पौड़ी फर्जी निवेश का झांसा देने के आरोप में महिला डॉक्टर गुजरात से गिरफ्तार! जिगनेश श्रॉफ, सुनील दामू मूले, ज्योति श्रॉफ, श्रीकांत परमार व चिंतन शाह ने स्वयं को श्री महाकाली ग्रुप कंपनी (एसएमजीसी) का प्रतिनिधि बताते हुए उनके पति के साथ ही उनके रिश्तेदारों और परिचितों से 2021-22 में 3 करोड़ 30 लाख का निवेश, यह कहकर करवाया कि एक साल में यह पैसा दो गुना हो जाएगा। उन्होंने और उनके रिश्तेदार व परिचितों ने झांसे में आकर निवेश कर दिया। लेकिन समय बीतने पर उन्हें न तो ब्याज की धनराशि दी गई और न ही मूल पैसा वापस किया गया। राजस्व पुलिस से यह मामला जांच के लिए कोतवाली पौड़ी को ट्रांसफर हुआ। धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और पुलिस टीम का गठन किया। एसएसपी ने बताया कि 5 अरोपियों में से सुनील दामू और जिगनेश श्रॉफ पर महाराष्ट्र में भी मुकदमें दर्ज है और सुनील अभी भी जेल में बंद है। 2021-22 में सुनील दामू ने शैली लिंगवाल के पति उत्तम सिंह को जिगनेश श्रॉफ उर्फ मनीष शाह से परिचय कराया था। जांच के दौरान जिगनेश श्रॉफ द्वारा पहचान छिपाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का भी इस्तेमाल किया गया, जिस पर मामले में धाराएं और बढ़ाई गई। पुलिस जांच में पाया गया कि ज्योति श्रॉफ ने इस मामले में प्रमुख भूमिका निभाई। ज्योति श्रॉफ, जिगनेश की बहन है, जो खुद को डाक्टर बताती है। कोर्ट ने बीती 23 जुलाई को ज्योति श्रॉफ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया। ज्योति पर 1500 का ईनाम भी घोषित किया गया। एसएसपी के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी और वारंट की तामील के लिए पुलिस टीम को गुजरात भेजा गया। टीम ने आरोपी ज्योति के संभावित ठिकानों पर दबिश दी और उसे गुजरात से गिरफ्तार कर पौड़ी ले आई है।

- अल्पसंख्यक आयोग के गेट पर 4 घंटे धरना! किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड के गेट पर करीब 4 घंटे तक जोरदार धरना चला। गेट पर अंदर से ताला लगाया गया और पुलिस बल पहले ही तैनात कर दिया गया था। आवाज़ दबाने से आंदोलन नहीं रुकेगा—संघर्ष जारी रहेगा! अल्पसंख्यक आयोग के गेट पर 4 घंटे धरना! किसान मजदूर महासंग्राम संगठन के नेतृत्व में अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड के गेट पर करीब 4 घंटे तक जोरदार धरना चला। गेट पर अंदर से ताला लगाया गया और पुलिस बल पहले ही तैनात कर दिया गया था। आवाज़ दबाने से आंदोलन नहीं रुकेगा—संघर्ष जारी रहेगा!1
- दिल्ली के प्रसिद्ध लाज़वाब राम लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।1
- सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा 🚨 The Aman Times | देहरादून सोशल मीडिया पर फेमस होने का शौक पड़ा भारी, तमंचे के साथ वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा देहरादून। सोशल मीडिया पर फेमस होने और दोस्तों पर रौब झाड़ने के लिए अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करना एक युवक को भारी पड़ गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए दून पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली डालनवाला पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान विशाल गोडियाल (24 वर्ष), निवासी पूरन बस्ती, इंदर रोड, डालनवाला के रूप में की। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोस्तों के बीच रौब जमाने और सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए तमंचे के साथ वीडियो बनाना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बलबीर रोड स्थित एक पुराने खंडहर से 315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेज दिया गया। 🔴 बरामदगी ▪️ 315 बोर देशी तमंचा – 01 ▪️ जिंदा कारतूस – 01 पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह गहलावत, उ0नि0 अश्वनी बलूनी, कांस्टेबल विजय सिंह एवं कांस्टेबल आदित्य राठी।1
- टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति की मुख्यमंत्री से नही बनी बात, 01 सितम्बर से ब्यापक आंदोलन की तैयारी टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति की मुख्यमंत्री से नही बनी बात, 01 सितम्बर से ब्यापक आंदोलन की तैयारी1
- लक्सर। स्वराज फाउंडेशन एवं लक्सर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को JSS नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, रायसी में एक भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया।1
- विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : मोहित उनियाल The Aman Times विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : मोहित उनियाल डोईवाला। आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय हर्रावाला में परीक्षा परिणाम घोषित न होने को लेकर आंदोलनरत छात्रों से कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने मुलाकात की। छात्रों को 10 दिन के भीतर परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया गया है। मोहित उनियाल ने कहा कि परिणाम में देरी से छात्रों की इंटर्नशिप और भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से समयबद्ध तरीके से परिणाम जारी करने की मांग की और छात्रों से शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की अपील की। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि तय समय में परिणाम घोषित नहीं हुए तो विद्यार्थियों के हित में आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- गाजा में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम दो की मौत, अधिकारियों का दावा फिलिस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, गाजा में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक 4 साल का बच्चा भी शामिल है। बताया गया है कि हमले ज़वायदा और नजदीकी नुसेरात शरणार्थी शिविर में हुए। एक इमारत के नष्ट होने के साथ सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। इजरायली सेना का कहना है कि वह दोनों घटनाओं की समीक्षा कर रही है। यह घटनाक्रम कथित सीजफायर उल्लंघनों को लेकर बढ़े तनाव के बीच सामने आया है।1
- रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल रक्षाबंधन से पहले खौफनाक वारदात: भाई ने सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत; जीजा गंभीर घायल1