Shuru
Apke Nagar Ki App…
बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर अब तेज रफ्तार पर लगेंगे ब्रेक नेशनल हाईवे पर अब तेज गति से चलना महंगा पड़ सकता है बीकानेर से रतनगढ़ तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा ऑटोमेटिक कैमरे लगा दिए गए हैं जो तेज गति से चलने वाले वाहनों पर ऑनलाइन चालान करेंगे।
News 7 NETWORK
बीकानेर, श्रीडूंगरगढ़ हाईवे पर अब तेज रफ्तार पर लगेंगे ब्रेक नेशनल हाईवे पर अब तेज गति से चलना महंगा पड़ सकता है बीकानेर से रतनगढ़ तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा ऑटोमेटिक कैमरे लगा दिए गए हैं जो तेज गति से चलने वाले वाहनों पर ऑनलाइन चालान करेंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहनों को जप्त किया गया है। थाना अधिकारी कश्यप सिंह की टीम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया और परिवहन विभाग व खनन विभाग को सूचना दी गई जिसके बाद दोनों टीम में मौके पर पहुंची और ओवरलोड वाहनों से जुर्माना राशि वसूल किया गया।1
- पत्रकार इकबाल खान बीकानेर बीकानेर शहर की व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र के सामने स्थित उज्ज्वला गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधानमंत्री की के तहत गरीब परिवारों को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर धुएं और प्रदूषण से राहत दिलाने का उद्देश्य रखा गया था, लेकिन जमीनी स्तर पर योजना कमजोर पड़ती नजर आ रही है।स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा। आरोप है कि ओटीपी आने और बुकिंग कन्फर्म होने के बावजूद एक-एक हफ्ते तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होती। जब उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंचते हैं तो उन्हें घर पर डिलीवरी का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी कर्मी उपभोक्ता को केवल एक बार फोन करते हैं और संपर्क न होने पर दोबारा प्रयास नहीं करते, जिससे लोगों को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। खासकर कम पढ़े-लिखे और गरीब वर्ग के लिए यह प्रक्रिया बड़ी परेशानी बन गई है। एजेंसी,ऑफिस, उपभोक्ताओं को हैंडल करने वाले आनंदकुमार पर भी उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। लोगों का कहना है कि उनकी बात करने की शैली और रवैया ठीक नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है। इस आनंदकुमार के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है। उपभोक्ताओं ने यह भी बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडर 25 दिनों के भीतर मिल जाना चाहिए, लेकिन वास्तविकता में 30 से 35 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। कभी केवाईसी, कभी ओटीपी और कभी ऐप के जरिए बुकिंग जैसी प्रक्रियाएं आम लोगों के लिए जटिल साबित हो रही हैं।इस पूरे मामले में कई उपभोक्ताओं ने सरकार के प्रति भी नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि अच्छी योजना होने के बावजूद उसकी निगरानी और क्रियान्वयन में कमी के कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, कई उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत 181 सरकारी हेल्पलाइन और संबंधित रसद विभाग में भी दर्ज कराई है ओर वीडियो भी वायरल , लेकिन कार्यवाही शायद नहीं हुई,स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके और योजना का लाभ सही मायनों में जरूरतमंदों तक पहुंचे।आईरा समाचार के चीफ एडिटर ने खुद एजेंसी में जाकर पड़ताल की बातचीत से पता चला उसका घमंड सार्वजनिक एजेंसी में बिठाने लायक नहीं है वो व्यक्ति सही ढंग से किसी से बात तक नहीं करता, वो बात करते वक्त उपभोक्ता की तरफ देखता भी नहीं है। बस वेअपने मोबाइल में व्यस्त रहते है। हालांकि काफी लोगों ने इसकी व्यक्ति की शिकायत की देखते है कब तक कार्यवाही होती है।1
- बीकानेर के महाजन से खबर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि, ओलावृष्टि से किसानों के सपनों पर फिरा पानी, फसलें आई ओलावृष्टि की चपेट में, करीब 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि, रेतीले धोरों पर बिछी सफेद चादर, बारिश होने से तेज गर्मी से मिली निजात, महाजन उपतहसील क्षेत्र में हो रही है बारिश। #bikanernews #Bikaner #breakingnews #viral #news1
- 70 साल के आदमी की गला रेतकर हत्या- पत्नी है आँख से अंधी- प्रशासन होश में आओ बीकानेर में कब होगा अपराध ख़त्म #न्यूज़ #स्पोर्ट #पीबीएम1
- किसी भी तरह का नशा हो आप घर बैठे ही नशें से छुटकारा पाओ। 75686281431
- Rahul Kaswan, चूरू सांसद ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान देशभर के ट्रक ड्राइवरों के साथ हो रहे शोषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारत में लगभग पौने दो करोड़ ट्रक ड्राइवर देश की अर्थव्यवस्था और लॉजिस्टिक्स की रीढ़ हैं, जो 63% से अधिक माल ढुलाई का जिम्मा संभालते हैं, लेकिन उन्हें लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है। सांसद कस्वां ने राजमार्गों पर अनावश्यक जांच, मानसिक उत्पीड़न और सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते खतरे पर चिंता जताई। उन्होंने सरकार से मांग की कि ट्रकों की जांच केवल निर्धारित स्थानों पर हो और टोल प्लाजा पर सीसीटीवी निगरानी में पारदर्शिता के साथ जांच की व्यवस्था की जाए।1
- डीडवाना कुचामन जिले की तहसील परबतसर के ग्राम चारणवास से एक बड़ी सामाजिक खबर सामने आई है। यहां प्रजापत समाज द्वारा सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं गणमान्य लोग महिलाए भी उपस्थित रही। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय इस प्रकार हैं— विवाह एवं अन्य समारोहों में सोने-चांदी की सीमा तय की गई, जिसमें परबतसर क्षेत्र के अनुसार 2.5 तोला सोना एवं पाव चांदी निर्धारित की गई। मृत्यु भोज में सादगी अपनाते हुए केवल एक मिठाई, सब्जी एवं पूड़ी का ही प्रबंध रखा जाएगा। मृत्युभोज के अवसर पर एक दिन गौशाला में गायों को भोजन करवाने का भी निर्णय लिया गया। शादी में कपड़ों की संख्या सीमित रखते हुए केवल पांच जोड़े ही देने का निर्णय लिया गया। परावनी यानी अनावश्यक लेन-देन को पूर्णतः बंद करने का फैसला लिया गया। केवल बेटी-जवाई को ही प्राथमिकता देने की परंपरा को मान्यता दी गई। समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। नशा करने वाले व्यक्तियों को समाज की जाजम में आने से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए इस प्रकार के ठोस कदम उठाना आवश्यक है। साथ ही युवाओं से शिक्षा की ओर अग्रसर होने और समाज को नई दिशा देने का आह्वान किया गया।2
- नेशनल हाईवे पर अब तेज गति से चलना महंगा पड़ सकता है बीकानेर से रतनगढ़ तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा ऑटोमेटिक कैमरे लगा दिए गए हैं जो तेज गति से चलने वाले वाहनों पर ऑनलाइन चालान करेंगे।1