अमरोहा में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, महिला और मासूम समेत तीन की मौत, तीन गंभीर घायल अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक निर्माणाधीन मकान का ताज़ा ढला लिंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में एक महिला, उसके एक वर्षीय बेटे और एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, मकान का लिंटर हाल ही में डाला गया था। बारिश शुरू होने पर कई लोग उससे बचने के लिए लिंटर के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पूरा लिंटर भरभराकर गिर पड़ा और सभी लोग मलबे में दब गए।हादसे में 30 वर्षीय मीनू, उसके एक वर्षीय बेटे लाल सिंह तथा 65 वर्षीय स्मृति की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि मीनू की शादी तरारा गांव में हुई थी। वह अपनी मां के बुलाने पर मायके ताजपुर में लिंटर पड़ने के बाद आयोजित दावत में शामिल होने आई थी। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
अमरोहा में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, महिला और मासूम समेत तीन की मौत, तीन गंभीर घायल अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक निर्माणाधीन मकान का ताज़ा ढला लिंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में एक महिला, उसके एक वर्षीय बेटे और एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल
हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, मकान का लिंटर हाल ही में डाला गया था। बारिश शुरू होने पर कई लोग उससे बचने के लिए लिंटर के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पूरा लिंटर भरभराकर गिर पड़ा और सभी लोग मलबे में दब गए।हादसे में 30 वर्षीय मीनू, उसके एक वर्षीय बेटे लाल सिंह तथा 65 वर्षीय स्मृति की
मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि मीनू की शादी तरारा गांव में हुई थी। वह अपनी मां के बुलाने पर मायके ताजपुर में लिंटर पड़ने के बाद आयोजित दावत में शामिल होने आई थी। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।सूचना मिलते ही
जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
- बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह जी लम्बी बीमारी के चलते आज निधन होगया1
- *जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने नगर पालिकाओं द्वारा स्थापित आदर्श कांवड़ शिविरों का किया निरीक्षण* *शिविरों में कांवड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का लिया जायजा: डीएम* *हापुड़।* सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए *जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना* द्वारा आज जनपद की नगर पालिकाओं द्वारा स्थापित *आदर्श कांवड़ शिविरों* का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने शिविरों में कांवड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कांवड़ियों की सेवा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। शिवरो में कांवड़ियों को सभी प्रकार की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए।3
- बड़ी खबर झांसी से सामने आ रही है। कुख्यात माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। बड़ी खबर झांसी से सामने आ रही है। कुख्यात माफिया अतीक अहमद के परिवार से जुड़ा एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। झांसी में सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे **अबान** की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अबान अपने भाई **अली अहमद** से मिलने झांसी जेल जा रहा था। हादसा **पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर** हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में अबान के दोस्त **सोनू उर्फ अहजम** की भी मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। **वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति** ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ग्राम खिल्ली में हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे की भी मौत हुई है। हादसे में उसके एक दोस्त की भी जान गई है, जबकि तीन घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। **झांसी से इस वक्त की बड़ी खबर—अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत, दोस्त सोनू की भी गई जान।**1
- मुरादाबाद DIG मुनिराज पहुंचे अमरोहा! कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर ली हाईलेवल बैठक, दिए सख्त निर्देश ! JAN PRIME MEDIA NEWS 95280401011
- बारिश के बीच शहर की सड़कों पर उतरे पालिका ईओ, जलभराव वाले क्षेत्रों में कराई त्वरित जल निकासी अमरोहा। नगर में गुरुवार दोपहर से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था कराते हुए देर शाम तक राहत कार्यों की निगरानी की। पालिका के प्रयासों से अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भारी वर्षा के दौरान संभावित जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और पानी की निकासी के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वर्षा के बाद कहीं भी जल जमाव की स्थिति न बने। इस अवसर पर ईओ दिनेश कुमार ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरों और दुकानों का कूड़ा-कचरा नालों में न डालें। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर नाले बड़े बोरे और कट्टों में भरे कचरे के कारण बंद मिले, जिससे जल निकासी बाधित हुई और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पालिका की टीम ने तत्काल सफाई कराकर नालों को खुलवाया। उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने और जलभराव की समस्या से बचाव के लिए पालिका का सहयोग करने की अपील की।4
- *जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं के दृष्टिगत एकीकृत कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण* *कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्ग, शिविरों एवं संवेदनशील स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग की:- डीएम* *हापुड़।* सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज *जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना* द्वारा पुलिस लाइन स्थित एकीकृत कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित CCTV कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्ग, शिविरों एवं संवेदनशील स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24x7 सतर्कता बरती जाए तथा किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होते ही 5 मिनट के अंदर मौके पर टीम पहुंचे।2
- अमरोहा: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी व एक किशोर पकड़ा गया अमरोहा। जनपद के रहरा थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक विधि-विरुद्ध बालक (किशोर) को पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त 2026 को पीड़िता के परिजन की तहरीर के आधार पर थाना रहरा में हर्षित निवासी ग्राम खुर्तिया तथा एक किशोर के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(g)/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रहरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी हर्षित तथा मामले में शामिल एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ लिया। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जबकि किशोर के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की गई।यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अमित सिंह तोमर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।1