Shuru
Apke Nagar Ki App…
पॉडकास्ट सीरीज़ – ज्योतिष सरल भाषा में (Day 3) विषय: क्या कुंडली में लिखा हुआ सब कुछ निश्चित होता है? पॉडकास्ट सीरीज़ – ज्योतिष सरल भाषा में (Day 3) विषय: क्या कुंडली में लिखा हुआ सब कुछ निश्चित होता है?
Manoj Kumar Jadaun , Astro Vastu & Healing Expert
पॉडकास्ट सीरीज़ – ज्योतिष सरल भाषा में (Day 3) विषय: क्या कुंडली में लिखा हुआ सब कुछ निश्चित होता है? पॉडकास्ट सीरीज़ – ज्योतिष सरल भाषा में (Day 3) विषय: क्या कुंडली में लिखा हुआ सब कुछ निश्चित होता है?
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जिला अलीगढ़ के थाना गोरई क्षेत्र में नाबालिक लड़की से धर्मांतरण और निकाह करने का आरोप रिपोर्ट दर्ज1
- भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त काले खान की कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता सासनी कस्बा के श्री रामलीला मैदान में दाऊ बाबा सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीकृष्ण लीला महोत्सव में वृंदावन से आए कथावाचक ठाकुर प्रदीप कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त काले खान की कथा सुनाई। बुधवार की देर रात श्री कृष्ण लीला में कथावाचक ठाकुर प्रदीप कृष्ण महाराज ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्तों के प्रेम को महत्व देते हैं। उनके लिए जाति, धर्म या किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। उन्होंने काले खान के अटूट विश्वास और भगवान के प्रति समर्पण का उल्लेख किया। महाराज ने कहा कि सच्चे मन से की गई भक्ति का फल अवश्य मिलता है, क्योंकि ईश्वर केवल प्रेम और श्रद्धा देखते हैं, बाहरी आडंबर नहीं। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने राधे-राधे और जय श्रीकृष्ण के जयघोष लगाए। भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिपूर्ण हो गया। वहीं दिन में श्री राम कथा के दौरान विख्यात कथाव्यास आचार्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने प्रभु श्रीराम के जनकपुर आगमन, पुष्पवाटिका प्रसंग और ऐतिहासिक धनुष यज्ञ की कथा का संगीतमय वर्णन किया, कथावाचक ने भावपूर्ण शब्दों में बताया कि भगवान के दर्शन मात्र से ही जनकपुर के नर-नारियों के सारे दुःख दूर हो गए, क्योंकि प्रभु केवल निर्मल और निश्चल मन वाले भक्तों को ही प्राप्त होते हैं। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु देर रात तक कथा श्रवण करते रहे। कार्यक्रम में दाऊ बाबा सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें यज्ञाचार्य पं. खगेन्द्र शास्त्री मुख्य यजमान विजय कुमार शर्मा, शालिनी शर्मा और संजय उपाध्याय शामिल थे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और व्यवस्थाएं संभालीं।2
- सासनी के सुसायत कलां गांव में खेत पर निकला 12 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप सासनी के सुसायत कलां गांव में खेत पर निकला 12 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप सासनी: क्षेत्र के गांव सुसायत कलां में गुरुवार की सुबह खेत पर अचानक 12 फीट लंबा भारी-भरकम अजगर निकल आने से किसानों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब ग्यारह बजे गांव सुसायत कलां स्थित प्रेमपाल के खेत के पास एक विशालकाय अजगर आ गया। वहां से गुजर रहे एक किसान ने जब इतनी बड़ी प्रजाति के सांप को देखा, तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत शोर मचाकर आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते अजगर निकलने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और उसे देखने के लिए मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की बढ़ती भीड़ और संभावित खतरे को भांपते हुए तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने सूझबूझ का परिचय देते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और लगभग 12 फीट लंबे इस अजगर को सफलतापूपर्वक अपने कब्जे में ले लिया। अजगर को पकड़कर सुरक्षित प्राकृतिक वास में छोड़े जाने के बाद किसानों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।1
- एडीएम सिटी ने महानगर मे धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता लागू की1
- सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई स्व. जनेश्वर मिश्र की जयन्ती जनपद हाथरस के समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर प्रख्यात समाजवादी चिन्तक एवं "छोटे लोहिया" के नाम से विख्यात स्व. जनेश्वर मिश्र की जयन्ती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए समाजवादी मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र का संपूर्ण जीवन गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ों, दलितों, वंचितों और आम जनमानस के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विनोद सविता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पीडीए वर्ग के प्रत्येक समाज की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में वे हाथरस जनपद में सविता समाज सहित विभिन्न समाजों के बीच संवाद स्थापित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा, अजय सिकरवार, मुहर सिंह, राणा प्रताप सिसोदिया, अनुज उपाध्याय, अनूप यादव, सन्दीप बाल्मीकि, बॉबी यादव, सतेन्द्र शर्मा, पंजाबी पोनिया, सतीश चन्द्र लोधी, चिराग वार्ष्णेय, सतेंद्र यादव, हाजी नवाब हसन, कुलदीप सिंह, योगेन्द्र भारती, चेतन शर्मा, नीतेश यादव, अशोक गोला, सहवाज खान, जयशंकर चौधरी, जितेन्द्र सेंगर, अकील कुरेशी, चमन बाबू, सुरेश जादौन, ब्रिजेश कुमार, अतुल सेंगर, नरेश कुमार दिवाकर, शैलेन्द्र सेंगर, गौरीशंकर बघेल, डॉ. राधेश्याम राज्जक, अनिल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |1
- हरिद्वार से कावड़ लेकर आ रहे श्रद्धालुओं को नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने रौंदा 2 कावड़ खंडित, 2 श्रद्धालु घायल जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर चंदपा के पास हरिद्वार से कावड़ लेकर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव झोंडा का पुरा जा रहे कावड़ यात्रियों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। सड़क हादसे के दौरान 2 कावड़ खंडित हो गई वही 2 कावड़ यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार के लिए जनपद हाथरस के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक कावड़ यात्री ने बताया कि वह लोग हरिद्वार से कावड़ लेकर मध्य प्रदेश के मुरैना जिला के गांव झौंडा का पुरा जा रहे थे तभी नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने कावड़ यात्रियों को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।1