Shuru
Apke Nagar Ki App…
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में एक दिवसीय स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रणय बघेल ने विद्यार्थियों को शासन की स्टार्टअप एवं एमएसएमई योजनाओं की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 40 छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़ में एक दिवसीय स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक प्रणय बघेल ने विद्यार्थियों को शासन की स्टार्टअप एवं एमएसएमई योजनाओं की जानकारी देते हुए आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में लगभग 40 छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने योजनाओं से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा समाधान किया गया।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार गंडई नगर के वनांचल क्षेत्र के ठाकुरटोला लावातरा से बैगापारा तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है, जिससे सड़क के जल्द क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, सड़क की लंबाई 1.700 किलोमीटर है और इसके निर्माण हेतु 116.810 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई थी। कार्य प्रारंभ की तिथि 7 मार्च 2 हजार 24 निर्धारित की गई थी, जबकि पूर्णता की संभावित तिथि 22 मार्च 2 हजार 25 थी। निर्माण कार्य 17 फरवरी 2 हजार 26 को पूर्ण बताया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर डामर की परत पतली बिछाई गई है तथा निर्माण सामग्री की मात्रा भी मानक से कम उपयोग की गई है। उनका आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया है, जिससे भविष्य में आवागमन प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। समाचार लिखे जाने तक निर्माण स्थल पर कुछ कार्य जारी होने की जानकारी भी सामने आई है।1
- भिलाई। सुपेला थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कोसानगर गौशाला के पीछे रेलवे पटरी के पास की गई, जहां आरोपी 52 पत्ती ताश के जरिए नगद राशि पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। पुलिस के अनुसार, टाउन पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग खुले स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही कुछ लोग भाग निकले, जबकि छह आरोपियों को पकड़ लिया गया।मौके से कुल ₹4,590 नगद और ताश की एक गड्डी जब्त की गई है। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध क्रमांक 265/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का नाम : 1. कौशल पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर मछली मार्केट, सुपेला 2. रवि चौहान, उम्र 32 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 3. अखिलेश चौहान, उम्र 29 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 4. नागेश्वर यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, सुपेला 5. मोह. आकीब, उम्र 26 वर्ष, निवासी फरीद नगर, सुपेला 6. संदीप सोनकर, उम्र 31 वर्ष, निवासी लक्ष्मी मार्केट, सुपेला1
- शेएर मार्किट मे निवेश के नाम पर धोखा धड़ी का मामला है जिसमे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है...1
- थाना मोहन नगर पुलिस की सफलता पकड़ाया होंडा एक्टिवा चोरी का आरोपी आरोपी को न्यायिक रिमांड भेजा गया उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी केशव कोशले , प्रधान आरक्षक आर.कृष्ण कुमार कीमतें , आरक्षक राजेश साहू , आरक्षक सामूएल की अहम् भूमिका रही1
- गरीबों की गुमठी पर चालानी कार्रवाई करने वाली दुर्ग नगर निगम की अलका बाघमार सरकार धनवानो के अवैध कब्जे पर कब चलाएगी बुलडोजर। दुर्ग जिला के सबसे बड़े बाजार इंदिरा मार्केट के मध्य चौराहे पर ओम ज्वैलर्स द्वारा सड़क तक किया जा रहा अवैध कब्जा यातायात प्रभावित जिम्मेदार कौन..1
- Post by Rameshwar sahu1
- घनश्याम सिंह गुप्ता महाविद्यालय में बड़ी लापरवाही: प्रथम सेमेस्टर के छात्रों को थमा दिया तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र जिले के लीड कॉलेज घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जहां 16 तारीख को आयोजित परीक्षा के दौरान प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को तृतीय सेमेस्टर का प्रश्नपत्र हल करने के लिए दे दिया गया। छात्रों ने जब प्रश्नपत्र देखा तो वे हैरान रह गए। उनका कहना है कि जो पेपर उन्हें दिया गया, वह उनके कोर्स का था ही नहीं। विद्यार्थियों ने तुरंत इसका विरोध किया, लेकिन परीक्षा कक्ष में मौजूद केंद्राध्यक्ष ने इसे “प्रश्नपत्र में त्रुटि का हवाला देते हुए छात्रों को वही पेपर हल करने के लिए कहा। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्होंने जिस विषय की तैयारी की थी, उसकी जगह उन्हें ऐसा प्रश्नपत्र थमा दिया गया जिसकी पढ़ाई उन्होंने की ही नहीं थी। मजबूरी में उन्हें वही पेपर हल करना पड़ा, जिससे अधिकांश छात्रों का परीक्षा प्रदर्शन प्रभावित हुआ।1
- 19 फरवरी शुक्रवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त संघ छत्तीसगढ़ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर छब्बीस एवं सत्ताईस फरवरी को दो दिवसीय धरना, सभा, रैली एवं प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इस संबंध में कलेक्टर जिला केसीजी को ज्ञापन सौंपा गया है। संघ की प्रमुख मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित करना, कार्यकर्ता को प्रतिमाह छब्बीस हजार रुपये तथा सहायिका को बाईस हजार एक सौ रुपये वेतन स्वीकृत करना एवं प्रति वर्ष एक हजार रुपये की वेतन वृद्धि शामिल है। इसके साथ ही सेवा निवृत्ति एवं मृत्यु की स्थिति में एकमुश्त ग्रेच्युटी, मासिक पेंशन तथा समूह बीमा का लाभ देने की मांग भी रखी गई है। संघ पदाधिकारियों ने बताया कि मांगों पर अब तक ठोस निर्णय नहीं होने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। निर्धारित तिथि को सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा रैली निकालकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने की बात भी कही गई है।1