बारिश के बीच शहर की सड़कों पर उतरे पालिका ईओ, जलभराव वाले क्षेत्रों में कराई त्वरित जल निकासी अमरोहा। नगर में गुरुवार दोपहर से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था कराते हुए देर शाम तक राहत कार्यों की निगरानी की। पालिका के प्रयासों से अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भारी वर्षा के दौरान संभावित जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और पानी की निकासी के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वर्षा के बाद कहीं भी जल जमाव की स्थिति न बने। इस अवसर पर ईओ दिनेश कुमार ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरों और दुकानों का कूड़ा-कचरा नालों में न डालें। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर नाले बड़े बोरे और कट्टों में भरे कचरे के कारण बंद मिले, जिससे जल निकासी बाधित हुई और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पालिका की टीम ने तत्काल सफाई कराकर नालों को खुलवाया। उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने और जलभराव की समस्या से बचाव के लिए पालिका का सहयोग करने की अपील की।
बारिश के बीच शहर की सड़कों पर उतरे पालिका ईओ, जलभराव वाले क्षेत्रों में कराई त्वरित जल निकासी अमरोहा। नगर में गुरुवार दोपहर से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न
स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था कराते हुए देर शाम तक राहत कार्यों की निगरानी की। पालिका के प्रयासों से अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भारी वर्षा के दौरान संभावित जलभराव वाले स्थानों पर लगातार
निगरानी रखी जाए और पानी की निकासी के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वर्षा के बाद कहीं भी जल जमाव की स्थिति न बने। इस अवसर पर ईओ दिनेश कुमार ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरों और दुकानों का कूड़ा-कचरा नालों में न डालें। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर
नाले बड़े बोरे और कट्टों में भरे कचरे के कारण बंद मिले, जिससे जल निकासी बाधित हुई और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पालिका की टीम ने तत्काल सफाई कराकर नालों को खुलवाया। उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने और जलभराव की समस्या से बचाव के लिए पालिका का सहयोग करने की अपील की।
- पालिका ईओ ने बारिश के बीच जाना शहर का हाल, जल निकासी करवाते रहे। छाता लेकर डटे रहे और बंद नाले चौक नाले खुलवाते रहे ताकि आमजन की परेशानी कम हो। दोपहर से नगर मे हो रही तेज़ वर्षा के बीच पालिका ईओ सफाई स्टॉफ के साथ शहर का हाल जानने और जलभराव के स्थानों का निरीक्षण करके सांय तक जल निकासी के प्रयास करते रहे, जिसमे काफ़ी हद तक सफलता भी प्राप्त हुई और तेज़ वर्षा के कारण नगर के विभिन्न स्थानों पर हुआ जल भराव, पालिका के प्रयासों से समाप्त किया जा सका। पालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा अधिनस्थो को निर्देश दिए गए हैं की आज दोपहर से हो रही भारी वर्षा मे संभावित जल भराव के दृष्टिगत उसकी निकासी के लिए तथा वर्षा के उपरांत कहीं जल- जमाव न रहे इसके लिए प्रयास व कार्य करते रहें। इस बीच पालिका अधिशासी अधिकारी ने नगर वासियो से अपील की है की कोई भी नागरिक अपने घरों का कूड़ा इत्यादि अपने भवन, दुकान आदि के आगे से निकलने वाले नाले मे न डाले आज वर्षा के दौरान कई स्थानों पर नाले बंद पाए गए जिसकी तत्काल सफाई करवाने पर ज्ञात हुआ की बड़े बोरो तथा कट्टो मे सामान भरकर नाले मे डाल दिया गया था जो भारी वर्षा मे जल भराव का कारण बना। और नॉलेज चौक हो गए थे जिनको पालिका ईओ ने टीम के साथ कड़ी मस्कक़त के साथ खुलवाया और लोगों ने राहत की सांस ली। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- केशव प्रसाद मौर्य के बयान में मदरसों पर की गई टिप्पणी पर संभल के एएसपी नेता फिरोज खान का पलटवार केशव प्रसाद मौर्य के बयान में मदरसों पर की गई टिप्पणी पर संभल के एएसपी नेता फिरोज खान का पलटवार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। संभल के असमोली विधानसभा से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संभावित प्रत्याशी और मदरसा प्रबंधक मोहम्मद फिरोज़ खान हिंदुस्तानी ने प्रेस बयान जारी कर उपमुख्यमंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से केशव प्रसाद मौर्य को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की है।1
- बूढ़े बाबू तालाब का पानी प्लॉटिंग में भरा, नए मकान के लिंटर पर मंडराया खतरा* गजरौला। नगर क्षेत्र में बूढ़े बाबू के तालाब का पानी आसपास की प्लॉटिंग में भर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के कारण एक नवनिर्मित मकान भी पानी से घिर गया है। मकान स्वामी कावेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने बुधवार को ही मकान का लिंटर डाला था, लेकिन तालाब का पानी प्लॉटिंग तक पहुंचने के बाद मकान के आसपास जलभराव हो गया। नई बनी दीवारों को लेकर उन्हें नुकसान की आशंका सता रही है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बूढ़े बाबू तालाब के पास पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बना होने के कारण बारिश का पानी तालाब से निकलकर आसपास की प्लॉटिंग में भर रहा है। कई अन्य लोगों के मकान और प्लॉट भी जलभराव की चपेट में बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत पीड़ित कावेंद्र उपाध्याय ने जलभराव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पानी की निकासी के लिए जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पानी की निकासी नहीं हुई तो मकान को नुकसान पहुंच सकता है।वहीं स्थानीय एक गरीब परिवार ने भी प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि लगातार बारिश के कारण उनके घर के चारों ओर पानी भर गया है। सैदनगली क्षेत्र में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत की घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। उन्हें आशंका है कि यदि इसी तरह पानी घर के आसपास जमा रहा तो रात में मकान को नुकसान पहुंच सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पीड़ित ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जल निकासी की व्यवस्था और नाला निर्माण जल्द कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलभराव के कारण और भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।2
- ताजपुर में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, तीन की मौत,हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ताजपुर में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान का ताजा डाला गया लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त लिंटर के नीचे मौजूद एक महिला, उसके एक वर्षीय बेटे और एक बुजुर्ग महिला की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया।अमरोहा के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव ताजपुर की हैं, जहां बारिश के बीच एक निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। बताया जा रहा है कि मकान का लिंटर हाल ही में डाला गया था। बारिश शुरू होने के बाद परिवार के लोग और अन्य लोग लिंटर के नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक पूरा लिंटर गिर गया और लोग मलबे के नीचे दब गए।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में मीनू, उसके एक वर्षीय बेटे लाल सिंह और 65 वर्षीय स्मृति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।बताया जा रहा है कि मीनू की शादी तरारा गांव में हुई थी और वह अपनी मां के बुलाने पर मायके ताजपुर आई थी। परिवार में दावत का आयोजन था, लेकिन बारिश के बीच हुए इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है।4