logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केशव प्रसाद मौर्य के बयान में मदरसों पर की गई टिप्पणी पर संभल के एएसपी नेता फिरोज खान का पलटवार केशव प्रसाद मौर्य के बयान में मदरसों पर की गई टिप्पणी पर संभल के एएसपी नेता फिरोज खान का पलटवार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। संभल के असमोली विधानसभा से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संभावित प्रत्याशी और मदरसा प्रबंधक मोहम्मद फिरोज़ खान हिंदुस्तानी ने प्रेस बयान जारी कर उपमुख्यमंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से केशव प्रसाद मौर्य को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की है।

1 hr ago
user_Mubarak Ali
Mubarak Ali
संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

केशव प्रसाद मौर्य के बयान में मदरसों पर की गई टिप्पणी पर संभल के एएसपी नेता फिरोज खान का पलटवार केशव प्रसाद मौर्य के बयान में मदरसों पर की गई टिप्पणी पर संभल के एएसपी नेता फिरोज खान का पलटवार उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मदरसों को लेकर दिए गए बयान पर सियासत तेज हो गई है। संभल के असमोली विधानसभा से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संभावित प्रत्याशी और मदरसा प्रबंधक मोहम्मद फिरोज़ खान हिंदुस्तानी ने प्रेस बयान जारी कर उपमुख्यमंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से केशव प्रसाद मौर्य को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग भी की है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बूढ़े बाबू तालाब का पानी प्लॉटिंग में भरा, नए मकान के लिंटर पर मंडराया खतरा* गजरौला। नगर क्षेत्र में बूढ़े बाबू के तालाब का पानी आसपास की प्लॉटिंग में भर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के कारण एक नवनिर्मित मकान भी पानी से घिर गया है। मकान स्वामी कावेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने बुधवार को ही मकान का लिंटर डाला था, लेकिन तालाब का पानी प्लॉटिंग तक पहुंचने के बाद मकान के आसपास जलभराव हो गया। नई बनी दीवारों को लेकर उन्हें नुकसान की आशंका सता रही है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बूढ़े बाबू तालाब के पास पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बना होने के कारण बारिश का पानी तालाब से निकलकर आसपास की प्लॉटिंग में भर रहा है। कई अन्य लोगों के मकान और प्लॉट भी जलभराव की चपेट में बताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत पीड़ित कावेंद्र उपाध्याय ने जलभराव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पानी की निकासी के लिए जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पानी की निकासी नहीं हुई तो मकान को नुकसान पहुंच सकता है।वहीं स्थानीय एक गरीब परिवार ने भी प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि लगातार बारिश के कारण उनके घर के चारों ओर पानी भर गया है। सैदनगली क्षेत्र में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत की घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। उन्हें आशंका है कि यदि इसी तरह पानी घर के आसपास जमा रहा तो रात में मकान को नुकसान पहुंच सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पीड़ित ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जल निकासी की व्यवस्था और नाला निर्माण जल्द कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलभराव के कारण और भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    2
    बूढ़े बाबू तालाब का पानी प्लॉटिंग में भरा, नए मकान के लिंटर पर मंडराया खतरा*
गजरौला। नगर क्षेत्र में बूढ़े बाबू के तालाब का पानी आसपास की प्लॉटिंग में भर जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलभराव के कारण एक नवनिर्मित मकान भी पानी से घिर गया है। मकान स्वामी कावेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने बुधवार को ही मकान का लिंटर डाला था, लेकिन तालाब का पानी प्लॉटिंग तक पहुंचने के बाद मकान के आसपास जलभराव हो गया। नई बनी दीवारों को लेकर उन्हें नुकसान की आशंका सता रही है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बूढ़े बाबू तालाब के पास पानी की निकासी के लिए नाला नहीं बना होने के कारण बारिश का पानी तालाब से निकलकर आसपास की प्लॉटिंग में भर रहा है। कई अन्य लोगों के मकान और प्लॉट भी जलभराव की चपेट में बताए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
पीड़ित कावेंद्र उपाध्याय ने जलभराव की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर पानी की निकासी के लिए जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पानी की निकासी नहीं हुई तो मकान को नुकसान पहुंच सकता है।वहीं स्थानीय एक गरीब परिवार ने भी प्रशासन से समस्या का जल्द समाधान कराने की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि लगातार बारिश के कारण उनके घर के चारों ओर पानी भर गया है। सैदनगली क्षेत्र में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत की घटना के बाद परिवार में डर का माहौल है। उन्हें आशंका है कि यदि इसी तरह पानी घर के आसपास जमा रहा तो रात में मकान को नुकसान पहुंच सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पीड़ित ने प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कराकर जल निकासी की व्यवस्था और नाला निर्माण जल्द कराने की मांग की है। नागरिकों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जलभराव के कारण और भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    59 min ago
  • बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह जी लम्बी बीमारी के चलते आज निधन होगया
    1
    बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह जी लम्बी बीमारी के चलते आज निधन होगया
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पत्रकार से अभद्रता के आरोप, क्या दोषी पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई? मथुरा। राया क्षेत्र के पत्रकार प्रिंस कुमार सोनी ने आरोप लगाया है कि मांट फाटक पर विवाद शांत कराने पहुंची 112 पीआरवी और एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित पुलिसकर्मी ने नेम प्लेट नहीं पहन रखी थी और कथित रूप से नशे की हालत में था। आरोप है कि पत्रकार का परिचय देने के बावजूद उसने अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। शिकायतकर्ता ने घटना स्थल, थाने के सीसीटीवी फुटेज तथा 112 पीआरवी की रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
    1
    पत्रकार से अभद्रता के आरोप, क्या दोषी पुलिसकर्मी पर होगी कार्रवाई?
मथुरा। राया क्षेत्र के पत्रकार प्रिंस कुमार सोनी ने आरोप लगाया है कि मांट फाटक पर विवाद शांत कराने पहुंची 112 पीआरवी और एक पुलिसकर्मी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित पुलिसकर्मी ने नेम प्लेट नहीं पहन रखी थी और कथित रूप से नशे की हालत में था। आरोप है कि पत्रकार का परिचय देने के बावजूद उसने अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और धमकी दी। शिकायतकर्ता ने घटना स्थल, थाने के सीसीटीवी फुटेज तथा 112 पीआरवी की रिकॉर्डिंग की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।
    user_UJALA SPEED NEWS
    UJALA SPEED NEWS
    Newspaper advertising department अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • संभल हिंसा पर जांच आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा 24 नवंबर 2024 की हिंसा को आयोग ने पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम माना संभल हिंसा पर जांच आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा 24 नवंबर 2024 की हिंसा को आयोग ने पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम माना रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, विधायक पुत्र सोहेल इकबाल समेत कई लोगों की भूमिका पर सवाल आयोग के मुताबिक हिंसा से पहले भीड़ जुटाने और माहौल बनाने की कोशिश की गई जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर लोगों को भड़काने के प्रयास का रिपोर्ट में जिक्र रिपोर्ट में भड़काऊ भाषणों और नारेबाजी का भी उल्लेख आयोग ने कहा—सर्वे की कार्रवाई रोकने के लिए भीड़ जुटाई गई बड़ी संख्या में लोगों के हथियार और पत्थरों के साथ जमा होने का उल्लेख रिपोर्ट के मुताबिक भीड़ ने पुलिस और प्रशासन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की आयोग ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जरूरत बताई रिपोर्ट में भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कानून-व्यवस्था और सामाजिक एकता मजबूत करने पर जोर दिया गया
    1
    संभल हिंसा पर जांच आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

24 नवंबर 2024 की हिंसा को आयोग ने पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम माना

संभल हिंसा पर जांच आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
24 नवंबर 2024 की हिंसा को आयोग ने पूर्व नियोजित साजिश का परिणाम माना
रिपोर्ट में सपा सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, विधायक पुत्र सोहेल इकबाल समेत कई लोगों की भूमिका पर सवाल
आयोग के मुताबिक हिंसा से पहले भीड़ जुटाने और माहौल बनाने की कोशिश की गई
जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर लोगों को भड़काने के प्रयास का रिपोर्ट में जिक्र
रिपोर्ट में भड़काऊ भाषणों और नारेबाजी का भी उल्लेख
आयोग ने कहा—सर्वे की कार्रवाई रोकने के लिए भीड़ जुटाई गई
बड़ी संख्या में लोगों के हथियार और पत्थरों के साथ जमा होने का उल्लेख
रिपोर्ट के मुताबिक भीड़ ने पुलिस और प्रशासन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की
आयोग ने कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वालों पर कठोर कार्रवाई की जरूरत बताई
रिपोर्ट में भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए कानून-व्यवस्था और सामाजिक एकता मजबूत करने पर जोर दिया गया
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बारिश के बीच शहर की सड़कों पर उतरे पालिका ईओ, जलभराव वाले क्षेत्रों में कराई त्वरित जल निकासी अमरोहा। नगर में गुरुवार दोपहर से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था कराते हुए देर शाम तक राहत कार्यों की निगरानी की। पालिका के प्रयासों से अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भारी वर्षा के दौरान संभावित जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और पानी की निकासी के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वर्षा के बाद कहीं भी जल जमाव की स्थिति न बने। इस अवसर पर ईओ दिनेश कुमार ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरों और दुकानों का कूड़ा-कचरा नालों में न डालें। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर नाले बड़े बोरे और कट्टों में भरे कचरे के कारण बंद मिले, जिससे जल निकासी बाधित हुई और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पालिका की टीम ने तत्काल सफाई कराकर नालों को खुलवाया। उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने और जलभराव की समस्या से बचाव के लिए पालिका का सहयोग करने की अपील की।
    4
    बारिश के बीच शहर की सड़कों पर उतरे पालिका ईओ, जलभराव वाले क्षेत्रों में कराई त्वरित जल निकासी
अमरोहा। नगर में गुरुवार दोपहर से लगातार हो रही तेज बारिश के बीच नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार स्वयं सफाई कर्मचारियों के साथ शहर की सड़कों पर उतरे और जलभराव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जल निकासी की व्यवस्था कराते हुए देर शाम तक राहत कार्यों की निगरानी की। पालिका के प्रयासों से अधिकांश क्षेत्रों में जलभराव की समस्या पर काफी हद तक काबू पा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि भारी वर्षा के दौरान संभावित जलभराव वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाए और पानी की निकासी के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि वर्षा के बाद कहीं भी जल जमाव की स्थिति न बने।
इस अवसर पर ईओ दिनेश कुमार ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि घरों और दुकानों का कूड़ा-कचरा नालों में न डालें। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान कई स्थानों पर नाले बड़े बोरे और कट्टों में भरे कचरे के कारण बंद मिले, जिससे जल निकासी बाधित हुई और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पालिका की टीम ने तत्काल सफाई कराकर नालों को खुलवाया।
उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने और जलभराव की समस्या से बचाव के लिए पालिका का सहयोग करने की अपील की।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अमरोहा में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, महिला और मासूम समेत तीन की मौत, तीन गंभीर घायल अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक निर्माणाधीन मकान का ताज़ा ढला लिंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में एक महिला, उसके एक वर्षीय बेटे और एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, मकान का लिंटर हाल ही में डाला गया था। बारिश शुरू होने पर कई लोग उससे बचने के लिए लिंटर के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पूरा लिंटर भरभराकर गिर पड़ा और सभी लोग मलबे में दब गए।हादसे में 30 वर्षीय मीनू, उसके एक वर्षीय बेटे लाल सिंह तथा 65 वर्षीय स्मृति की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि मीनू की शादी तरारा गांव में हुई थी। वह अपनी मां के बुलाने पर मायके ताजपुर में लिंटर पड़ने के बाद आयोजित दावत में शामिल होने आई थी। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
    4
    अमरोहा में निर्माणाधीन मकान का लिंटर गिरा, महिला और मासूम समेत तीन की मौत, तीन गंभीर घायल
अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में गुरुवार को लगातार हो रही बारिश के बीच एक निर्माणाधीन मकान का ताज़ा ढला लिंटर भरभराकर गिर गया। हादसे में एक महिला, उसके एक वर्षीय बेटे और एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार, मकान का लिंटर हाल ही में डाला गया था। बारिश शुरू होने पर कई लोग उससे बचने के लिए लिंटर के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान अचानक पूरा लिंटर भरभराकर गिर पड़ा और सभी लोग मलबे में दब गए।हादसे में 30 वर्षीय मीनू, उसके एक वर्षीय बेटे लाल सिंह तथा 65 वर्षीय स्मृति की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि मीनू की शादी तरारा गांव में हुई थी। वह अपनी मां के बुलाने पर मायके ताजपुर में लिंटर पड़ने के बाद आयोजित दावत में शामिल होने आई थी। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। अधिकारियों के निर्देश पर जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.