सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई स्व. जनेश्वर मिश्र की जयन्ती जनपद हाथरस के समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर प्रख्यात समाजवादी चिन्तक एवं "छोटे लोहिया" के नाम से विख्यात स्व. जनेश्वर मिश्र की जयन्ती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए समाजवादी मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि स्व. जनेश्वर मिश्र का संपूर्ण जीवन गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़ों, दलितों, वंचितों और आम जनमानस के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष किया। उनके विचार आज भी समाजवादी आंदोलन के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव विनोद सविता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में पीडीए वर्ग के प्रत्येक समाज की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में वे हाथरस जनपद में सविता समाज सहित विभिन्न समाजों के बीच संवाद स्थापित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से आए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक न्याय और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा, अजय सिकरवार, मुहर सिंह, राणा प्रताप सिसोदिया, अनुज उपाध्याय, अनूप यादव, सन्दीप बाल्मीकि, बॉबी यादव, सतेन्द्र शर्मा, पंजाबी पोनिया, सतीश चन्द्र लोधी, चिराग वार्ष्णेय, सतेंद्र यादव, हाजी नवाब हसन, कुलदीप सिंह, योगेन्द्र भारती, चेतन शर्मा, नीतेश यादव, अशोक गोला, सहवाज खान, जयशंकर चौधरी, जितेन्द्र सेंगर, अकील कुरेशी, चमन बाबू, सुरेश जादौन, ब्रिजेश कुमार, अतुल सेंगर, नरेश कुमार दिवाकर, शैलेन्द्र सेंगर, गौरीशंकर बघेल, डॉ. राधेश्याम राज्जक, अनिल वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

- शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम, आईजीआरएस, आरटीआई व जनता दर्शन की समीक्षा, समय से निस्तारण के निर्देश हाथरस। लम्बित रिट/आयोग संदर्भ, आरटीआई एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोग से प्राप्त संदर्भ, आरटीआई प्रकरण, आईजीआरएस पोर्टल तथा जनता दर्शन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनता दर्शन, आईजीआरएस पोर्टल अथवा अन्य माध्यमों से प्राप्त भूमि से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में आवश्यकतानुसार स्थलीय निरीक्षण अवश्य किया जाए, जिससे प्रकरणों का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित हो सके तथा वे डिफाल्टर अथवा लंबित श्रेणी में न आएं। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों को आईजीआरएस पोर्टल की प्रोफाइल को समय से अपडेट करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आरटीआई प्रकरणों में निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत सटीक एवं संतोषजनक सूचना उपलब्ध कराना अनिवार्य है। आयोग से संबंधित मामलों में समय से जांच कर गुणवत्तापूर्ण आख्या प्रेषित की जाए। सभी अधिकारी प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण गंभीरता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट तथा अन्य संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।4
- पॉडकास्ट सीरीज़ – ज्योतिष सरल भाषा में (Day 3) विषय: क्या कुंडली में लिखा हुआ सब कुछ निश्चित होता है? पॉडकास्ट सीरीज़ – ज्योतिष सरल भाषा में (Day 3) विषय: क्या कुंडली में लिखा हुआ सब कुछ निश्चित होता है?1
- नन्हे मुंन्हे बच्चों के हीरो बने DM ATUL VATS, बच्चों ने व्यक्त किया आभार.... जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिलाधिकारी अतुल वत्स एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने शहर के नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों की अपील पर तुरंत कार्रवाई कर उनकी बड़ी समस्या का समाधान कराया। दरअसल, दो दिन पहले शहर के बिजली कॉटन मिल रेलवे फाटक के पास स्थित नया नगला विष्णुपुरी के बच्चों ने जलभराव से परेशान होकर एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। वीडियो के माध्यम से बच्चों ने जिलाधिकारी अतुल वत्स से जलभराव की समस्या दूर कराने की भावुक अपील की थी। जैसे ही वायरल वीडियो की जानकारी जिलाधिकारी अतुल वत्स तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लिया और अपर जिलाधिकारी प्रशांत तिवारी को मौके पर भेजकर स्थिति का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या की पुष्टि होने पर जिलाधिकारी अतुल वत्स को रिपोर्ट दी गई। रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी अतुल वत्स ने बिना देर किए संबंधित अधिकारियों को पानी की निकासी कराने और क्षतिग्रस्त गली की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद क्षेत्र में जलभराव की समस्या का समाधान कर दिया गया। समस्या के समाधान से खुश स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी अतुल वत्स का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी छोटी-सी अपील पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने तुरंत कार्रवाई की है, इसके लिए हम सब उनका आभार व्यक्त करते है।2
- नली या नाला के निर्माण गांव सीर वार्ड नम्बर 16 हाथरस में नालियों का गन्दा पानी घरों के आगे इकट्ठा हो जाता है बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है कृपया करके हमारी नाली बनवाई जाए डीएम सर आपसे निवेदन है कि हमारी समस्या का समाधान करवा दो धन्यवाद 🙏🙏1
- 15 अगस्त सम्मान के साथ फहराएं तिरंगा। जानें झंडा संहिता के 6 जरूरी नियम "एडवाइजरी" झंडा संहिता के 6 मुख्य नियम* 1. *सम्मान के साथ फहराएं* प्रत्येक नागरिक अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में झंडा सम्मान के साथ, झंडा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराए। 2. *केसरिया ऊपर* झंडा फहराते समय केसरिया रंग की पट्टी सदैव झंडे के ऊपर की ओर होनी चाहिए। 3. *समय* सरकारी परिसर में सूर्योदय के उपरांत ध्वजारोहण एवं सूर्यास्त के साथ सम्मानपूर्वक झंडा उतारा जाए। 4. *13-15 अगस्त 2026 विशेष* 13–15 अगस्त 2026 तक निजी आवासों पर लगाए झंडों को समयावधि पश्चात आदरभाव से उतार कर सुरक्षित रखा जाए। 5. *सुरक्षित रखें, न फेंके* झंडा उतारने के बाद उसे फेंका न जाए – सम्मानपूर्वक फोल्ड कर सुरक्षित रखा जाए। 6. *निषेध* हर घर पर झंडा विधिवत तरीके से लगे – आधा झुका, फटा या कटा झंडा लगाना निषेध होगा। *नीचे दिए गए 3 चित्रों से सीख:* 1. *गाड़ी पर झंडा*: सिर्फ डैशबोर्ड या विंडस्क्रीन पर ही लगाया जा सकता है। 2. *झंडे पर लेखन मना*: राष्ट्रीय ध्वज पर किसी भी प्रकार का अक्षर, शब्द, वाक्य या स्लोगन नहीं लिख सकते। 3. *उल्टा न लगाएं*: The Indian National Flag must never be placed upside down! *नोट:* ये नियम 15 अगस्त 2026 के लिए "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत विशेष रूप से याद दिलाए गए हैं।2
- लम्बित रिट/आयोग संदर्भ, आर0टी0आई0 व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते हुए लम्बित रिट/आयोग संदर्भ, आर0टी0आई0 व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आयोग से प्राप्त संदर्भ, आरटीआई प्रकरण, आईजीआरएस पोर्टल तथा जनता दर्शन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि किसी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाएगी। @myogioffice @UPGovt @CMOfficeUP @ChiefSecyUP @InfoDeptUP @dm_hathras #IGRS #RTI #GoodGovernance #JanSunwai #PublicService #Hathras #जनसुनवाई #सुशासन4