उज्ज्वला योजना पर उठे सवाल, गैस एजेंसी के रवैये से उपभोक्ता परेशान पत्रकार इकबाल खान बीकानेर बीकानेर शहर की व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के सामने स्थित उज्ज्वला गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधानमंत्री की के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं और प्रदूषण से राहत दिलाने का उद्देश्य रखा गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर योजना कमजोर पड़ती नजर आ रही है।स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा। आरोप है कि ओटीपी आने और बुकिंग कन्फर्म होने के बावजूद एक-एक हफ्ते तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होती। जब उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचते हैं तो उन्हें घर पर डिलीवरी का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी कर्मी उपभोक्ता को केवल एक बार फोन करते हैं और संपर्क न होने पर दोबारा प्रयास नहीं करते, जिससे लोगों को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। खासकर कम पढ़े-लिखे और गरीब वर्ग के लिए यह प्रक्रिया बड़ी परेशानी बन गई है। एजेंसी,ऑफिस, उपभोक्ताओं को हैंडल करने वाले आनंदकुमार पर भी उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी बात करने की शैली और रवैया ठीक नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। इस आनंदकुमार के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर 25 दिनों के भीतर मिल जाना चाहिए, लेकिन वास्तविकता में 30 से 35 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। कभी केवाईसी, कभी ओटीपी और कभी ऐप के जरिए बुकिंग जैसी प्रक्रियाएं आम लोगों के लिए जटिल साबित हो रही हैं।इस पूरे मामले में कई उपभोक्ताओं ने सरकार के प्रति भी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि अच्छी योजना होने के बावजूद उसकी निगरानी और क्रियान्वयन में कमी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, कई उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत 181 सरकारी हेल्पलाइन और संबंधित रसद विभाग में भी दर्ज कराई है ओर वीडियो भी वायरल , लेकिन कार्यवाही शायद नहीं हुई,स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और योजना का लाभ सही मायनों में जरूरतमंदों तक पहुंचे।आईरा समाचार के चीफ एडिटर ने खुद एजेंसी में जाकर पड़ताल की बातचीत से पता चला उसका घमंड सार्वजनिक एजेंसी में बिठाने लायक नहीं है वो व्यक्ति सही ढंग से किसी से बात तक नहीं करता, वो बात करते वक्त उपभोक्ता की तरफ देखता भी नहीं है। बस वेअपने मोबाइल में व्यस्त रहते है। हालांकि काफी लोगों ने इसकी व्यक्ति की शिकायत की देखते है कब तक कार्यवाही होती है।

- bikaner pbm news #like #shre #1
- चानणा धाम में बालाजी के मंदिर में लंगर खाते हुए प्यारे प्यारे भगत1
- नेशनल हाईवे पर अब तेज गति से चलना महंगा पड़ सकता है बीकानेर से रतनगढ़ तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा ऑटोमेटिक कैमरे लगा दिए गए हैं जो तेज गति से चलने वाले वाहनों पर ऑनलाइन चालान करेंगे।1
- रियांबड़ी (नागौर)रियांबड़ी उपखंड क्षेत्र के थांवला कस्बे के किसान चौराहे स्थित राधामाधव कॉम्प्लेक्स मेंचल रहे दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 मंडल प्रशिक्षण वर्ग का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में सत्र को डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने संबोधित किया। विधायक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन संगठन, राष्ट्रसेवा एवं अंत्योदय के लिए समर्पित रहा है। उनका “एकात्म मानववाद” का सिद्धांत हमें अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुँचाने की प्रेरणा देता है। यही हमारे कार्य का मूल आधार है। अपने सत्र में मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन के संचालन और कार्यप्रणाली के बारे में प्रशिक्षित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए, ताकि वे शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बना सकें।भाजपा मंडल प्रभारी शोभाराम जयपाल ने भारतीय जनता पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक रणनीतियों और मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डाला उन्होंने कार्यकर्ताओं को भाजपा की कार्यपद्धति और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के तरीकों से अवगत कराया। सत्र को भाजपा नेता रमेश अपूर्वा, कल्पना चौहान, गौरव जोशी, हापुराम चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ब्रजराज सिंह लखावत ,जसाराम गुर्जर और दीपक सिंह चौधरी ने पार्टी पदाधिकारी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान किशनाराम नेहरा, समाज सेवी राजेश जैन, कैलाश चंदकुमावत पूर्व मंडलअध्यक्ष,महामंत्रीशंकरलाल बंजारा, जगाराम रावत,राधेश्याम,मोहनलालमेघवाल,श्यामलाल मावर, मांगीलाल शर्मा भूत पूर्व कोषाध्यक्ष सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।2
- Post by Jodhpur news2
- Post by Sachin vyas1
- बेंगलुरु पत्रकार इकबाल खान कर्नाटक की राजधानी से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के कारण नौकरी जाने से परेशान एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। पति की मौत से सदमे में आई पत्नी ने भी कुछ ही देर बाद 18वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मिली जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय इंजीनियर एक बड़ी कंपनी में कार्यरत था और उसे सालाना करीब 80 लाख रुपये का पैकेज मिलता था। हाल ही में कंपनी में एआई तकनीक के बढ़ते उपयोग के चलते उसकी नौकरी चली गई थी, जिसके बाद वह लंबे समय से मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानी से जूझ रहा था।बताया जा रहा है कि बेरोजगारी के चलते घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी, जिससे पति-पत्नी के बीच तनाव भी बढ़ गया था। इसी तनाव के बीच इंजीनियर ने अपने फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब पत्नी ने यह दृश्य देखा तो वह सदमे में आ गई और कुछ ही समय बाद बिल्डिंग की 18वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे और कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर तकनीक के बढ़ते प्रभाव और रोजगार पर उसके असर को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक सहयोग बेहद जरूरी हो जाता है।1
- मावडियाधिराणिया के मेला का उत्साह1
- पादूकलां (नागौर)पादूकलां कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण अंचल में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।कस्बे के सदर बाजार स्थित तिबारी वाले बालाजी मंदिर परिसर में बालाजी महाराज की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार कर मनमोहक झांकियां सजाई गई। वहीं पूरे गांव को रंग-बिरंगी फरियों (पताकाओं) से सजाकर उत्सवमय माहौल बना दिया गया। विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग हनुमान जी की झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।इसके बाद डीजे की धुन पर हनुमान जी के भजनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हाथों में भगवान के ध्वज लिए श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े।शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होती हुई उजलाई वाले बालाजी वीर बजरंगी मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बालाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया गया। इसी दौरान मंदिर परिसर में 151 दीपों से भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भक्तिमय वातावरण में भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात पुनः शोभायात्रा तिबारी वाले बालाजी मंदिर पहुंची, जहां महाआरती का आयोजन किया गया तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया। बाद में प्रसाद वितरण किया गया।कार्यक्रम में रामायण मंडल, युवा गौ सेवा संगठन सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस थाना से एएसआई जुगलकिशोर, चरण सिंह, सीताराम, हेड कांस्टेबल गणपतराम, कांस्टेबल लक्ष्मणराम, रामनारायण, रामकुमार सहित पुलिस बल व आरएसी के जवान तैनात रहे।2