logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आदित्य मैरेज हाल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित आदित्य मैरेज हाल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित बिल्थरारोड। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं में अनुशासन, एकता व सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत हेतु उभांव मार्ग स्थित आदित्य मैरेज हाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीजेपी सीयर ग्रामीण मंडल के मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री राजधारी सिंह और नगर मंडल के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन/ पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि द्व्य ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में सांगठनिक कौशल विकसित करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के नीतियों को जनता को अवगत कराए और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताए। प्रशिक्षण में एकात्म मानववाद ,राष्ट्रवाद, संगठन की कार्यशैली डिजिटल साक्षरता जैसे विषय पर जोर दिया गया। कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के समर्पण और अनुशासित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण सांगठनिक पहल है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, सीयर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, निखिल सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, प्रमोद सिंह, विपिन सिंह, शैलेन्द्र सिंह,प्रमोद मौर्य, आदित्य सिंह, लाल बहादुर भारती, कुमार आदित्य , देवनाथ यादव,गौतम सिंह , संजीत शर्मा, सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

on 15 March
user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
on 15 March
ceebe102-587a-4101-b705-5928643585d5

आदित्य मैरेज हाल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित आदित्य मैरेज हाल में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित बिल्थरारोड। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं में अनुशासन, एकता व सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देने और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत हेतु उभांव मार्ग स्थित आदित्य मैरेज हाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

42d8c3f1-f078-4242-b10b-ae59f3f86a0e

प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीजेपी सीयर ग्रामीण मंडल के मुख्य अतिथि पूर्वमंत्री राजधारी सिंह और नगर मंडल के मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन/ पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथि द्व्य ने कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य

cbefa751-cdd5-40da-88dc-5110a93b2873

उद्देश्य कार्यकर्ताओं में सांगठनिक कौशल विकसित करना है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के नीतियों को जनता को अवगत कराए और समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताए। प्रशिक्षण में एकात्म मानववाद ,राष्ट्रवाद, संगठन की कार्यशैली डिजिटल साक्षरता जैसे विषय पर जोर दिया गया। कहा कि यह प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं के समर्पण और अनुशासित कार्य संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए

79e81124-a647-4a4d-896e-86c8977ded70

एक महत्वपूर्ण सांगठनिक पहल है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोरख पासवान, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी, सीयर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह, निखिल सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, प्रमोद सिंह, विपिन सिंह, शैलेन्द्र सिंह,प्रमोद मौर्य, आदित्य सिंह, लाल बहादुर भारती, कुमार आदित्य , देवनाथ यादव,गौतम सिंह , संजीत शर्मा, सहित भारी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More news from Ballia and nearby areas
  • बिल्थरारोड में महिला उत्पीड़न के एक मामले पर काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज सख्त नजर आए। वार्ड नंबर-5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम द्वारा जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और पीड़िता से संपर्क कराया। इसके बाद महाराज ने ट्विटर और पत्र के माध्यम से उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।
    1
    बिल्थरारोड में महिला उत्पीड़न के एक मामले पर काली सेना के संस्थापक स्वामी आनंद स्वरूप महाराज सख्त नजर आए। वार्ड नंबर-5 के सभासद मोहम्मद सद्दाम द्वारा जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और पीड़िता से संपर्क कराया। इसके बाद महाराज ने ट्विटर और पत्र के माध्यम से उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री को पूरे मामले से अवगत कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    15 hrs ago
  • देवरिया जिला में गैस एजेंसी मालिकों द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है, जिसको लेकर कृष्ण बिहारी दुबे ने जिलाधिकारी देवरिया को एक ज्ञापन सौंप जाँच कर कार्यवाई की मांग की है
    1
    देवरिया जिला में गैस एजेंसी मालिकों द्वारा उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है, जिसको लेकर कृष्ण बिहारी दुबे ने जिलाधिकारी देवरिया को एक ज्ञापन सौंप जाँच कर कार्यवाई की मांग की है
    user_Rajnish Bharti
    Rajnish Bharti
    भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • एआईएमआईएम पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, काजीपुर गांव में एआईएमआईएम पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एआइएमआइएम के पूर्वांचल अध्यक्ष जनाब इसरार अहमद एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी बलिया डॉ शाद आदिल, पूर्वांचल सचिव कारी जाफर अहमद साहब मोहम्मद अयुब सिद्दीकी पूर्व प्रदेश सचिव युथ रहे। कार्यक्रम के आयोजक यूथ जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी के नीतियों के बारे में जानकारी देने की सलाह दी। वहीं दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।इस अवसर पर मनियर ब्लॉक अध्यक्ष युथ वार्ड नंबर 17 से संभावित उम्मीदवार कृष्णा नन्द यादव के साथ ही सेराज अहमद, डॉ जमशेद साहब, अफजाल अहमद, शाहिद अली डब्लू, मो शाहिद, खुर्शीद आलम, साहिल अंसारी, मुमताज खान, रौशन खान, ताजुद्दीन, बबलू, हसमुद्दीन सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद है।
    1
    एआईएमआईएम पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन
खबर जनपद बलिया के सिकंदरपुर से, काजीपुर गांव  में एआईएमआईएम पार्टी की संगठन समीक्षा बैठक एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एआइएमआइएम के पूर्वांचल अध्यक्ष जनाब इसरार अहमद एवं विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी बलिया डॉ शाद आदिल, पूर्वांचल सचिव कारी जाफर अहमद साहब मोहम्मद अयुब सिद्दीकी पूर्व प्रदेश सचिव युथ रहे। कार्यक्रम के आयोजक यूथ जिला अध्यक्ष सद्दाम हुसैन कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर पार्टी के नीतियों के बारे में जानकारी देने की सलाह दी। वहीं दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।इस अवसर पर मनियर ब्लॉक अध्यक्ष युथ वार्ड नंबर 17 से संभावित उम्मीदवार कृष्णा नन्द यादव के साथ ही सेराज अहमद, डॉ जमशेद साहब, अफजाल अहमद, शाहिद अली डब्लू, मो शाहिद, खुर्शीद आलम, साहिल अंसारी, मुमताज खान, रौशन खान, ताजुद्दीन, बबलू, हसमुद्दीन सहित सैकड़ों ग्रामवासी एवं कार्यकर्ता मौजूद है।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    1 hr ago
  • रसड़ा (बलिया):हाल ही में घोषित हुए कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सेठ एम. आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल, रसड़ा के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा तानिया सिंह ने 93.3% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि संस्थान और अपने माता-पिता का नाम भी पूरे क्षेत्र में रोशन कर दिया। तानिया की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और भविष्य में इससे भी ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें। इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर स्कूल की निर्देशक श्रीमती इंद्र सिंह सेंगर ने व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को मिठाई भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तानिया की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। #SethMRJaipuria #RasraNews #BalliaEducation #BoardResults #Topper #TaniaSingh #StudentSuccess #Inspiration #JaipuriaSchool #AcademicExcellence**
    1
    रसड़ा (बलिया):हाल ही में घोषित हुए कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सेठ एम. आर. जयपुरिया पब्लिक स्कूल, रसड़ा के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। विद्यालय की मेधावी छात्रा तानिया सिंह ने 93.3% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि संस्थान और अपने माता-पिता का नाम भी पूरे क्षेत्र में रोशन कर दिया।
तानिया की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे जीवन में बड़े लक्ष्य निर्धारित करें और भविष्य में इससे भी ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहें।
इस विशेष उपलब्धि के अवसर पर स्कूल की निर्देशक श्रीमती इंद्र सिंह सेंगर ने व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को मिठाई भेंट कर उनका मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, तानिया की इस उपलब्धि ने अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।
#SethMRJaipuria #RasraNews #BalliaEducation #BoardResults #Topper #TaniaSingh #StudentSuccess #Inspiration #JaipuriaSchool #AcademicExcellence**
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मऊ । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड के अवसर पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान महोदय द्वारा उच्च कोटि का अनुशासन, वर्दी का टर्नआउट, शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के दृष्टिगत फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके । इस दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चारपहिया/दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि को चेक किया गया तथा पीआरवी कर्मियों को गंभीर व महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने व रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं एवं परिसर की साफ सफाई इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया । महोदय ने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक और अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया । इसी दौरान आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) के रिहर्सल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं समन्वय का मूल्यांकन करते हुए प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को नियमितता, समयबद्धता और अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। साथ ही कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन दिनेश दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    4
    मऊ । शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में साप्ताहिक शुक्रवार की परेड के अवसर पर परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान महोदय द्वारा उच्च कोटि का अनुशासन, वर्दी का टर्नआउट, शांति/सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ बनाए रखने के दृष्टिगत फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें। दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे। जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके ।
इस दौरान ड्रोन कैमरा, फॉरेन्सिक वैन, चारपहिया/दोपहिया पीआरवी वाहनों के साफ-सफाई, हूटर, लाइट, एमडीटी, मेडिकल किट, फायर एक्सटिंग्विशर, एंटी राइट इक्विपमेंट आदि को चेक किया गया तथा पीआरवी कर्मियों को गंभीर व महिला संबंधित घटनाओं की सूचना पर मौके पर तत्काल पहुंचकर की जाने वाली प्राथमिक कार्यवाही, घटनास्थल को सुरक्षित करने हेतु क्राइम सीन किट का सही तरीके से प्रयोग करने व रिस्पॉन्स टाइम, जीपीएस परसेंटेज आदि में सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओं एवं परिसर की साफ सफाई इत्यादि का गहन निरीक्षण किया गया । महोदय ने परिसर की समग्र व्यवस्था, बैरक और अन्य सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया ।  इसी दौरान आरटीसी (रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर) के रिहर्सल का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन एवं समन्वय का मूल्यांकन करते हुए प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को नियमितता, समयबद्धता और अनुशासन बनाए रखने की सीख दी। साथ ही कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्टता के साथ पुलिस सेवा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन  दिनेश दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह व भारी संख्या में पुलिस अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rahul chauhan
    1
    Post by Rahul chauhan
    user_Rahul chauhan
    Rahul chauhan
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Sadik Ahmad Journalist
    1
    Post by Sadik Ahmad Journalist
    user_Sadik Ahmad Journalist
    Sadik Ahmad Journalist
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.