, हेमंत पाल, गोरे लाल साहू, मनोज साहू, सुरेन्द्र कुशवाहा, सुरेन्द्र पाल, लक्ष्मी प्रजापति, देवकी प्रजापति, लक्ष्मी कड़ेर, अंजली अनुरागी, आशा कार्यकर्ता, सहयोगिनी, साथिया सहयोगी तथा ग्राम के बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संदेश दिया— "तंबाकू छोड़ें, जीवन जोड़ें" "स्वस्थ समाज – सशक्त राष्ट्र" यह कार्यक्रम ग्रामवासियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

2 hrs ago
user_राजू जोशी महाराज
राजू जोशी महाराज
Astrologer बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago
ffad4d89-cbc1-488f-a523-696c98dbbd65

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिनांक 31. 5.2026 को छतरपुर जिले की जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पलटा मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, तंबाकू एवं समस्त प्रकार के नशे मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत पलटा के पंचायत भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उमंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरिहार की प्रशिक्षक जूनियर डॉक्टर श्रीमती भावना राजे प्रजापति ने किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं पुरुषों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू सेवन के बढ़ते प्रसार तथा उससे होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। तंबाकू के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियां, उच्च रक्तचाप सहित अनेक गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं। उन्होंने सभी लोगों से तंबाकू से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके दुष्प्रभावों से बचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पंचायत भवन एवं ग्राम में तंबाकू निषेध संबंधी दीवार लेखन एवं चित्रांकन कराया गया तथा उपस्थित सभी लोगों को तंबाकू निषेध की शपथ दिलाई गई। सभी ने मिलकर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की 301वीं जयंती के संदर्भ में उनके जीवन एवं लोककल्याणकारी कार्यों पर भी प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर नारी शक्ति, न्यायप्रियता, धर्मनिष्ठा एवं जनसेवा की अद्भुत मिसाल थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में अनेक मंदिरों, धर्मशालाओं, कुओं एवं जनहित के कार्यों का निर्माण कर समाज सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में सरपंच पति वकील ज्ञान स्वरूप चतुर्वेदी, भाऊ चतुर्वेदी, रोजगार सहायक कृष्ण दत्त शुक्ला, हेमंत पाल, गोरे लाल साहू, मनोज साहू, सुरेन्द्र कुशवाहा, सुरेन्द्र पाल, लक्ष्मी प्रजापति, देवकी प्रजापति, लक्ष्मी कड़ेर, अंजली अनुरागी, आशा कार्यकर्ता, सहयोगिनी, साथिया सहयोगी तथा ग्राम के बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में संदेश दिया— "तंबाकू छोड़ें, जीवन जोड़ें" "स्वस्थ समाज – सशक्त राष्ट्र" यह कार्यक्रम ग्रामवासियों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत पुनर्वास और विस्थापन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन हितग्राहियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराते हुए सहयोग कर रहा है। इसी क्रम में, शनिवार को ग्राम ककरा के 14 विस्थापित परिवारों ने मुआवजा पैकेज से संबंधित राशि प्राप्त कर अपना पुनर्वास पूरा किया है। इन 14 परिवारों में बल्लू पिता फगना गोंड, पूरन पिता चेता गोंड, राजाराम पिता जगना गोंड, बिन्द्रावन पिता अनदी गोंड, हनुमत पिता अनदी गोंड, आशाराम पिता रामनाथ यादव, सुन्दर सिंह पिता लोकनाथ गोंड, दशरथ पिता बारेलाल गोंड, बंदू पिता गणपत गोंड, रामविशाल पिता राममिलन गोंड, गिरजा पिता चेता गोंड, रामप्रसाद पिता सरजू गोंड, किशोरी पिता फगना गोंड और रामलाल पिता फगना गोंड शामिल हैं। इन सभी परिवारों ने पुनर्वास करते हुए अपने नए निवास पर प्रस्थान किया। इसके बाद, प्रशासन की टीम ने खाली हुए पुराने मकानों को जमींदोज करने की कार्रवाई भी पूरी की।
    1
    केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत पुनर्वास और विस्थापन प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन हितग्राहियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराते हुए सहयोग कर रहा है। इसी क्रम में, शनिवार को ग्राम ककरा के 14 विस्थापित परिवारों ने मुआवजा पैकेज से संबंधित राशि प्राप्त कर अपना पुनर्वास पूरा किया है।

इन 14 परिवारों में बल्लू पिता फगना गोंड, पूरन पिता चेता गोंड, राजाराम पिता जगना गोंड, बिन्द्रावन पिता अनदी गोंड, हनुमत पिता अनदी गोंड, आशाराम पिता रामनाथ यादव, सुन्दर सिंह पिता लोकनाथ गोंड, दशरथ पिता बारेलाल गोंड, बंदू पिता गणपत गोंड, रामविशाल पिता राममिलन गोंड, गिरजा पिता चेता गोंड, रामप्रसाद पिता सरजू गोंड, किशोरी पिता फगना गोंड और रामलाल पिता फगना गोंड शामिल हैं।

इन सभी परिवारों ने पुनर्वास करते हुए अपने नए निवास पर प्रस्थान किया। इसके बाद, प्रशासन की टीम ने खाली हुए पुराने मकानों को जमींदोज करने की कार्रवाई भी पूरी की।
    user_राजू जोशी महाराज
    राजू जोशी महाराज
    Astrologer बिजावर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बधोर में घर पर बनी चने की दाल खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर सभी बीमारों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने आज 31 मई को दोपहर करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चने की दाल खाने के बाद परिवार के छह सदस्यों में उल्टी, पेट दर्द, दस्त और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आईं। सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर निगरानी में रखा गया है, और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
    1
    छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम बधोर में घर पर बनी चने की दाल खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर सभी बीमारों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने आज 31 मई को दोपहर करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि चने की दाल खाने के बाद परिवार के छह सदस्यों में उल्टी, पेट दर्द, दस्त और अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आईं। सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार देकर निगरानी में रखा गया है, और फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग भी मामले की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    32 min ago
  • महाराजपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह की उपस्थिति में रविवार को संजय दाल मिल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक कामाख्या प्रताप सिंह एवं संजय दाल मिल के संचालक संजू गुप्ता द्वारा लगभग 15 किसानों का माल्यार्पण कर सम्मानित करने के साथ हुई, जिससे वातावरण उत्साह और गौरव से भर उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को धैर्य और ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर रखे गए विचारों को जनसमूह ने सराहा। इस अवसर पर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने महाराजपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव और नागरिक तक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को पहुंचाने तथा जनसहभागिता से इसे एक जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया। विधायक ने सभी से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान भी किया।
    1
    महाराजपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कामाख्या प्रताप सिंह की उपस्थिति में रविवार को संजय दाल मिल परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक कामाख्या प्रताप सिंह एवं संजय दाल मिल के संचालक संजू गुप्ता द्वारा लगभग 15 किसानों का माल्यार्पण कर सम्मानित करने के साथ हुई, जिससे वातावरण उत्साह और गौरव से भर उठा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को धैर्य और ध्यानपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर रखे गए विचारों को जनसमूह ने सराहा।

इस अवसर पर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार समाज को नई दिशा देने वाले हैं। उन्होंने महाराजपुर विधानसभा के प्रत्येक गांव और नागरिक तक स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को पहुंचाने तथा जनसहभागिता से इसे एक जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लिया। विधायक ने सभी से प्रधानमंत्री के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान भी किया।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्थानीय निवासियों के अनुसार, उनके क्षेत्र में पिछले लगभग सात महीनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इस भीषण गर्मी में, जहां दैनिक तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच रहा है, ग्रामीण लोग और उनके बच्चे अत्यधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं। लगातार शिकायतें करने के बावजूद, इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग आक्रोशित होकर यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या सरकार को तब चैन मिलेगा, जब इतनी गर्मी में कोई व्यक्ति अपनी जान गंवा देगा?
    1
    स्थानीय निवासियों के अनुसार, उनके क्षेत्र में पिछले लगभग सात महीनों से बिजली का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इस भीषण गर्मी में, जहां दैनिक तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच रहा है, ग्रामीण लोग और उनके बच्चे अत्यधिक परेशानी का सामना कर रहे हैं।

लगातार शिकायतें करने के बावजूद, इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोग आक्रोशित होकर यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या सरकार को तब चैन मिलेगा, जब इतनी गर्मी में कोई व्यक्ति अपनी जान गंवा देगा?
    user_Rahul
    Rahul
    छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला चिकित्सालय के बर्न वार्ड में बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीरें सामने आई हैं, जहाँ भीषण गर्मी के बीच वार्ड का एयर कंडीशनर (AC) खराब पड़ा है। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि मरीजों को राहत देने के लिए उनके परिजनों को अपने निजी कूलर लगाकर व्यवस्था करनी पड़ रही है। मरीजों के परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर मौन साधे हुए हैं। दूसरी ओर, सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सुधार कार्य कराया जाएगा। इस गंभीर स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर गंभीर मरीजों के लिए बने वार्ड में ऐसी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। जब बर्न वार्ड जैसे संवेदनशील विभाग में मूलभूत सुविधाएँ तक उपलब्ध नहीं हैं, तो राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के दावों की सच्चाई क्या है।
    1
    मध्य प्रदेश के छतरपुर जिला चिकित्सालय के बर्न वार्ड में बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीरें सामने आई हैं, जहाँ भीषण गर्मी के बीच वार्ड का एयर कंडीशनर (AC) खराब पड़ा है। इसके चलते मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने गंभीर हैं कि मरीजों को राहत देने के लिए उनके परिजनों को अपने निजी कूलर लगाकर व्यवस्था करनी पड़ रही है।

मरीजों के परिजनों ने बताया कि उन्होंने कई बार शिकायत की है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर मौन साधे हुए हैं। दूसरी ओर, सिविल सर्जन ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही सुधार कार्य कराया जाएगा।

इस गंभीर स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर गंभीर मरीजों के लिए बने वार्ड में ऐसी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। जब बर्न वार्ड जैसे संवेदनशील विभाग में मूलभूत सुविधाएँ तक उपलब्ध नहीं हैं, तो राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के दावों की सच्चाई क्या है।
    user_Mukesh Gautam
    Mukesh Gautam
    Advertising agency छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक प्रेमी देवर ने एकतरफा प्यार में पागल होकर अपने डेढ़ साल के मासूम भतीजे की हत्या कर दी। इस अमानवीय कृत्य को सदी की सबसे क्रूरतम घटनाओं में से एक बताया जा रहा है। यह खौफनाक वारदात तब हुई जब आरोपी 'नारंगी खटमल' को उसकी शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया। गुस्से में वह जल्लाद बन गया और मासूम बच्चे को बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला। इस हैवान को इंसान नहीं बल्कि दैत्य राक्षस 'Ghost नारंगी खटमल' बताते हुए, जनता की मांग है कि उसे जीने का कोई अधिकार नहीं है और उसे ठीक वैसी ही दर्दनाक सजा मिलनी चाहिए जैसी उसने उस मासूम सी जान के साथ की है।
    1
    एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक प्रेमी देवर ने एकतरफा प्यार में पागल होकर अपने डेढ़ साल के मासूम भतीजे की हत्या कर दी। इस अमानवीय कृत्य को सदी की सबसे क्रूरतम घटनाओं में से एक बताया जा रहा है।

यह खौफनाक वारदात तब हुई जब आरोपी 'नारंगी खटमल' को उसकी शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया। गुस्से में वह जल्लाद बन गया और मासूम बच्चे को बेरहमी से पटक-पटक कर मार डाला। इस हैवान को इंसान नहीं बल्कि दैत्य राक्षस 'Ghost नारंगी खटमल' बताते हुए, जनता की मांग है कि उसे जीने का कोई अधिकार नहीं है और उसे ठीक वैसी ही दर्दनाक सजा मिलनी चाहिए जैसी उसने उस मासूम सी जान के साथ की है।
    user_बुंदेली संवाद न्यूज
    बुंदेली संवाद न्यूज
    Local News Reporter खरगापुर, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के बंधवार गाँव में घर पर बनी चने और उड़द की दाल खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। परिजनों ने बताया कि दाल खाने के कुछ ही समय बाद सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। बीमार हुए सदस्यों में देशपाल सिंह बुंदेला (35), अनन्या राजा (13), राज राजा (12), गोलू राजा (10), हीरा राजा (35) और उमा राजा (40) शामिल हैं। सभी को तुरंत बड़ामलहरा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालाँकि, हालत में सुधार न होने और स्थिति गंभीर होने के कारण सभी को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज लगातार जारी है। परिजनों ने इस मामले की जानकारी आज 31 मई को दोपहर करीब 3:00 बजे जिला अस्पताल में दी।
    1
    बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के बंधवार गाँव में घर पर बनी चने और उड़द की दाल खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। परिजनों ने बताया कि दाल खाने के कुछ ही समय बाद सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी।

बीमार हुए सदस्यों में देशपाल सिंह बुंदेला (35), अनन्या राजा (13), राज राजा (12), गोलू राजा (10), हीरा राजा (35) और उमा राजा (40) शामिल हैं। सभी को तुरंत बड़ामलहरा अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालाँकि, हालत में सुधार न होने और स्थिति गंभीर होने के कारण सभी को छतरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज लगातार जारी है। परिजनों ने इस मामले की जानकारी आज 31 मई को दोपहर करीब 3:00 बजे जिला अस्पताल में दी।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 भटीपुरा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ, 42 वर्षीय राममिलन यादव ने कथित तौर पर साधु बनने और गृहस्थ जीवन से मुक्ति पाने की इच्छा में अपनी कुल्हाड़ी से अपना ही प्राइवेट पार्ट काट लिया। बताया गया है कि यह खौफनाक कदम शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे राममिलन ने खेत के पास स्थित एक कुएं पर उठाया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने स्वयं अपने चचेरे भाई को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। राममिलन यादव का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल में जारी है।
    1
    छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 भटीपुरा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ, 42 वर्षीय राममिलन यादव ने कथित तौर पर साधु बनने और गृहस्थ जीवन से मुक्ति पाने की इच्छा में अपनी कुल्हाड़ी से अपना ही प्राइवेट पार्ट काट लिया।

बताया गया है कि यह खौफनाक कदम शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे राममिलन ने खेत के पास स्थित एक कुएं पर उठाया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसने स्वयं अपने चचेरे भाई को फोन कर इस घटना की जानकारी दी। राममिलन यादव का इलाज वर्तमान में जिला अस्पताल में जारी है।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.